Connect with us

कोरबा

पत्रकार समाज का दर्पण, कलम की ताकत किसी को भी ऊपर उठा सकती है तो किसी को गिरा भी सकती है- लखन

Published

on

कोरबा के विकास में जनता के साथ मीडिया का सहयोग मांगा लखन ने

कोरबा। कोरबा विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के सम्मान में प्रेस कॉम्पलेक्स टीपी नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार की संध्या आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री लखनलाल देवांगन का स्वागत अभिनंदन किया गया। श्री देवांगन के चुनाव संचालक व प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी व जोगेश लाम्बा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार, नरेन्द्र देवांगन का भी स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन वरिष्ठ पत्रकार एवं छत्तीसगढ़ गौरव के संपादक किशोर शर्मा ने दिया और कहा विधायक लखनलाल देवांगन सरल, सहज और सौम्य स्वभाव के हैं। पूर्व महापौर रहते हुए उन्होंने नगर के विकास के लिए बहुत से कार्य किए और अब विधायक के साथ-साथ मंत्री बन गए हैं तो विकास के मामले में उनसे जनता को बड़ी अपेक्षाएं हैं। इस अवसर पर मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि कोरबा की जनता ने उन्हें पहले महापौर और अब विधायक बनाया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी सरकार में मंत्री बनाया है, जिसके लिए जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद। श्री देवांगन ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है और वह अपनी कलम की ताकत से किसी को ऊपर ला सकता है तो नीचे भी गिरा सकता है। उन्होंने कोरबा के विकास में मीडिया की सहभागिता के लिए जनता के साथ पत्रकारों से भी सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा चुनाव में जनबल व धनबल की लड़ाई थी, जिसमें जन बल की जीत हुई और धन बल हार गया। उन्होंने कहा कि कोरबा के झुग्गी और गलियों में रहने वाली जनता सीसी रोड नहीं जानती थी लेकिन मैंने अपने महापौर कार्यकाल में गली-गली तक सीसी रोड का निर्माण कराया। पानी की समस्या को दूर किया। घरों तक पानी पहुंचाया, बिजली की व्यवस्था में सुधार हुआ। उस समय के काम को जनता ने याद रखा और इस चुनाव में 26790 मतों से जिताया। अब फिर से जनता ने सेवा का मौका दिया है तो विकास की रफ्तार बढ़ेगी। इससे पहले चुनाव संचालक रहे अशोक चावलानी ने उपस्थित पत्रकारों को आयोजन के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि निश्चित ही लखनलाल देवांगन के कार्यकाल में विकास देखने को मिलेगा। इस चुनाव में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लखनलाल को जिताने के लिए काम करता नजर आया और मीडिया का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। अंत में राजश्री गुप्ते ने आभार व्यक्त करते हुए श्री देवांगन के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर श्री देवांगन द्वारा सेलिब्रेशन केक काटा गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठ पत्रकार छेदीलाल अग्रवाल, विश्वनाथ केडिया, किशोर शर्मा, प्रेमचंद जैन, जयप्रकाश टमकोरिया, कमलेश यादव, विजय खेत्रपाल, नरेन्द्र मेहता, लक्ष्मीकांत जोशी, हरिराम चौरसिया, रवि पी सिंह, राजश्री गुप्ते, मनोज ठाकुर, रंजन प्रसाद, रमेश राठौर, जगदीश पटेल, तरूण मिश्रा, कैलाश ठाकुर, सत्यनारायण पाल, राजेश मिश्रा मि_ू, आकाश श्रीवास्तव, सुरेश देवांगन, रघुनंदन सोनी, उमेश मकवाना, संदीप शर्मा आदि के द्वारा पुष्प गुच्छ एवं पुष्पहार भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता नरेन्द्र देवांगन, पार्षद अब्दुल रहमान, कोरबा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, वैभव शर्मा, लक्ष्मण श्रीवास, युगल कैवर्त,लालबाबू चौधरी, पत्रकार मो. सादिक शेख, पुरुषोत्तम दुबे, नरेन्द्र कुमार रात्रे, राजेन्द्र दास, मो. असलम, संजीत सिन्हा, हीरा राठौर, प्रीतम जायसवाल, रेणु जायसवाल, अनूप जायसवाल, राजेश मिश्रा, अरविंद पाण्डेय, अरविंद अग्रवाल, विनोद सिन्हा, अंकित टमकोरिया, उमेश यादव, अंकित सिंह, मार्कण्डेय मिश्रा, यू-ट्यूबर अभिषेक, बबलू श्रीवास सहित बड़ी संख्या में पत्रकार व नगरजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन देशबंधु के ब्यूरोचीफ राजेन्द्र जायसवाल ने किया। संदीप शर्मा ने लखनलाल देवंागन के सम्मान में स्वागत गीत की संगीतमय प्रस्तुति दी।

