कोरबा 23 अक्टूबर 2026 । कोरबा जिले में चरमराती कानून व्यवस्था, पुलिस प्रशासन की नाकामी, राजगामार क्षेत्र में मासूम बालिका की संदिग्ध मौत/अनाचार-हत्या की निष्पक्ष जाँच, शराब नीति व अशिक्षा के खिलाफ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का आक्रामक रुख।
मुख्य वक्तव्य एवं तीखा हमला जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, जिला कोरबा की ओर से जिले में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ती आपराधिक घटनाओं, नशे के कारोबार और प्रशासनिक लाचारी पर घोर आपत्ति व्यक्त करते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है।
जिलाध्यक्ष जैनेन्द्र कुर्रे ने पूरी शासन-प्रशासन के रवैये एवं कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए सीधा निशाना साधा। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक व मंत्री लखन लाल देवांगन (आबकारी मंत्री) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिले में अपराधियों का दुस्साहस इस कदर बढ़ चुका है कि आम जनता और बेटियाँ खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
जिला सचिव महावीर यादव ने पुलिस प्रशासन की विफलता के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल की नीतियों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह कमजोर किया। इसके साथ ही, प्रदेश में जगह-जगह नई शराब भट्टियाँ खोलने का जोरदार विरोध करते हुए महावीर यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “क्षेत्र में होने वाली अधिकांश चोरी, डकैती, चाकूबाजी, बलात्कार व हत्या जैसी घिनौनी वारदातें शराब के अनियंत्रित प्रसार और अशिक्षा का ही सीधा दुष्परिणाम हैं।”
प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र प्रसाद (सोनू) राठौर ने प्रदेश सरकार की नाकामियों पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि सरकार अपराधों पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
महिला विंग अध्यक्ष चंचल महंत ने भी सरकार की शराब नीति के प्रति तीखा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने राजगामार में मासूम बच्ची के साथ हुई हृदयविदारक घटना पर सीधा सरकार और पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लिया तथा महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा में विफलता पर कड़ा निशाना साधा।
प्रमुख बिंदु एवं ज्वलंत मुद्दे
पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन व एएसपी से मुलाकात (अपराधों पर अंकुश लगाने की माँग): जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, जिला कोरबा के प्रतिनिधिमंडल ने कोरबा जिले में लगातार बढ़ रही चोरी, डकैती, मारपीट, हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर गंभीर चिंता जताते हुए पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों ने एडिशनल एसपी नितेश सिंह ठाकुर से प्रत्यक्ष मुलाकात की और जिले में बेलगाम हो चुके अपराधियों पर त्वरित एवं कठोर अंकुश लगाने की पुरज़ोर माँग की।
रजगामार क्षेत्र में 6-7 वर्षीय मासूम बालिका की संदिग्ध मौत (उच्चस्तरीय निष्पक्ष जाँच की माँग): दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को राजगामार क्षेत्र से लापता हुई मासूम बालिका का शव 22 अक्टूबर 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। पुलिस समय रहते उसे खोजने में नाकाम रही। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी माँग करती है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व निष्पक्ष जाँच के जरिए वास्तविक तथ्य अविलंब उजागर किए जाएँ। यदि दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि होती है, तो दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से अविलंब फाँसी की सजा दिलाई जाए।
दशहरा पर्व पर चाकूबाजी व निर्मम हत्या: पवित्र दशहरा पर्व के दौरान मुढ़ापार क्षेत्र में मामूली विवाद पर राहुल उर्फ गोल्डन की सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जो जिला प्रशासन की गश्त और खुफिया तंत्र की घोर नाकामी को दर्शाता है।
व्यापक आपराधिक माहौल, शराब भट्टी व प्रशासनिक विफलता: जिले में चाकूबाजी, हत्या, चोरी, डकैती, अवैध उत्खनन/नशीले पदार्थों का कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। शराब की नई दुकानें और अशिक्षा का माहौल इन अपराधों को सीधा बढ़ावा दे रहा है।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की स्पष्ट माँगें: पारदर्शी जाँच व फाँसी की सजा: राजगामार मामले की त्वरित व निष्पक्ष जाँच कर दोषियों को फाँसी के फंदे तक पहुँचाया जाए।
शराब नीति पर अंकुश व शिक्षा में सुधार: नई शराब भट्टियों को तुरंत बंद किया जाए और अपराध की मूल जड़ बने नशे के कारोबार पर नकेल कसी जाए। सख्त पुलिस चौकसी: पूरे कोरबा जिले में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और आपराधिक तत्वों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी महासचिव बादल दुबे जिला संगठन मंत्री सुरेश पटेल जिला मंत्री देव हंस जिला उपाध्यक्ष संजीव गोस्वामी शहर अध्यक्ष हरि चौहान जेसीपी सदस्य कला महंत और सैकड़ों सेनानी व छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना कोरबा जिलाध्यक्ष सुरजीत सोनी के नेतृत्व में पूरा छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना कोरबा टीम उपस्थित रहे।
