छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा में “शबरी कार सेवा” अभियान का शुभारंभ
शिवरीनारायण को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक-मुक्त बनाने जनआंदोलन शुरू
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा में जिला प्रशासन और नगर पंचायत शिवरीनारायण की संयुक्त पहल “शबरी कार सेवा” का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप देना है। इसकी शुरुआत सामूहिक श्रमदान, नदी-तट संरक्षण और जन-जागरूकता कार्यक्रम के साथ हुई।
अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान और नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत उपस्थित रहे। इनके साथ जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर नदी घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने शिवरीनारायण को एक पवित्र, ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी बताया, जहां तीन नदियों का संगम इसकी पहचान है। उन्होंने कहा कि इस धरोहर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक-मुक्त रखना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि “शबरी कार सेवा” एक दिवसीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक निरंतर चलने वाला अभियान है।
उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि “शिवरीनारायण नगर हमारा है, इसे स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।”

कलेक्टर ने नगर को घर की तरह साफ रखने का संदेश दिया
कलेक्टर ने इस बात पर जोर दिया कि घर की तरह पूरे नगर को स्वच्छ रखने की आदत विकसित की जानी चाहिए। उन्होंने कचरे के संग्रहण, गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण और शत-प्रतिशत निस्तारण को अनिवार्य बताया। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी जोड़ा जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को “स्वच्छता सेनानी” के रूप में शपथ दिलाई गई। उन्होंने खुले में कचरा न फैलाने, घाटों और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने, घर-घर कचरा पृथक्करण करने तथा समाज को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
स्वच्छता अभियान में कचरा संग्रहण, घाट-सौंदर्यीकरण पर फोकस
इस अभियान के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, डस्टबिन-फ्री बाजार, स्व-सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार सृजन, घाटों का सौंदर्यीकरण, नाव संचालन और नदी-तट प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इन प्रयासों से स्वच्छता के साथ-साथ पर्यटन और स्थानीय विकास को भी नई गति मिलेगी।
कलेक्टर ने कहा कि “स्वच्छता केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नागरिक आदत बननी चाहिए।” उन्होंने नगर की सफाई व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों को “स्वच्छता मित्र” के रूप में सम्मानित करने की बात भी कही, यह मानते हुए कि उनके योगदान के बिना स्वच्छ शिवरीनारायण की कल्पना संभव नहीं है।
कोरबा
चित्रा टॉकीज प्रांगण में बिखरेंगे रंग, गोपाल मोदी के संग होली का उमंग
रंगों के पावन पर्व पर होली की भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं
कोरबा। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा 4 मार्च 2026, बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम चित्रा टॉकीज प्रांगण, कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।इस आयोजन का उद्देश्य रंगों के इस पावन पर्व पर समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश देना है। समारोह में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं शहरवासी शामिल होंगे। इस होली मिलन समारोह में उपस्थितजन एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे तथा आपसी समरसता का संदेश प्रसारित करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं
रंगों के पावन पर्व होली के इस खास अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें पुराने मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कह कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
कोरबा
होली खेलें पर जरा संभलकर, त्वचा और बालों का रखें खास ध्यान- त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जय
कोरबा। होली रंगों का त्योहार है। इसे बड़े ही उत्साह और हर्ष के साथ मनाया जाता है। पहले पारंपरिक होली फूलों, सूखे गुलाल, और पानी के साथ मनाई जाती थी, लेकिन अब सिंथेटिक रंगों ने इसकी जगह ले ली है। जिसका दुष्प्रभाव न केवल हमारी त्वचा तथा बाल, आंखों में भी पड़ता हैं यह हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। होली की मस्ती के साथ-साथ उत्सव के दौरान अपनी त्वचा और बालों की देखभाल करना भी महत्वपूर्ण है। इसलिए इस होली में कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह एनकेएच के त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जय बावने देतें हैं।
डॉ. जय बताते हैं कि होली से एक दिन पहले अपनी त्वचा को ढेर सारे मॉइस्चराइजर से हाइड्रेट करें। अच्छी तरह से हाइड्रेटेड त्वचा नाजुक नहीं होती है जो आसानी से क्षतिग्रस्त नहीं होगी। होली के दिन अपने बालों में नारियल का तेल, शरीर पर बेबी ऑयल और होंठों पर लिप बाम लगाएं एवं अपनी त्वचा को सुरक्षित रखें। तेल लगाने के बाद सनस्क्रीन लगाना न भूलें। कपड़े पूरी बाजू के पहनें ताकि त्वचा को नुकसान कम से कम हो। अपने नाखूनों की सुरक्षा के लिए नेल पॉलिश लगाएं। होली के दिन भी खूब पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें।
होली के बाद त्वचा और बालों की देखभाल के टिप्स देते हुए डॉ. जय बतातें हैं कि एक बार जब रंग थोड़ा फीका हो जाए, तो त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने के लिए मेडिकल फेशियल करवाना चाहिए। यह आपको आकर्षक लुक वापस पाने में मदद करेगा। अगर आपको लगता है कि आपकी त्वचा हल्की फट रही है, तो एलोवेरा जेल या लैक्टोकैलेमाइन लोशन लगाएं, लेकिन अगर दाने बने रहते हैं, तो बिना किसी देरी के त्वचा विशेषज्ञ से मिलें। बालों को धोने से पहले सप्ताह में एक बार प्राकृतिक हेयर मास्क का उपयोग करें। डॉ. जय सुझाव देते हैं कि होली खेलने में अधिक पानी, फूलों की पंखुड़ियों और ऑर्गेनिक रंग का उपयोग करना बेहतर है। डॉ. जय बावने त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट विशेषज्ञ एडीसी लैब निहारिका और न्यू कोरबा हॉस्पिटल में नियमित रूप से उपलब्ध रहते है।
छत्तीसगढ़
रायपुर : रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ
रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपने संदेश में कहा है कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमारे जीवन में नई ऊर्जा, उल्लास और सकारात्मकता का संचार करता है तथा भेदभाव मिटाकर सभी को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देता है।उन्होंने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि त्योहार मनाते समय प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें, जल संरक्षण का ध्यान रखें तथा पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में अपना सक्रिय सहयोग दें।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि पारंपरिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मनाई गई होली ही सच्चे अर्थों में आनंद और सौहार्द का उत्सव बनती है तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी विश्वास को और अधिक मजबूत करती है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
