देश
मोदी बोले- कच्चा चिट्ठा खोला तो आप-दा वाले बौखला गए:गर्मी में पानी की मारामारी, सर्दी में प्रदूषित हवा; इन्होंने हर मौसम को आपदाकाल बना डाला
Published
1 year agoon
By
Divya Akashनई दिल्ली,एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली के रोहिणी पहुंचे। उन्होंने जापानी पार्क में 35 मिनट भाषण दिया। उन्होंने दिल्ली की AAP सरकार को एक बार फिर आप-दा सरकार बताया। केजरीवाल को दिल्ली प्रदूषण, शराब घोटाले, स्कूल घोटाले और शीशमहल जैसे मुद्दों पर घेरा।
पीएम ने कहा, ‘दिल्ली की आप-दा सरकार के पास न कोई विजन है, न दिल्ली वालों की परवाह है। इन्होंने हर मौसम को आपदाकाल बना दिया। जब काला चिठ्ठा सबके सामने उजागर किया तो मुझ पर भड़कने लगे।’
मोदी ने राजधानी में 12 हजार 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। उन्होंने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ ‘नमो भारत’ कॉरिडोर के साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक के सेक्शन का भी उद्घाटन किया। दिल्ली में पिछले 3 दिन में ये उनका तीसरा कार्यक्रम रहा।
दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। चुनाव आयोग जनवरी के दूसरे हफ्ते में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।
AAP सरकार को आप-दा सरकार बताया, 6 कमेंट किए
1. नीयत-निष्ठा सवालों में, भ्रष्टाचार किया
पीएम ने कहा- नीयत, निर्णय, नीति और निष्ठा का राजनीति में महत्व होता है। आप-दा वालों की नीयत और निष्ठा पर ही सवाल है। जनलोकपाल के मुद्दे पर इस पार्टी का जन्म दिया, भ्रष्टाचार हटाना इनका मुख्य मुद्दा था। इस पार्टी के ज्यादातर नेताओं पर शराब घोटाला, स्कूल घोटाला, प्रदूषण से लड़ाई के नाम पर घोटाला जैसे करोड़ों के भ्रष्टाचार के मुकदमे हैं।
2. दोबारा शीशमहल का जिक्र
पीएम मोदी ने दोबारा शीशमहल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आप-दा सरकार को दिल्ली की, यहां के विकास की चिंता नहीं है। इसलिए आज हर दिल्लीवाला कह रहा है कि आपदा नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे। ये (AAP) सिर्फ झूठा आरोप लगाते हैं। शीशमहल इनके झूठ का उदाहरण है। कोविड के वक्त ये शीशमहल बनवा रहे थे।
3. हर मौसम आपदाकाल बना
पीएम बोले- आज लोग इन्हें आपदा कहते हैं। ये मुझ पर भड़क रहे हैं। देखिए दिल्ली का क्या हाल बना रखा है। गर्मी आती है तो पीने के पानी के लिए मारामारी, बरसात आती है तो जलभराव, सर्दी आती है तो प्रदूषित हवा में सांस लेना मुश्किल हो जाता है। दिल्ली के लिए इन लोगों ने हर सीजन, हर मौसम आपदा काल बना दिया है।
4. न विजन न दिल्ली की परवाह
पीएम ने कहा कि आप-दा सरकार के पास दिल्ली के लिए कोई विजन नही, कोई परवाह नहीं है। ये कुछ नहीं दे सकती। आज भी दिल्ली को आधुनिक बनाने के जितने भी काम हैं, वो केंद्र की भाजपा सरकार ही कर रही है। दिल्लीवालों की ऊर्जा 365 दिन आपदा से ही निपटने में लग रही है। दिल्ली से आपदा हटेगी तो ही विकास का सुसाशन का डबल इंजन आएगा।
5. बुजुर्गों का अपमान किया
पीएम ने कहा- देश में करोड़ों परिवारों को आयुष्मान के तहत मुफ्त इलाज मिल रहा है। करोड़ों बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज तय हो चुका है। आप-दा वाले अड़े हुए हैं कि आयुष्मान योजना दिल्ली में लागू नहीं होने देंगे। ये दिल्ली के लोगों का और बुजुर्गों को बहुत बड़ा नुकसान है और बुजुर्गों का अपमान है।
पीएम ने कहा कि आप-दा सरकार यहां प्रधानमंत्री आवास योजना को भी ठीक से लागू नहीं कर रही। 30 हजार घर खाली पड़े हैं। इन लोगों ने दिल्लीवालों को ये घर नहीं बांटे।
