कोरबा
एन.के.एच. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल – सेवा, समर्पण और विश्वास के 11 वर्ष पूर्ण, केक काटकर मनाया स्थापना दिवस
बड़े शहरों पर अब नहीं रहना होगा निर्भर
एन.के.एच. का संकल्प… समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना
कोरबा। कभी-कभी जीवन में एक घटना इंसान को इतनी गहराई से प्रभावित कर देती है कि वह केवल अपने लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प ले लेता है। कठिन परिस्थितियों, सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद यदि इरादा नेक हो और लक्ष्य स्पष्ट हो तो सफलता निश्चित होती है। यही प्रेरक कहानी है डॉ. एस. चंदानी की, जिन्होंने वर्षों पहले कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने के उद्देश्य से 13 अक्टूबर, 2014 में न्यू कोरबा हॉस्पिटल की स्थापना की ।
एन.के.एच. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने समाज की सेवा में सफलतापूर्वक अपने 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने कोरबावासियों के विश्वास, सहयोग और स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया। हॉस्पिटल प्रबंधन ने कहा कि आने वाले वर्षों में भी एन.के.एच. आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ सेवाओं के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ देने के अपने संकल्प पर दृढ़ रहेगा।
पिछले एक दशक में एन.के.एच. ने न केवल अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीकों को अपनाया, बल्कि समाज की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार विस्तार किया है। अस्पताल में आज सड़क दुर्घटनाओं और गंभीर परिस्तिथियों के लिए 24×7 ट्रामा एवं आपातकालीन सेवाएँ, अत्याधुनिक आई.सी.यू. एवं क्रिटिकल केयर यूनिट, हृदय व रक्तवाहिनी रोगियों के लिए कैथ लैब, तथा क्षेत्र का सबसे बड़ी विशेषज्ञ डॉक्टरों की अनुभवी टीम उपलब्ध है। प्रशिक्षित नर्सिंग व सहयोगी स्टाफ तथा मरीज की सुरक्षा और सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। कम खर्च में उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवा प्रदान करते हुए एन.के.एच. ने यह साबित किया है कि सेवा भावना और आधुनिक तकनीक का संगम ही सच्चा उपचार है। अस्पताल का मानना है कि मरीजों की संतुष्टि ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। अस्पताल द्वारा नियमित रूप से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, ग्रामीण व शहरी हेल्थ चेकअप कैंप और रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अस्पताल का उद्देश्य है कि हर नागरिक को गरिमा, समानता और विश्वास के साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिले।
ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने कहा कि समाज के सहयोग और विश्वास के बिना यह 11 वर्षों की यात्रा संभव नहीं थी। उन्होंने सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एन.के.एच. परिवार सदैव जनसेवा और गुणवत्तापूर्ण उपचार के लिए समर्पित रहेगा।
11वीं वर्षगांठ के अवसर पर डॉक्टर एस. चंदानी, वंदना चंदानी और डॉक्टर एस. पालीवाल ने केक काटकर समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर डॉ. अविनाश सिंह, डॉ. अविनाश तिवारी, डॉ. एस.पी. पांडेय, डॉ. नीलेश भट्ट, डॉ. मनीष गोयल, डॉ. चंदा भट्ट, डॉ. नागेंद्र बागरी, डॉ. सुदिप्ता साहा, डॉ. संजना सक्सेना, डॉ. हरीश सोनी, डॉ. सचिन, डॉ. अमन, डॉ. यशा मित्तल, डॉ. रिया दुबे सहित अन्य डॉक्टर एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। अस्पताल के प्रबंधन ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए यह भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी एन.के.एच. समाज को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा ।
कोरबा
कोरबा में शराब में मिलावट, 6 कर्मचारी हटाए गए:आबकारी मंत्री के निर्देश पर विभाग ने की कार्रवाई
कोरबा। कोरबा के रामपुर स्थित कंपोजिट शराब दुकान के 6 कर्मचारियों पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई की है। इन कर्मचारियों को शराब में मिलावट के आरोप में दुकान से हटा दिया गया है।
जिन कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है, उनमें सुपरवाइजर विकास साहू, सूरज, लोकनाथ और सुजल शामिल हैं। इनके अलावा दो अन्य कर्मचारियों को भी हटाया गया है। जानकारी के अनुसार, इन पर शराब में मिलावट कर बेचने का आरोप था। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।
यह जानकारी होली से पहले शराब में मिलावट कर बेचे जाने के संदर्भ में सामने आई है। ये सभी कर्मचारी ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के हैं, जो जिले की सभी शराब दुकानों में कर्मचारियों की तैनाती करती है। कंपनी पर शराब दुकानों में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसों के लेनदेन के आरोप भी पहले सामने आ चुके हैं।