रक्त जांच, मधुमेह जांच, ब्लड प्रेशर जांच एवं अन्य स्वास्थ्य परीक्षण आयोजन एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) में प्रात: 10.00 बजे से कोरबा। छत्तीसगढ़ का सर्वोत्कृष्ट 07 स्टार रैकिंग सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय नितेश कुमार लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा उत्कृष्ट शिक्षा देने के साथ-साथ रचनात्मक कार्यों के लिए भी कोरबा जिले में अलग पहचान रखता है। इसी कड़ी में 25 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को प्रात: 10.00 से नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल के सभागार में वृहद स्वास्थ्य एवं परीक्षण शिविर का आयोजन विद्यालय प्रबंधन, शिवाय हास्पिटल एवं लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी पीडिजी पीएमजेएफ लॉयन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य पहुंचाने का प्रयास विद्यालय एवं लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के माध्यम से करना हमारा प्रयास रहता है। इस रचनात्मक कार्य में कोरबा के लब्धप्रतिष्ठित मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल शिवाय हास्पिटल प्रबंधन ने खरहरकुड़ा (मड़वारानी) स्थित एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा में स्वास्थ्य शिविर में अपनी टीम भेजने की अनुमति प्रदान की और 25 अक्टूबर को प्रात: 10.00 बजे से स्वास्थ्य एवं परीक्षण शिविर लगाने का फैसला किया गया। क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील
पीएमजेएफ लॉयन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि इस वृहद स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और क्षेत्र को स्वस्थ क्षेत्र बनाने में अपना योगदान दें। लॉयन अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर को क्षेत्र में अच्छा प्रतिसाद मिलता है और शिविर के माध्यम से ग्रामीण स्वास्थ्य धन के प्रति जागरूक भी होने लगे हैं। क्षेत्र में शिविर के माध्यम से नशामुक्ति अभियान के लिए भी ग्रामीणों को जागरूक किया जाता है।
कोरबा। राजगामार पुलिस थाना अंतर्गत 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और नृशंक हत्या के मामले ने पूरे कोरबा को झाकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले की त्वरित गिरफ्तारी संतोष जनक है लेकिन इस मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने किया है। अधिवक्ता संघ कोरबा के वरिष्ठ अधिवक्ताओं और महिला अधिवक्ताओं ने भी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आरोपी की पैरवी नहीं करने का निर्णय लिया है वह स्वागत योग्य है। मासूम बच्ची के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सभापति नूतन सिंह के साथ अधिवक्ता संघ कोरबा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि शर्मा, महिला उपाध्यक्ष उर्मिला सिंह , सहसचिव रवि भगत की टीम पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करेगा। नूतनसिंह ठाकुर ने कहा कि समाज में ऐसे दरिदों को जीवित रहने का अधिकार नहीं है, हत्यारे को शीघ्र फांसी की सजा दिलाने के लिए निःशुल्क कानूनी मदद करेंगे।
कोरबा शहर में बढ़ रहे अपराध हो बड़ा कारण नशे के कारोबार में वृद्धि है, नूतन सिंह ने पुलिस अधीक्षक से मांग किया है कि नशे के खिलाफ पुलिस वृहद स्तर पर अभियान चलाएं तथा युवाओं को नशा परोसने वाले लोगों कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जाए।
कोरबा। कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र में 7 वर्षीय मासूम बालिका के अपहरण एवं हत्या की घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। इस घटना से मन व्यथित है। इतनी कम उम्र की बच्ची के साथ हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। सांसद श्रीमती महंत ने इस संबंध में कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी से दूरभाष पर चर्चा कर मामले की जानकारी ली तथा प्रकरण में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया। सांसद ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक ओर हम नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसी घटना सामने आई है। बच्चों की सुरक्षा समाज और प्रशासन, दोनों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस तरह की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं और इनके प्रति संवेदनशीलता के साथ कठोर कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि मामले की जांच निष्पक्षता और गंभीरता से की जाए तथा प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके। साथ ही, सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाकर न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए और कानून के अनुसार कठोरतम सजा दिलाई जाए। सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्कता बढ़ाने और कानून का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। उन्होंने दिवंगत बालिका को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
नशा व सूखे नशे पर हो कठोर कार्यवाही
कोरबा साँसद ने कोरबा क्षेत्र के मुड़ापार में युवक की हुई हत्या के मामले में गहरी चिंता जताते हुए एसपी से कहा है कि क्षेत्र में नशा व खासकर सूखा नशे में लिप्त लोगो के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जरूरत है !