6. कारनामे सामने आए तो बौखला गए
पीएन ने कहा कि दिल्ली चुनाव में अपनी हार सामने देखकर आप-दा वाले बौखला गए। दिल्ली को डरा रहे हैं, झूठ फैला रहे हैं कि भाजपा आएगी तो ये बंद हो जाएगी, वो बंद हो जाएगा। मैं भरोसा दिलाने आया हूं कि भाजपा सरकार में दिल्ली में जनहित की कोई योजना बंद नहीं होगी, लेकिन बेईमानों का जो ठेका है, उनको बाहर निकाला जाएगा।
पीएम की दिल्लीवालों से अपील पीएम ने कहा- 2 दिन पहले मैं अशोक विहार में था, वहां झुग्गी में रहने वाले परिवारों को स्वाभिमान अपार्टमेंट दिए गए। आप लोग मेरा एक काम कीजिए- दिल्ली के जिस इलाके में झुग्गी-झोपड़ी और कच्चे घरों में रहने वाली आबादी जहां है, वहां स्वाभिमान अपार्टमेंट के फोटो और वीडियो लेकर जाइए और हर झुग्गी झोपड़ीवाले को बताइए कि आपको भी ऐसा पक्का मकान मिलेगा। ये मोदी की गारंटी है।
पीएम बोले- दिल्ली में बड़े प्रोजेक्ट केंद्र सरकार कर रही
पीएम ने कहा- दिल्ली में जो बड़े-बड़े प्रोजेक्ट, संस्थान और संस्थाएं हैं, उनका जिम्मा केंद्र सरकार के पास है। बीते एक दशक में दिल्ली-NCR में मेट्रो नेटवर्क दोगुने से भी ज्यादा हो चुका है। जनकपुरी और कृष्णापार्क के लिए भी मेट्रो शुरू हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि रिठाला, नरेला, कोंडली कॉरिडोर पर भी काम शुरू हुआ। नमो रेल प्रोजेक्ट केंद्र सरकार बना रही है। दिल्ली के आस-पास 6 लेन, 8 लेन सड़कें केंद्र सरकार बना रही है। दिल्ली में जाम से निजात मिले इसके लिए 55 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट लाए हैं।
दिल्ली-NCR में भारत रैपिड ट्रेन और नमो भारत ट्रेन
दिल्ली-NCR में साहिबाबाद से मेरठ साउथ के बीच 42 किमी हिस्से पर नमो भारत रैपिड ट्रेन चल रही है। उद्घाटन के बाद यह हिस्सा बढ़कर 55 किमी तक हो जाएगा।
साहिबाबाद-न्यू अशोक नगर के 13 किलोमीटर लंबे सेक्शन में 6 किलोमीटर हिस्सा अंडरग्राउंड है, जिसमें आनंद विहार स्टेशन भी पड़ता है।
न्यू अशोक नगर स्टेशन एलिवेटेड स्टेशन (सड़क से ऊपर किसी पुल पर बनाया गया) है। इस सेक्शन की लागत करीब 4600 करोड़ रुपए है। पूरे 82 किमी कॉरिडोर की अनुमानित लागत 30,274 करोड़ रुपए है।
इस प्रोजेक्ट के जून, 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। अनुमान है कि कॉरिडोर के चालू हो जाने पर सड़कों से एक लाख से ज्यादा निजी वाहन हट जाएंगे और कार्बन उत्सर्जन में सालाना 2.5 लाख टन की कमी आएगी।
100 kmph की रफ्तार से चलती है नमो भारत ट्रेन
एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली से मेरठ आने में करीब डेढ़ घंटे लगते हैं। वहीं, इस प्रोजेक्ट के पूरे होने पर यह सफर सिर्फ 55 मिनट में पूरा हो सकेगा। रैपिड ट्रेन करीब 100 kmph की रफ्तार से चलती है। हालांकि इसे 180 kmph की गति से चलने के लिए डिजाइन किया गया है।
उद्घाटन के बाद शाम 5 बजे से हर 15 मिनट पर नमो भारत ट्रेन मेरठ साउथ के लिए चलेंगी। दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्टेशन से मेरठ साउथ तक स्टैंडर्ड कोच का किराया 150 रुपए और प्रीमियम कोच का किराया 225 रुपए है।
You may like
खेल
सीनियर-वीमेंस वनडे ट्रॉफी…छत्तीसगढ़ की लगातार चौथी जीत:विदर्भ को 7 विकेट से हराया, माहीक नरवसे रहीं मैच की हीरो, 4 विकेट झटके, अर्द्धशतक भी जमाया
Published
60 minutes agoon
February 12, 2026By
