Connect with us

कोरबा

MBBS स्टूडेंट ने हॉस्टल में फांसी लगाकर दी जान:कोरबा में बैक एग्जाम के पहले की खुदकुशी, परिजनों के आते तक रूम सील

Published

on

कोरबा।छत्तीसगढ़ के कोरबा मेडिकल कॉलेज में MBSS के फर्स्ट ईयर के एक स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली। शनिवार को हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता शव मिला। बताया जा रहा है कि युवक का बैकलॉग्स के कारण तनाव में था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम हिमांशु कश्यप (21) है। वह बिलासपुर का रहने वाला था। वह अपने साथी पुष्प राज के साथ हॉस्टल के कमरा नंबर ए/13 में रहता था। वह कमरे में रस्सी से फंदा बनाकर लोहे के एंगल से लटक गया। फिलहाल, परिजनों के आते तक कमरे को सील कर दिया गया है।

पहले देखिए ये तस्वीरें…

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

कमरे को सील कर दिया है, परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कमरे को सील कर दिया है, परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जहां से खरीदी रस्सी, वहां के CCTV में आया नजर

दरअसल, शनिवार को दोपहर 11 से 2 बजे तक फार्माकोलॉजी सब्जेक्ट का एग्जाम था। परीक्षा से पहले हिमांशु ने पास की दुकान से रस्सी खरीदी, जिसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई। जब वह परीक्षा में नहीं पहुंचा, तब खोजबीन की गई।

कमरे में लगाई फांसी

कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर लोहे के एंगल से हिमांशु की लाश लटकी मिली। जिसके बाद तत्काल सिविल लाइन थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। साथ ही परिजनों को भी सूचना दी गई।

ये तस्वीर कोरबा मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की है।

ये तस्वीर कोरबा मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की है।

परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमॉर्टम

फिलहाल, कमरे में सील कर दिया गया है। परिजनों के आने के बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया जाएगा। इसके बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो पाएगी। वहीं, इस घटना के बाद हॉस्टल में रह रहे करीब 150 छात्रों के बीच शोक का माहौल है।

तीन पेपर दे चुका था मृतक युवक

इस मामले में मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. गोपाल कंवर ने बताया कि हिमांशु तीन पेपर दे चुका था और रविवार को चौथा पेपर था। वह एक साल से पढ़ाई में बैकलॉग कर रहा था। लेकिन परीक्षा में गैरहाजिर रहने के बाद ही उसकी खोजबीन की गई, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।

कोरबा CSP भूषण एक्का ने बताया कि मामले की सूचना मिली थी। परिजनों को सूचना देकर रूम के सील किया गया है। उनके आने के बाद ही पीएम के लिए भिजवाया जाएगा। एग्जाम में नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश की गई। जिसके बाद कमरे में युवक की लाश मिली। मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपका एवं छुरी कला में विशेष शिविर कल

Published

on

कोरबा, 01 अक्टूबर 2026। राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आम नागरिकों तक विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में 01 अक्टूबर से विशेष शिविर आयोजित किए जा रहें।
इसी क्रम में 02 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद दीपका कार्यालय एवं नगर पंचायत छुरीकला अंतर्गत बस स्टैंड छुरी के समीप शिविर आयोजित किए जाएंगे। आम नागरिकों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठायें।

