कोरबा
कोरबा जिले में कल से घूमेगी ‘‘नुक्कड़ नाटक सह एलईडी वैन‘‘ जनगणना 2027 के प्रथम चरण का होगा व्यापक प्रचार-प्रसार
कोरबा। जिला कोरबा में जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले में 21 मई 2026 से 24 मई 2026 तक (कुल 04 दिवस) ‘‘नुक्कड़ नाटक सह एलईडी वैन‘‘ का संचालन किया जाएगा।
जनगणना अधिकारी ओंकार यादव ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को जनगणना के प्रति जागरूक करना है. यह वैन जिले के विभिन्न निर्धारित रूटों से होकर गुजरेगी और सार्वजनिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों जैसे-हाट-बाजार, बड़ी ग्राम पंचायत सभाओं, मेलों, बड़े स्कूलों, प्रार्थना स्थलों तथा आयोजित सुशासन तिहार आदि स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों और डिजिटल माध्यम से लोगों को जानकारी देगी।
प्रचार-प्रसार वाहन के सुचारू संचालन के लिए रूट और प्रभारी अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है. अभियान के पहले दिन, 21 मई 2026 (गुरूवार) को यह वैन तहसील पोड़ी-उपरोड़ा, तहसील कटघोरा एवं नगर पालिका परिषद कटघोरा क्षेत्र में रहेगी। इसके बाद 22 मई 2026 (शुक्रवार) को तहसील व नगर पंचायत पाली, तहसील हरदीबाजार, तहसील व नगर पालिका परिषद दीपका, तथा तहसील, जोन व नगर पंचायत दर्री और छुरीकला में इसका संचालन किया जाएगा। तीसरे दिन, 23 मई 2026 (शनिवार) को नगर पालिक निगम कोरबा के अंतर्गत आने वाले समस्त प्रमुख चौक-चौराहों एवं आवासीय परिसरों (सभी जोन हेतु) में कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान के अंतिम दिन, 24 मई 2026 (रविवार) को वैन तहसील भैसमा, करतला एवं बरपाली क्षेत्र का भ्रमण करेगी।
सभी संबंधित चार्ज अधिकारियों (तहसीलदार/मुख्य नगर पालिका अधिकारी/आयुक्त) को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में वैन का सफल संचालन सुनिश्चित कराएं. सुरक्षा के लिहाज से एलईडी वैन के रात्रि विश्राम और समुचित सुरक्षा की व्यवस्था संबंधित थानों में रखने की जिम्मेदारी चार्ज अधिकारियों की होगी.
इस पूरे अभियान के प्रभावी संचालन के लिए योगेश साहू (मो. नं. 97537-76935) को नुक्कड़ नाटक एवं एलईडी का प्रभारी बनाया गया है, वहीं, जिला स्तर पर बेहतर समन्वय के लिए जिला मास्टर ट्रेनर विजय शर्मा (मो. नं. 80850-67872) से संपर्क किया जा सकता है. प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि जब यह प्रचार वाहन उनके क्षेत्र में पहुंचे, तो नुक्कड़ नाटक व जानकारियों को अवश्य देखें और राष्ट्रहित के इस महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
कोरबा
बाड़ी में किसान ने लगाए चंदन के 1 हजार पौधे
कोरबा। जिले के किसान अब पारंपरिक खेती के साथ ही पेड़, पौधों से भी आय बढ़ाने के लिए आगे आ रहे हैं। वन विभाग किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत चंदन की खेती को बढ़ावा दे रहा है। ग्राम धौराभाठा के किसान अर्जुन सिंह कंवर की बाड़ी में लगाए गए करीब 1 हजार चंदन पौधे लहलहा रहे हैं। इसकी खुशबू दूर तक बिखरने लगी है। इस वजह से और भी किसान चंदन के पौधे लगाने आगे आ रहे हैं।

वन परिक्षेत्र पाली के धौराभाठा निवासी अर्जुन सिंह कंवर ने अगस्त 2024 में किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत चंदन पौधों का रोपण किया था। वर्तमान में पौधों की उत्कृष्ट वृद्धि और जीवितता दर यह साबित कर रही है कि उन्होंने संरक्षण, सिंचाई और नियमित देखरेख पर विशेष ध्यान दिया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अर्जुन की मेहनत और समर्पण के कारण चंदन की खेती का यह माडल अन्य किसानों के लिए भी उदाहरण बन गया है। चंदन की खेती के प्रति किसानों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। चंदन देश की सबसे मूल्यवान लकड़ी में शामिल है।
इसकी फसल तैयार होने में लगभग 12 से 15 वर्ष का समय लगता है, इसकी लकड़ी और तेल का बाजार मूल्य काफी अधिक होता है। यही कारण है कि केंद्र सरकार भी सफेद चंदन की खेती को प्रोत्साहित कर रही है। कटघोरा वनमंडल की ओर से इस वर्ष मानसून सत्र में 2500 से अधिक चंदन पौधों के रोपण की तैयारी की गई है, ताकि अधिक से अधिक किसानों को इस लाभकारी खेती से जोड़ा जा सके। इस वर्ष भी विभाग की ओर से पाली के हाईटेक नर्सरी में पौधे तैयार किए जा रहे हैं, जिसे किसानो को प्रदाय किया जाएगा।
किसानों को किसान वृक्ष योजना के तहत व्यवसायिक रूप से चंदन, सागौन की खेती से जोड़ा जा रहा है। दीर्घकालिक आय के विकल्प वाले इन पौधों से किसान आगामी समय में लाभांवित होंगे।
– कुमार निशांत, डीएफओ वन मंडल कटघोरा
कोरबा
कोरबा के मड़वारानी पहाड़ पर युवक ने लगाई फांसी:पत्नी से विवाद के बाद में तनाव था, पुलिस जांच में जुटी
कोरबा। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र स्थित मड़वारानी पहाड़ पर एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के बाद युवक मानसिक तनाव में था।
मृतक की पहचान ग्राम जर्वे निवासी 32 वर्षीय सिमरन कुमार सांडे के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह शनिवार शाम करीब 7 बजे अपनी बाइक लेकर घर से निकला था, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटा।

