Connect with us

छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा बोले-नाथूराम राष्ट्रवादी व्यक्ति थे

Published

on

कांग्रेस बोली- गोडसे भारत का पहला हत्यारा था, महात्मा गांधी का कातिल था, टंकराम को BJP बर्खास्त करे

धमतरी,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में जी राम जी को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में तीखा टकराव शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘नाथूराम गोडसे मुर्दाबाद, गोडसेवादी मुर्दाबाद’। मनरेगा से गांधी का नाम हटाना ‘गोडसेवादी सोच’ का परिणाम है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर धमतरी में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि नाथूराम गोडसे एक राष्ट्रवादी व्यक्ति थे। पहले योजनाएं किसी के नाम पर नहीं थी, लेकिन कांग्रेस ने महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के नाम जोड़कर योजनाओं का नामकरण किया।

उन्होंने कहा कि पहले योजनाएं किसी के नाम पर नहीं थीं, लेकिन कांग्रेस ने महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के नाम जोड़कर योजनाओं का नामकरण किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को जब-जब मौका मिला, उसने महापुरुषों के नाम हटाकर अपने परिवार के नाम पर योजनाएं रखीं।

वहीं मंत्री टंकराम वर्मा के बयान पर कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा को इस मामले में स्पष्टीकरण देना चाहिए कि गोडसे राष्ट्रवादी था या भारत का पहला हत्यारा था। गोडसे ने आजादी के बाद महात्मा गांधी की हत्या की थी। महात्मा गांधी का कातिल था।

मंत्री ने कांग्रेस पर नाम जोड़ने की राजनीति करने का आरोप लगाया।

मंत्री ने कांग्रेस पर नाम जोड़ने की राजनीति करने का आरोप लगाया।

धमतरी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या बोले मंत्री टंकराम ?

दरअसल, 6 जनवरी को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा धमतरी पहुंचे थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025 लाया गया है।

यह अधिनियम देश के गांवों को विकसित बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यह अधिनियम किसानों, मजदूरों और गरीबों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने संसद में अपने पहले भाषण में ही यह स्पष्ट कर दिया था कि उनकी सरकार गरीबों के नाम समर्पित रहेगी। उसी भावना के तहत घर-घर बिजली, शौचालय, आवास और जनधन खाते जैसी योजनाएं लागू की गईं।

मनरेगा से बेहतर बताया नया अधिनियम

मंत्री वर्मा ने कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम, मनरेगा का उन्नत और अधिक प्रभावी स्वरूप है। मनरेगा में जहां 100 दिनों का रोजगार मिलता था, वहीं इस नए अधिनियम के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के सुनिश्चित रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी। इससे मजदूरों की आय में बढ़ोतरी होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि मजदूरी भुगतान अब सात दिनों के भीतर किया जाएगा। तय समय सीमा में भुगतान नहीं होता है तो मजदूरों को अतिरिक्त राशि दी जाएगी, जिसे मजदूरी पर ब्याज के रूप में माना जाएगा। इससे मजदूरों को न्याय मिलेगा और भुगतान में देरी की समस्या का समाधान होगा।

भूपेश बघेल ने क्या कहा था ?

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि विष्णुदेव साय जी ने बिल्कुल ठीक कहा कि पूज्य बापू महात्मा गांधी जी ने अपने अंतिम समय में “हे राम!” कहा था। क्या आपको याद है मुख्यमंत्री जी, ये शब्द महात्मा गांधी के मुंह से कब निकले थे? जब आरएसएस के सदस्य और सावरकर के चेले नाथूराम गोडसे ने उन्हें गोली मार दी तब।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

भूमि के बदले रोजगार संबंधी शिकायतों की जांच के लिए एसईसीएल ने गठित की उच्चस्तरीय समिति

Published

on

पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध शिकायत निवारण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

बिलासपुर/कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने भूमि के बदले रोजगार से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक उच्चस्तरीय स्थायी समीक्षा समिति का गठन किया है। समिति उपलब्ध अभिलेखों, दस्तावेजों एवं साक्ष्यों के आधार पर प्रत्येक प्रकरण का परीक्षण कर अपनी अनुशंसाएं सक्षम प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेगी।

भूमि के बदले रोजगार की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से लागू की गई यह उच्चस्तरीय स्थायी समीक्षा व्यवस्था प्रत्येक पात्र हितग्राही के अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

समिति के अध्यक्ष महाप्रबंधक (भू-राजस्व), एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर होंगे। समिति में महाप्रबंधक (योजना एवं परियोजना), महाप्रबंधक (मानव संसाधन/श्रमशक्ति), महाप्रबंधक (मानव संसाधन/औद्योगिक संबंध) तथा उप-महाप्रबंधक (विधि), एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर सदस्य होंगे।

गठित समिति आवश्यकता के अनुसार संबंधित अभिलेखों एवं दस्तावेजों की जांच करेगी, अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करेगी तथा उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों का सत्यापन करते हुए प्रचलित नियमों एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप शिकायतों का परीक्षण करेगी। इससे प्रकरणों के त्वरित, निष्पक्ष एवं तार्किक निस्तारण में सहायता मिलेगी।

भूमि के बदले रोजगार से संबंधित अनियमितता, जाली अथवा कूटरचित दस्तावेजों के उपयोग, तथ्य छिपाकर रोजगार प्राप्त करने अथवा अन्य संबंधित मामलों के संबंध में कोई भी व्यक्ति आवश्यक दस्तावेजों एवं साक्ष्यों सहित समिति के समक्ष शिकायत प्रस्तुत कर सकता है।

एसईसीएल ने स्पष्ट किया है कि विधिवत दर्ज की गई शिकायत को वापस लेने का कोई प्रावधान नहीं है। अतः शिकायतकर्ताओं से अपेक्षा की जाती है कि वे केवल प्रामाणिक तथ्यों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही शिकायत दर्ज कराएं।
कंपनी ने सभी संबंधित पक्षों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि शिकायत केवल अधिकृत माध्यमों से ही प्रस्तुत करें तथा किसी भी प्रकार के बिचौलियों, अपुष्ट सूचनाओं अथवा भ्रामक दावों से सावधान रहें।

एसईसीएल ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि जांच के दौरान कोई शिकायत जानबूझकर असत्य, दुर्भावनापूर्ण अथवा भ्रामक तथ्यों पर आधारित पाई जाती है, अथवा किसी व्यक्ति की छवि धूमिल करने या अनावश्यक उत्पीड़न के उद्देश्य से की गई प्रतीत होती है, तो संबंधित शिकायतकर्ता के विरुद्ध प्रचलित नियमों एवं लागू विधिक प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

एसईसीएल सुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं संस्थागत निष्पक्षता के उच्च मानकों के प्रति प्रतिबद्ध है। कंपनी का विश्वास है कि उच्चस्तरीय स्थायी समीक्षा व्यवस्था के माध्यम से भूमि के बदले रोजगार संबंधी शिकायतों के परीक्षण की प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय बनेगी। साथ ही, वास्तविक एवं पात्र हितग्राहियों के हितों का प्रभावी संरक्षण सुनिश्चित होने के साथ शिकायत निवारण तंत्र में जनविश्वास एवं संस्थागत जवाबदेही भी और सुदृढ़ होगी।

Continue Reading

कोरबा

SECL Constitutes High-Level Committee to Examine Complaints Related to Employment in Lieu of Land

Published

on

A Significant Initiative Towards Transparent, Fair and Time-Bound Grievance Redressal

Bilaspur/Korba. South Eastern Coalfields Limited (SECL) has constituted a High-Level Standing Review Committee with the objective of ensuring fair, transparent and time-bound examination of complaints related to employment in lieu of land. The Committee will examine each case on the basis of available records, documents and evidence and submit its recommendations to the competent authority.

The high-level standing review mechanism has been instituted with the objective of making the process of employment in lieu of land more transparent and impartial, while ensuring effective protection of the rights of all eligible beneficiaries.

The Committee will be headed by the General Manager (Land & Revenue), SECL Headquarters, Bilaspur. The Committee will comprise the General Manager (Planning & Projects), General Manager (Human Resources/Manpower), General Manager (Human Resources/Industrial Relations), and Deputy General Manager (Legal), SECL Headquarters, Bilaspur as its members.

