Connect with us

Uncategorized

‘PM को बच्चों के भविष्य की नहीं, अपनी सरकार के अस्तित्व की चिंता है’ : राहुल गांधी

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की गड़बड़ी पर चुप्पी और शिक्षा मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किया जाना यह दर्शाता है कि उन्हें केवल अपनी सरकार के अस्तित्व की चिंता है, लाखों छात्रों के भविष्य की नहीं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि वह पहले दिन से ही सीबीएसई की 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (ओएसएम) और 'सीओईएमपीटी' को अनुबंध दिए जाने के मामले में स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं, क्योंकि देश के युवाओं को सच जानने का अधिकार है। गांधी ने मीडिया की खबरों को साझा किया और लोगों से उन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ने का आह्वान किया।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ”सीबीएसई ने ओएसएम निविदाएं तीन बार आमंत्रित कीं। पहली बार एक भी बोली नहीं लगी। दूसरी बार कोई भी बोलीदाता पात्र नहीं पाया गया। और अंततः, तकनीकी मानकों को तब तक कमतर किया गया जब तक कि ‘सीओईएमपीटी’ उन्हें पार नहीं कर गई। स्कैनिंग रेजोल्यूशन कम कर दिया गया। रोबोटिक स्कैनर की अनिवार्यता हटा दी गई। सीएमएमआई प्रमाणन स्तर-5 से घटाकर स्तर-3 कर दिया गया। उत्तर पुस्तिकाओं में त्रुटियों के लिए जुर्माने के प्रावधान भी हटा दिये गए।” राहुल गांधी ने कहा, ”भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टीसीएस ने भी तीसरे दौर के लिए अर्हता प्राप्त की थी। लेकिन टीसीएस दौड़ में हार गई और सीओईएमपीटी-एक ऐसी कंपनी जिसका रिकॉर्ड विफलताओं से भरा रहा है-वह जीत गई। और आज सीबीएसई के छात्र किस बात की शिकायत कर रहे हैं? खराब तरीके से स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाएं, गायब पन्ने और एक खराब मूल्यांकन पोर्टल।”

PunjabKesari

गांधी ने कहा कि शिक्षकों ने सीबीएसई को चेतावनी दी थी कि ओएसएम प्रणाली को राष्ट्रव्यापी क्रियान्वयन से पहले कम से कम एक या दो साल की अतिरिक्त तैयारी की आवश्यकता है, फिर भी इसे जल्दबाजी में आगे बढ़ा दिया गया। लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने कहा, ”तो मैं फिर से पूछता हूं – कौन चाहता था कि सीओईएमपीटी जीते? किसने धीरे-धीरे मानकों को इतना कम किया कि यह कंपनी इसे पार कर सके?” उन्होंने कहा, “प्रधान जी और सीबीएसई का कहना है कि ‘कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया’। यह कोई जवाब नहीं है, यह जवाबदेही नहीं है। सवाल यह है कि क्या अनुबंध ईमानदारी से उस सर्वश्रेष्ठ कंपनी को दिया गया था जो काम को सही ढंग से कर सकती थी?”

गांधी ने कहा कि 18.5 लाख बच्चों का भविष्य एक ऐसी कंपनी के हाथों में सौंप दिया गया, जो केवल तब अर्हता प्राप्त कर सकी जब उसके लिए नियमों में ”ढील दी गई।” उन्होंने कहा, ”सवाल पूछने के कारण मुझ पर हमला करने वाले भाजपा मंत्रियों के लिए – मैंने पहले दिन से ही स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग की। इसे (जांच को) सीबीएसई से लेकर सीओईएमपीटी को दिए गए हर अनुबंध तक विस्तारित करें। हमारे युवाओं को सच्चाई जानने का हक है।” गांधी ने कहा, “मोदी जी, सीबीएसई की गड़बड़ी पर आपकी चुप्पी और शिक्षा मंत्री के खिलाफ आपकी निष्क्रियता देश को बताती है कि आपको वास्तव में किसकी परवाह है – लाखों छात्रों के भविष्य की नहीं, बल्कि सिर्फ अपनी सरकार के अस्तित्व की।”

