Connect with us

कोरबा

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी, 67 वारंटियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही, सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Published

on

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत दो दिवस में 11 स्थायी वारंटी एवं 56 गिरफ्तारी वारंटी तामील

जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर फरार वारंटियों की धरपकड़ की गई

लगातार पतासाजी, मुखबिर सूचना एवं योजनाबद्ध दबिश के माध्यम से लंबे समय से फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया

न्यायालय से जारी वारंटों की प्रभावी तामिली कर कानून का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

अपराधियों में कानून का भय एवं आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष अभियान निरंतर जारी

कोरबा। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में कोरबा पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के तीनों अनुभागों के अनुभागीय अधिकारियों तथा समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को विशेष अभियान चलाकर वारंटियों की तामिली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत दिनांक 06.07.2026 एवं 07.07.2026 को जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर लंबे समय से फरार स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ की गई। पुलिस टीमों द्वारा लगातार पतासाजी, निगरानी एवं योजनाबद्ध दबिश देकर विभिन्न स्थानों से वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

अभियान के दौरान दिनांक 06.07.2026 को 06 स्थायी वारंटी एवं 32 गिरफ्तारी वारंटी तथा दिनांक 07.07.2026 को 05 स्थायी वारंटी एवं 24 गिरफ्तारी वारंटी तामील किए गए। इस प्रकार दो दिवस के भीतर कुल 11 स्थायी वारंटी एवं 56 गिरफ्तारी वारंटी, अर्थात कुल 67 वारंटियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए सभी वारंटी न्यायालय द्वारा पूर्व में जारी वारंटों के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहे थे। कोरबा पुलिस द्वारा उनकी सतत निगरानी, पतासाजी एवं सूचना संकलन करते हुए योजनाबद्ध कार्रवाई कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

कोरबा पुलिस द्वारा समय-समय पर फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान संचालित किए जाते हैं। इन अभियानों का उद्देश्य न्यायालय से जारी वारंटों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना, अपराधियों में कानून का भय स्थापित करना तथा जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों, फरार आरोपियों एवं वारंटियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त, प्रभावी एवं निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

Continue Reading

कोरबा

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना, कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु मेैरिट सूची जारी

Published

on

दावा-आपत्ति 9 जुलाई तक आमंत्रित

कोरबा। आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर द्वारा दिये गये निर्देशानुसार मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष) योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2026 (रविवार) को किया गया था। जिसका परीक्षा परिणाम 06 जुलाई को घोषित किया गया।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त परीक्षा में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं का अंको के आधार पर मैरिट सूची जारी किया गया है। जिसका अवलोकन जिले के वेबसाइट www.korba.gov.in  एवं कार्यालयीन सूचना पटल में किया जा सकता है। दावा आपत्ति 09 जुलाई शाम 05 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा में जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात किसी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

260.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में एक जून से 07 जुलाई तक कुल 260.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
   अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील कोरबा में 285.7 मिलीमीटर, अजगरबहार 221.7, भैंसमा, 257.2, करतला 179.3, बरपाली 234.1, कटघोरा 308.7, दीपका 324.6, दर्री 309.4, पाली 301.6, हरदीबाजार 234.6, पोंड़ी-उपरोड़ा 303.8, और पसान तहसील में 165 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Continue Reading

कोरबा

नशा मुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक

Published

on

जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने अभियान चलाने दिए निर्देश

अवैध नशा मुक्ति केंद्रों पर कार्रवाई करने व ग्रामीण क्षेत्रो में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने हेतु किया निर्देशित’

नशा मुक्ति केंद्र का निर्धारित क्षमता अनुरूप प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने दिए निर्देश

कोरबा। जिले में नशा मुक्त वातावरण तैयार करने तथा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए नशे की रोकथाम, जनजागरूकता तथा तंबाकू नियंत्रण से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देबेन्द्र पटेल, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, ओएसडी तरुण कुमार किरण,  सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग को जिले के सभी शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों में तंबाकू निषेध संबंधी गतिविधियां संचालित की जाएं तथा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नशीले सामग्रियों की डिलीवरी पर रोक लगाने हेतु जिले के सभी कुरीयर डिलीवरी एजेंसियों की भी बैठक लेकर उन्हें इस सम्बंध में प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को विकासखंड स्तर पर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान संचालित करने तथा भारत वाहिनी की इकाइयों को सक्रिय रूप से अभियान से जोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करना इस अभियान की प्राथमिकता होनी चाहिए।
बैठक में जिले के नशा मुक्ति केंद्र का निर्धारित क्षमता के अनुरूप प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अवैध रूप से संचालित नशा मुक्ति केंद्रों की पहचान कर उनके विरुद्ध तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।  कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए नियमित जागरूकता गतिविधियां संचालित करने निर्देशित किया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677