Connect with us

कोरबा

विद्यालय के प्रतिबंधित क्षेत्र में किये जा रहे राखड़ डंप से क्लास रूम तक पहुंच रही राख

Published

on


0 पर्यावरण संरक्षण विभाग सो रहा: शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं


कोरबा/ मड़वारानी।

नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा से लगी जमीन पर भारी मात्रा में राखड़ डंप करने से डस्ट विद्यालय परिसर एवं क्लास रूम तक पहुंच रहा है, जिसके कारण अध्यापकों एवं बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय परिसर के 100 मीटर की परिधि में राखड़ डंप प्रतिबंधित है, इसके बावजूद भी विद्यालय परिसर से लगी जगह पर भारी मात्रा में गड्डे को राखड़ से भरा जा रहा है और रोज कई भारी गाडिय़ां विद्यालय के किनारे से गुजर रही हैं, जिसके कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। विद्यालय के चेयरमेन लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की है। कलेक्टर ने पर्यावरण संरक्षण विभाग को आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया है, लेकिन पर्यावरण विभाग सो रहा है।
आक्सीजोन को खतरा


नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा विद्यालय प्रबंधन ने विद्यालय परिसर में खेल मैदान के साथ निजी बंजर भूमि पर आक्सीजोन का निर्माण कराया है, ताकि क्षेत्र का पर्यावरण बेहतर बन सके। यहां रोजाना राखड़ डंप करने से आक्सीजोन पर भी खतरा मंडरा रहा है। लायन डॉ. अग्रवाल ने राखड़ परिवहन को तत्काल बंद करने की मांग की है।
बच्चों के स्वास्थ्य पर असर


अभी रोजाना भारी आंधी-तूफान के कारण राखड़ उडक़र क्षेत्र में फैल रही है, यहां आसपास ग्रामीणों के साथ अध्यापकों एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। यहां के अध्यापकों ने बताया कि राखड़ से पूरा विद्यालय प्रभावित है और भारी मात्रा में राखड़ घूस रही है और बर्तन तक भी अछूता नहीं है और अभिभावकों ने बच्चों को हो रही परेशानी की शिकायत विद्यालय प्रबंधन से की है। बताया जा रहा है कि राईस मिल के निर्माण के लिए सैकड़ों हाईवा राखड़ डंप बगल में ही कराया जा रहा है और उक्त राईस मिल निर्माण करने वाला व्यक्ति पर्यावरण के नियमों को ताक में रख दिया है। विद्यालय परिसर से लगी जमीन में राईस मिल निर्माण से बच्चों को भविष्य में खतरा भी हो सकता है।

क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण अधिकारी ने नहीं उठाया फोन
विद्यालय परिसर से लगे प्रतिबंधित क्षेत्र में राखड़ डंप किये जाने के मामले को लेकर क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण अधिकारी प्रेमेन्द्र पांडेय से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कॉल रिसिव नहीं किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पटाखा लायसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर तक

Published

on

कोरबा 09 सितंबर 2026। दीपावली पर्व की दृष्टि से अस्थाई पटाखा लायसेंस बनवाने हेतु इच्छुक आवेदकों से 15 सितंबर तक आवेदन एलएसडीए माडुल (ऑनलाइन) के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्थाई पटाखा लायसेंस बनवाने हेतु ऑनलाइन आवेदन पश्चात ऑनलाइन की पावती सहित आवेदक को आवेदन के साथ साईट मैप, जीएसटी पंजीयन प्रमाण पत्र और स्वयं का पासपोर्ट आकार का कलर फोटो दो नग एवं फोटो युक्त परिचय पत्र सहित दस्तावेज 03 प्रतियों में कलेक्टर कार्यालय कोरबा के लायसेंस शाखा में जमा कराना अनिवार्य है। इस हेतु रूपये छः सौ का चालान (0070- अन्य प्रशासकीय सेवाएं, 60-अन्य प्राप्तियां, 103- विस्फोटक पदार्थों के लिये) शीर्ष में जमा किया जाना है। चालान की प्रति आवेदन के साथ संलग्न किया जाना है। विलंब से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

Continue Reading

कोरबा

महतारी वंदन योजना से मजबूत हुआ आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं गीता

Published

on

31वीं किश्त ने बढ़ाया भरोसा, महतारी वंदन से सशक्त हो रहीं महिलाएं – लाभार्थी श्रीमती गीता

कोरबा 09 सितंबर 2026। कोरबा विकासखण्ड के कोरकोमा गांव की श्रीमती गीता नायक के लिए हर महीने बैंक खाते में आने वाली एक हजार रुपये की राशि अब केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का आधार बन गई है। महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त खाते में पहुंचने से गीता नायक के चेहरे पर संतोष और खुशी है। उनका कहना है कि प्रदेश की विष्णु भैया सरकार की यह कल्याणकारी योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। हितग्राही श्रीमती गीता बताती हैं, “महतारी वंदन योजना से हर महीने एक हजार रुपये मेरे खाते में सीधे आते हैं। अब 31वीं किश्त भी खाते में आ गई है। इस राशि से मुझे अपनी और परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिलती है। पहले छोटी जरूरतों के लिए भी सोचना पड़ता था, लेकिन अब अपने खाते में राशि आने से मुझे आर्थिक रूप से संबल मिलता है।
उन्होंने बताया कि उनके पति नीलांबर नायक खेती-किसानी का कार्य करते हैं। परिवार की जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के बीच महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। वे इस राशि का उपयोग बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकताओं, परिवार के लिए पौष्टिक भोजन और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। राशनकार्ड के माध्यम से निर्धारित दर पर खाद्यान्न मिलने से भी परिवार को राहत मिल रही है। लाभार्थी गीता कहती हैं, “हर महीने अपने खाते में राशि आने से मुझे लगता है कि मैं भी परिवार की जरूरतों में अपना योगदान दे रही हूं। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है और मैं छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहती। महतारी वंदन की राशि मेरे लिए मुश्किल समय में सहारा बनती है।” उन्होंने कहा कि महिलाओं के खाते में सीधे राशि पहुंचने से उनमें आर्थिक सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। अपने निर्णयों में भागीदारी और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में योगदान देने से महिलाएं धीरे-धीरे आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं। गीता नायक के लिए यह योजना आर्थिक सहायता के साथ-साथ सम्मान और आत्मविश्वास का माध्यम भी बनी है। श्रीमती गीता नायक ने कहा, “विष्णु भैया की सरकार महिलाओं के लिए बहुत अच्छी योजनाएं चला रही है। महतारी वंदन योजना से हमें हर महीने आर्थिक सहारा मिल रहा है। 31 किश्तों के बाद आज यह राशि हमारे जीवन का हिस्सा बन गई है। मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हृदय से धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसी उपयोगी योजना संचालित की है।

Continue Reading

कोरबा

जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति नगोईखार का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा- आपत्ति 15 सितंबर तक आमंत्रित
कोरबा 09 सितंबर 2026। जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति मर्यादित नगोईखार पंजीयन क्रमांक 3584 के सदस्यों के मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए मतदाता सूची प्रकाशित किया गया है। मतदाता सूची के सम्बंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 15 सितंबर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती सुष्मिता लकड़ा ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी कार्यालय नगोईखार में समिति प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल के पास  15 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 16 सितंबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677