Connect with us

कोरबा

कोरबा में होटल-ढाबों पर पुलिस की सघन जांच:होटल-ढाबों में अचानक पहुंची टीम, कई को नोटिस, एक ढाबा सील

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने पुलिस ने कटघोरा अनुविभाग में होटल, लॉज और ढाबों पर बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। अचानक हुई इस कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप मच गया। कई प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए, जबकि एक ढाबा पहले ही सील किया जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, एएसपी कटघोरा नितीश ठाकुर और एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में कटघोरा, पाली और पासान थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ जांच की गई।

पुलिस होटल, लॉज और ढाबों पर बड़ा चेकिंग अभियान चला रही है

पुलिस होटल, लॉज और ढाबों पर बड़ा चेकिंग अभियान चला रही है

विभिन्न होटलों और ढाबों में पहुंची टीम

थाना प्रभारी कटघोरा धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कटघोरा-अंबिकापुर रोड स्थित पंजाबी ढाबा, बिलासपुर रोड के गगन होटल, काके ढाबा समेत कई प्रतिष्ठानों में जांच की। पासान थाना क्षेत्र में भी अचानक निरीक्षण किया गया।

शराब बेचने-पिलाने पर सख्त चेतावनी

हालांकि जांच के दौरान अवैध शराब बिक्री या पिलाने जैसी गतिविधि नहीं मिली, लेकिन संचालकों को साफ चेतावनी दी गई कि नियम तोड़े तो कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस ने लिखित नोटिस देकर शराब न बेचने और न पिलाने की हिदायत दी।

बिना ID किसी को ठहराने पर होगी कार्रवाई

पुलिस ने निर्देश दिया है कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को होटल या लॉज में न ठहराया जाए। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है।

पहले ही सील हो चुका है ढाबा

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कटघोरा पुलिस ने तानाखार क्षेत्र के कंचन ढाबा में दबिश दी थी। वहां से अंग्रेजी शराब जब्त की गई थी। शराबखोरी कराते पकड़े जाने पर ढाबे को सील कर दिया गया था।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

कोरबा पुलिस ने साफ किया है कि कटघोरा उप संभाग में होटल, लॉज और ढाबों की जांच लगातार जारी रहेगी। नियम उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों की स्मृति रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न: शहरवासियों ने निभाई सहभागिता

Published

on

कोरबा। सेवा ही परमो धर्म के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए कोरबा प्रेस क्लब द्वारा तिलक भवन, टी.पी. नगर में भव्य रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय विजय सिंह और स्वर्गीय रमेश पासवान की पावन स्मृति में किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों और उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों के रूप में सीएमएचओ डॉ. एस. एन. केसरी, रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल, वाइस चेयरमैन राजेन्द्र तिवारी, चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, महिला नेत्री अंजना सिंह, दीपक सिंह, एमजेएम हॉस्पिटल के संचालक डॉ. प्रिंस जैन, स्व. विजय सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती मीना सिंह, उनके पुत्र सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी अनिल सिंह, सुनील सिंह, स्व. रमेश पासवान के छोटे भाई रामप्रसाद पासवान व उनके पुत्र अनुप पासवान शामिल हुए। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामसिंह अग्रवाल ने कोरबा प्रेस क्लब के इस कार्यक्रम की सराहना की, उन्होंने कहा कि पत्रकारों की स्मृति में इस तरह का सेवा कार्य समाज के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण है। साथ ही स्व. विजय सिंह व स्व. रमेश पासवान के पुराने दिनों के कार्यो को याद किया। इसी तरह सीएमएचओ डॉ. केसरी ने कहा कि कोरबा प्रेस क्लब कई वर्षो से जन सरोकार के तहत रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन करता आ रहा है। ऐसे आयोजन होना चाहिए इससे सीधे जनता को लाभ मिलता है। निश्चित तौर पर कोरबा प्रेस क्लब बधाई का पात्र है।

शिविर में स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएँ दीं। जिसमें मुख्य रूप से डॉ. नितिन तोषनीवाल, डॉ. प्रितेश मसीह, डॉ. लिजो टी. जॉन और डॉ. ईशान शामिल थे। इन चिकित्सकों द्वारा बड़ी संख्या में आए लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श व दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इसी तरह स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय के ब्लड बैंक से प्रदर्शक डॉ. राजेश कुमार, सीनियर लैब टेक्नीशियन संतोष सिंह, सीनियर लैब टेक्नीशियन कुमारी उमा कर्ष, कंप्यूटर ऑपरेटर रोहित कश्यप, स्वच्छक सूरज सिदार ने ड्यूटी पर उपस्थित रहकर ब्लड डोनेशन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपादित किया। इस वृहद आयोजन को सफल बनाने में कोरबा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। प्रेस क्लब के समस्त सदस्यों और उनके परिजनों ने भी इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज कराई, जिससे आयोजन एक पारिवारिक और सामाजिक उत्सव के रूप में नजर आया। सुबह 10:00 बजे से शुरू हुए इस शिविर में लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक मनोज शर्मा, अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल और सचिव नागेंद्र श्रीवास, कोषाध्यक्ष ई. जयंत, कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार शाह समेत अन्य पदाधिकारियों ने इस सफल आयोजन के लिए जिले के सभी डॉक्टरों, रेडक्रॉस सोसायटी की टीम, प्रेस क्लब के साथियों और समस्त नगरवासियों का आभार व्यक्त किया है।

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय में “विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस – 2026” का आयोजन संपन्न