Divya Akashरायपुर,एजेंसी। बीसीसीआई की ओर से आयोजित सीनियर वीमेंस वनडे ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ महिला टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टूर्नामेंट के अपने चौथे मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने विदर्भ को 7 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। यह मुकाबला 12 फरवरी को बड़ौदा में खेला गया।
मैच में छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विदर्भ की टीम 47.5 ओवर में 158 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। विदर्भ की ओर से कप्तान दिशा कसाट ने शानदार पारी खेलते हुए 65 रन बनाए। उनके अलावा लतिका इनामदार (27 रन) और मोना (17 रन) ही दोहरे अंक तक पहुंच सकीं।
छत्तीसगढ़ के गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए विदर्भ को बड़ा स्कोर खड़ा करने का मौका नहीं दिया और नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए। छत्तीसगढ़ की ओर से माहीक नरवसे और तरन्नुम पठान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट अपने नाम किए।

तरन्नुम पठान।

माहीक नरवसे (MOM)
47.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल किया लक्ष्य
159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने 47.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में माहीक नरवसे ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 66 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।
उनका अच्छा साथ शिल्पा साहू (45 रन) ने दिया, जबकि कप्तान कृति गुप्ता ने नाबाद 27 रन बनाए। विदर्भ की ओर से कोमल जंजाड, आरती बेहनवाल और कंचन नागवानी को 1-1 विकेट मिला।
शानदार बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी के लिए माहीक नरवसे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने मैच में 66 रन बनाने के साथ 4 विकेट भी झटके।

देश
चांदी आज ₹7,316 गिरी, कीमत ₹2.59 लाख किलो हुई:सोना ₹1,672 गिरकर ₹1.56 लाख पर आया, देखें अपने शहर में सोने के दाम
Published
2 hours agoon
February 12, 2026By
Divya Akashनई दिल्ली,एजेंसी। सोने-चांदी के दाम में आज 12 फरवरी को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 7,316 रुपए कम होकर 2,59,133 रुपए पर आ गई है। इससे पहले बुधवार को चांदी की कीमत 2,66,449 रुपए किलो थी।
वहीं, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,672 रुपए गिरकर 1,55,650 रुपए पर आ गई है। इससे पहले बुधवार को ये 1,57,322 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सर्राफा बाजार में 29 जनवरी को सोने ने 1,76,121 रुपए और चांदी ने 3,85,933 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
43 दिन में सोना ₹22,455 और चांदी ₹28,713 महंगी हुई
- इस साल अब तक सोने की कीमत 22,455 रुपए बढ़ चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,33,195 रुपए का था, जो अब 1,56,147 रुपए हो गया है।
- वहीं, चांदी 28,713 रुपए महंगी हो गई है। 31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी की कीमत 2,30,420 रुपए थी, जो अब 2,59,133 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है।
2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई
- 2025 में सोना 57 हजार रुपए (75%) बढ़ा है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो 31 दिसंबर 2025 को 1,33,195 रुपए हो गया।
- चांदी इस दौरान 1.44 लाख रुपए (167%) बढ़ी। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी 86,017 रुपए की थी, जो साल के आखिरी दिन 2,30,420 रुपए प्रति किलो हो गई।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