Continue Reading

कोरबा

कीचड़ भरे रास्ते से मिली राहत, डोंगानाला के बिरहोर परिवारों तक पहुँची पक्की सड़क

Published

on

पीएम जनमन के अंतर्गत लगभग 167.20 लाख रुपये की लागत से अटल चौक से जंगल पारा तक बना 2.38 किलोमीटर मार्ग
कोरबा, 01 अक्टूबर 2026। विकासखंड पाली के दूरस्थ ग्राम डोंगानाला के जंगल पारा में रहने वाले बिरहोर परिवारों के लिए बारिश का मौसम बड़ी परेशानी लेकर आता था। अटल चौक से बस्ती तक जाने वाला कच्चा रास्ता कीचड़ से भर जाता था। पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था और बच्चे स्कूल जाने से कतराते थे। अब प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के अंतर्गत बनी पक्की सड़क ने उनकी रोजमर्रा की यात्रा आसान कर दी है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अटल चौक से जंगल पारा तक लगभग 2.38 किलोमीटर सड़क का निर्माण लगभग 167.20 लाख रुपये की लागत से किया गया है। मार्ग में सीसी सड़क के साथ डामर सड़क भी बनाई गई है। इससे बस्ती में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय के लगभग 40 परिवारों को आवागमन में सुविधा मिल रही है।
बस्ती के सुनहर सिंह बिरहोर बताते हैं कि पक्की सड़क बनने से अब आने-जाने में आसानी होती है। गीता बाई के अनुसार उन्हें रास्ते में पहले जैसी परेशानी नहीं होती और बच्चे भी आसानी से स्कूल आ-जा सकते हैं। गाँव के किसान पुनो राम पटेल पुराने दिनों को याद करते हुए बताते हैं कि बारिश में रास्ते पर घुटनों तक कीचड़ हो जाता था। अब पक्की सड़क बनने से उस परेशानी से राहत मिली है।
जंगल पारा के परिवारों के लिए यह सड़क स्कूल और आवश्यक सेवाओं तक पहुँचने का सुगम रास्ता बन गई है। बारिश के दिनों में जिस मार्ग से गुजरना कठिन था, उसी पर अब ग्रामीण अधिक आसानी से आ-जा रहे हैं।

Continue Reading

कोरबा

धान की एक फसल से आगे बढ़कर वर्ष में दो से तीन फसलें ले रहे गुरुचरण मरार

Published

on

उद्यानिकी विभाग की सहायता से अपनाई ड्रिप सिंचाई, प्लास्टिक मल्चिंग और उन्नत खेती
कोरबा, 01 अक्टूबर 2026। पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम नगौई बछेरा निवासी किसान गुरुचरण मरार पहले परंपरागत तरीके से धान की खेती करते थे। वर्ष में एक ही फसल लेने के कारण खेती से होने वाली आय सीमित थी। सिंचाई का साधन नहीं था और कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर व अन्य मशीनें किराये पर लानी पड़ती थीं। ऐसे में छह सदस्यीय परिवार की जरूरतें पूरी करना कठिन होता था।
गांव के भ्रमण के दौरान उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों ने श्री मरार को विभागीय योजनाओं और आधुनिक खेती की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने शासकीय उद्यान रोपणी, नगौई में आवेदन किया। राष्ट्रीय बागवानी मिशन और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत उन्हें ड्रिप सिंचाई प्रणाली, प्लास्टिक मल्चिंग तथा ग्राफ्टेड बैंगन रोपण के लिए कुल 46 हजार रुपये का विभागीय अनुदान मिला।
इन संसाधनों और विभागीय मार्गदर्शन की मदद से श्री मरार ने खेती के तरीके में बदलाव किया। अब वे वर्ष में दो से तीन फसलें लेते हैं और वर्तमान में भिंडी की खेती से भी आय अर्जित कर रहे हैं। विभाग को दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी अनुमानित वार्षिक आय पहले लगभग 45 हजार रुपये थी, जो अब लगभग ढाई से तीन लाख रुपये तक पहुंच गई है। बढ़ी हुई आय से परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरी है। वे गांव के अन्य किसानों को भी खेती से जुड़ी जानकारी देते हैं।
श्री मरार कहते हैं कि उद्यानिकी विभाग से योजनाओं की जानकारी मिलने पर उनका आधुनिक खेती के प्रति उत्साह बढ़ा। वे आगे भी विभागीय मार्गदर्शन लेकर खेती करना चाहते हैं और मिली सहायता के लिए आभार व्यक्त करते हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677