Connect with us

कोरबा

मंत्री लखनलाल देवांगन ने पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया:कोरबा में 1.72 लाख बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य

Published

on

कोरबा। कोरबा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का प्रथम चरण रविवार को शुरू हुआ। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर इसका शुभारंभ किया।

इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेंद्र देवांगन, पार्षद रूबी सागर, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। मंत्री देवांगन ने नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की।

1 लाख 72 हजार 423 बच्चों को पोलियो पिलाने का लक्ष्य

मंत्री देवांगन ने बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 1 लाख 72 हजार 423 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिलेभर में 1578 पल्स पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें बूथों पर दवा पिला रही

स्वास्थ्य विभाग की प्रशिक्षित टीमें इन बूथों पर बच्चों को दवा पिला रही हैं। इसके अतिरिक्त, गांवों, पारा-मोहल्लों, वार्डों, बाजारों, चौक-चौराहों और हाट-बाजारों में भी विशेष व्यवस्था की गई है ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में देश और प्रदेश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में जनसहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने आसपास के हर बच्चे को पोलियो की खुराक दिलाने में सहयोग करने की अपील की।

संचालन के लिए सुपरवाइजर भी तैनात

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की शत-प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करने के लिए एक सुदृढ़ कार्ययोजना बनाई है। प्रभावी संचालन के लिए सुपरवाइजर भी तैनात किए गए हैं।

Continue Reading

कोरबा

Oath-Taking Ceremony of Newly Elected Office Bearers of CMOAI SECL Branch Held

Published

on

BIlaspur/Korba. The oath-taking ceremony of the newly elected office bearers of the South Eastern Coalfields Limited (SECL) Branch of the Coal Mines Officers’ Association of India (CMOAI) was held 27 June 2026, at Vasant Club, Vasant Vihar, SECL.

The ceremony was graced by Shri Biranchi Das, Director (Human Resources), SECL, as the Chief Guest. Addressing the gathering, he expressed confidence that the newly elected executive committee would work constructively towards safeguarding the interests of officers while contributing positively to the growth and progress of both the Association and the Company.

On the occasion, Shri Ashish Tyagi (President), Shri Tilak Raj and Shri Ajay Pandit (Vice Presidents), Shri Alok Khullar (General Secretary), Dr. Anu Neha and Dr. Sumit Krishnan (Joint General Secretaries), Shri Anup Rahate (Treasurer) and Shri Ajay Gupta (Joint Treasurer) took the oath of office.

It is noteworthy that, as part of the election process for the CMOAI SECL Branch, polling was conducted at the SECL Headquarters on 6 June 2026 and across SECL Areas on 7 June 2026. The election results were declared on 8 June 2026.

The oath-taking ceremony was attended by a large number of SECL officers and members of CMOAI.

Continue Reading

कोरबा

सीएमओएआई एसईसीएल शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। एसईसीएल के वसंत विहार स्थित वसंत क्लब में दिनांक 27 जून 2026 को कोल माइन्स ऑफिसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएमओएआई) की एसईसीएल शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास रहे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी अधिकारियों के हितों के संरक्षण के साथ-साथ संगठन और कंपनी की प्रगति में सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर सीएमओएआई एसईसीएल शाखा के अध्यक्ष आशीष त्यागी, उपाध्यक्ष तिलकराज एवं अजय पंडित, महासचिव आलोक खुल्लर, संयुक्त महासचिव डॉ. अनु नेहा एवं डॉ. सुमित कृष्णन, कोषाध्यक्ष अनुप रहाटे तथा संयुक्त कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता ने अपने-अपने पदों की शपथ ग्रहण की।

उल्लेखनीय है कि सीएमओएआई एसईसीएल शाखा के चुनाव की प्रक्रिया के अंतर्गत 6 जून 2026 को एसईसीएल मुख्यालय तथा 7 जून 2026 को विभिन्न क्षेत्रीय इकाइयों में मतदान संपन्न हुआ था। इसके उपरांत 8 जून 2026 को चुनाव परिणाम घोषित किए गए थे।

शपथ ग्रहण समारोह में एसईसीएल के अधिकारीगण एवं सीएमओएआई के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

माँ सर्वमंगला मंदिर घाट में 29 जून को होगी हसदेव आरती, जल संरक्षण और नदी स्वच्छता का दिया जाएगा संदेश

Published

on

नमामि हसदेव सेवा समिति ने नागरिकों से परिवार सहित शामिल होकर हसदेव नदी संरक्षण अभियान को मजबूत बनाने की अपील की
कोरबा। नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा कोरबा जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी के संरक्षण, स्वच्छता और जनजागरूकता के उद्देश्य से प्रत्येक पूर्णिमा पर आयोजित की जाने वाली हसदेव आरती का आयोजन इस माह 29 जून 2026, सोमवार को किया जाएगा। यह धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम सायं 6 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर घाट, कोरबा में आयोजित होगा।

समिति के अनुसार हसदेव नदी, उसकी सहायक नदियों तथा जिले के अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों में बढ़ते प्रदूषण को कम करने, उनके संरक्षण को बढ़ावा देने तथा नदी तटों के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह की पूर्णिमा को माँ सर्वमंगला मंदिर घाट पर हसदेव आरती का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक शामिल होते हैं।
समिति ने बताया कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाली इस बार की हसदेव आरती में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक यजमान के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में कामेश्वर धर दीवान (जिलाध्यक्ष, संस्कार भारती, कोरबा) उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट यजमान के रूप में राजेश अग्रवाल (डायरेक्टर, कोरबा कम्प्यूटर कॉलेज, कोरबा), संदीप शर्मा (जिलाध्यक्ष, आदित्य वाहिनी, कोरबा), बसंत कुमार रस्तोगी (विभागाध्यक्ष, वाणिज्य संकाय, श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा) तथा आशीष कुमार श्रीवास्तव (वित्तीय एवं म्यूचुअल फंड सलाहकार, टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस, कोरबा) सहभागी होंगे।
नमामि हसदेव सेवा समिति ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर हसदेव नदी के संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के इस जनअभियान को मजबूत बनाने में अपना सहयोग दें। समिति का मानना है कि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण संभव है और आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित जल संसाधन सुनिश्चित किए जा सकते हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677