देश
रिटेल महंगाई 8 महीने में सबसे ज्यादा:जनवरी में बढ़कर 2.75% पर पहुंची, अक्टूबर 2025 में यह रिकॉर्ड निचले स्तर 0.25% पर थी
Published
2 hours agoon
February 12, 2026By
Divya Akashनई दिल्ली,एजेंसी। जनवरी में रिटेल महंगाई पिछले महीने के मुकाबले बढ़कर 2.75% पर पहुंच गई है। दिसंबर में ये 1.33% पर थी। 8 महीनों में सबसे ज्यादा है। मई 2025 में महंगाई 2.82% पर पहुंच गई थी। सरकार ने गुरुवार, 12 फरवरी को महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं।
नए पैमाने में शामिल हुए ई-कॉमर्स और एयरफेयर
सरकार ने महंगाई मापने के लिए आधार वर्ष को 2012 से बदलकर 2024 कर दिया है। यह बदलाव एक दशक से अधिक समय के बाद किया गया है। ब्लूमबर्ग के सर्वे में 32 अर्थशास्त्रियों ने अनुमान जताया था कि इससे जनवरी की महंगाई दर 2.77% के आसपास रह सकती है।
खाने-पीने की चीजों का वेटेज घटा
पुराने इंडेक्स में खाने-पीने की चीजों का वेटेज लगभग 50% था, जिसे अब घटाकर 36.8% कर दिया गया है। सांख्यिकी मंत्रालय के सचिव सौरभ गर्ग के मुताबिक, भारतीयों की आय बढ़ने के साथ अब वे भोजन पर कम और हाउसिंग व अन्य सेवाओं पर ज्यादा खर्च कर रहे हैं।
- क्या हटा: अब पुराने हो चुके रेडियो, वीसीआर (VCR) और तांगा-गाड़ी के किराए को इंडेक्स से बाहर कर दिया गया है।
- क्या जुड़ा: इसकी जगह अब हवाई किराया , ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन, ई-कॉमर्स शॉपिंग, ग्रामीण हाउसिंग रेंट और बिजली की कीमतों को शामिल किया गया है।
बेस ईयर क्या होता है?
बेस ईयर वो साल होता है जिसकी कीमतों को आधार (बेस) माना जाता है। यानी, उसी साल की चीजों की औसत कीमत को 100 का मान देते हैं। फिर, दूसरे सालों की कीमतों की तुलना इसी बेस ईयर से की जाती है। इससे पता चलता है कि महंगाई कितनी बढ़ी या घटी है।
उदाहरण: मान लीजिए 2020 बेस ईयर है। उस साल एक किलो टमाटर रू.50 का था। अब 2025 में वो रू.80 का हो गया। तो महंगाई = (80 – 50) / 50 × 100 = 60% बढ़ी। यही फॉर्मूला CPI में यूज होता है, लेकिन ये पूरे बाजार की चीजों पर लागू होता है।
बेस ईयर कैसे चुना जाता है और कैसे काम करता है?
सरकार आमतौर पर हर 5-10 साल में नया बेस ईयर चुनती है। ये ऐसा साल होता है जो सामान्य हो, न ज्यादा सूखा हो, न महामारी, न ज्यादा महंगाई।
अक्टूबर में 14 साल के निचले स्तर पर थी रिटेल महंगाई
अक्टूबर में रिटेल महंगाई 0.25% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई थी। इसका कारण खाने-पीने की चीजों की कीमतों में कमी थी। ये 2012 CPI सीरीज में सबसे कम महंगाई थी। यानी, ये करीब 14 साल का निचला स्तर रहा था।
महंगाई कैसे बढ़ती-घटती है?
महंगाई का बढ़ना और घटना प्रोडक्ट की डिमांड और सप्लाई पर निर्भर करता है। अगर लोगों के पास पैसे ज्यादा होंगे तो वे ज्यादा चीजें खरीदेंगे। ज्यादा चीजें खरीदने से चीजों की डिमांड बढ़ेगी और डिमांड के मुताबिक सप्लाई नहीं होने पर इन चीजों की कीमत बढ़ेगी। वहीं अगर डिमांड कम होगी और सप्लाई ज्यादा तो महंगाई कम होगी।


रायपुर : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की बैठक सम्पन्न
रायपुर : धन-धान्य से पुष्पित-पल्लवित धरा को सुंदर, समृद्ध, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय
बॉयफ्रेंड के हमले में घायल गर्लफ्रेंड की मौत:बिलासपुर से कोरबा आए थे दोनों, गर्लफ्रेंड के गले पर गोदा चाकू, फिर खुद भी गला रेता
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई