Connect with us

कोरबा

फिल्ड में उतरी खनिज विभाग की टीम:रेत तस्करी एवं अवैध खनन पर शिकंजा, 03 जेसीबी, 16 ट्रैक्टर जब्त

Published

on

अवैध तस्करों के नामों का आखिर खुलासा क्यों नहीं करता खनिज विभाग!

कोरबा। कई दिन बाद कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर उप संचालक खनिज प्रमोद नायक के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम फिल्ड में उतरी और रेत तस्करी सहित अन्य अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वाले लोगों पर शिकंजा कस दिया। विभाग की टीम ने 03 जेसीबी और 16 ट्रैक्टरों को जब्त किया है। खनिज विभाग की इस बड़ी कार्यवाही से अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वाले तस्करों में हड़कम्प मच गया है।

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण एवं जांच की गई।

जांच के दौरान खनिज रेत, गिट्टी और मिट्टी के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर कुल 3 जेसीबी मशीनें और 16 ट्रैक्टर जप्त किए गए। डौका गुड़ा से 1 ट्रैक्टर, विजयपुर से 2 ट्रैक्टर, सुतर्रा से 1 ट्रैक्टर, आमाखोखरा से ईंट से भरा 1 ट्रैक्टर जप्त किया गया। ग्राम बिंझरा से मिट्टी का अवैध उत्खनन कर रहे 2 जेसीबी मशीनों को भी पकड़ा गया। पौड़ी से रेत का अवैध परिवहन करते हुए 4 ट्रैक्टर और डुमरकछार से मिट्टी के अवैध उत्खनन में संलिप्त 2 ट्रैक्टर तथा 1 जेसीबी को भी कार्रवाई के दौरान जप्त किया गया।
सभी जप्त वाहनों को नियमानुसार आगे की प्रक्रिया के लिए जिले के विभिन्न पुलिस थानों एवं खनिज जांच चौकियों में सुरक्षा अभिरक्षा में रखा गया है। यह पूरी कार्रवाई उड़नदस्ता दल प्रभारी, खनि निरीक्षक श्री मदन साहू एवं श्री सुभाष ठाकुर द्वारा की गई।

खनिज विभाग का यह अभियान जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करने और राजस्व की क्षति को रोकने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास है। विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों तथा प्रचलित वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जिले में खनिज संसाधनों का संरक्षण और उनका सुव्यवस्थित उपयोग सुनिश्चित हो सके।

आखिर अवैध काम करने वाले लोगों के नामों का खुलासा क्यों नहीं करता विभाग
खनिज विभाग कभी-कभी बड़ी कार्यवाही करता है, जिससे अवैध कारोबारियों के खिलाफ हड़कम्प मच जाता है, लेकिन बाद में वे विभाग से जुर्माना पटा कर अपने वाहनों को छुड़ा लेते हैं और समाज में अवैध कारोबार करने वाले लोग सफेदपोश बने रहते हैं। आखिर ऐसे सफेदपोश नेताओं, कारोबारियों के नामों का खुलासा विभाग क्यों नहीं करता!

Continue Reading

कोरबा

पूर्व पीएम राजीव ने गांव की पंचायत को निर्णय लेने का अधिकार दिया: अग्रवाल

Published

on

कोरबा। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि राजीव गांधी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक व तकनीकी समेत हर क्षेत्र में उपलब्धियां पाई। वे पंचायती राज के प्रबल पक्षधर थे। इससे पंचायत की लोकतंत्र की नींव मजबूत करना चाहते थे। उनके प्रयास से ही गांव की पंचायत को निर्णय लेने का अधिकार दिया।

