Connect with us

कोरबा

पैरालीगल वाॅलीण्टियर्स का हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के वर्ष 2024-25 के प्लान आफ एक्शन माह नवम्बर 2024 के अनुसार विधिक गतिविधियों के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु पैरालीगल वाॅलीण्टियर्स के लिये प्रशिक्षण सह मासिक बैठक का आयोजन जिला न्यायालय परिसर कोरबा के एडीआर भवन में हुआ। उक्त कार्यक्रम में सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा पैरालीगल वाॅलीण्टियर्स को गुमशुदा बच्चों की माॅनीटरिंग विषय पर चर्चा करते हुये अवगत कराया गया कि जो भी संस्थान में 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चे कार्यरत मिलते है वे बाल श्रमिक कहलाते है, राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग, भारत सरकार के द्वारा ‘‘बाल श्रम उन्मूलन की दिशा में एक कदम’’ विषय पर अभियान चलाया जा रहा है। बाल श्रमिक मिलने पर इस प्राधिकरण को सूचित करें। विधिक सेवा प्राधिकरण का मूल कार्य है जरूरतमंद व्यक्यिों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करना है। विधवा, वरिष्ठ जन एवं श्रमिकों को उनके अधिकारों के बारे में पैरालीगल वाॅलीण्टियर्स जानकारी प्रदाय करें। दिनांक 14 दिसम्बर 2024 को आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उक्त लोक अदालत मे विवाद पूर्व सुलह प्री-लिटिगेशन के प्रकरण को आपसी समझौते के माध्यम से लोक अदालत में रखा जा सकता है।कु. डिम्पल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा माह नवम्बर 2024 में विशेष दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया । नालसा (तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिये, विधिक सेवाएॅं) योजना 2015 के अंतर्गत ग्रामीण स्तर पर बालको के संरक्षण से संबंधित समिति के लिये विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। उक्त कार्यक्रम में पंचायत के सदस्य, विद्यालय के शिक्षक और छात्र/छात्राओं के अभिभावक शामिल होंगे। उक्त कार्यक्रम में आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता का सहयोग लिया जावें। अनुसूचित जाति, जनजाति, बालकों, महिलाओं एवं दिव्यांग एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों के मामले में उन्हें प्राथमिकता के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के माध्यम से विधिक सलाह एवं विधिक सहायता उपलब्ध कराया जावें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677