PunjabKesari

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मीडिया की खबरों का हवाला देते हुए कहा कि उनसे यह खुलासा हुआ है कि सीबीएसई ने इस साल की कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ (ओएसएम) प्रणाली प्रदान करने वाले ठेकेदारों के लिए प्रस्तावों के वास्ते अपने अनुरोध में तकनीकी शर्तों को लगातार नरम किया। रमेश ने अन्य चिंताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि न्यूनतम ‘स्कैनिंग रेजोल्यूशन’ को 300 डीपीआई से घटाकर 200 डीपीआई कर दिया गया और अनिवार्य ‘कैपेबिलिटी मैच्योरिटी मॉडल इंटीग्रेशन’ (सीएमएमआई) प्रमाणन को स्तर-5 से घटाकर स्तर-3 कर दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जुर्माना के प्रावधानों को इस तरह बदला गया कि उनका ध्यान त्रुटियों के बजाय गति पर केंद्रित हो गया। उन्होंने कहा कि साथ ही, उत्तर पुस्तिकाओं की ‘स्पाइन’ (बाइंडिंग) काटे बिना स्कैन करने की शर्त हटा दी गई और रोबोटिक स्कैनर के प्रावधान को भी खत्म कर दिया गया।

जयराम रमेश ने शेयर किया पोस्ट

रमेश ने अपने पोस्ट में कहा, “अंतिम ‘आरएफपी’ अगस्त 2025 में जारी किया गया था, जो सीबीएसई कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं से केवल छह महीने पहले था। हम पहले से ही जानते हैं कि ओएसएम को लागू करने की जल्दबाजी में क्षेत्रीय केंद्रों पर प्रायोगिक परियोजना आयोजित करने के सीबीएसई बोर्ड के समझदारी भरे सुझाव को नजरअंदाज कर दिया गया था।” उन्होंने आरोप लगाया कि स्पष्ट रूप से, सीबीएसई की कार्रवाई में अनावश्यक जल्दबाजी तथा गुणवत्ता एवं छात्र-केंद्रित प्रावधानों को कमजोर करने की झलक मिलती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस वर्ष से ही ओएसएम को अपना लिया जाए। कांग्रेस नेता ने अपनी पोस्ट में प्रश्न किया, ”कई सवाल उठते हैं- ‘आरएफपी’ में तकनीकी शर्तों को क्यों कमजोर किया गया? क्या यह निविदा के लिए बोली लगाने वाले ठेकेदारों के कहने पर किया गया था? सीबीएसई ने उन प्रावधानों (उच्च स्कैनिंग रिज़ॉल्यूशन, गलत तरीके से स्कैन की गई प्रतियों के लिए जुर्माना आदि) को क्यों कमजोर किया जो त्रुटियों को कम कर सकते थे और छात्रों व मूल्यांकनकर्ताओं की सहायता कर सकते थे? किस तरह का दबाव था?”

PunjabKesari

रमेश ने यह सवाल भी उठाया कि क्षेत्रीय स्तर पर प्रायोगिक परियोजना के जरिए गहन जांच किए बिना और तकनीकी बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता से समझौता करके ‘ओएसएम’ को अपनाने में इतनी जल्दबाजी दिखाने के पीछे क्या कारण था। उन्होंने सवाल किया, “क्या सीओईएमपीटी की पृष्ठभूमि की जांच की गई थी, जिसे अंततः सीबीएसई ने अनुबंध दिया? क्या सीबीएसई ने इस तथ्य पर विचार किया कि सीओईएमपीटी का नाम पहले ‘ग्लोबारेना’ था और वह विवादों में घिरी रही थी? क्या मोदी सरकार के राजनीतिक आकाओं की ओर से यह सुनिश्चित करने का दबाव था कि ठेका सीओईएमपीटी को ही मिले?”

