विदेश
ईरान ने 22वीं बार इजराइल पर मिसाइलें दागीं:कुवैत में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर भी हमला, सुसाइड ड्रोन से निशाना बनाया
तेल अवीव/तेहरान,एजेंसी। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज सातवां दिन है। ईरान ने इजराइल के खिलाफ मिसाइलों की 22वीं खेप दागी है। साथ ही कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य बेस को सुसाइड ड्रोन से निशाना बनाकर हमला करने का दावा किया है।
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 की 22वीं लहर के तहत इजराइल के कब्जे वाले क्षेत्रों के अंदरूनी हिस्सों को निशाना बनाया गया। इस दौरान खोर्रमशहर-4, खैबर और फत्ताह जैसी उन्नत मिसाइलें दागी गईं।
दूसरी ओर ईरानी सेना ने कहा कि उसके जमीनी बलों ने कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर सुसाइड ड्रोन से हमला किया। ईरानी सरकारी टीवी के मुताबिक कई विनाशकारी ड्रोन अमेरिकी बेस की ओर भेजे गए। ईरानी सेना ने कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे हमले जारी रहेंगे।
इजराइल-ईरान जंग से जुड़े बड़े अपडेट्स
- ट्रम्प ने खामेनेई के बेटे को उनका उत्तराधिकारी मानने से इनकार किया।
- अमेरिका-इजराइल हमलों में ईरान में 1332 लोगों की मौत।
- ईरान में अब तक 1300 हमले हुए, 14 मेडिकल सेंटर निशाना बने।
- ईरान में कई जगह पानी और बिजली सप्लाई ठप हुई।
- इजराइल ने ईरान के 300 मिसाइल लॉन्चर तबाह किए।
- ईरान बोला- कुवैत-बहरीन और UAE में 20 अमेरिकी बेस को नुकसान हुआ।
इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें…

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान ने गुरुवार रात को इजराइल के खिलाफ कलस्टर बमों का इस्तेमाल किया है।

ईरानी हमले में गुरुवार रात दुबई की एक बिल्डिंग में आग लग गई।

अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने शुक्रवार ईरानी जहाज पर हमले का वीडियो जारी किया।

अमेरिका ने गुरुवार को कई ईरानी जहाजों को निशाना बनाया।

ईरान के बुशहर हवाई अड्डे पर गुरुवार को इजराइली हमले का फुटेज।
विदेश
नेपाल चुनाव- भारत विरोधी ओली 8,000 वोटों से पीछे:अपने गढ़ में मिल रही हार, बालेन शाह की पार्टी RSP 107 सीटों पर आगे
काठमांडू,एजेंसी। नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है। 165 में से 150 सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं। रैपर और काठमांडू के मेयर रहे बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) 4 सीटें जीतने के साथ 107 सीटों पर आगे चल रही है। RSP पार्टी 2022 में बनी थी।
वहीं गगन थापा की पार्टी नेपाली कांग्रेस ने एक सीट जीत ली है, जबकि 10 सीटों पर आगे है। वहीं केपी शर्मा ओली की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल भी 11 सीटों पर आगे है। केपी ओली खुद भी झापा-5 सीट पर बालेन शाह से 5,261 वोटों से पीछे चल रहे हैं। ओली ने झापा-5 सीट से 2017 और 2022 का चुनाव जीता था।
पिछले साल सितंबर में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद गुरुवार को हुए चुनाव में 60% से ज्यादा लोगों ने वोट डाले। वोटों की गिनती में 3 से 4 दिन लगने की उम्मीद है। चुनाव आयोग ने कहा है कि 9 मार्च तक काउंटिंग पूरी करने की कोशिश की जाएगी।
| पार्टी | जीत | बढ़त |
| राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी | 4 | 107 |
| नेपाली कांग्रेस | 1 | 12 |
| CPN-UML | 0 | 11 |
| नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (NCP) | 0 | 9 |
| अन्य | 0 | 7 |

नेपाल में गुरुवार को हुए संसदीय चुनाव में मतदान खत्म होने के बाद मतदान अधिकारी बैलट बॉक्स को सील करते हुए।

वोटिंग खत्म होने के बाद गुरुवार को मतदान अधिकारी कड़ी सुरक्षा के बीच सीलबंद बैलट बॉक्स लेकर जाते हुए।

मतदान अधिकारी शुक्रवार सुबह वोटों की गिनती करते हुए।

काठमांडू में वोटों की गिनती करते हुए चुनावकर्मी।
विदेश
ईरान का बड़ा बदला! फारस की खाड़ी में अमेरिकी तेल टैंकर पर अटैक, जहाज में लगी आग
तेहरान, एजेंसी। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच Iran ने बृहस्पतिवार सुबह Israel और United States के कई सैन्य ठिकानों पर नए हमले शुरू कर दिए।ईरान ने चेतावनी दी है कि हिंद महासागर में उसके युद्धपोत IRIS Dena को टॉरपीडो से डुबोने के लिए अमेरिका को “बहुत पछताना” पड़ेगा।ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा है कि उसने उत्तरी फारस की खाड़ी में एक अमेरिकी तेल टैंकर को निशाना बनाया, जिसके बाद जहाज में आग लग गई।यह हमला ऐसे समय हुआ है जब ईरान ने अपने युद्धपोत IRIS Dena के डूबने के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है।
Info about combat against Iran ❺
⑺ BREAKING – U.S. Navy submarine torpedoes and sinks Iranian Navy frigate IRIS Dena, off Sri Lanka.
Follow @LadyQNews pic.twitter.com/NGDEo2t9Bf
— HITOMI UCHIKOSHI (@WildcatHitomi) March 5, 2026
IRIS डेना पर हमले का बदला?
ईरान का कहना है कि हिंद महासागर में श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी युद्धपोत IRIS डेना को टॉरपीडो से निशाना बनाया था। इस हमले में कम से कम 87 ईरानी नाविकों की मौत हो गई। ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने इस घटना को “समुद्र में अत्याचार” बताया और चेतावनी दी कि अमेरिका को इसका “कड़वा पछतावा” होगा।
अमेरिकी टैंकर पर सफल हमला
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) के पब्लिक रिलेशन्स विभाग ने बयान जारी कर कहा कि ईरानी नौसेना ने “उत्तरी खाड़ी में एक अमेरिकी तेल टैंकर को सफलतापूर्वक निशाना बनाया।”ईरानी सरकारी मीडिया Islamic Republic News Agency (IRNA) के अनुसार हमले के बाद जहाज में आग लग गई। हालांकि इस दावे पर अभी तक अमेरिका की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव
हमले से पहले IRGC ने बयान दिया था कि Strait of Hormuz से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही अब उसके नियंत्रण में रहेगी।यह जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है और यहां किसी भी सैन्य कार्रवाई का असर वैश्विक तेल बाजार पर पड़ सकता है।
ईरान ने गुरुवार सुबह इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर हमलों की नई लहर शुरू करने का दावा भी किया है। इसके जवाब में Israel ने कहा कि उसने तेहरान समेत कई इलाकों में “बड़े पैमाने पर” हमले शुरू किए हैं। इजरायली सेना के अनुसार पिछले 24 घंटों में लेबनान में ईरान समर्थित संगठन Hezbollah से जुड़े करीब 80 ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इस बढ़ते संघर्ष में अब तक ईरान में 1200 से अधिक लोगों की मौत और कम से कम छह अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने की खबर है।
विदेश
भारत के पड़ोस में बढ़ा युद्ध का खतरा ! US हमले बाद दूसरा ईरानी युद्धपोत पहुंचा श्रीलंका के द्वार
तेहरान, एजेंसी। मिडल ईस्ट (Middle East) में चल रही जंग अब हिंद महासागर तक पहुंचती दिख रही है। अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा ईरान के एक युद्धपोत को डुबोने के एक दिन बाद दूसरा ईरानी युद्धपोत श्रीलंका के पास पहुंच गया है, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने अपने जहाज को सुरक्षा देने के लिए श्रीलंका से अनुरोध किया है कि उसे देश की समुद्री सीमा में प्रवेश करने दिया जाए।
अमेरिकी हमले में डूबा ईरानी युद्धपोत
बुधवार को हिंद महासागर में अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरान के युद्धपोत IRIS Dena पर टॉरपीडो से हमला किया था। यह जहाज ईरान लौट रहा था और इससे पहले भारत में आयोजित नौसैनिक अभ्यास में शामिल हुआ था। यह अभ्यास Visakhapatnam में हुआ था। हमले में कम से कम 87 ईरानी नौसैनिकों की मौत हो गई, जबकि करीब 32 लोगों को बचा लिया गया। कई सैनिक घायल भी हुए हैं।
श्रीलंका सरकार ने की आपात बैठक
इस मामले को लेकर श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके (Anura Kumara Dissanayake) ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। श्रीलंका ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक अन्य ईरानी पोत ने उसके जलक्षेत्र में प्रवेश की अनुमति मांगी है और इस संबंध में वह उचित कदम पर विचार कर रहा है। श्रीलंका अभी तक इस युद्ध में तटस्थ रुख बनाए हुए है। सरकार ने केवल दोनों पक्षों से संयम बरतने और तनाव कम करने की अपील की है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि श्रीलंका ईरान के जहाज को अपने जल क्षेत्र में आने की अनुमति देगा या नहीं।
दूसरा ईरानी जहाज भी खतरे में
अब ईरान का एक और युद्धपोत श्रीलंका की समुद्री सीमा के पास पहुंच गया है। जहाज पर लगभग 100 से अधिक नौसैनिक सवार बताए जा रहे हैं।रिपोर्ट के अनुसार, जहाज के क्रू को डर है कि अमेरिका उसी तरह हमला कर सकता है जैसे उसने पहले जहाज को निशाना बनाया था। ईरान ने इसलिए श्रीलंका से अनुरोध किया है कि उसे सुरक्षा के लिए देश की समुद्री सीमा में प्रवेश करने दिया जाए।
ईरान ने दी बदले की चेतावनी
अमेरिकी हमले के बाद ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने इसे “समुद्र में किया गया अत्याचार” बताया और बदला लेने की कसम खाई। इसके कुछ घंटों बाद ईरान की सैन्य इकाई Islamic Revolutionary Guard Corps ने फारस की खाड़ी में एक अमेरिकी तेल टैंकर पर हमला कर दिया, जिससे उसमें आग लग गई।विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हिंद महासागर में ऐसे हमले जारी रहे तो इसका असर पूरे क्षेत्र पर पड़ सकता है। यह इलाका भारत, श्रीलंका और अन्य एशियाई देशों के लिए बेहद रणनीतिक है। इसलिए यहां किसी भी सैन्य टकराव से अंतरराष्ट्रीय व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर बड़ा असर पड़ सकता है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