श्रद्धालुओं ने देखा शव, पुलिस को दी सूचना
रविवार (7 जून) सुबह मड़वारानी पहाड़ स्थित मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने एक पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल के पास ही मृतक की बाइक भी खड़ी मिली।
सूचना मिलने पर उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पत्नी के मायके जाने से था परेशान
परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले सिमरन का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी अपने चार वर्षीय बेटे को लेकर मायके चली गई थी। इसी बात को लेकर सिमरन काफी परेशान और मानसिक तनाव में था।
परिवार ने भी पुलिस के समक्ष पारिवारिक कलह की बात स्वीकार की है। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
सुसाइड नोट नहीं मिला
उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं।
गांव में शोक का माहौल
युवक की मौत के बाद जर्वे गांव में शोक का माहौल है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के चार साल के बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है। वहीं परिजन घटना से सदमे में हैं।
कोरबा
नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने निगम आयुक्त को लिखा पत्र :समस्याओं से निजात दिलाने की रखी मांग
कोरबा। नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने शहर की विभिन्न आवश्यक मुलभूत सुविधाओं के लिए निगम आयुक्त को पत्र लिखा है जिसमें विद्युत, स्ट्रीट लाईट, पेयजल, साफ सफाई, हाईमास्ट लाईट, ट्रैफिक व्यवस्था, राखड़, बरसात पूर्व नालियों की सफाई, पर्यावरण जैसी प्रमुख समस्याओं से निजात दिलाने की मांग रखी गई है ।

श्री साहु ने कहा है कि बरसात आने वाला है और अभी तक नालियों को दुरूत नहीं किया गया है। पर्याप्त सफाई भी नहीं कराया गया है जिसके कारण पहली बरसात में ही बदबु से शहरवासी परेशान होंगे तथा कोरबा शहर की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक की है । पिछले कई वर्षों से प्रशासन इस समस्या को दूर करने के लिए कोई ठाेस कारगार उपाय करने में नाकाम रहा है । जिस कारण लोग सड़क ट्रैफिक समस्या से परेशान हो रहे हैं । एक ओर निगम का दावा है कि कोरबा शहर को पर्याप्त सुविधाएं मिल रहा है लेकिन धरातल पर कुछ और है । स्ट्रीट लाईट के लिए लगभग सभी वार्ड के पार्षद फरियाद लगा चुके हैं लेकिन बंद पड़े स्ट्रीट लाईट को सुधारा नहीं जा रहा है और जरूरत के हिसाब से नया स्ट्रीट लाईट लगाया नहीं जा रहा है । श्री साहु ने कहा निगम क्षेत्र में रहने वाले वे सभी पेयजल उपभोक्ता पानी के लिए तरस रहे हैं जो निगम के पानी पर निर्भर है कहीं पानी नहीं पहुच रहा तो कहीं पानी ऊपर चढ़ नहीं पा रहा । कोरबा शहर में जगह – जगह सड़क किनारे राखड़ डंप किये जाने की शिकायतें आम हो गई है ।
नेता प्रतिपक्ष श्री साहु ने कहा है कि जो काम जरूरी है जनता के हित के लिए आवश्यक मुलभूत सुविधाओं में आता है उसे ताक में रखकर ऐसे अनेक कार्य कराये जाने का प्लान है जो जरूरी और आवश्यक नहीं है । उन्होंने आगे कहा कि जनता का ध्यान भटकाने के लिए इन दिनों निगम में सम्मान – अपमान का खेल खेला जा रहा है । इस पर निगम प्रशासन क्या कार्यवाही करेगा यह देखना दिलचस्प होगा । क्या वाकई में सम्मान- अपमान का मामला है या कुछ और क़पाराम साहु ने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा शीघ्र ही कोरबा में मुलभूत आवश्यक सुविधाओं का विस्तार नहीं किये जाने पर विपक्ष एकजूटता के साथ सड़क की लड़ाई डटकर लड़ेगें ।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
