Connect with us

कोरबा

विपक्षी पार्षदों का अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त, अध्यक्ष रतन मित्तल की कुर्सी बची

Published

on

सत्य की विजय-रतन

कोरबा। नगर पालिका परिषद कटघोरा में कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और भाजपा सरकार आते ही विपक्षी पार्षद लामबंद होने लगे हैं। सबसे पहले विपक्षी पार्षदों ने कटघोरा को टारगेट किया, लेकिन वे असफल साबित हुए। अध्यक्ष रतन मित्तल की रणनीति से भाजपा चुक गई और उनके द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त हो गया और अध्यक्ष की कुर्सी बच गई। नगर पालिका परिषद कटघोरा में 15 पार्षद हैं और रतन मित्तल 15 में से मात्र 3 वोट हासिल कर वे अपनी कुर्सी बचा ली। वहीं भाजपा का दावा और रणनीति धरी की धरी रह गई जो सत्ता परिवर्तन की बदली बयार में कटघोरा पालिका में भी काबिज होने की सोच रहे थे। नगर पालिका कटघोरा में विपक्ष भाजपा के द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर कलेक्टर सौरभ कुमार के मार्ग निर्देशन में 22 दिसंबर को दोपहर 12 बजे मुख्य नगर पालिका परिषद कटघोरा कार्यालय के सभाकक्ष में कार्यवाही विधिवत संपन्न कराई गई। पीठासीन अधिकारी डिप्टी कलेक्टर दिनेश कुमार नाग द्वारा पूरी प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई और मतदान कराया गया। छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 के तहत रतन मित्तल के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव के अनुशरण में अधिनियम की धारा 43 क के अधीन अविश्वास प्रस्ताव के लिए 22 दिसंबर को दोपहर 12 बजे मुख्य नगर पालिका परिषद कार्यालय के सभाकक्ष में कार्रवाई तय करने की सूचना जारी की गई। नगर पालिका परिषद कटघोरा में कुल 15 पार्षदों में अध्यक्ष रतन मित्तल को मिलाकर कांग्रेस के 7, भाजपा के 7 और 1 निर्दलीय पार्षद हैं। निर्धारित समय तक मतदान में रतन मित्तल को मिलाकर कुल 12 पार्षदों ने मतदान किया। भाजपा की पार्षद शैल बाई आर्मो मतदान करने नहीं पहुंचीं। वहीं कक्ष से बाहर निकलने के बाद मतदान समय तक वापस कक्ष में नहीं पहुंच पाए कांग्रेस के पार्षद जय कंवर व रविन्द्र कुमार बघेल मतदान से वंचित रह गए। इन्हें कक्ष में भीतर भेज कर मतदान करने देने के लिए काफी हंगामा और धक्का-मुक्की होती रही लेकिन सफल नहीं हो पाए।

एक वोट से चूके भाजपाई

अविश्वास प्रस्ताव पास कराने में विपक्ष 1 वोट से चूक गया। कुल 15 पार्षदों में से 12 पार्षद मतदान कर पाए। इनमें भी दो मत निरस्त हो गए। शेष 10 मतों में से 3 रतन के पक्ष में तो 7 विपक्ष को मिले। इस तरह कुल पड़े वैध मत का दो तिहाई मत हासिल कर रतन ने कुर्सी बचा ली। विपक्ष जरूरत के 8 वोट में 1 वोट से चूक गया। कुर्सी के बचते ही रतन मित्तल के समर्थकों में खुशी व विपक्ष खेमे में मायूसी छा गई।

सत्य की विजय-रतन

विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त होने के बाद एक बार फिर रतन मित्तल की विजय हुई। मतगणना होने के बाद भाजपा को 8 वोट और कांग्रेस को तीन मत मिले और इस तरह रतन मित्तल की कुर्सी बच गई।मीडिया से चर्चा करते हुए रतन मित्तल ने कहा कि विपक्ष का षडयंत्र फेल हो गया और सत्य की विजयी हुई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