निगम के पूर्व सभापति श्यामसुंदर सोनी ने कहा राजीव गांधी में दूरदर्शिता थी। आत्मविश्वास व उत्कृष्टता का जुनून था। उन्होंने 21वीं सदी के भारत को विकसित देशों की पंक्ति में देखने का सपना देखा। उन्होंने देश में कंप्यूटर और दूरसंचार के आधुनिक साधन उपलब्ध कराए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा राजीव गांधी ने महिलाओं की भागीदारी पर विशेष ध्यान देने की बात कही थी। प्रदेश कांग्रेस सचिव बीएन सिंह ने कहा राजीव गांधी ने ग्राम विकास के लिए योजनाएं लागू की। समाज के सभी वर्गों के उत्थान पर काम किया। संचार माध्यम के विस्तार से आम वर्ग को लाभ मिल रहा है। आज हर हाथ में मोबाइल है। निगम के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने कहा राजीव गांधी ने मतदान की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष तय की। कार्यक्रम में गजानंद प्रसाद साहू, नारायण कुर्रे, विकास सिंह, रेखा त्रिपाठी, मनमोहन राठौर, संतोष राठौर, रवि सिंह चंदेल, अशोक लोध, गिरधारी बरेठ, सुरेश पटेल, अमन पटेल, मनोज पटेल, राजेश यादव, हरविंदर सिंह, संजू पैकरा आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

नवजात शिशु के अवैध दत्तक ग्रहण पर चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला बाल विकास विभाग ने कराया FIR दर्ज

Published

on

कोरबा। जिला मेडिकल कॉलेज में जन्मे नवजात शिशु का शिशु के पालक द्वारा अवैध रूप से लेन देन कर शिशु को अन्य पालक को दिये जाने का मामला संज्ञान में आने पर कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला बालक कल्याण एवं संरक्षण समिति जिला कोरबा कुणाल दुदावत द्वारा दिए गए निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा बसंत मिंज के मार्गदर्शन में जिला चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा जिला समन्वयक श्रीमती सरिता सिन्हा द्वारा उक्त प्रकरण पर संलिप्त संबंधितों के विरुद्ध FIR दर्ज कराया गया है।

अवगत हो कि देश में बालक कल्याण समिति द्वारा दत्तक ग्रहण हेतु लीगल फ्री किए गए अथवा बालक कल्याण समिति द्वारा आदेशित किए गए बच्चों का ही दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया की जा सकती है। किसी भी प्रकार से बच्चों का खरीदी बिक्री अथवा अवैध रूप से लेनदेन कर दत्तक में दिया जाना गैर कानूनी है। देश में बच्चों के दत्तक ग्रहण हेतु केंद्रीय दत्तक ग्रहण प्राधिकरण (CARA) https://cara.wcd.gov.in/ के माध्यम से आवेदन कर महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से ही दत्तक ग्रहण में लिए जाने का प्रावधान है। प्रावधान का पालन नहीं किए जाने की दशा में दत्तक ग्रहण विनियम तथा ट्रैफिकिंग अंतर्गत निहित प्रावधानों के अनुरूप कानूनी कार्यवाही व दंड का प्रवधान है। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पूरे देश में बच्चों के अवैध दत्तक ग्रहण को रोकने हेतु सभी संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रसारित किये है। ताकि बच्चों के अवैध दत्तक ग्रहण को रोक जा सके।

Continue Reading

कोरबा

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस बाबा 24 एवं 25 को कोरबा जिले के प्रवास पर

Published

on

बुका के भूविस्थापितों का संघर्ष तेज:प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, नेताप्रतिपक्ष सहित कई दिग्गजों की रहेगी उपस्थिति
कोरबा। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव 24 एवं 25 मई को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे कटघोरा और कोरबा में कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं, सेवकों से मुलाकात करेंगे तथा आदिवासी अधिकार एवं जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर संवाद करेंगे।

प्रवास के प्रथम दिन 24 मई को वे अम्बिकापुर से कटघोरा पहुंचेंगे तथा ग्राम पंचायत मड़ई अंतर्गत ग्राम बुका में विस्थापित आदिवासी हसदेव जलाशय संघर्ष समति द्वारा आयोजित जल-जंगल-जमीन पर आदिवासी अधिकारों की रक्षा हेतु राज्य स्तरीय महासम्मेलन में शामिल होंगे और अपना विचार रखेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आदिवासी समाज, कांग्रेसजन एवं क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रहेगी। इस महासम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्वमंत्री जयसिंह अग्रवाल भी शामिल होंगे।
आदिवासी सम्मेलन के पश्चात वे कटघोरा क्षेत्र के विभिन्न वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात करेंगे।
अपने प्रवास के दूसरे दिन 25 मई को उनका जमनीपाली, दर्री, बालको, कोरबा, कुसमुंडा, बांकीमोंगरा एवं पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात करेंगे। उनके प्रवास कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677