रायपुर,एजेंसी। IIM नवा रायपुर में 60वें अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की बैठक सुबह से जारी है। बैठक की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संभाल रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं।
आज कॉन्फ्रेंस में 4 सत्र निर्धारित थे, जिनमें विभिन्न राज्यों के DGP ने अपनी-अपनी प्रेजेंटेशन दी। बैठक का मुख्य फोकस राष्ट्रीय सुरक्षा, उभरती चुनौतियां और पिछली सिफारिशों के अमल की समीक्षा पर है। बैठक के एजेंडा में महिला सुरक्षा को तकनीक के माध्यम से और मजबूत करने पर भी विशेष चर्चा शामिल है।
छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम ‘बस्तर 2.0’ पर अपनी बात रखी। उन्होंने मार्च 2026 तक नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के बाद बस्तर में विकास की रणनीति पर विस्तार से जानकारी दी।
कॉन्फ्रेंस के एक सत्र में आतंकवाद-निरोध के रुझान और उपायों पर चर्चा हुई। वहीं विजन 2047 पर आईबी के विशेष निदेशक ने प्रेजेंटेशन दिया।
पहले दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश के टॉप-3 पुलिस स्टेशनों को सम्मानित किया। दिल्ली के गाजीपुर थाने को बेस्ट पुलिस स्टेशन घोषित किया गया, जबकि अंडमान-निकोबार के पहरगांव थाना दूसरे और कर्नाटक के रायचूर जिले के कवितला थाना तीसरे स्थान पर रहा।
60वें अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की बैठक में पीएम मोदी।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी मौजूद।
रायपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का सीएम साय ने स्वागत किया था।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश के टॉप-3 पुलिस स्टेशनों को सम्मानित किया। मंच पर अजीत डोभाल, रॉ चीफ पराग जैन और आईबी चीफ तपन डेका मौजूद रहे।
दिल्ली के गाजीपुर पुलिस स्टेशन के थानेदार यू. बाला शंकरन की तस्वीर है। शाह ने सम्मानित किया।
इन अहम विषयों पर भी मंथन
जन-आंदोलनों के प्रभावी प्रबंधन के लिए मजबूत और प्रभावी तंत्र की आवश्यकता।
भारतीय भगोड़ों की वतन वापसी के लिए रोडमैप तैयार करना।
अनुसंधान में फोरेंसिक तकनीक के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देना।
सफल जांच सुनिश्चित करने और अपराध समाधान दर बढ़ाने की रणनीतियां।
बैठक की थीम ‘विकसित भारत, सुरक्षित भारत’ रखी गई है।
PM मोदी शुक्रवार रात 8 बजे रायपुर पहुंचे। वे शनिवार और रविवार को सम्मेलन में मौजूद रहेंगे।
अधिकारियों को लाने ले जाने के लिए 400 से अधिक टैक्सी बुक की गई है।
नवा रायपुर स्थित IIM कैंपस के बाहर सुरक्षा सख्त की गई है।
एयरपोर्ट का अराइवल गेट 3 दिनों के लिए आम यात्रियों के लिए बंद
DGP-IG कॉन्फ्रेंस में देशभर से लगभग 600 अधिकारी और VIP इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। इस बार सम्मेलन में पहली बार SP रैंक के अधिकारी भी शामिल हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत माना एयरपोर्ट का अराइवल गेट तीन दिनों के लिए आम यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है।
यात्री गेट-2 का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, सम्मेलन के दौरान नया रायपुर में भारी वाहनों की एंट्री पर भी प्रतिबंध है। डीजी-आईजी सम्मेलन के दौरान वीवीआईपी को आने-जाने में किसी तरह की रुकावट न हो, इसलिए नवा रायपुर क्षेत्र में मध्यम और भारी वाहनों की एंट्री बैन की गई है।
DGP-IG कॉन्फ्रेंस के मद्देनजर बैठक लेकर अफसरों को निर्देश जारी किए गए हैं।
पीएम मोदी M-1, शाह M-11 में ठहरे
प्रधानमंत्री एम-1 और केंद्रीय गृहमंत्री एम-11 में ठहरे हैं। नए सर्किट हाउस में एनएसए अजीत डोभाल, डिप्टी एनएसए अनीश दयाल सिंह, आईबी चीफ तपन डेका, केंद्रीय गृह सचिव और दोनों केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
सर्किट हाउस में 6 सूइट और 22 कमरे बुक हैं। ठाकुर प्यारेलाल संस्थान में 140 कमरे और निमोरा अकादमी में 91 कमरे बुक हैं। इस कार्यक्रम में शामिल 33 राज्यों के डीजीपी, पैरामिलिट्री फोर्स के 20 डीजी/एडीजी समेत 75 पुलिस अधिकारी ठहराए गए हैं।
ADG और IG को सुरक्षा की कमान
DGP-IG कॉन्फ्रेंस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य जिम्मेदारियां एडीजी दीपांशु काबरा और आईजी अमरेश मिश्रा को दी गई हैं। राज्य पुलिस के साथ ही केंद्रीय फोर्स, इंटेलिजेंस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय (को-आर्डिनेशन) की जिम्मेदारी भी इन्हीं के पास है।
IG छाबड़ा, ओपी, ध्रुव को यह जिम्मा
सभी अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। आईजी छाबड़ा को भोजन व्यवस्था, ओपी पाल को आवास, ध्रुव गुप्ता को कंट्रोल रूम और अन्य अधिकारियों को परिवहन और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है।
वीआईपी जहां ठहरे हैं, वहां कमांडेंट या एसपी रैंक के अधिकारियों को सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। 3 शिफ्ट में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। IIM में आईजी रैंक के अधिकारी भी तैनात किए गए हैं।
