देश
मोदी ने नितिन नबीन की पीठ थपथपाई:हाथ पकड़कर भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया, बेटी को गोद में उठाया
Published
1 hour agoon
By
Divya Akashनई दिल्ली,एजेंसी। नितिन नबीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को इसका आधिकारिक ऐलान हुआ। इसके बाद पीएम मोदी उन्हें पार्टी अध्यक्ष के दफ्तर लेकर गए। हाथ पकड़कर पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। मिठाई खिलाई और उनके परिवार से भी मिले।
भाजपा अध्यक्ष के नाम के ऐलान से लेकर पदभार तक की तस्वीरें…
नितिन ने पीएम मोदी का स्वागत किया

भाजपा मुख्यालय में नितिन नबीन ने पीएम मोदी का स्वागत किया। उनके साथ पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे। इस दौरान भाजपा-NDA राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद थे।
मंच पर पीएम ने नितिन को माला पहनाई

चुनाव प्रभारी द्वारा निर्वाचन पत्र सौंपे जाने के बाद पीएम मोदी ने नितिन नबीन को माला पहनाकर बधाई दी।
पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी पर खुद बिठाया

पीएम मोदी नितिन को अध्यक्ष के ऑफिस लेकर पहुंचे। उनका हाथ पकड़कर कुर्सी पर बिठाया। 45 साल के नबीन सबसे कम उम्र के भाजपा अध्यक्ष चुने गए हैं। चुनाव प्रक्रिया 19 जनवरी को दिल्ली भाजपा मुख्यालय में हुई थी।
नियुक्ति पत्र पर दस्तखत किए, मोदी ने पीठ थपथपाई

नबीन ने नियुक्ति पत्र पर दस्तखत किए। पीएम मोदी ने उनकी पीठ थपथपाई। पीएम ने स्पीच में भी कहा था कि नितिन ऐसे दौर के हैं, जिसने बचपन में रेडियो पर खबरें सुनीं और आज AI का इस्तेमाल करना जानते हैं। उनमें युवा जोश और बहुत सारा अनुभव दोनों हैं।
चुनाव जीतने की बधाई दी, मिठाई खिलाई

नितिन को नई जिम्मेदारी देते हुए पीएम ने उन्हें मिठाई खिलाई। उनके साथ राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा भी मौजूद थे।
नितिन के परिवार से मिले, बेटी को गोद में उठाया

पदभार ग्रहण करने के दौरान नितिन की पत्नी दीपमाला और उनके बेटे नैतिक और बेटी नित्या भी मौजूद थे। पीएम मोदी उनसे मिले। पीएम ने नितिन की ढाई साल की बेटी नित्या को गोद में उठाकर दुलार किया।
गुरुद्वारा बंगला साहिब में माथा टेका

नितिन नबीन, मजिंदर सिंह सिरसा और बाकी नेताओं के साथ गुरुद्वारा बंगला साहिब गए।

नितिन भगवान वाल्मीकि मंदिर भी गए, जहां दर्शन के बाद उन्हें सम्मानित किया गया।

नितिन झंडेवालान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। पुजारी ने उन्हें चुनरी ओढ़ाई।

नितिन नबीन कनॉट प्लेस में प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन करने गए।

