Connect with us

कोरबा

परसराम का बना पक्का मकान, अब बारिश में नहीं होना पड़ता परेशान

Published

on

पीएम आवास योजना ने कई मुसीबतों से दिया छुटकारा

कोरबा। गांव में सब्जी बेचकर किसी तरह जीवन यापन करने वाले परसराम पटेल की जिंदगी बहुत मुसीबत से घिरी हुई थी। 75 साल के परसराम पटेल ने कई बार सोचा कि वह कच्चे मकान को तोड़कर पक्का मकान बनवा ले लेकिन गरीबी की वजह से वह पक्का मकान तो दूर की बात अपने कच्चे मकान को भी ठीक से मरम्मत नहीं कर पाता था। कच्चे मकान में जिंदगी की लंबी उम्र गुजार चुके परसराम सहित उनके घर वाले बारिश के दिनों में अक्सर परेशान रहते थे क्योंकि बारिश होते ही खपरैल वाले छत से पानी की बूंदे इतनी ज्यादा गिरती थी कि घर का जरूरी सामान बारिश में भीग जाता था और बहुत से सामान खराब हो जाते थे। यह एक मात्र समस्या नहीं थी, घर की दीवारें भी बारिश के पानी से उखड़ जाती थी। उन्हें अपना जरूरी काम छोड़कर उखड़ी हुई दीवारों को मरम्मत करना पड़ता था और घर के खपरैल को ठीक करना पड़ता था। परसराम को जब मालूम हुआ कि प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों का पक्का मकान बन रहा है तो उन्होंने भी संपर्क साधा। पीएम आवास योजना में अपना नाम चयन हो जाने की खबर पाकर परसराम पटेल खुश तो था लेकिन जब तक उनके खाते में राशि नहीं आई थी तब तक बैचेन भी था और सोचता था, पता नहीं राशि देंगे भी की नहीं। उन्हें जब पीएम आवास योजना के लिए राशि मिली तो उनके खुशियों का ठिकाना न रहा। पहली किश्त आते ही उनका भरोसा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पर बढ़ गया। उन्होंने सरकार पर अपना विश्वास बढ़ाते हुए कुछ और पैसे लगाकर पीएम आवास को बड़ा बनाने की ठानी। आखिरकार समय के साथ उन्हें पूरी किश्त मिली और पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है। अब इन पक्के और मजबूत मकानों में वह सुकून से अपनी पत्नी इतवारा बाई और अपने बच्चे नाती-पोती के साथ रह रहे हैं। उधर पीएम आवास योजना से पक्का मकान पाकर बहुत खुश परसराम और उनकी पत्नी श्रीमती इतवारा बाई शासन प्रशासन को धन्यवाद देते नहीं थकती।


  करतला विकासखंड के अंतर्गत दूरस्थ ग्राम जामपानी में निवास करने वाले परसराम पटेल ने बताया कि पीएम आवास योजना से उन्होंने गांव में पक्का मकान बनवाया है। उन्होंने बताया कि वह बहुत गरीब है और आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं थी कि वह अपना खुद का पक्का मकान बनवा सके। उन्होंने बताया कि पीएम आवास योजना में नाम आने के बाद पहली किस्त मिली तो उन्होंने घर बनाने का काम शुरू किया। हितग्राही ने बताया कि वह जिस कच्चे मकान में रहता था वह बहुत ही जर्जर था। बारिश के आने से पहले वह हर साल इसकी मरम्मत कराता था। मरम्मत की वजह से उन्हें अपने अन्य जरूरी काम छोड़कर इसमें समय देना पड़ता था। कई दशक बीत जाने के बाद भी उनकी आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं हुई कि वह कच्चा मकान को पक्का मकान में तब्दील कर सके। उन्होंने बताया कि बारिश के दिनों में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था। बारिश की वजह से खपरैल से पानी टपकता था। पानी की वजह से अक्सर उनके घर के जरूरी सामान खराब हो जाते थे। परसराम ने बताया कि पक्का मकान बन जाने के बाद उनकी बड़ी समस्या दूर हो गई है। पक्के मकान में उनके साथ उनकी पत्नी और बच्चे और पोते-पोती निवास करते हैं। परसराम पटेल की पत्नी श्रीमती इतवारा बाई बताती है कि बारिश के दिनों में कच्चे मकान से बहुत मुसीबत का सामना करना पड़ता था। दीवारें उखड़ जाने की वजह से उन्हें मिट्टी लाकर छबाई करनी पड़ती थी। अब पक्के मकान की वजह से बारिश के दिनों में भी चैन से रह पा रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

