Connect with us

कोरबा

समृद्ध कृषि और सशक्त कृषक का आधार बना नैनो उर्वरक

Published

on

आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को मिल रहा लाभ, कम लागत में बढ़ रहा उत्पादन

समय पर आदान सामग्री उपलब्धता, किसानों की खेती हुई और सुदृढ़

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेश में किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। खेती को अधिक लाभकारी, किफायती एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में नैनो उर्वरकों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त होने के साथ कृषि की उत्पादकता में भी सकारात्मक वृद्धि हो रही है।

कोरबा जिले के विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम रंगबेल के कृषक गणेश सिंह आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर इसका लाभ प्राप्त कर रहे हैं। लगभग पाँच एकड़ भूमि में धान की खेती करने वाले श्री सिंह ने पिछले वर्ष अपनी फसल में नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया का उपयोग किया, जिसके उत्साहजनक परिणाम सामने आए। बेहतर फसल वृद्धि, संतुलित पोषण तथा कम लागत में अच्छी पैदावार मिलने से उनकी खेती अधिक लाभकारी बनी है।
श्री सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में किसानों को बदलती कृषि तकनीकों के साथ आगे बढ़ना आवश्यक है। उनके अनुसार नैनो उर्वरकों के उपयोग से कम लागत एवं कम श्रम में बेहतर उत्पादन प्राप्त हो रहा है। साथ ही यह पर्यावरण के अनुकूल विकल्प है, जिससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने में भी सहायता मिलती है।
उन्होंने बताया कि आगामी खरीफ सीजन के लिए आवश्यक आदान सामग्री उन्होंने सहकारी समिति कनबेरी से समय पर प्राप्त कर ली है। शासन द्वारा किसानों को समय पर उर्वरक एवं अन्य कृषि आदान उपलब्ध कराने की व्यवस्था से खेती की तैयारियाँ सुगमता से पूरी हो रही हैं। उन्होंने आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने तथा किसानों के हित में संचालित योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

कोरबा

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना, कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु मेैरिट सूची जारी

Published

on

दावा-आपत्ति 9 जुलाई तक आमंत्रित

कोरबा। आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर द्वारा दिये गये निर्देशानुसार मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष) योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2026 (रविवार) को किया गया था। जिसका परीक्षा परिणाम 06 जुलाई को घोषित किया गया।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त परीक्षा में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं का अंको के आधार पर मैरिट सूची जारी किया गया है। जिसका अवलोकन जिले के वेबसाइट www.korba.gov.in  एवं कार्यालयीन सूचना पटल में किया जा सकता है। दावा आपत्ति 09 जुलाई शाम 05 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा में जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात किसी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

260.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में एक जून से 07 जुलाई तक कुल 260.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
   अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील कोरबा में 285.7 मिलीमीटर, अजगरबहार 221.7, भैंसमा, 257.2, करतला 179.3, बरपाली 234.1, कटघोरा 308.7, दीपका 324.6, दर्री 309.4, पाली 301.6, हरदीबाजार 234.6, पोंड़ी-उपरोड़ा 303.8, और पसान तहसील में 165 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Continue Reading

कोरबा

नशा मुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक

Published

on

जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने अभियान चलाने दिए निर्देश

अवैध नशा मुक्ति केंद्रों पर कार्रवाई करने व ग्रामीण क्षेत्रो में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने हेतु किया निर्देशित’

नशा मुक्ति केंद्र का निर्धारित क्षमता अनुरूप प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने दिए निर्देश

कोरबा। जिले में नशा मुक्त वातावरण तैयार करने तथा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए नशे की रोकथाम, जनजागरूकता तथा तंबाकू नियंत्रण से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देबेन्द्र पटेल, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, ओएसडी तरुण कुमार किरण,  सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग को जिले के सभी शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों में तंबाकू निषेध संबंधी गतिविधियां संचालित की जाएं तथा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नशीले सामग्रियों की डिलीवरी पर रोक लगाने हेतु जिले के सभी कुरीयर डिलीवरी एजेंसियों की भी बैठक लेकर उन्हें इस सम्बंध में प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को विकासखंड स्तर पर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान संचालित करने तथा भारत वाहिनी की इकाइयों को सक्रिय रूप से अभियान से जोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करना इस अभियान की प्राथमिकता होनी चाहिए।
बैठक में जिले के नशा मुक्ति केंद्र का निर्धारित क्षमता के अनुरूप प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अवैध रूप से संचालित नशा मुक्ति केंद्रों की पहचान कर उनके विरुद्ध तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।  कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए नियमित जागरूकता गतिविधियां संचालित करने निर्देशित किया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677