इस कार्रवाई के संबंध में जिला आबकारी प्रभारी राकेश राठौर से संपर्क करने पर उन्होंने मीटिंग के बाद बात करने को कहा, लेकिन दोबारा संपर्क नहीं हो पाया। ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रभारी शिव नायक से भी जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
यह कार्रवाई आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन के हालिया निर्देशों के बाद हुई है। उन्होंने कुछ दिनों पहले आबकारी विभाग के अधिकारियों की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए थे कि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी या निजी कंपनियों द्वारा अनियमितता या लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। मंत्री ने मिलावटी शराब, अवैध बिक्री, शराब तस्करी और महुआ शराब पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
कोरबा
पुलिस ने वृद्ध-आश्रम में बुजुर्गों संग खेली फूलों की होली:थानों में भी मना रंगोत्सव; स्वयंसेवकों ने भी उत्साह से मनाई होली
कोरबा। कोरबा जिले में बुधवार को होली मनाए जाने के बाद गुरुवार सुबह पुलिसकर्मियों ने भी रंगोत्सव मनाया। जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में शांतिपूर्ण ढंग से एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी गई।
शहर के कोतवाली थाना, सिविल लाइन थाना, मानिकपुर चौकी, दर्री, बालको और सीएसईबी चौकी में पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। औद्योगिक नगरी कुसमुंडा, दीपका और हरदी बाजार थानों में भी होली का माहौल रहा। करतला, उरगा, बांगो थानों और मोरगा चौकी में भी पर्व शांतिपूर्वक मनाया गया।
इसी क्रम में, सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मां सर्वमंगला मंदिर परिसर से लगे प्रशांति वृद्ध आश्रम में पुलिसकर्मियों ने एक अनूठी पहल की। यहां पुलिस के आला अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुजुर्गों के साथ फूलों की होली खेली।



इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, कुसमुंडा थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे और सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी सहित कई पुलिसकर्मी वृद्ध आश्रम पहुंचे। उन्होंने बुजुर्गों के साथ फूलों की होली खेली, उन्हें भोजन कराया और जिले की सुख-शांति के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रगति नगर स्थित छठ घाट पर वंदे मातरम प्रभात शाखा के स्वयंसेवकों ने भी उत्साहपूर्वक होली उत्सव मनाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक एकत्रित हुए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पारंपरिक फाग गीतों के साथ उत्सव का माहौल बना रहा।


नगर संघ सह कार्यवाहक खगेंद्र कौशिक ने उपस्थित सभी लोगों को होली से जुड़ी कहानियां सुनाने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवक अरुण सोनी ने होली पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हिरण्यकश्यप और भक्त प्रह्लाद की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि होली असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक पर्व है।
हरदी बाजार में भी होली पर्व हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम गांव के मुखिया सरपंच लोकेश्वर कंवर और बुजुर्गों द्वारा होलिका की पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया गया, जिसके बाद रंगों का पर्व खेला गया।
कोरबा
कोरबा में कुएं में गिरने से मां की मौत:पानी निकालते समय हुआ हादसा, बेटियों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसी
कोरबा। कोरबा के बालको थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में कुएं में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। गुरुवार शाम पानी निकालते समय 38 वर्षीय चंदा देवी साह का पैर फिसल गया और वह 30 फीट गहरे कुएं में गिर गईं।
घटना के वक्त चंदा देवी की दो बेटियां मौके पर मौजूद थीं। उन्होंने मां को कुएं में गिरते देख चीख-पुकार मचाई, जिसके बाद रिश्तेदार और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। लोगों ने सीढ़ी और रस्सी की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकाला।
उन्हें तुरंत बालको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों के बयान दर्ज किए।
बालको थाने में पदस्थ एएसआई इमरान खान ने बताया कि घटना के समय महिला की दो बेटियां मौजूद थीं और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पति लकवाग्रस्त है और इलाज चल रहा है। महिला बालको चौक के पास मूंगफली बेचकर छह बेटियों का भरण-पोषण करती थी।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