ग्राम मुरली में कृषि चौपाल का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण

Published

on

 कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने अपील की

किसानों और महिलाओं से किया संवाद

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज विकासखंड पाली के ग्राम मुरली में आयोजित कृषि चौपाल का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उपस्थित किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फार्मर रजिस्ट्री, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, एफपीओ के अंतर्गत नए किसानों को जोड़ने, ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर दलहन, तिलहन एवं मक्का फसलों को प्रोत्साहित करने, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत सूक्ष्म सिंचाई (ड्रिप एवं स्प्रिंकलर) के विस्तार, किसान समृद्धि योजना अंतर्गत नलकूप स्थापना, शाकम्भरी योजना के तहत पंप वितरण, कृषि यांत्रिकीकरण योजना, आगामी खरीफ मौसम हेतु दलहन, तिलहन एवं लघुधान्य फसलों के लिए क्लस्टर ग्राम चयन तथा अग्रिम खाद उठाव सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने की अपील की।

चौपाल के दौरान ग्राम सरपंच द्वारा कलेक्टर श्री दुदावत का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर ने उपस्थित किसानों एवं महिलाओं से संवाद कर उनका हालचाल जाना तथा फसल उत्पादन, सिंचाई, समर्थन मूल्य, ग्राम पंचायत की आवश्यकताओं एवं अन्य स्थानीय मुद्दों पर सुझाव आमंत्रित किए। प्राप्त सुझावों पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

महिलाओं से विशेष चर्चा करते हुए कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं के लाभ के संबंध में जानकारी ली तथा योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे, यह प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में किसान एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Continue Reading

कोरबा

बसाहट में सर्वसुविधायुक्त आदर्श कॉलोनी विकसित करेंः कलेक्टर

Published

on

कलेक्टर दुदावत ने उतरदा में प्रस्तावित हरदीबाजार के बसाहट स्थल का किया निरीक्षण

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज दीपका कोयला खदान विस्तार हेतु भूमि अधिग्रहण से प्रभावित हरदीबाजार क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए प्रस्तावित बसाहट स्थल ग्राम उतरदा का एसईसीएल अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने एसईसीएल अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिन्हांकित भूमि में अलग-अलग सेक्टरों में सुव्यवस्थित कॉलोनी विकसित की जाए। इसके लिए चौड़ी सड़कें, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, स्ट्रीट लाइट सहित आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएँ।

कलेक्टर ने कॉलोनी तक पहुंच मार्ग में स्ट्रीट लाइट लगाने तथा चौड़ी सड़क निर्माण करने के निर्देश देते हुए इस क्षेत्र को आदर्श कॉलोनी के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने ग्राम उतरदा की सभी सड़कों का सर्वे कर मरम्मत एवं सुधार कार्य कराने तथा मार्ग में स्ट्रीट लाइट स्थापित करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने जनप्रतिनिधियों से भी बसाहट व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। निरीक्षण के समय एसईसीएल दीपका के महाप्रबंधक संजय मिश्रा, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एसडीएम रोहित सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

कलेक्टर ने बरबसपुर डंप यार्ड का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Published

on

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज बरबसपुर स्थित नगर पालिक निगम कोरबा के डंप यार्ड (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट केंद्र) का निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ संग्रहित कचरे की प्रोसेसिंग, कंपोस्ट निर्माण तथा अनुपयोगी सामग्री के पृथक्करण हेतु स्थापित यूनिटों का अवलोकन किया।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मशीन तक कचरा लाने के लिए चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाए तथा मशीनों का संचालन सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बारिश के समय कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान न हो, इसके लिए पूर्व तैयारी की जाए।

कलेक्टर श्री दुदावत ने डंप यार्ड परिसर के आसपास पौधरोपण कर हराभरा वातावरण विकसित करने, बाउंड्रीवाल निर्माण को प्राथमिकता देने तथा संग्रहित कचरे से उत्पन्न दुर्गंध की रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, अपर आयुक्त विनय मिश्रा तथा निगम के इंजीनियर राहुल मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending