Connect with us

कोरबा

कलिंगा कंपनी (KCCL) निभाएगा सामाजिक दायित्व, कोरबा की कोरवा जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध

Published

on

कोरबा।कलिंगा कॉमर्शियल कारपोरेशन (KCC) ने अपने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत कोरबा जिले की विशेष रूप से कमज़ोर कोरवा जनजातियों जिनके नाम से क्षेत्र का नाम कोरबा पड़ा के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है, कंपनी ने इन समुदायों को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए ठोस प्रयास करने का भरोसा दिलाया है ।

कम्बल वितरण से हुई शुरुआत

इस पहल की शुरुआत आज बालको से 15 किलोमीटर दूर ग्राम दूधीटाँगर में आयोजित एक कार्यक्रम से हुई, जहाँ कंपनी के महाप्रबंधक विकास दुबे ने शीत ऋतु को देखते हुए कोरवा समुदायों के बीच कम्बलों का वितरण किया, कंबल वितरण के समय अनेक छोटे बच्चे जो गर्म कपड़े तो छोड़िये बिना शर्ट के उपस्थित थे, कंबल ओढ़ने के बाद उनके मुख से ख़ुशी देखेने लायक़ थी। श्री दूबे अपनी टीम व छतीसगढ़ नव प्रगति मंच के सम्पूरन कुलदीप एव समिति के सदस्यों के साथ दिन भर जनजातीय के बीच रह कर उनके साथ भोजन भी किया इसमें दुधी टांगर ग्राम के साथ ही आस पास के ग्रामीण इस दौरान उपस्थित रहे ।

KCC का विकास का भरोसा

कम्बल वितरण के बाद, कंपनी के जीएम ने समुदाय से चर्चा करते हुए कहा KCC अपने व्यावसायिक लक्ष्यों के साथ-साथ समाज के प्रति अपने दायित्वों को भी प्राथमिकता देती है, हमारा उद्देश्य केवल व्यवसाय करना नहीं बल्कि उस क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करना भी है, जहाँ हम कार्य करते हैं। कोरबा की कोरवा जनजाति एक विशेष रूप से संवेदनशील समूह है और हम उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।

उन्होंने आगे तीन मुख्य क्षेत्रों पर फोकस करने का आश्वासन दिया

  1. पेयजल सुविधा :- श्री दुबे ने कोरवा बस्तियों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता की जानकारी ली, तो पता चला की विद्युत नहीं होने के वजह से ग्रामीणों द्वारा पहाड़ से आने वाले स्वच्छ जल को बिना किसी पम्प के पाइप द्वारा गांव तक लाया जाता है और उसका उपयोग किया जाता है , इसके लिए कम्पनी द्वारा शीघ्र ही संभव सहयोग करेगी ।
  2. विद्युतीकरण:- बिजली से वंचित क्षेत्रों में बिजली पहुँचाना। ग्रामीणों ने बताया की पूर्व में सोलर लाइट लगाई गई थी किंतु बिगड़ने के बाद आज तक नहीं बनी । कलिंगा के महा प्रबंधक विकास दुबे ने सी एस पी डी सी एल के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर से चर्चा कर समस्या से अवगत कराया, भीम सिंह कंवर ने अपने अधीनस्थ अधिकारी से ग्राम दूधी टांगर का नाम नोट करवा कर निर्देश दिया की यदि ग्राम तक सड़क है, तो निरीक्षण कर विद्युत लाइन पहुंचाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करे ।
  3. मुख्य धारा से जोड़ना:- शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास के माध्यम से इन समुदायों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए स्वास्थ शिविर एव रोजगार प्रशिक्षण आदि करने का प्रयास करेंगे ।

KCC प्रबंधन ने विश्वास जताया कि इन पहलों के माध्यम से कोरवा जनजातियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और वे सम्मान के साथ जीवन यापन कर सकेंगे। इस अवसर पर रवि सिंह , संतोष चौहान , तारेश राठौर , सुरेंद्र कंवर , रुद्र , मयंक राठौर ,सोनू नामदेव एव ललित महिलांगे उपस्थित थे ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677