You may like
खेल
कोहली-रोहित को B ग्रेड में डिमोट करने की तैयारी:BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव का प्लान बना रहा, A+ ग्रेड खत्म कर सकता है
Published
1 hour agoon
January 20, 2026By
Divya Akashमुंबई, एजेंसी। BCCI अपने सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में बदलाव की तैयारी कर रहा है। सिलेक्शन कमेटी ने मौजूदा स्ट्रक्चर में मौजूद A+ ग्रेड को खत्म करने और केवल तीन कैटेगरी A, B और C रखने का प्रस्ताव दिया है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा A+ से B ग्रेड में भेजा जा सकता है।
BCCI हर साल खिलाड़ियों के साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट करता हैं। अभी इसमें चार ग्रेड हैं, A+ (₹7 करोड़), A (₹5 करोड़), B (₹3 करोड़) और C (₹1 करोड़) दिए जाते हैं, जो मैच फीस के अलावा होते हैं।
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के नए मॉडल में सैलरी और ग्रेडिंग का ढांचा बदला जा सकता है। यह खिलाड़ियों की फॉर्मेट भागीदारी पर ज्यादा जोर देगा, जिसमें तीनों फॉर्मेट खेलने वालों को प्राथमिकता मिल सकती है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है या नहीं, इस पर फैसला अगली एपेक्स काउंसिल मीटिंग में लिया जाना है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा अभी A+ ग्रेड में हैं, उन्हें 7-7 करोड़ रुपए मिलते हैं।
कोहली-रोहित सिर्फ वनडे खेल रहे
विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट और टी-20 से रिटायरमेंट ले चुके हैं। दोनों सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं। इसी कारण A+ ग्रेड खत्म होने पर A की जगह B में भेजा जा सकता है।
2024-25 में जडेजा-बुमराह भी ग्रेड A में थे
2024-25 का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट अप्रैल 2025 में जारी हुई थी। इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह A+ ग्रेड में थे। वहीं मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत को ग्रेड A में जगह मिली थी। ग्रेड B में सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर शामिल थे।
ग्रेड C में रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नीतीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
धोनी को 2019 में बाहर किया गया था
एमएस धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट छोड़ा था और उसके बाद वे सिर्फ वनडे और टी-20 खेलते रहे। 2018-19 के BCCI कॉन्ट्रैक्ट साइकिल (अक्टूबर 2018 से सितंबर 2019) में धोनी A+ ग्रेड में थे। इसके बाद उन्हें टॉप ग्रेड से हटा दिया गया।
2019-20 के कॉन्ट्रैक्ट में धोनी को ग्रेड A (₹5 करोड़) में शामिल किया गया, लेकिन अगस्त 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वे कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हो गए।

धोनी ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था।
विमेंस क्रिकेट में 3 ग्रेड
BCCI के महिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में खिलाड़ियों को तीन ग्रेड A, B और C में बांटा जाता है। 2024-25 सीजन के अनुसार, ग्रेड A में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा शामिल हैं। इन तीनों खिलाड़ियों को सालाना 50 लाख रुपए का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिलता है।
ग्रेड B में चार खिलाड़ी रखी गई हैं। इस सूची में रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और शेफाली वर्मा शामिल हैं। ग्रेड B की खिलाड़ियों को सालाना 30 लाख रुपए दिए जाते हैं।
वहीं ग्रेड C में कुल नौ खिलाड़ी हैं, इनमें यास्तिका भाटिया, राधा यादव, श्रेयांका पाटिल, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, स्नेह राणा और पूजा वस्त्राकर के नाम शामिल हैं। इस ग्रेड की खिलाड़ियों को सालाना 10 लाख रुपए की सैलरी मिलती है।

भारतीय विमेंस टीम ने 2 नवंबर को मुंबई में खेले गए विमेंस वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन हराकर पहली बार खिताब जीता था।