कांग्रेस नेता रमेश ने कहा, ”सीबीएसई को पाक साफ होना चाहिए और वेंडर के चयन, आरएफपी में किए गए संशोधनों, ओएसएम को अपनाने में दिखाई गई जल्दबाजी के कारणों और परीक्षाओं से पहले आयोजित बोर्ड बैठकों के विवरण से संबंधित सभी दस्तावेज सार्वजनिक करने चाहिए। शायद मंत्री प्रधान कीचड़ उछालने और राजनीति करने के बजाय इन सवालों के जवाब दे सकते हैं।”

Continue Reading

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

डेली मार्केट पहुंची तोडू दस्ता, जमकर हुआ हंगामा, दो हिस्सों में होगा नव निर्माण कार्य,,,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकीमोंगरा :– नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा द्वारा डेली मार्केट के नव निर्माण के लिए अब तक चार नोटिस दी जा चुकी थी, जिसमें डेली मार्केट के सौंदर्यीकरण और सुविधायुक्त चबूतरा और शेड निर्माण किया जाना है। पर लगातार सब्जी विक्रेताओं द्वारा वहां से न हटने को लेकर विरोध कर रहे थे जो प्रशासन से मार्केट निर्माण का लिखित में मांग कर रहे थे पर प्रशासन द्वारा मौखिक रूप से कहे जाने पर कोई भी संतुष्ट नहीं थे।

आज दिनांक 26/05 की दोपहर डेली मार्केट के सौंदर्यीकरण एवं व्यवस्थित विकास के लिए अतिक्रमण हटाने नगर पालिका परिषद प्रशासन दल बल और जेसीबी लेकर पहुंचे साथ में पालिका सीएमओ, और तहसीलदार के उपस्थिति में अपनी कार्रवाई शुरू की जहां सब्जी विक्रेताओं ने और स्थानीय व्यापारियों ने जमकर विरोध किया।

व्यापारियों और सब्जी व्यवसायियों का कहना था कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के दुकानों और ढांचों को हटाना उनके रोजगार पर असर डालेगा। विरोध बढ़ने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और सब्जी व्यवसायियों के मांग को मान कर उनको पहले 70 प्रतिशत जगह में निर्माण कार्य और बाद में 30 प्रतिशत जगह में निर्माण कार्य पर सहमति बनी और शुरू के 70 प्रतिशत निर्माण के लिए जगह में जेसीबी चलाई।

लंबे समय के बाद प्रशासन और व्यवसायियों के बीच सहमति बनी।

• सब्जी विक्रेताओं ने पहले 70 और बाद में 30 प्रतिशत निर्माण पर सहमति दी।

आज की कार्यवाही के दौरान एक भावुक दृश्य देखने को मिला डेली मार्केट के कोने में भेजा कब्जा कर पिछले 25 वर्षो से एक बुजुर्ग महिला जानकी बाई केवट निवास करती थी और वही पर समोसा बेच अपना जीवन यापन करती थी, जो रोते रोते अपने दुख बयां करते हुए कहा कि मेरे इस घर को बिना नोटिस के प्रशासन ने तोड़ दिया, जबकि डेली मार्केट वालो को नोटिस दिया गया था साथ ही बहुत बड़ी और कड़वी सच्चाई कहती हुई कहा कि मेरे मकान के आस पास बड़े बड़े पक्के के अवैध निर्माण है जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, क्योंकि वो सब बड़े आदमी है।

बुजुर्ग महिला के इस बयान के बाद स्थानीय नागरिकों ने भी कहा कि यदि अतिक्रमण हटाया जा रहा है तो सभी पर निष्पक्षता से समान कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल बुजुर्ग महिला को प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया है कि नव निर्माण के बाद उनको बाकी सभी किं तरह जगह दिया जाएगा।

इसी दौरान डेली मार्केट की कार्यवाही पूरी होने के बाद प्रशासन अपना जेसीबी लेकर पहुंची मेन चौक साड़ा कॉम्प्लेक्स की ओर जहां दुकानदारों द्वारा बोर्ड लगाकर जाम लगाने वाले के बोर्डों और खंभों को ध्वस्त किया गया वही कुछ व्यापारियों ने एक दिन का समय मांगा जीने प्रशासन द्वारा एक दिन का समय दिया गया।

Continue Reading

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

बाँकी – थाने के 200 मीटर की दूरी पर घर से हुई लाखों की चोरी,, पुलिस के गश्त पर उठे सवाल, चोरों ने दी चुनौती,,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकी मोगरा :– इस क्षेत्र के थाने में तो वैसे चोरी के मामले सैकड़ों मामले दर्ज है जिसका आरोपी पकड़ में आना तो दूर की बात है सुराग तक नहीं लग पाया है, सूचना या शिकायत के बाद प्रार्थियों को बस आश्वासन देकर विदा कर दिया जाता है मानो जैसे ये एक औपचारिकता हो।

