Connect with us

कोरबा

Korba Health News: अब किडनी और पेशाब से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए नई उम्मीद, शिवाय हॉस्पिटल में Consultant Urologist डॉ. वैभव कांत बदेरिया की सेवाएं

Published

on

कोरबा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार विस्तार कर रहा शिवाय हॉस्पिटल अब यूरोलॉजी से जुड़ी समस्याओं के उपचार के लिए भी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहा है। अस्पताल में डॉ. वैभव कांत बदेरिया, MBBS, MS, MCh, Consultant Urologist की सेवाएं उपलब्ध होने की जानकारी अस्पताल के परिचय पत्र में दी गई है।

किडनी, पेशाब की नली और पुरुषों से जुड़ी यूरोलॉजी संबंधी समस्याएं ऐसी परेशानियां हैं, जिनके कारण मरीज और उनके परिवार को लंबे समय तक इलाज और विशेषज्ञ सलाह की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध होना मरीजों के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।

इलाज के लिए अब हर बार बाहर जाने की मजबूरी कम होने की उम्मीद

कोरबा जैसे औद्योगिक शहर में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता मरीजों के लिए बड़ी राहत बन सकती है। यूरोलॉजी से जुड़ी समस्या होने पर कई परिवारों को बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। शिवाय हॉस्पिटल में Consultant Urologist की सेवा उपलब्ध होने से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ से परामर्श लेने का एक विकल्प मिल रहा है।

अस्पताल के कार्ड के अनुसार डॉ. वैभव कांत बदेरिया की योग्यता MBBS, MS और MCh है और वे Consultant Urologist के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

शिवाय हॉस्पिटल की स्वास्थ्य सेवाओं में एक और कड़ी

न्यू बस स्टैंड, लालूराम कॉलोनी, कोरबा स्थित शिवाय हॉस्पिटल पहले से ही विभिन्न चिकित्सा सेवाओं के लिए मरीजों के बीच अपनी उपस्थिति बना रहा है। अब यूरोलॉजी विशेषज्ञ की उपलब्धता अस्पताल की विशेषज्ञ सेवाओं में एक और महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में सामने आई है।

पता: New Bus Stand, Laluram Colony, Korba (C.G.)
संपर्क: 9458999333, 9458999444
वेबसाइट: www.shivaayhospital.com

Continue Reading

कोरबा

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Published

on

भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित
मंत्री लखनलाल देवांगन ने बच्चों को दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ
कोरबा, 3 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया और विकसित भारत, राष्ट्रप्रेम, सेवा भावना, स्वच्छता तथा महिला सशक्तीकरण जैसे विषयों पर अपने विचार और रचनात्मकता प्रस्तुत की। ग्राम और स्कूल स्तर से विकासखंड स्तर तक हुई प्रतियोगिताओं में चयनित विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योग एवं वाणिज्य, श्रम, आबकारी तथा सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कोरबा जिले में प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर साढ़े पांच लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। उन्होंने कहा कि भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 13 वर्ष और प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष तक जनसेवा की है। उनके नेतृत्व में गरीब कल्याण और देश के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उन्होंने कहा कि जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) के माध्यम से कोरबा में शिक्षा और जनकल्याण से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। स्कूलों में नाश्ता और मध्यान्ह भोजन, अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था तथा स्कूलों, छात्रावासों और आंगनबाड़ी केंद्रों की अधोसंरचना का विकास इनमें शामिल हैं। उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी सहायता दी जा रही है।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि कक्षा चौथी के विद्यार्थी सहित तीन बच्चों ने विकसित भारत और महिला सशक्तीकरण पर प्रभावशाली विचार रखे। भाषण, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताओं में स्कूलों के विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। ऐसे आयोजन बच्चों को अपने विचार रखने और उनकी प्रतिभा को सामने लाने का अवसर देते हैं।
कलेक्टर ने बताया कि जिले में विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन के साथ नाश्ता भी दिया जा रहा है। दसवीं के बाद आईआईटी-जेईई और नीट की तैयारी करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए जिला स्तर पर दो वर्ष की कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है। उच्च शिक्षा में आर्थिक स्थिति बाधा न बने, इसके लिए पात्र विद्यार्थियों की ट्यूशन फीस और हॉस्टल फीस में डीएमएफ से सहायता देने की योजना शुरू की गई है। जिला प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों की अधोसंरचना का आकलन कर आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने की पहल भी की है। विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए डीएमएफ से लगभग चार सौ अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में पुरस्कार न पाने वाले विद्यार्थियों का प्रयास भी सराहनीय है।