देश
चांदी आज ₹15,370 बढ़कर ₹3.09 लाख के ऑलटाइम हाई पर:20 दिनों में कीमत ₹79 हजार बढ़ी, सोना ₹3,463 बढ़कर ₹1.47 लाख पर पहुंचा
Published
1 hour agoon
January 20, 2026By
Divya Akashनई दिल्ली,एजेंसी। सोने-चांदी के दाम आज यानी 20 जनवरी को लगातार दूसरे दिन अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार एक किलो चांदी आज पहली बार सर्राफा बाजार में 3 लाख के पार निकल गई है।
ये 15,370 रुपए बढ़कर 3,09,345 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले कल ये 2,93,975 रुपए पर थी। MCX पर चांदी कल ही 3 लाख के पार निकल गई थी। चांदी इस साल सिर्फ 20 दिनों में ही 78,925 रुपए महंगी हो चुकी है।
सोना 3,463 रुपए बढ़कर 1,47,409 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। कल ये 1,43,946 रुपए पर था। सोना इस साल अब तक 14,214 रुपए महंगा हो चुका है।
2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई
- पिछले साल यानी 2025 में सोने की कीमत 57,033 रुपए (75%) बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो 31 दिसंबर 2025 को 1,33,195 रुपए हो गया।
- चांदी का भाव भी इस दौरान 1,44,403 रुपए (167%) बढ़ा। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो इस साल के आखिरी दिन 2,30,420 रुपए प्रति किलो हो गई।
चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण
- इंडस्ट्रियल डिमांड – सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV में भारी इस्तेमाल, चांदी अब सिर्फ ज्वेलरी नहीं, जरूरी कच्चा माल बन गई है।
- ट्रंप का टैरिफ डर – अमेरिकी कंपनियां चांदी का भारी स्टॉक जमा कर रही हैं, ग्लोबल सप्लाई में कमी से कीमतें ऊपर चढ़ीं।
- मैन्युफैक्चरर होड़ में – प्रोडक्शन रुकने के डर से सभी पहले से खरीद रहे हैं, इसी वजह से आने वाले महीनों में भी तेजी बनी रहेगी।
इस साल ₹4 लाख तक जा सकती है चांदी
- मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज: 2026 में चांदी ₹3.20 लाख प्रति किलो तक पहुंच सकती है। सोलर और EV डिमांड को देखते हुए हर गिरावट पर खरीदारी की सलाह है।
- सैमको सिक्योरिटीज: टेक्निकल ब्रेकआउट और मजबूत वैश्विक संकेतों के आधार पर चांदी की कीमतें ₹3.94 लाख प्रति किलो के स्तर को भी छू सकती हैं।
- नीलेश सुराना (कमोडिटी एक्सपर्ट): ग्रीन एनर्जी की बढ़ती मांग और अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती से चांदी $100 प्रति औंस (करीब ₹3.5-4 लाख) तक जा सकती है।
- पोनमुडी आर (CEO, एनरिच मनी): चांदी में लंबी अवधि की तेजी का दौर अभी जारी रहेगा, इसलिए निवेशकों को कीमतों में आने वाली हर छोटी गिरावट का फायदा उठाना चाहिए।
- रॉबर्ट कियोसाकी (ग्लोबल इन्वेस्टर): डॉलर की कमजोरी और महंगाई को देखते हुए चांदी साल 2026 में $200 प्रति औंस के चौंकाने वाले स्तर तक भी जा सकती है।
गोल्ड में तेजी के 3 प्रमुख कारण
- डॉलर कमजोर – अमेरिका के ब्याज दर घटाने से डॉलर कमजोर हुआ और सोने की होल्डिंग कॉस्ट कम हुई, इससे लोग खरीदने लगे।
- जियोपॉलिटिकल – रूस-यूक्रेन जंग और दुनिया में तनाव बढ़ने से निवेशक सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं।
- रिजर्व बैंक – चीन जैसे देश अपने रिजर्व बैंक में सोना भर रहे हैं, ये सालभर में 900 टन से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं, इसलिए दाम ऊपर जा रहे हैं।