As required, the Committee will examine relevant records and documents, seek necessary information from concerned officials and verify available facts and evidence. Complaints will be examined in accordance with the applicable rules and prescribed procedures, thereby facilitating their prompt, fair and reasoned disposal.

Any person may submit a complaint, along with relevant documents and evidence, regarding irregularities in employment in lieu of land, use of forged or fabricated documents, obtaining employment by concealing material facts, or any other related matter.

SECL has clarified that there is no provision for withdrawal of a duly registered complaint. Therefore, complainants are expected to submit complaints only on the basis of authentic facts and available evidence.

The Company has appealed to all concerned stakeholders and members of the public to submit complaints only through authorised channels and to remain cautious of intermediaries, unverified information and misleading claims.

SECL has further clarified that if, during the course of examination, any complaint is found to be knowingly false, malicious or based on misleading facts, or appears to have been submitted with the intention of tarnishing the reputation of any individual or causing unnecessary harassment, necessary legal action may be initiated against the concerned complainant in accordance with the applicable rules and legal provisions.

SECL remains committed to the highest standards of good governance, transparency, accountability and institutional fairness. The Company believes that the High-Level Standing Review mechanism will make the process of examination of complaints related to employment in lieu of land more transparent, impartial and credible. At the same time, it will help ensure effective protection of the interests of genuine and eligible beneficiaries, while further strengthening public confidence and institutional accountability in the grievance redressal mechanism.

Continue Reading

कोरबा

तरदा में मगरमच्छ की AI फोटो बनाकर किया वायरल:जांच में निकली अफवाह, एहतियात तौर पर कराई गई मुनादी, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के तरदा गांव और आसपास के क्षेत्र में मंगलवार को मगरमच्छ देखे जाने की खबर से हड़कंप मच गया। तरदा एनीकट और कुदुरमाल एनीकट में मगरमच्छ होने की सूचना के बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हुई।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। जांच में सामने आया कि वायरल फोटो AI से तैयार की गई थी और क्षेत्र में मगरमच्छ मिलने की सूचना महज अफवाह थी।

तरदा में AI से मगरमच्छ की फोटो बनाकर किया वायरल।

तरदा में AI से मगरमच्छ की फोटो बनाकर किया वायरल।

पहले खेत में मिला था 4 फीट का मगरमच्छ

कुछ दिन पहले तरदा गांव में खेतों में काम कर रहे किसानों ने कीचड़ में करीब 4 फीट लंबा मगरमच्छ देखा था। इसके बाद ग्रामीणों ने रस्सी और जाल की मदद से उसे पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया था। घटना के बाद ग्रामीणों में क्षेत्र में और मगरमच्छ होने की आशंका बनी हुई थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई AI फोटो

मंगलवार को तरदा और कुदुरमाल एनीकट में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई। फोटो सामने आने के बाद वन विभाग सक्रिय हुआ। बुधवार सुबह करतला वन मंडल के रेंजर अक्ष ऋषि टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र की जांच की।

तरदा में AI से मगरमच्छ की फोटो बनाकर किया वायरल।

तरदा में AI से मगरमच्छ की फोटो बनाकर किया वायरल।

जांच में नहीं मिला मगरमच्छ

रेंजर अक्ष ऋषि ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के आधार पर टीम मौके पर पहुंची थी। जांच में पता चला कि फोटो AI से तैयार की गई है। मौके पर मगरमच्छ मिलने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने लोगों से ऐसी तस्वीरों और अफवाहों पर भरोसा नहीं करने की अपील की।

एहतियात के तौर पर गांव में कराई मुनादी

हालांकि वन विभाग ने एहतियात बरतते हुए आसपास के गांवों में मुनादी कराई है। ग्रामीणों को नदी, एनीकट और जल स्रोतों के आसपास सावधानी बरतने की समझाइश दी जा रही है। वन विभाग की टीम क्षेत्र पर नजर भी रख रही है।

फर्जी अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना पुष्टि के AI से तैयार फोटो या झूठी सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित करने से लोगों में अनावश्यक दहशत फैलती है। ऐसी फर्जी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677