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। 28.04.2026 को एसईसीएल मुख्यालय प्रांगण में “विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस – 2026” के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस वर्ष विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस – 2026” की थीम – “आइए एक स्वस्थ मनो सामाजिक कार्य वातावरण सुनिश्चित करें” है।
कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन दवारा निदेशक (तकनीकी संचालन) एन फ्रेंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक तकनीकी (योजना-परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र, विभीन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में सुरक्षा ध्वज फहराकर की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, विभीन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों ने ने मुख्यालय परिसर स्थित श्रमिक प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।
इस अवसर पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें अपने माईन व मशीन के साथ -साथ अपने मेनपावर की सुरक्षा व स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए, हमें अपने कार्यस्थल पर स्वस्थ्य वातावरण निर्मित कर रखना चाहिए ताकि उसका सकारात्मक परिणाम हमें मिले । उन्होंने आगे कहा सुरक्षा केवल एक प्रक्रिया नहीं बल्कि हमारी कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रत्येक कर्मचारी शारिरीक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी सुरक्षित और समर्थ महसूस करे । उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में शारीरिक व्यायाम को सदैव अपनाए रखना चाहिए इससे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है । मनो सामाजिक कार्य वातावरण ही सतत उत्पादन और संगठात्मक उत्कृष्ठता की आधारशीला है ।
इस अवसर पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन दवारा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष कोल इंडिया लिमिटेड के संदेश का पठन महाप्रबंधक (सुरक्षा/बचाव) प्रकाश राय दवारा किया गया, जिसमें सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर अमल व सुधार की आवश्यकता पर बल दिया गया था।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा के बंग समाज केा मिली सर्वसुविधायुक्त अपने स्वयं के भवन की सौगात

Published

on

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में नवनिर्मित भवन हुआ लोकार्पित

कोरबा। आज कोरबा के बंग समाज के नागरिकों को अपने सामाजिक कार्यक्रमों व आयोजनों हेतु एक सर्वसुविधायुक्त भवन की सौगात प्राप्त हो चुकी है। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में उक्त भवन का लोकार्पण किया गया तथा भवन की चाबी समाज के पदाधिकारियों को सौपी गई।

 उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के द्वारा कोरबा में रह रहे बंग समाज के नागरिकों की मांग पर उनके अपने भवन के निर्माण हेतु 20 लाख रूपये की स्वीकृति कराई गई थी, नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 28 अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के पीछे उक्त भवन का निर्माण कराया गया है, आज उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने समाज के लोगों की उपस्थिति में उक्त भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि 01 वर्ष पूर्व आयोजित बंग समाज के कार्यक्रम में मेरे उपस्थित होने के दौरान इस भवन की मांग समाज के द्वारा की गई थी, मुझे खुशी है कि आज यह भवन बनकर तैयार हो चुका है और साथ ही समाज की सेवा में समर्पित भी किया जा चुका  है। उन्होने कहा कि अभी तक कोरबा में रह रहे लगभग 55 समाजों को उनके अपने भवन की सौगातें प्राप्त हो चुकी हैं, तो वहीं लगभग 15 भवनों की स्वीकृति अभी दी गई है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव तथा स्वयं मेरी यह मंशा है कि सभी समाज के अपने स्वयं के भवन हों, जहाॅं पर वे अपनी सामाजिक गतिविधियों कार्यक्रमों का आयोजन कर सकें तथा उन्हे अपने सामाजिक आयोजनों हेतु यहाॅं-वहाॅं न भटकना पडे़। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आगे आपकी जो भी आवश्यकताएं होंगी, वह अवश्य पूरी की जाएंगी। इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने समाज के पदाधिकारियों के आग्रह पर उक्त भवन में 04 नग ए.सी. लगवाएं जाने की घोषणा भी की। 

बहुत पुरानी मांग पूरी हुई-महापौर संजूदेवी

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि कोरबा के बंग समाज के नागरिकबंधुओं की एक पुरानी मांग आज पूरी हुई है, उन्हें अपना भवन मिल चुका है, जिसके लिए मैं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन को धन्यवाद देती हूॅं। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन अपने सहज, सरल, स्वभाव के लिये जाने जाते हैं तथा वे जो भी कहते हैं, उसे शीघ्र पूरा भी कराते हैं। महापौर श्रीमती राजपूत ने आगे कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन के लगातार मार्गदर्शन में नगर निगम क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, शहर व्यवस्थित हो रहा है, शहर की समस्याएं दूर हो रही हैं। उन्होने समाज के लोगों को भवन प्राप्त होने के उपलक्ष्य में अपनी बधाई व शुभकामनाएं भी दी तथा उद्योग मंत्री श्री देवांगन की उपस्थिति में समाज के लोगों को भवन की चाबी सौपी।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन व अशोक चावलानी, वार्ड पार्षद सिमरनजीत कौर, पार्षद युगल कैवर्त, मुकुंद सिंह कंवर, वर्षा दिनेश वैष्णव, मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौर व योगेश मिश्रा, बंग समाज के अध्यक्ष डाॅ.के.सी.देवनाथ, प्रफुल्ल तिवारी, शैलेन्द्र सिंह पप्पी, सुशील गर्ग, श्यामल मल्लिक, वरूण गोस्वामी, नरेन्द्र पाटनवार, रमाशंकर साहू, आकाश श्रीवास्तव, जोन कमिश्नर पवन वर्मा, किरण साहू, रूचि साहू, गीता सरकार, सुरेन्द्र राजवाडे़, सुब्रत मित्रा, संजय द्विवेदी, पुनीराम साहू, डाॅ.एस.के.विश्वास, सुकेश दलाल, अनिल यादव, अर्जुन मुखर्जी, अमित बनर्जी आदि के साथ काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677