Connect with us

कोरबा

दस बजे तक कार्यालय में उपस्थिति के साथ बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम में ऑनलाइन एंट्री अवश्य करें अधिकारी-कर्मचारीः कलेक्टर

Published

on

सियान जतन शिविर के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों का उपचार करने स्वास्थ्य विभाग को दिए निर्देश

पीएमओ-सीएम जनदर्शन के लंबित प्रकरणों पर कार्यवाही के निर्देश

कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजीएन जनशिकायत, मानव अधिकार आयोग, कलेक्टर जनदर्शन से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को शीघ्रता से कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि लंबित पत्रों का परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित कर संबंधित को सूचित किया जाना चाहिए। उन्होंने शासन के निर्देशानुसार सभी विभागों में आधार-फेस आधारित बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समय में कार्यालय पहुँचे और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की भी समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए ऑनलाइन एंट्री दर्ज कराएँ। कलेक्टर ने किसी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर एनआईसी से समन्वय कर इसका निराकरण करने के निर्देश देते हुए विलंब से आने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध नोटिस जारी करते हुए कार्यवाही की बात कही है।


कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत  ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सियान जतन दिवस के माध्यम से नियमित शिविर लगाते हुए वरिष्ठ नागरिकों की नियमित स्वास्थ्य जाँच करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में पर्याप्त चिकित्सकीय अमला की ड्यूटी लगाते हुए शुगर, बीपी, हाइपरटेंशन की जाँच के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे तहसीलदार, पटवारी, समिति के माध्यम से किसानों से जुड़ी समस्याओंकृरकबा संशोधन, अन्य त्रुटियों को दूर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मूल किसानों को धान बेचने में किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े और शासन द्वारा दी जा रही सुविधा का लाभ मिल सके।
बैठक में कलेक्टर ने पसान में पीएचसी के पास स्वीकृत भवन के कार्य में प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी को निर्देशित किया कि दो दिवस के भीतर कार्य प्रारंभ कराएँ, अन्यथा संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड करते हुए टर्मिनेट करना सुनिश्चित करें।


कलेक्टर श्री दुदावत ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को पीएम सूर्यघर योजना में प्रगति लाने और जनपद स्तर पर बैठक आयोजित कर सरपंच और सचिवों के माध्यम से इच्छुक हितग्राही को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस माह के भीतर लक्ष्य अनुसार प्रगति लाने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने सभी विभागों में बंद हो चुकी योजनाओं के अंतर्गत बैंक खातों को बंद करते हुए इस माह तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश कोषालय अधिकारी को दिए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशानुसार आवारा पशुओं, आवारा कुत्तों के रहवास, भोजन तथा सुरक्षा के लिए शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, खेल परिसरों सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर बाउंड्रीवाल/फेंसिंग लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा अधिकारी को अहाताविहीन विद्यालयों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने आवारा कुत्तों के टीकाकरण, नसबंदी करने, अस्पतालों में एंटी रेबीज टीका एवं अन्य दवाइयाँ उपलब्ध रखने, महत्वपूर्ण मार्गों पर आवारा मवेशियों के जमावड़े वाले स्थान का चिन्हांकन कर दुर्घटनाओं को रोकने के संबंध में भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूली विद्यार्थियों का आधार आईडी पूर्ण करने और संख्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराने, मिड-डे मील का ऑनलाइन प्रविष्टि दर्ज करने, स्कूली विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक अपडेट करने हेतु शिविर आयोजित करने का शेड्यूल बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने विभागों को डीएमएफ अंतर्गत कार्यों की मासिक अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने, डीएमएफ अंतर्गत नियुक्त कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान करने, युक्तियुक्तकरण अंतर्गत जॉइन नहीं करने वाले शिक्षकों पर कार्यवाही करने, गणतंत्र दिवस के गरिमामय आयोजन हेतु संबंधित विभागों को आवश्यकतानुसार तैयारी करने सहित अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान डीएफओ निशांत कुमार, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, प्रेमलता यादव, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई को, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

Published

on

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी (कार्यकाल 2026-28) का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार, 23जुलाई को दोपहर 12 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में आयोजित किया जाएगा। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

