श्रीमती कौशिल्या महतो के दशगात्र में उमड़ा जनसैलाब
कोरबा। कोरबा भाजपा के संस्थापक सदस्य, पूर्व सांसद डॉ.बंशीलाल महतो की धर्मपत्नी ममतामयी श्रीमती कौशिल्या महतो का आज 19 सितंबर को उनके निवास स्थान (ऋषिकेश) में दशगात्र का कार्यक्रम उनके पुत्रों विकास महतो, डॉ. विवेक महतो सहित परिजनों ने रखा था। सुबह श्रीमती कौशिल्या महतो की आत्मा की शांति एवं उनके देवलोक गमन के लिए परिजनों ने पूजा रखी और दोपहर 1.30 बजे से दशगात्र का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। दशगात्र में श्रीमती महतो को श्रद्धांजलि देने जनसैलाब उमड़ पड़ा था। कोरबा जिला सहित प्रदेश के कई जिलों से उन्हें श्रद्धांजलि देने कोरबा पहुंचे थे। कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
श्रीमती कौशिल्या महतो को श्रद्धांजलि देने भाजपा सरकार के केबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह, बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडेय, कोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद सहित कई दिग्गज पहुंचे और उनके निवास स्थान में जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रीमती महतो की विरासत उनके कार्यों में जीवित रहेगी
केबिनेट मंत्री ओपी चौधरी एवं श्याम बिहारी जायसवाल ने श्रीमती महतो को श्रद्धांजलि देने के बाद अपने भावपूर्ण उद्बोधन में कहा कि श्रीमती कौशिल्या महतो का जाना एक युग के अंत जैसा है, उनकी विरासत उनके कार्यों में जीवित रहेगी। उनके पुत्र उनके आदर्शों को आगे ले जाएंगे और समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी मां के नाम को आगे बढ़ायेंगे। महतो परिवार का अपनात्व दिखा जनसैलाब में
श्रीमती कौशिल्या महतो के प्रति लोगों का किस तरह का सम्मान और श्रद्धा है, आज के पगड़ी रस्म और दशगात्र कार्यक्रम में दिखा। महतो निवास स्थान में एक किलोमीटर के दायरे में लोगों की भीड़ देखी गई। ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य रखने के लिए पुलिस बल मशक्कत करते दिखा। यहां उपस्थित जन सैलाब ने यह साबित कर दिया कि ममतामयी मां के रूप में श्रीमती कौशिल्या महतो का जाना लोगों को कितना आघात दे गया। कई दिग्गजों ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रीमती महतो का जीवन सेवा और समर्पण की एक ज्वलंत मिसाल था। स्व.डॉ. बंशीलाल महतो के सेवा कार्यों में उनकी धर्मपत्नी बराबर की हिस्सेदार रहीं। वे समाज की अनमोल धरोहर थीं। उनसे रिक्त हुए स्थान को पूर्ण करना असंभव है… क्योंकि नीति का लिखा हुआ कोई मिटा नहीं सकता और जो आया है… उसे एक दिन जाना ही है, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो इस दुनिया से चले तो जाते हैं लेकिन अपने कर्मों से लोगों के दिलों में अपनी पहचान अमिट बनाकर चले जाते हैं और सालों तक उनकी यादों से लोग प्रेरणा लेकर समाज के लिए कुछ करने का प्रयास करते हैं। सभी लोगों ने महतो परिवार को ढांढस बंधाया और इस दुख को सहने की शक्ति देने भगवान से प्रार्थना की। समाज के लोगों ने दी श्रद्धांजलि
पूरे प्रदेश भर से महतो/जायसवाल समाज के हजारों लोग श्रीमती महतो को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
प्रदेश भर से राजनेता और दिग्गजजनप्रतिनिधि कोरबा पहुंचे थे और श्रीमती कौशिल्या महतो को श्रद्धांजलि देकर उन्हें नमन किया। पूरा कोरबा उमड़ पड़ा
श्रीमती कौशिल्या महतो एवं स्व. डॉ. बंशीलाल महतो राजनीति से ऊपर उठकर समाज के हर लोगों, हर वर्ग को अपना मानते थे। आज के जनसैलाब ने यह साबित कर दिया कि श्री एवं श्रीमती महतो सबके थे, सब उनके थे। उन्हें श्रद्धांजलि देने पूरा कोरबा उमड़ पड़ा था। न कोई राजनीति और ना ही कोई द्वेष, सिर्फ यहां एक ममतामयी मां के चले जाने का सबको दुख था। पत्रकार जगत ने दी श्रद्धांजलि
श्रीमती कौशिल्या महतो को श्रद्धांजलि देने हर वर्ग, हर समाज के लोग पहुंचे थे। पत्रकार जगत ने भी श्रीमती महतो को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया तथा महतो परिवार को ढांढस बंधाया। सभी ने ऊं शांति कह कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के अंत में मोक्ष के लिए आरती
सुबह से दशगात्र स्थल पर भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी चल रहा था और चंदनपान होने के बाद महतो परिवार सहित उपस्थित लोगों ने भगवान की आरती में शामिल हुए और सभी ने उनके मोक्ष के लिए प्रार्थना की।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।