चित्रा टॉकीज प्रांगण में बिखरेंगे रंग, गोपाल मोदी के संग होली का उमंग

Published

on

रंगों के पावन पर्व पर होली की भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

कोरबा। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा 4 मार्च 2026, बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम चित्रा टॉकीज प्रांगण, कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।इस आयोजन का उद्देश्य रंगों के इस पावन पर्व पर समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश देना है। समारोह में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं शहरवासी शामिल होंगे। इस होली मिलन समारोह में उपस्थितजन एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे तथा आपसी समरसता का संदेश प्रसारित करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं

रंगों के पावन पर्व होली के इस खास अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें पुराने मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कह कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

Continue Reading

कोरबा

होली खेलें पर जरा संभलकर, त्वचा और बालों का रखें खास ध्यान- त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जय

Published

on

कोरबा। होली रंगों का त्योहार है। इसे बड़े ही उत्साह और हर्ष के साथ मनाया जाता है। पहले पारंपरिक होली फूलों, सूखे गुलाल, और पानी के साथ मनाई जाती थी, लेकिन अब सिंथेटिक रंगों ने इसकी जगह ले ली है। जिसका दुष्प्रभाव न केवल हमारी त्वचा तथा बाल, आंखों में भी पड़ता हैं यह हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। होली की मस्ती के साथ-साथ उत्सव के दौरान अपनी त्वचा और बालों की देखभाल करना भी महत्वपूर्ण है। इसलिए इस होली में कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह एनकेएच के त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जय बावने देतें हैं।
डॉ. जय बताते हैं कि होली से एक दिन पहले अपनी त्वचा को ढेर सारे मॉइस्चराइजर से हाइड्रेट करें। अच्छी तरह से हाइड्रेटेड त्वचा नाजुक नहीं होती है जो आसानी से क्षतिग्रस्त नहीं होगी। होली के दिन अपने बालों में नारियल का तेल, शरीर पर बेबी ऑयल और होंठों पर लिप बाम लगाएं एवं अपनी त्वचा को सुरक्षित रखें। तेल लगाने के बाद सनस्क्रीन लगाना न भूलें। कपड़े पूरी बाजू के पहनें ताकि त्वचा को नुकसान कम से कम हो। अपने नाखूनों की सुरक्षा के लिए नेल पॉलिश लगाएं। होली के दिन भी खूब पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें।
होली के बाद त्वचा और बालों की देखभाल के टिप्स देते हुए डॉ. जय बतातें हैं कि एक बार जब रंग थोड़ा फीका हो जाए, तो त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने के लिए मेडिकल फेशियल करवाना चाहिए। यह आपको आकर्षक लुक वापस पाने में मदद करेगा। अगर आपको लगता है कि आपकी त्वचा हल्की फट रही है, तो एलोवेरा जेल या लैक्टोकैलेमाइन लोशन लगाएं, लेकिन अगर दाने बने रहते हैं, तो बिना किसी देरी के त्वचा विशेषज्ञ से मिलें। बालों को धोने से पहले सप्ताह में एक बार प्राकृतिक हेयर मास्क का उपयोग करें। डॉ. जय सुझाव देते हैं कि होली खेलने में अधिक पानी, फूलों की पंखुड़ियों और ऑर्गेनिक रंग का उपयोग करना बेहतर है। डॉ. जय बावने त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट विशेषज्ञ एडीसी लैब निहारिका और न्यू कोरबा हॉस्पिटल में नियमित रूप से उपलब्ध रहते है।

Continue Reading

कोरबा

ई-रिक्शा ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर:महिला के सिर में गंभीर चोट, कोरबा में हादसे के बाद चालक मौके से भागा

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास सोमवार को शाम करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, निरमला राजपूत अपने पति मोहन सिंह के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास पीछे से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

इस दौरान ई-रिक्शा एक राहगीर मां और बेटी को भी चपेट में लेने से बाल-बाल बचा। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ीं और उनके सिर में गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताया है। उन्होंने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677