1 महीने में पीएम मोदी का दूसरा दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। इससे पहले, 1 नवंबर को वे राज्य स्थापना दिवस पर रायपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में बच्चों से मुलाकात की। आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन किया और राज्योत्सव में हिस्सा लिया था।
मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 28 सितम्बर से बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए जिले के सभी मतदान केंद्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का दिनांक 28 सितम्बर 2026 से विधानसभावार ईएलसी प्रशिक्षण आयोजित किया गया हैं। इस सम्बन्ध में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा स्वीप कार्ययोजना के तहत् युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने एवं उनके मध्य मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से समस्त शासकीय- अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों,उच्च शिक्षण संस्थानों, समस्त मतदान केन्द्रों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, औद्योगिक इकाइयों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC का गठन कर मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा हैं।
सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि इस कड़ी में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के सुचारू क्रियान्वयन हेतु सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का विधानसभावार प्रशिक्षण दिनांक 28 सितम्बर 2026 से 01अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया हैं। जिसके तहत् 28 सितम्बर को 22-कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित हैं। दिनांक 30 सितम्बर को 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाली ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से जनपद पंचायत पाली के सभाकक्ष में एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से स्वामी आत्मानंद स्कूल सेजेस पोड़ीउपरोड़ा में आयोजित किया गया हैं। इसी प्रकार दिनांक 01 अक्टूबर को 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से 1:30 बजे तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया है। इसी प्रकार 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण दिनांक 01 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया हैं। सभी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बीएलओ के ईएलसी प्रशिक्षण में समस्त बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ एवं मास्टर ट्रेनर्स को समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया हैं।
कोरबा। डीएव्ही स्कूल का होनहार छात्र शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु(काम्बेट) खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने शास्वत सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है। शास्वत सिंह कोरबा की जानमानी पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह एवं एसईसीएल से सेवानिवृत्त अधिकारी कन्हैया सिंह के पौत्र हैं। नेशनल के लिए चयन शास्वत सिंह का चयन नेशनल लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) के लिए हुआ है और शुभचिंतकों, परिजनों एवं विद्यालय प्रबंधन ने बेहतर प्रदर्शन के लिए शास्वत सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की है।
कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा एवं छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष पी आर यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के कर्मचारी एवं पेंशनर अपनी 8 सूत्रीय लम्बित मांग को लेकर आगामी 30सितम्बर को प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर मुख्य मंत्री के नाम संभागायुक्त को ज्ञापन सौपेंगे।इस धरना प्रदर्शन की तैयारी पुरे प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है।इसी परिपेक्ष में आज राजधानी रायपुर स्थित कर्मचारी भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के समन्वयक जी आर चंद्रा, प्रदेश महामंत्री हिमांचल साहू, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार,प्रदेश सचिव सी एल दुबे, संजय शर्मा,रामचंद्र तांडी,नरेश वाढेर,विमल कुंडू,बेनीराम गायकवाड़,शाहिल मुदलियार,शुभम भट्ट, बी पी कुरील सहित कर्मचारी एवं पेंशनर भारी संख्या में उपस्थित रहे ।सभी ने धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया ।
अपील
छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रभात शर्मा एवं विनय सोनवानी छत्तीसगढ़ प्रदेश ट वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जिला शाखा कोरबा के द्वारा अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में कोरबा जिले के समस्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स अधिक से अधिक संख्या में संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन में पहुंचे एवं अपनी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने हेतु ज्ञापन सौंपें।