Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर : वन विभाग में अब ई-ऑफिस व्यवस्था अनिवार्य, बिना अनुमति नहीं चलेगी फिजिकल फाइल – मंत्री केदार कश्यप

Published

on

मुख्यालय से लेकर सभी फील्ड कार्यालयों में ई-ऑफिस के माध्यम से होगा कामकाज, पारदर्शिता और कार्यों में आएगी तेजी

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने वन विभाग के सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस व्यवस्था का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि विभाग के मुख्यालय, वृत्त, वनमंडल तथा सभी फील्ड कार्यालयों में कार्यालयीन फाइलों और डाक का संचालन अब अनिवार्य रूप से ई-ऑफिस के माध्यम से ही किया जाएगा।

         मंत्री श्री कश्यप ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विभाग प्रमुख की पूर्व अनुमति के बिना किसी भी स्तर पर फिजिकल फाइल संचालित नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी ई-ऑफिस के माध्यम से ही कार्यालयीन कार्यों का निष्पादन करें, ताकि शासन की डिजिटल कार्यप्रणाली को पूरी तरह लागू किया जा सके। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस व्यवस्था लागू होने से फाइलों के निपटारे में तेजी आएगी, निर्णय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनेगी तथा सभी कार्यों की ऑनलाइन निगरानी संभव होगी। इससे अनावश्यक विलंब कम होगा और आम नागरिकों से जुड़े मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

         वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता और तकनीक आधारित प्रशासन को लगातार बढ़ावा दे रही है। वन विभाग में ई-ऑफिस व्यवस्था का पूर्ण क्रियान्वयन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली अधिक तेज, प्रभावी, पारदर्शी और पूरी तरह डिजिटल बनेगी। उन्होंने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ कार्यालयों में ई-ऑफिस व्यवस्था के शत-प्रतिशत पालन की नियमित समीक्षा करें और शासन के निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी:9 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति, बीईओ कार्यालय में देख सकते हैं रिजल्ट

Published

on

रायपुर, एजेंसी। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। परीक्षा परिणाम की सूची सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को भेज दी गई है।

परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपने संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय में संपर्क कर अपना परिणाम देख सकते हैं। योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का उद्देश्य रखा गया है।

यदि किसी विद्यार्थी को परीक्षा परिणाम को लेकर कोई दावा या आपत्ति दर्ज करानी है, तो वह 09 जुलाई 2026 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायपुर- थ्रीडी फैक्ट्री में ब्लास्ट, 2 की मौत की खबर:एक मजदूर का पैर कटकर 10 फीट दूर गिरा, ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हादसा

Published

on

रायपुर, एजेंसी। रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में थ्रीडी फैक्ट्री में मंगलवार शाम को ब्लास्ट हुआ है। हादसे में 2 मजदूरों की मौत की खबर है। वहीं एक मजदूर घायल है। एक मजदूर का पैर कटकर 10 फीट दूर जा गिरा। विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद कर्मचारी बाहर की ओर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही उरला पुलिस, फायर ब्रिगेड और फैक्ट्री प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से ये हादसा हुआ है। घटना उरला थाना क्षेत्र की है।

आधा किलोमीटर दूर तक सुनाई दी आवाज

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ब्लास्ट इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर में धुआं फैल गया। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर फैक्ट्री के आसपास का इलाका खाली करा दिया है। फिलहाल, विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या को लेकर प्रशासन की ओर से अभी पुष्टि नहीं की गई है। रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर किया सादर नमन

Published

on

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने माँ भारती की रक्षा हेतु सर्वाेच्च बलिदान देने वाले परमवीर चक्र से अलंकृत कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि कैप्टन विक्रम बत्रा ने अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान दिया। कारगिल युद्ध में उनका पराक्रम भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है और प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए कैप्टन विक्रम बत्रा का अद्वितीय समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और वीरता सदैव स्मरणीय रहेगी। उनका जीवन युवाओं में देशभक्ति, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना का संचार करता रहेगा।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि माँ भारती के इस अमर वीर सपूत का बलिदान सदैव देशवासियों के हृदय में अमिट रहेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखने की प्रेरणा देता रहेगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677