Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में हिंदू छात्रों से नमाज पढ़वाई…प्रोफेसर गिरफ्तार:हिंदूवादी संगठनों के विरोध-प्रदर्शन के बाद 8 पर FIR, पुलिस बोली- कोआर्डिनेटर ने साक्ष्य को प्रभावित किया

Published

on

बिलासपुर,एजेंसी। बिलासपुर में हिंदू छात्रों से नमाज पढ़ाने वाले प्रोफेसर दिलीप झा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के NSS कैंप के छात्रों ने आरोप लगाया था कि, NSS कैंप के दौरान 155 हिंदू छात्रों को प्रोफेसर ने जबरन नमाज पढ़वाई गई थी।

पुलिस ने साक्ष्यों को प्रभावित करने और जांच में सहयोग नहीं करने पर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। बता दें कि पुलिस ने मामले में NSS को-ऑर्डिनेटर दिलीप झा समेत 8 लोगों के खिलाफ कोटा थाने में केस दर्ज किया है।

शिकायत के मुताबिक, कैंप में 159 छात्र थे, इनमें 4 ही मुस्लिम थे। मामला सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने यूनिवर्सिटी का घेराव कर जमकर बवाल किया था। इसके साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।

छात्रों ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी

छात्रों ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी

शिविर में शामिल नहीं हुए थे प्रोफेसर

इधर, प्रोफेसर दिलीप झा का कहना था कि यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित NSS कैंप में वो शामिल ही नहीं हुए थे। ऐसे में उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैंप में नमाज पढ़ाने की उन्हें जानकारी ही नहीं है। न ही कैंप में शामिल को आर्डिनेटर ने उन्हें इसकी जानकारी दी थी। ऐसे में बेवजह केस में आरोपी बनाया गया है।

पुलिस बोली- साक्ष्यों को किया प्रभावित, जांच में सहयोग नहीं

वहीं, सीएसपी व मीडिया प्रभारी रश्मित कौर चावला का कहना है कि इस मामले की जांच के बाद प्रो.दिलीप झा, डॉ. मधुलिका सिंह, डॉ. ज्योति वर्मा, डॉ. नीरज कुमारी, डॉ. प्रशांत वैष्णव, डॉ. सुर्यभान सिंह, डॉ. बसंत कुमार और टीम कोर लीडर छात्र आयुष्मान चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

जांच में अपराध सबूत पाए जाने के साथ ही साक्ष्य को प्रभावित करने और विवेचना में सहयोग नहीं करने के कारण आरोपी प्रोफेसर दिलीप झा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

रोड, पीडीएस गोदाम, पुलिया निर्माण कार्य का लोकार्पण

Published

on

कोरबा/कटघोरा। कटघोरा की ग्राम पंचायत देवगांव में विधायक प्रेमचंद पटेल ने 68 लाख 76 हजार रुपए की लागत से बने विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड भी शामिल है।

लोकार्पित कार्यों में सीसी रोड निर्माण 10.40 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण 14 लाख रुपए, पीडीएस गोदाम निर्माण 12.68 लाख रुपए, पुलिया निर्माण 12 लाख रुपए, आंगनबाड़ी भवन क्रमांक-3 का निर्माण 11.68 लाख रुपए, मंच निर्माण विधायक निधि से 3 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण 4 लाख रुपए, भूमिपूजन राशि 15 लाख रुपए शामिल है। विधायक पटेल ने कहा कि इन कार्यों से गांव में आवाजाही होगी। जरूरी जनसुविधाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में युवा आयोग के पूर्व सदस्य रघुराज सिंह उइके, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि रजक, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद सिंह कंवर, विधायक प्रतिनिधि बैसाखू यादव, सरपंच हेमलता नेटी, उपसरपंच इंद्र सिंह राज मौजूद रहे।

Continue Reading

कोरबा

6 मेधावी छात्राओं को दी छात्रवृत्ति

Published

on

कोरबा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या साडा की अजा और अजजा वर्ग की पात्र मेधावी छात्राओं को कैनरा बैंक की ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा शाखा ने विंंद्या ज्योति छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति दी। योजना का मकसद छात्राओं को पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए आर्थिक मदद देना है।

योजना के तहत 6 छात्राओं को कुल 24 हजार रुपए की राशि उनके कैनरा बैंक खाते में मिली।कक्षा पांचवीं की अंशु लुहिया, छठवीं की तनुषी सागर, सातवीं की साधना बघेल को प्रति छात्रा 3-3 हजार रुपए दिए गए। कक्षा आठवीं की अदिति कुर्रे, नौवीं की दिव्या खूंटे, दसवीं की पलक सिदार को प्रति छात्रा 5-5 हजार रुपए की छात्रवृत्ति मिली। विद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह ने ट्रांसपोर्ट नगर शाखा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बैंक का यह प्रयास जरूरतमंद और प्रतिभावान छात्राओं के लिए पढ़ाई जारी रखने में मदद करता है। चीफ ब्रांच मैनेजर परमेश्वर बेहरा ने छात्रवृत्ति पाने वाली छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षित बालिका अपने साथ परिवार, समाज, राष्ट्र के विकास में भूमिका निभाती है। उन्होंने छात्राओं को परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय परिवार ने बैंक अधिकारियों का आभार जताया।

Continue Reading

कोरबा

किताबों से मिलती है ज्ञान व अच्छे संस्कार की शिक्षा: सीताराम

Published

on

कोरबा/छुरीकला। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक स्कूल में शिक्षक दिवस कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान किया। स्कूल के प्राचार्य सीताराम केंवट ने कहा कि किताबों से ज्ञान व अच्छे संस्कार की शिक्षा मिलती है। जीवन जीने की कला सिखाती है। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक की जिम्मेदारी छात्रों को अच्छी शिक्षा व अच्छे इंसान बनाने की है। छात्रों ने शिक्षकों का श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इस मौके पर स्कूल की शिक्षा समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677