देश
अविमुक्तेश्वरानंद बोले- सुप्रीम कोर्ट के कंधे पर बंदूक मत रखो:इस तरह कब तक बच पाओगे, प्रशासन ने शंकराचार्य होने का सबूत मांगा था
Published
1 hour agoon
January 20, 2026By
Divya Akashप्रयागराज,एजेंसी। प्रयागराज में रथ रोकने को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने माघ मेला प्रशासन पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के कंधे पर बंदूक रखकर जो गलती प्रशासन से हुई है, उसको ये लोग पीछे करना चाह रहे। सुप्रीम कोर्ट का गलत हवाला देकर ये लोग कब तक बच पाएंगे? खुद सरकार ने महाकुंभ में एक पत्रिका छापी थी, उसमें मुझे शंकराचार्य के रूप में छापा था।
इससे पहले धरने पर बैठे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को माघ मेला प्रशासन ने नोटिस दिया। मेला प्राधिकरण ने उन्हें 24 घंटे में यह साबित करने को कहा है कि वे ही असली शंकराचार्य हैं।
सोमवार रात 12 बजे कानूनगो अनिल कुमार माघ मेला में शंकराचार्य के शिविर पहुंचे। उन्होंने शंकराचार्य के शिष्यों से नोटिस लेने के लिए कहा। शिष्यों ने नोटिस लेने से मना कर दिया। कहा- इतनी रात में कोई नहीं हैं। सुबह आइएगा।
कानूनगो अनिल कुमार मंगलवार सुबह फिर शंकराचार्य शिविर पहुंचे। वहां गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया। नोटिस मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की ओर से जारी किया गया है। दरअसल, ज्योतिषपीठ में शंकराचार्य की पदवी को लेकर अविमुक्तेश्वरानंद और वासुदेवानंद के बीच विवाद है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
इसी बात को आधार बनाकर प्रयागराज माघ मेला प्रशासन ने नोटिस जारी किया। इसमें लिखा है…
ज्योतिषपीठ में शंकराचार्य पद का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट ने 14 अक्टूबर, 2022 को आदेश दिया था कि जब तक इस केस का अंतिम फैसला नहीं हो जाता, तब तक किसी को भी शंकराचार्य घोषित नहीं किया जा सकता, न ही किसी का पट्टाभिषेक किया जा सकता है।
कोर्ट ने इस पद पर किसी को बैठाने पर रोक लगाई है। मामले में अब तक कोई नया आदेश नहीं आया है। केस अभी भी कोर्ट में लंबित है। बावजूद इसके माघ मेले के दौरान अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने शिविर में लगे बोर्ड पर खुद को “ज्योतिषपीठ का शंकराचार्य” लिखा है। इस कृत्य से सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना हुई है। 24 घंटे में बताएं कि खुद को शंकराचार्य कैसे लिख रहे हैं।

ये कानूनगो अनिल कुमार हैं, जो रात 12 बजे नोटिस लेकर शंकराचार्य के शिविर में पहुंचे थे।
अविमुक्तेश्वरानंद बोले- मैं हूं ज्योतिषपीठ का शंकराचार्य
इससे पहले, सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- शंकराचार्य वो होता है जिसे बाकी 3 पीठ शंकराचार्य कहते हैं। 2 पीठ हमें शंकराचार्य कहते हैं। पिछले माघ मेले में हमको साथ लेकर स्नान कर चुके हैं। अब आपको किस प्रमाण की जरूरत हैं।
क्या ये प्रशासन तय करेगा कि हम शंकराचार्य हैं या नहीं। भारत के राष्ट्रपति को भी अधिकार नहीं है कि वो तय करे कि कौन शंकराचार्य होगा। शंकराचार्य का निर्णय शंकराचार्य करेगा। पुरी के शंकराचार्य ने हमारे बारे में कुछ नहीं कहा। वो साइलेंट हैं। हम निर्विवाद रूप से ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य हैं। अगर कोई कहता है कि मैं ज्योतिषपीठ का शंकराचार्य हूं तो आकर बात करे।
इधर, शंकराचार्य अड़े हैं कि जब तक प्रशासन माफी नहीं मांगेगा, तब तक वे आश्रम में प्रवेश नहीं करेंगे। उन्होंने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था- हर मेले में प्रयागराज आऊंगा, लेकिन शिविर में नहीं, फुटपाथ पर रहूंगा।

सोमवार को शंकराचार्य ने धरने पर ही पूजा-पाठ किया था।
मौनी अमावस्या पर हुआ था अविमुक्तेश्वरानंद का पुलिस से विवाद
पुलिस ने कई शिष्यों को हिरासत में ले लिया। नाराज शंकराचार्य धरने पर बैठ गए और शिष्यों को छुड़ाने की मांग करने लगे। अफसरों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। करीब दो घंटे तक तनाव की स्थिति बनी रही। इसके बाद पुलिस ने शंकराचार्य की पालकी को खींचकर संगम से करीब 1 किमी दूर ले जाया गया।
मौनी अमावस्या यानी 18 फरवरी को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पालकी में बैठकर शिष्यों के साथ संगम स्नान के लिए जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पैदल संगम के लिए जाने को कहा। लेकिन शिष्य नहीं माने और पालकी आगे बढ़ाने लगे। इस दौरान शिष्यों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। हाथापाई हुई।


पाली महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समीक्षा बैठक
न्यू एम्बिशन पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव सम्पन्न, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
पाली में हुई लूट के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार:घटना में प्रयुक्त पल्सर बाईक एवं चाकू जप्त
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized4 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई