Connect with us

कोरबा

डिजिटल युग में संगठन को नई दिशा: कोसाबाड़ी मंडल में भाजपा की डीएलपी प्रशिक्षण संपन्न

Published

on

भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता पूर्व पार्षद विकास अग्रवाल ने डिजिटल संगठन की आवश्यकता पर दिया जोर
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा कोसाबाड़ी मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (डीएलपी) प्रशिक्षण एवं मासिक कार्यकारणी बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को आधुनिक डिजिटल तकनीक से जोड़ते हुए बूथ स्तर पर संगठनात्मक कार्यों को अधिक प्रभावी, सशक्त एवं गतिशील बनाना रहा।

भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समय के साथ स्वयं को निरंतर आधुनिक बना रही है। डिजिटल तकनीक संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार बन चुकी है और प्रत्येक कार्यकर्ता का डिजिटल रूप से दक्ष होना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि तकनीक से सशक्त कार्यकर्ता ही संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

कार्यशाला का आयोजन कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व पार्षद विकास अग्रवाल ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान दौर में तकनीक के बिना संगठनात्मक कार्यों की गति और प्रभाव दोनों अधूरे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग कर पार्टी की नीतियों, योजनाओं और विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (डीएलपी) पर पंजीयन, ऑनलाइन प्रशिक्षण, डिजिटल संसाधनों के उपयोग तथा संगठनात्मक गतिविधियों को तकनीक के माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाने की जानकारी दी गई। साथ ही यह बताया गया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए कार्यकर्ता किसी भी समय प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी कार्यक्षमता को निरंतर विकसित कर सकते हैं

कार्यक्रम में चिकित्सक दिवस पर रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ राजीव सिंह को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कोसाबाड़ी मण्डल द्वारा किया गया और कार्यक्रम को सफल बनाने में मण्डल प्रभारी संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह पार्षद नरेंद्र देवांगन, योगेश जैन, प्रकाश अग्रवाल, ललेश दुबे श्रीमती अंजना सिंह, श्रीमती सपना झा डीएलपी मंडल संयोजन करन राजपाल तकनीकी प्रभारी हेमंत चंद्रा मंडल महामंत्री मिलाप राम बरेठ पुनि राम साहू कोषाध्यक्ष अनिल वस्त्रकार पार्षद गण मंडल मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, और संयोजक/सह संयोजक कार्यकर्ता कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था और डिजिटल भारत के साथ डिजिटल संगठन की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी पहल माना गया।

Continue Reading

कोरबा

मिनीमाता बांगो बांध से कुल 12017 Cusec पानी छोड़ा जा रहा हसदेव नदी में

Published

on

कोरबा। आज दिनांक 04/09/2026 को 06:00 AM बजे से मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.70M एवं 94.24% होने पर 8:00 AM बजे निम्नानुसार गेटों को कम कर बाढ़ के पानी को नियंत्रित किया जा रहा है
गेट न.1 nil
गेट न.2 nil
गेट न.3 nil
गेट न.4 nil
गेट न.5 को 0.10M
गेट न.6 को 0.30M
गेट न.7 को 0.10M
गेट न.8 n
गेट न.9 nil
गेट न.10 nil
गेट न.11 nil
(Total Gate opening 0.50mtr)
कुल Radial गेट से 3017 Cusec तथा
पॉवर प्लांट हाइडल के द्वारा 9000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है इस प्रकार बांध से कुल 12017 Cusec पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है तथा Inflow 14992 Cusec दर्ज की गयी है |

Continue Reading

कोरबा

कटघोरा एवं पोड़ी उपरोड़ा में उर्वरक-कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण

Published

on

अनियमितता मिलने पर कई विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस, महेश राम कृषि केंद्र में कीटनाशक बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध

कोरबा, 04 सितंबर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक एवं कीटनाशक दवाएं उपलब्ध कराने तथा कृषि आदानों की बिक्री में अनियमितता, कालाबाजारी एवं ओवर-रेटिंग पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा आज विकासखंड कटघोरा एवं पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र में उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध उर्वरक एवं कीटनाशकों के स्टॉक, मूल्य सूची, विक्रय अभिलेख, लाइसेंस एवं भंडारण व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं एवं कमियां पाए जाने पर कृषि विभाग द्वारा नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की गई।

सर्वमंगला खाद भंडार सहित कई दुकानों को नोटिस

निरीक्षण के दौरान सर्वमंगला खाद भंडार, बाकी मोगरा में अनियमितताएं पाए जाने पर संचालक को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसी प्रकार सोनी कृषि केंद्र, शिव बीज भंडार एवं अंसारी कृषि केंद्र, कसनियां, पोड़ी उपरोड़ा में भी निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

दो कार्यदिवस में सुधार नहीं होने पर लाइसेंस निरस्तीकरण की चेतावनी

सोनी कृषि केंद्र कसनियां, शिव बीज भंडार कसनियां एवं अंसारी कृषि केंद्र कसनियां को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं में दो कार्यदिवस के भीतर सुधार सुनिश्चित करें। निर्धारित अवधि में कमियों का निराकरण नहीं किए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विक्रय लाइसेंस निरस्त करने की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

महेश राम कृषि केंद्र में कीटनाशक बिक्री पर प्रतिबंध

महेश राम कृषि केंद्र, रंजना में निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों को गंभीरता से लेते हुए उक्त प्रतिष्ठान से कीटनाशकों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इसके अलावा निरीक्षण अभियान के तहत राजू कृषि केंद्र, रंजना में भी उर्वरक एवं कीटनाशकों के स्टॉक तथा संबंधित दस्तावेजों की विस्तृत जांच की गई।

किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उर्वरक एवं कीटनाशकों की कालाबाजारी, ओवर-रेटिंग, अनियमित बिक्री तथा अमानक कृषि आदानों के विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में निरीक्षण की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

विभाग द्वारा कृषि आदान विक्रेताओं को नियमानुसार स्टॉक एवं विक्रय अभिलेख संधारित करने, निर्धारित मूल्य पर सामग्री का विक्रय करने तथा किसानों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Continue Reading

कोरबा

IPS डांगी केस,शासन को 7 दिन में देना होगा जवाब:हाईकोर्ट का आखिरी मौका, लेटलतीफी पर लगाई फटकार, 29 सितंबर को अगली सुनवाई

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के सस्पेंडेड IPS अफसर रतनलाल डांगी से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी शासन ने अब तक जवाब और जांच रिपोर्ट पेश नहीं की है। शासन की ओर से देरी पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है। जस्टिस एके प्रसाद की बेंच ने शासन को आखिरी मौका देते हुए एक सप्ताह के भीतर जवाब पेश करने का आदेश दिया है।

वहीं, इस मामले में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली SI की पत्नी ने जांच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मामले की जांच किसी महिला IAS अधिकारी से कराने की मांग की है। 12 अगस्त 2026 को जारी हाईकोर्ट के आदेश के पालन में शासन की ओर से अब तक जरूरी जानकारी पेश नहीं की जा सकी है।

29 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

हाईकोर्ट ने राज्य शासन को जवाब देने के लिए अंतिम मौका देते हुए एक सप्ताह का समय दिया है। कोर्ट ने सख्त हिदायत दी है कि इस दौरान शिकायत पर की गई कार्रवाई की लिखित जानकारी शपथ पत्र के साथ पेश करनी होगी।

ऐसा नहीं करने पर संबंधित अधिकारी को 29 सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होना पड़ेगा। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय और ऋषभदेव साहू ने पैरवी की।

क्या है मामला ?

कोरबा की महिला योग टीचर ने आईपीएस रतनलाल डांगी पर ऑनलाइन योग क्लास के दौरान अश्लील बातचीत करने और वीडियो कॉल पर आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसकी बात नहीं मानने पर डांगी ने उसके सब इंस्पेक्टर पति को झूठे आपराधिक मामले में फंसाने और घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में ट्रांसफर कराने की धमकी दी।

पीड़िता ने 15 अक्टूबर 2025 को सबूतों के साथ डीजीपी से शिकायत की थी। इसके बाद मार्च 2026 में डांगी को सस्पेंड कर दिया गया। मामले की जांच के लिए डीजीपी ने तत्कालीन आईजी आनंद छाबड़ा और तत्कालीन डीआईजी मिलना कुर्रे को जांच अधिकारी बनाया था।

पीड़िता का कहना है कि एक अधिकारी आरोपी के बराबर रैंक के थे, जबकि दूसरी अधिकारी उनसे जूनियर थीं। इसी वजह से उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दोनों को जांच से हटाकर किसी सीनियर IAS अधिकारी (खासकर महिला IAS अधिकारी) से जांच कराने की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677