समारोह में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर तथा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम में कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव तथा कार्यकारिणी सदस्यों राजेश कुमार मिश्रा (मिट्ठू), नवाब हुसैन और आकाश शर्मा सहित पूरी कार्यकारिणी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेगी।

शपथ ग्रहण समारोह में रायपुर प्रेस क्लब, बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों और मीडिया जगत में उत्साह का माहौल है।

कोरबा प्रेस क्लब ने जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से समारोह में उपस्थित होकर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Continue Reading

कोरबा

अवॉर्ड सेरेमनी में लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को मिला अनेकों सम्मान

Published

on

बिलासपुर के होटल इंटरसिटी में आयोजित हुआ भव्य समारोह
कोरबा। द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233सी अवॉर्ड सेरेमनी सत्र 2025-26 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन पीएमजेएफ विजय अग्रवाल ने बिलासपुर के होटल इंटरसिटी में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट 3233सी के सभी क्लबों ने भाग लिया, जिसमें लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को समाज सेवा, जनकल्याण, एवं उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

यह सम्मान क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ एवं पर्यावरण संरक्षण तथा जनहितकारी गतिविधियों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
संस्थापक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में मिला सम्मान

लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल के संस्थापक क्लब एडवाजर पीएमजीएफ डॉ राजकुमार अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विजय अग्रवाल द्वारा आउटस्टैंडिंग क्लब डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को प्रदान किया गया।

बेस्ट जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल आटो सेन्टर को, आउटस्टैंडिंग क्लब अध्यक्ष अवॉर्ड लायंस सुरेंद्र कुमार डनसेना, कैबिनेट मेम्बर सर्विस एक्सीलेंस अवॉर्ड लायंस मनोज कुमार गुप्ता एवं वुमेंस लायंस मेंबरशिप ग्रोथ के लिए लायंस श्रीमती विनीता गुप्ता को सम्मानित किया गया।
पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने दी बधाई

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के एडवाइजर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं संस्थापक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने क्लब को अवार्ड मिलने पर अपनी टीम को बधाई दी और कहा कि यह सम्मान टीम की संयुक्त गतिविधियों के कारण मिला। हम आने वाले सत्र में और बेहतर करने का प्रयास करेंगे और मुझे आशा है कि नए अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल और उनकी टीम लायनवाद को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए प्रयास करेगी।

Continue Reading

कोरबा

झेरिया यादव समाज की कमान अब सैलाना यादव के हाथों में, रायपुर में हुई घोषणा, बधाई देने वालों का उमड़ा जनसैलाब

Published

on

कोरबा। झेरिया यादव समाज के संगठनात्मक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। रायपुर में आयोजित समाज के गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने सैलाना-बाबूलाल यादव को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति मे झेरिया यादव समाज का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की औपचारिक घोषणा की। घोषणा होते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और उपस्थित समाजजनों ने पुष्पमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।

दीपका (जिला कोरबा) निवासी सैलाना-बाबूलाल यादव की प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की सूचना मिलते ही पूरे कोरबा जिले सहित प्रदेशभर के समाजजनों में उत्साह का माहौल बन गया। उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ देने वालों का ताँता लग गया। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवाओं एवं महिलाओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में झेरिया यादव समाज नई ऊर्जा, नई सोच और मजबूत संगठन के साथ आगे बढ़ेगा।इनके पिता श्री रोहित कुमार यादव लवसरा शक्ति मे शिक्षक तथा पति एस ई सी एल मे कर्मचारी रहें है।

समाजजनों ने कहा कि सैलाना-बाबूलाल यादव लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं तथा समाज की एकता, शिक्षा, युवा नेतृत्व और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं। उनकी सक्रियता, संगठन क्षमता एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

समाज के वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सैलाना-बाबूलाल यादव समाज को नई दिशा देंगे, समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे तथा संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले तक और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।

इस ऐतिहासिक नियुक्ति पर कोरबा सहित प्रदेशभर के समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सैलाना-बाबूलाल यादव को उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677