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकसित भारत का सपना देखा है। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं। आज के विद्यार्थी आगे चलकर देश को नई दिशा देने और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में योगदान देंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय ने प्रतियोगिताओं के आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्कूल और विकासखंड स्तर पर प्रतियोगिताओं के बाद चयनित विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को सेवा भावना, राष्ट्रप्रेम, स्वच्छता, डिजिटल भारत और विकसित भारत के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिक निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, पार्षद नरेंद्र देवांगन, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, श्रीमती प्रीति सोहनकार, नरेंद्र पटनवार, प्राचार्य श्रीमती अल्का फिलिप्स सहित जनप्रतिनिधि, अतिथि और विद्यार्थी उपस्थित थे।
भाषण में अखिल कुमार, शुभांगी साहू, आर्या गुप्ता ने प्रथम स्थन प्राप्त किया

भाषण प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक शाला भलपहरी के अखिल कुमार ने प्रथम, प्राथमिक शाला नगराहीपारा की प्रियांशी मरावी ने द्वितीय और प्राथमिक शाला सतरेंगा की ईशिका तिर्की ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक वर्ग में सेजेस पंप हाउस की शुभांगी साहू प्रथम, लिटिल स्टेप स्कूल कोरबा के प्रियांशु सिंह द्वितीय और माध्यमिक शाला मड़ई की काजल मरकाम तृतीय स्थान पर रहीं। हाई एवं हायर सेकेंडरी वर्ग में सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल, दीपका की आर्या गुप्ता ने प्रथम, सेजेस करतला की अनिमा अगरिया ने द्वितीय और पीएमश्री बालको की आयुषी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

चित्रकला में दक्ष कुमार, गरिमा और अंतिमा कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया

चित्रकला प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में ईस्ट पॉइंट इंग्लिश स्कूल, दीपका के दक्ष कुमार ने प्रथम, प्राथमिक शाला कराईनारा की डिंपल साहू ने द्वितीय और सेजेस हरदीबाजार के समर साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक वर्ग में माध्यमिक शाला गुड़रूमुड़ा की गरिमा प्रथम, माध्यमिक शाला पताड़ी की श्रेया कुमारी यादव द्वितीय और केजीबीवी सेंदरीपाली की निशा राठिया तृतीय स्थान पर रहीं। हाई एवं हायर सेकेंडरी वर्ग में सेजेस एनसीडीसी की अंतिमा कुमारी ने प्रथम, हाई स्कूल देवहरी की दिशा विंध्यराज ने द्वितीय और सेजेस पंप हाउस की सृष्टि साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Continue Reading

कोरबा

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा 03 अक्टूबर 2026। एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (ग्रामीण) अंतर्गत अंागनबाड़ी कार्यकर्ता के 02 एवं  अंागनबाड़ी सहायिका के 07 रिक्त पदों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे।ध् जिसकी जांच एवं परीक्षण उपरांत अनन्तिम मूल्यांकन पत्रक जारी किया गया है। मूल्यांकन पत्रक पर दावा आपत्तियां आमंत्रित की गई है। दावा आपत्तियां प्राप्त करने की तिथि 05.10.2026 से 14.10.2026 तक निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदिकाएं ऑनलाईन पोर्टल https://aww.e-bharti.in  के माध्यम से अपनी दावा आपत्तियां जमा कर सकते है। मूल्यांकन पत्रक परियोजना कार्यालय, जनपद कार्यालय तथा संबंधित ग्राम पंचायतों में प्रकाशित कर दिया गया है। निर्धारित तिथि उपरांत प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

छूटे एवं नवपात्र युवा मतदाताओं के पंजीयन के लिए चलेगा विशेष अभियान

Published

on

कोरबा, 03 अक्टूबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ द्वारा 1 अक्टूबर 2026 को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों के अनुसार कोरबा जिले में मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों और नए युवा मतदाताओं के पंजीयन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
अभियान का उद्देश्य ऐसे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ना है, जिनका पंजीयन अब तक नहीं हो पाया है। इसके लिए बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाता सूची के निरंतर अद्यतीकरण की प्रक्रिया के तहत पात्र नागरिकों से संपर्क करेंगे।

समस्त पात्र नागरिकों से अपील किया गया है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए नागरिक  ECINET     मोबाइल ऐप अथवा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट  voters.eci.gov.in  के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677