Connect with us

कोरबा

एक स्वर, एक भावना और राष्ट्रभक्ति का संदेश:  सरस्वती शिशु मंदिर दर्री में गूंजा ‘वंदे मातरम्’

Published

on

विद्यार्थियों ने जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख  

कोरबा। सरस्वती शिशु मंदिर एच.टी.पी.पी. दर्री, कोरबा में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, रायपुर के तत्वावधान में सामूहिक “वंदे मातरम्” गायन कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, आचार्य-परिवार सहित उपस्थित जनसमुदाय ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री डॉ. अशोक शाक्य, चिकित्सक एवं असिस्टेंट प्रोफेसर, जिला चिकित्सालय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रमेश चन्द्र पांडेय, पूर्व व्यवस्थापक, हसदेव शिक्षण समिति एवं पूर्व पार्षद, सी.एस.ई.बी. कॉलोनी, दर्री ने की। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में नरेश जायसवाल, प्रांत प्रमुख, वनांचल शिक्षा न्यास ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद विद्यालय के भैया-बहनों, आचार्य-परिवार और उपस्थित जनसमुदाय ने एक साथ राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया। सामूहिक गायन के दौरान पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना दिखाई दी तथा वातावरण “वंदे मातरम्” के स्वर से गूंज उठा।
 मुख्य अतिथि डॉ. अशोक शाक्य ने राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों और युवाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. रमेश चन्द्र पांडेय ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में राष्ट्रभक्ति और संस्कारयुक्त शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षा के साथ संस्कारों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
 मुख्य वक्ता नरेश जायसवाल ने “वंदे मातरम्” के ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए देश के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
 कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों और जनसमुदाय में विशेष उत्साह देखने को मिला। सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत के गायन ने कार्यक्रम को विशेष भावनात्मक और राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण स्वरूप प्रदान किया। विद्यालय परिसर में एकजुट होकर “वंदे मातरम्” का गायन कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।
 कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुषमा बारस्कर ने मुख्य अतिथि, अध्यक्ष, मुख्य वक्ता सहित सभी अतिथियों और उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति की भावना और “वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ हुआ।

Continue Reading

कोरबा

सुयश:शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) में जीता सिल्वर मेडल

Published

on

कोरबा। डीएव्ही स्कूल का होनहार छात्र शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु(काम्बेट) खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने शास्वत सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
शास्वत सिंह कोरबा की जानमानी पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह एवं एसईसीएल से सेवानिवृत्त अधिकारी कन्हैया सिंह के पौत्र हैं।
नेशनल के लिए चयन
शास्वत सिंह का चयन नेशनल लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) के लिए हुआ है और शुभचिंतकों, परिजनों एवं विद्यालय प्रबंधन ने बेहतर प्रदर्शन के लिए शास्वत सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Continue Reading

कोरबा

30 सितम्बर को सभी संभाग मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा एवं छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष पी आर यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के कर्मचारी एवं पेंशनर अपनी 8 सूत्रीय लम्बित मांग को लेकर आगामी 30सितम्बर को प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर मुख्य मंत्री के नाम संभागायुक्त को ज्ञापन सौपेंगे।इस धरना प्रदर्शन की तैयारी पुरे प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है।इसी परिपेक्ष में आज राजधानी रायपुर स्थित कर्मचारी भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के समन्वयक जी आर चंद्रा, प्रदेश महामंत्री हिमांचल साहू, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार,प्रदेश सचिव सी एल दुबे, संजय शर्मा,रामचंद्र तांडी,नरेश वाढेर,विमल कुंडू,बेनीराम गायकवाड़,शाहिल मुदलियार,शुभम भट्ट, बी पी कुरील सहित कर्मचारी एवं पेंशनर भारी संख्या में उपस्थित रहे ।सभी ने धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया ।

अपील

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रभात शर्मा एवं विनय सोनवानी छत्तीसगढ़ प्रदेश ट वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जिला शाखा कोरबा के द्वारा अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में कोरबा जिले के समस्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स अधिक से अधिक संख्या में संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन में पहुंचे एवं अपनी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने हेतु ज्ञापन सौंपें।

Continue Reading

कोरबा

नर्सिंग कॉलेज ने निकाली जागरूकता रैली

Published

on

कोरबा। भारत नर्सिंग कॉलेज कोसाबाड़ी ने विश्व हृदय माह के अवसर पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्रों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में जन-जागरूकता रैली निकालकर आमजनों को हृदय रोगों, उच्च रक्तचाप (बीपी) और इनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, प्रतिदिन व्यायाम, तनाव प्रबंधन और धूम्रपान व तंबाकू के सेवन से दूर रहने का संदेश दिया। छात्रों के इस सराहनीय और सामाजिक प्रयास की प्रशंसा करते हुए महाविद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677