सरकारी बंगला नहीं, घर पर ही रहूंगा

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि वे सरकारी बंगला की सुविधा नहीं लेंगे और अपने कोहडिय़ा स्थित झोपड़ीनुमा घर पर ही लोगों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके दरवाजे जैसे पहले लोगों के लिए खुले रहते थे, आज भी खुले रहेंगे। कोई भी जनता उनसे बेहिचक और बेझिझक मिलकर समस्या बता सकती है। हर व्यक्ति की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि उनके निवासस्थान में आने वाले किसी भी व्यक्ति को न रोका जाए, चाहे वह बड़ा आदमी हो या फिर आमजन।

पत्रकारों की मांगों को पूरा करेंगे

इस अवसर पर श्री देवांगन ने कहा कि प्रेस क्लब का भी काम होगा और कंधा से कंधा मिलाकर क्लब और कोरबा के विकास के लिए काम करेंगे। पत्रकार कालोनी, प्रेस कॉम्पलेक्स व प्रेस क्लब तिलक भवन में आवश्यकता अनुसार मांगों व कार्यों पर विचार कर पूर्ण कराने का आश्वासन भी दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

चित्रा टॉकीज प्रांगण में बिखरेंगे रंग, गोपाल मोदी के संग होली का उमंग

Published

on

रंगों के पावन पर्व पर होली की भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

कोरबा। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा 4 मार्च 2026, बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम चित्रा टॉकीज प्रांगण, कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।इस आयोजन का उद्देश्य रंगों के इस पावन पर्व पर समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश देना है। समारोह में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं शहरवासी शामिल होंगे। इस होली मिलन समारोह में उपस्थितजन एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे तथा आपसी समरसता का संदेश प्रसारित करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं

रंगों के पावन पर्व होली के इस खास अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें पुराने मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कह कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

Continue Reading

कोरबा

होली खेलें पर जरा संभलकर, त्वचा और बालों का रखें खास ध्यान- त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जय

Published

on

कोरबा। होली रंगों का त्योहार है। इसे बड़े ही उत्साह और हर्ष के साथ मनाया जाता है। पहले पारंपरिक होली फूलों, सूखे गुलाल, और पानी के साथ मनाई जाती थी, लेकिन अब सिंथेटिक रंगों ने इसकी जगह ले ली है। जिसका दुष्प्रभाव न केवल हमारी त्वचा तथा बाल, आंखों में भी पड़ता हैं यह हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। होली की मस्ती के साथ-साथ उत्सव के दौरान अपनी त्वचा और बालों की देखभाल करना भी महत्वपूर्ण है। इसलिए इस होली में कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह एनकेएच के त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जय बावने देतें हैं।
डॉ. जय बताते हैं कि होली से एक दिन पहले अपनी त्वचा को ढेर सारे मॉइस्चराइजर से हाइड्रेट करें। अच्छी तरह से हाइड्रेटेड त्वचा नाजुक नहीं होती है जो आसानी से क्षतिग्रस्त नहीं होगी। होली के दिन अपने बालों में नारियल का तेल, शरीर पर बेबी ऑयल और होंठों पर लिप बाम लगाएं एवं अपनी त्वचा को सुरक्षित रखें। तेल लगाने के बाद सनस्क्रीन लगाना न भूलें। कपड़े पूरी बाजू के पहनें ताकि त्वचा को नुकसान कम से कम हो। अपने नाखूनों की सुरक्षा के लिए नेल पॉलिश लगाएं। होली के दिन भी खूब पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें।
होली के बाद त्वचा और बालों की देखभाल के टिप्स देते हुए डॉ. जय बतातें हैं कि एक बार जब रंग थोड़ा फीका हो जाए, तो त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने के लिए मेडिकल फेशियल करवाना चाहिए। यह आपको आकर्षक लुक वापस पाने में मदद करेगा। अगर आपको लगता है कि आपकी त्वचा हल्की फट रही है, तो एलोवेरा जेल या लैक्टोकैलेमाइन लोशन लगाएं, लेकिन अगर दाने बने रहते हैं, तो बिना किसी देरी के त्वचा विशेषज्ञ से मिलें। बालों को धोने से पहले सप्ताह में एक बार प्राकृतिक हेयर मास्क का उपयोग करें। डॉ. जय सुझाव देते हैं कि होली खेलने में अधिक पानी, फूलों की पंखुड़ियों और ऑर्गेनिक रंग का उपयोग करना बेहतर है। डॉ. जय बावने त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट विशेषज्ञ एडीसी लैब निहारिका और न्यू कोरबा हॉस्पिटल में नियमित रूप से उपलब्ध रहते है।

Continue Reading

कोरबा

ई-रिक्शा ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर:महिला के सिर में गंभीर चोट, कोरबा में हादसे के बाद चालक मौके से भागा

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास सोमवार को शाम करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, निरमला राजपूत अपने पति मोहन सिंह के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास पीछे से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

इस दौरान ई-रिक्शा एक राहगीर मां और बेटी को भी चपेट में लेने से बाल-बाल बचा। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ीं और उनके सिर में गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताया है। उन्होंने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677