छत्तीसगढ़
मैकेनिक बोला- पुलिसवाले के कारण फांसी लगा रहा हूं:कहा- मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी, वसूली का आरोप, सुसाइड के बाद मोबाइल में मिला वीडियो
रायपुर, एजेंसी। रायपुर में मैकेनिक महेश दास मानिकपुरी की खुदकुशी से पहले का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो कह रहा है कि, मैं प्रतिमा और बंटी पुलिस वाले की वजह से फांसी लगा रहा हूं। उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
महेश ने वीडियो में कहा कि, बंटी क्राइम ब्रांच खमतराई, प्रतिमा मानिकपुरी, मोगरा दास, गोपीदास मानिकपुरी और उनके पिता ने मुझे बहुत परेशान किया। मुझे मरने के लिए मजबूर किया है। परिजनों ने पुलिस पर वसूली के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
घटना के 9 दिन बाद मृतक के मोबाइल से वीडियो मिला है। परिजनों ने दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया है। मामला खमतराई थाना इलाके का है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, खमतराई निवासी महेश दास मानिकपुरी ने 3 जुलाई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। महेश की पत्नी कुछ दिनों पहले उसे छोड़कर चली गई थी। घटना के बाद परिजनों ने महेश का मोबाइल सुरक्षित रख लिया था। करीब 9 दिन बाद जब उन्होंने मोबाइल की जांच की, तो उसमें रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो मिला।
वीडियो में महेश ने पुलिसकर्मी बंटी का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि वह उसे लगातार परेशान कर रहा था और कथित रूप से वसूली के लिए दबाव बना रहा था। महेश ने वीडियो में अपनी मानसिक प्रताड़ना का भी जिक्र किया है।

महेश दास मानिकपुरी ने 3 जुलाई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
वीडियो देखने के बाद परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि, यदि समय रहते शिकायत पर ध्यान दिया जाता, तो शायद महेश की जान बच सकती थी। परिजनों ने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मैकेनिक महेश दास मानिकपुरी की फाइल फोटो।
अधिकारियों ने जांच का दिया आश्वासन
इस मामले में खमतराई टीआई जितेंद्र जायसवाल ने दैनिक भास्कर को बताया कि, मृतक के परिजनों की शिकायत पर जांच की जा रही है। सुसाइड करने वाले महेश दास मानिकपुरी पर 6 महीने पहले फर्जी पुलिसकर्मी बनकर पैसे लेने के आरोप में कार्रवाई की गई थी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, वीडियो की सत्यता, उसमें लगाए गए आरोपों और बाकी परिस्थितियों की बारीकी से जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई और मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
छत्तीसगढ़
मुनि शाश्वतरत्न सागर बोले-संसार स्वार्थ और पापों से भरा हुआ:कहा- नवकार जाप से होगी आत्मा की शुद्धि, दोषों से मुक्त होने का करें प्रयास
रायपुर, एजेंसी। रायपुर के भैरव सोसायटी स्थित अरिहंत भवन में रविवार को नवकार जाप ग्रुप और अरिहंत हाईट्स वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में 31वें नवकार जाप का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम मुनि शाश्वतरत्न सागर ठाणा-2 के सान्निध्य में संपन्न हुआ।
मुनि शाश्वतरत्न सागर ने कहा कि नवकार जाप से मन को शांत रखने और अपने अंदर की बुराइयों को दूर करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि अगर व्यक्ति नियमित रूप से जाप और आत्मचिंतन करे, तो वह अपने जीवन को सही दिशा में ले जा सकता है।

दोषों को दूर करने का प्रयास जरुरी
उन्होंने कहा कि संसार में स्वार्थ, पाप और अज्ञान जैसी कई बुराइयां हैं। इनकी वजह से इंसान सही रास्ते से भटक जाता है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने दोषों को पहचानकर उन्हें दूर करने का प्रयास करना चाहिए। यही आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत है।
कार्यक्रम में आशीष जैन, वीरेंद्र डागा, कमल जैन, दीपक कवाड़, निकुंज साचला और कमलेश ललवानी सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे। वीरेंद्र डागा ने बताया कि नवकार जाप का उद्देश्य लोगों को धर्म, आत्मचिंतन और अच्छे जीवन की ओर प्रेरित करना है।
छत्तीसगढ़
BSP में करंट लगने से कर्मचारी की मौत:इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस के दौरान हादसा, हॉट सॉ-3 में कर रहे थे काम
दुर्ग-भिलाई, एजेंसी। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में रविवार को इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। काम करते समय करंट लगने से संयंत्र के कर्मचारी विनोद कुमार (36) की मौत हो गई। हादसा यूआरएम (यूनिवर्सल रेल मिल) के हॉट सॉ-3, एबी बे स्थित क्रेन-407 के पास हुआ। सूचना मिलते ही संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार भिलाई इस्पात संयंत्र में जेईए (जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट) के पद पर कार्यरत थे। रविवार को उनकी बी शिफ्ट में ड्यूटी थी। वे यूआरएम के हॉट सॉ-3, एबी बे स्थित क्रेन-407 के पास इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
शाम 4:53 बजे मेडिकल पोस्ट लाया गया
हादसे के बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी। गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार को इलाज के लिए प्लांट के मेन मेडिकल पोस्ट-1 ले जाया गया। उन्हें शाम 4:53 बजे मेडिकल पोस्ट पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
प्रबंधन ने कर्मचारी की मौत की पुष्टि की
घटना की सूचना मिलते ही प्लांट के संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बीएसपी प्रबंधन ने कर्मचारी विनोद कुमार की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
जांच के बाद सामने आएगी हादसे की वजह
भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के अनुसार, हादसे की शुरुआती जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मेंटेनेंस के दौरान विनोद कुमार करंट की चपेट में कैसे आए।
जांच में सुरक्षा मानकों के पालन, कार्यस्थल की स्थिति और हादसे से जुड़े अन्य सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
छत्तीसगढ़
बेटे को देशविरोधी बातें सिखाने वाला पिता गिरफ्तार:पत्नी का यू-टर्न, बोलीं- वीडियो हंसी-मजाक में बनाया था, अब पति से कोई शिकायत नहीं
रायगढ़, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पत्नी को प्रताड़ित करने और नाबालिग बेटे से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगवाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी वसीम मोहम्मद के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।
पति के खिलाफ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने वाली पत्नी ने अब अपनी शिकायत वापस ले ली है। वीडियो जारी कर पत्नी ने कहा कि बेटे से देश के खिलाफ नारे लगवाने वाला वीडियो हंसी-मजाक में बनाया गया था। अब उसे अपने पति से कोई शिकायत नहीं है।
मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे भी लगवाए।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, 29 मई 2026 को कोरबा जिले की रहने वाली 35 साल की महिला ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके मुताबिक जोगीडीपा के रहने वाले वसीम मोहम्मद (43) ने खुद को तलाकशुदा बताया। दोनों की बातचीत होने लगी और दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे। साल 2021 में दोनों ने मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी कर ली।
पीड़िता का आरोप है कि शादी के समय वसीम ने अपनी पहली बीवी और बच्चों के बारे में नहीं बताया था, जबकि उसके पहले से 5 बच्चे हैं। शादी के बाद उसे वसीम के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी हुई। उसने पहली पत्नी को तलाक भी नहीं दिया है। पीड़िता ने बताया कि उसके खुद के 2 बच्चे हैं।
बच्चा होने के बाद शुरू हुआ अत्याचार
महिला ने कहा कि, शादी से पहले वसीम के साथ सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन बच्चा होने के बाद से वह प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता ने बताया कि पति कलमा पढ़ने, नमाज पढ़ने बोलता था। बच्चे होने के बाद भी रोजा रखवाता था। वह रोजा रखती थी, फिर भी पति कई बार मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल देता था।
मजबूरी का उठाया फायदा
पीड़िता ने बताया कि मुस्लिम समाज में आने के बाद हिंदू समाज का कोई भी व्यक्ति उसे अपनाने के लिए तैयार नहीं था। वसीम ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया। पीड़िता के अनुसार, शिकायत दर्ज कराने के समय वसीम जेल में बंद था।
जबरन लगवाता था ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे
पीड़िता का आरोप है कि वसीम उसके और उसके बच्चों के साथ लगातार मारपीट और अत्याचार करता था। वह उन सभी से जबरन ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगवाता था और हिंदुस्तान के खिलाफ गाली-गलौज करने के लिए मजबूर करता था। विरोध करने पर उन्हें बुरी तरह प्रताड़ित करता था।
आरोपी के जेल जाते ही पहुंची थाने
पीड़िता ने बताया कि वह अब वसीम के साथ किसी भी तरह का संबंध नहीं रखना चाहती और न ही अपने बच्चों को उसके पास छोड़ना चाहती है, क्योंकि वसीम इस समय जेल में बंद है, इसलिए वह शिकायत दर्ज कराने महिला थाने पहुंची।
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी वसीम मोहम्मद के खिलाफ धारा 85, 351, 152 एवं 197 BNS और छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 1968 की धारा 4 के तहत केस दर्ज किया गया था।
गिरफ्तारी के बाद पत्नी बोली- समझौता करना चाहती हूं
पति की गिरफ्तारी के बाद महिला ने फिर एक वीडियो जारी कर कहा कि, मैंने गुस्से में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अब मुझे उनसे कोई शिकायत नहीं है। बच्चे से देश के खिलाफ नारे लगवाने वाला वीडियो मैंने खुद बनाया था। वह सिर्फ हंसी-मजाक के लिए था। मेरे पति ने कोई देशद्रोही काम नहीं किया है। उनके मुंह से वह बात गलती से निकल गई थी।
मैं SP और CSP साहब से माफी मांगना चाहती हूं। मुझे और मेरे पति को माफ कर दिया जाए। यह बात हमारे बंद कमरे की थी। इसे आगे न बढ़ाया जाए। अब यह गलती हमसे दोबारा नहीं होगी। यदि दोबारा ऐसी गलती हुई, तो आप जो भी सजा देना चाहेंगे, हमें मंजूर होगी। मुझ पर किसी का कोई दबाव नहीं है। मैं अपनी इच्छा से अपने पति से समझौता करना चाहती हूं।
डीएसपी की निगरानी में हुई थी पूछताछ
पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर मामले की विवेचना की जा रही है। मामले को गंभीरता को देखते हुए जांच की निगरानी डीएसपी उन्नति ठाकुर कर रही हैं, जबकि विवेचना की जिम्मेदारी पुसौर थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को सौंपी गई है।
जांच के तहत न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपी वसीम मोहम्मद को 1 दिन के लिए पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। इसके बाद पुलिस टीम उसे घटनास्थल लेकर पहुंची, जहां स्थल का निरीक्षण, पूछताछ और अन्य आवश्यक विवेचनात्मक कार्रवाई की गई।
रिमांड पूरी होने के बाद फिर भेजा गया जेल
पूछताछ और घटनास्थल के निरीक्षण की कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश किया। इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
SSP बोले- साक्ष्य के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध, राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले मामलों में पुलिस साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रकरण की विवेचना जारी है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
Uncategorized10 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