यही चोरी का एक ताजा मामला सामने आया है जो बांकी मोगरा थाना के सामने इंदिरा नगर में लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक सुने मकान में अज्ञात चोरों ने सामने का ताला तोड़ लाखों का जेवरात और एक मोटर सायकल चोरी कर ले गए।

थाने के सामने चोरी की इस घटना से स्पष्ट है कि चोरों के हिम्मत और हौसले बुलंद है, जो पुलिस को खुली चुनौती देने जैसा है।

• पुलिस के गश्त पर भी उठ रहे सवाल।

• दरवाजे का ताला टूटा और खुला देख पड़ोसियों ने मकान स्वामी को जानकारी दी।

मामला इस प्रकार है कि प्रार्थी सलीम खान निवासी इंदिरा नगर ने दिनांक 24/05 को थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराई कि मैं अपने परिवार के साथ दिनांक 21/05 को अपने गृह ग्राम गया था जिसके दूसरे दिन पड़ोसियों द्वारा जानकारी दिया गया कि आपके घर का सामने का ताला टूटा है और पीछे का दरवाजा भी खुला है, जिसके बाद मेरे द्वारा उनको अंदर जाकर देखने को कहा गया। जब पड़ोसीयो ने अंदर जाकर देखा तो बताया कि आपका अलमारी खुला है और पूरी तरह से खाली है और बाइक भी गायब है।

“आखिर इतनी बेखौफी से चोरी को आजम देने के बाद हर बार अज्ञात चोर होते है पुलिस के गिरफ्त से दूर क्यों ?”

जिसके बाद प्रार्थी अपने गांव से वापस आया और थाने में शिकायत दर्ज कराया जिसमें चोरी की घटना के बारे में बताया और जानकारी दी कि अलमारी में लगभग 1.50 लाख का जेवरात और मोटर सायकल सीजी 12 ए आर 6381 होंडा शाइन चोरी होना बताया।

शिकायत पर थाना बाकी मोगरा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 112/26 धारा 331 (4), 305 बी एन एस दर्ज कर अज्ञात चोरों की पतासाजी शुरू कर दी है और प्रार्थी सलीम को आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरों को हिरासत में लिया जाएगा।

फिलहाल एक और चोरी का घटना की शिकायत दर्ज हुई और अब देखना ये है कि क्या इस बार चोर पुलिस के गिरफ्त के आते है या इस बार भी प्रार्थी को सिर्फ आश्वासन पर उम्मीद कायम रखना पड़ेगा।

Continue Reading

Uncategorized

उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पहुंचे सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल के निवास, फूलों की वर्षा और आतिशबाजी से किया स्वागत।,,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकीमोंगरा :– छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव के बांकीमोंगरा आगमन पर सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल ने अपने समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी करते हुए पुष्प गुच्छ और गुलदस्ता भेंट कर किया यादगार वेलकम।

प्रदीप अग्रवाल ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर यादगार बनाया पल

बाबा को देखने और सुनने पहुंचे बड़ी संख्या में जनसैलाब

पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल भी मौजूद रहे।

देर शाम तक गूंजते रहे ढोल और नारो की गूंज।

सांसद प्रतिनिधि के समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत के साथ साथ “कांग्रेस जिंदाबाद, टी एस बाबा जिंदाबाद” के जमकर नारे लगाए।

कार्यक्रम के दौरान टीएस सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना और सभी के बीच उपस्थित रहकर लंबे समय तक बातें की जिससे उपस्थित सभी नागरिकों में खुशी की लहर देखे गई, साथ ही कांग्रेस विचारधाराओं को उनके बीच रखकर पार्टी को मजबूत बनाने की बात कही। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं, महिलागण वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ बैठकर फोटो खिंचवाकर खुशियां बाटी।

सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया यह कार्यक्रम से पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा डालने का काम किया, उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों के उत्साह देख पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव और पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि आप ही के जैसा प्रेम भाव रखने वाला कार्यकर्ताओं को देख बड़ा हर्ष होता है आप लोग ही पार्टी की जान हो और हम कामना करते है कि भविष्य में भी आप इसी तरह पार्टी के लिए प्रेम भाव बनाए रखे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी, महिलागण, युवा साथी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677