Connect with us

छत्तीसगढ़

शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान

Published

on

साइकिल से दुर्गम पगडंडियों का सफर तय कर संवारे विद्यार्थियों के भविष्य, नंदेली स्कूल का परीक्षा परिणाम 30 से बढ़ाकर 90 प्रतिशत तक पहुंचाया

रायगढ़। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और विद्यार्थियों का भविष्य संवारने के लिए नंदेली के सेवानिवृत्त प्राचार्य अमृतलाल सिदार को प्रेस रिपोर्टर क्लब की ओर से छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान क्लब के प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता एवं रायगढ़ जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भाटिया ने प्रदान किया।

अमृतलाल सिदार का शिक्षकीय जीवन संघर्ष और समर्पण की मिसाल रहा है। उन्होंने कठिन ग्रामीण परिस्थितियों में साइकिल से पगडंडियों का सफर तय कर बच्चों को शिक्षा दी। नंदेली विद्यालय में पदस्थापना के दौरान उन्होंने शैक्षणिक परिणाम लगभग 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 90 प्रतिशत तक पहुंचाया। उनके पढ़ाए विद्यार्थी आज आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर सहित प्रतिष्ठित पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। रायगढ़ एसपी आईपीएस भोजराम पटेल भी उनके विद्यार्थियों में शामिल हैं।

इस अवसर पर श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज के ऐसे गुमनाम नायकों को पहचान और सम्मान दिलाना ही प्रेस रिपोर्टर क्लब का उद्देश्य है। क्लब भविष्य में ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों के लिए सम्मान समारोह आयोजित करने का प्रयास करेगा।

अमृतलाल सिदार की बेटी एवं शिक्षिका सुमिता सिदार उर्फ संजू सिदार ने भावुक होकर कहा कि उनके पिता ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। उन्होंने शिक्षा, अनुशासन और समर्पण के संस्कार उनसे सीखे हैं। उनका सपना भी अपने पिता की तरह शिक्षा के क्षेत्र में नाम कमाकर विद्यार्थियों का भविष्य संवारना है।

वहीं परमजीत सिंह भाटिया ने कहा कि अमृतलाल सिदार जैसे समर्पित शिक्षक का सम्मान होना पूरे समाज के लिए गर्व की बात है।

यह सम्मान केवल एक शिक्षक का सम्मान नहीं, बल्कि उस गुरु परंपरा का अभिनंदन है, जो स्वयं संघर्ष करके दूसरों के जीवन में सफलता की राह रोशन करती है।

Continue Reading

कोरबा

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे

Published

on

महतारी वंदन योजना से सास-बहू को मिल रहा आर्थिक संबल, बच्चों की शिक्षा और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मिल रही मदद
कोरबा, 06 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरबा जिले के रामपुर निवासी महतारी वंदन योजना की हितग्राही श्रीमती बहुरा कौशिक एवं उनकी बहू श्रीमती सविता कौशिक को ‘विष्णु की पाती’ लिखकर आत्मीय शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री ने उन्हें एवं उनके परिवार के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री की इस पहल से परिवार की दो पीढ़ियों की महिलाओं को आत्मीयता, स्नेह और सम्मान का संदेश मिला है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने पत्र में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर श्रीमती बहुरा कौशिक एवं श्रीमती सविता कौशिक और उनके पूरे परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने परिवार के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता के महत्व को रेखांकित किया है।
मुख्यमंत्री ने पत्र में उल्लेख किया है कि महतारी वंदन योजना की मासिक सहायता राशि महिलाओं के लिए घर की आवश्यकताओं को पूरा करने में उपयोगी साबित हो रही है। इस राशि से परिवार की जरूरतों के साथ बच्चों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए भी सहयोग मिल रहा है। नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव है। मासिक सहायता राशि से बच्चों की पढ़ाई में सहयोग मिलना परिवार के लिए संतोष का विषय है। बैंक खाते में नियमित राशि उपलब्ध होने से महिलाएं जरूरत के समय आर्थिक रूप से अधिक आश्वस्त महसूस करती हैं और परिवार की जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा पाती हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि माताएं-बहनें अपने सपनों को लेकर निश्चिंत रहें और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ें। विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प में महिलाओं की खुशहाली और आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण स्थान है।
‘विष्णु की पाती’ पाकर श्रीमती बहुरा कौशिक एवं उनकी बहू श्रीमती सविता कौशिक बेहद उत्साहित और भावुक हुईं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा स्वयं पत्र लिखकर उनका कुशलक्षेम जानना उनके लिए बेहद खुशी और सम्मान की बात है। इससे उन्हें लगा कि सरकार उनकी खुशियों और जरूरतों का भी ध्यान रख रही है। उन्होंने इस आत्मीय पहल के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय ने महतारी वंदन योजना की 33वीं किश्त दीपावली से पहले उनके बैंक खातों में अंतरित कर दी है। इससे त्योहार की तैयारियों और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिलेगी तथा वे दीपावली का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मना सकेंगी। दोनों ने योजना की राशि समय पर मिलने और ‘विष्णु की पाती’ के माध्यम से मिले स्नेह एवं सम्मान के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

Continue Reading

कोरबा

संदीप शर्मा ने दी राज्योत्सव कोरबा में शानदार प्रस्तुति

Published

on

कोरबा। घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर कर श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया ।
संदीप शर्मा एवं बिंदु तिवारी ने सर्वप्रथम हनुमान अंश के गीत “मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नया डार दई” गीत की प्रस्तुति दी ।
इसके पश्चात छत्तीसगढ़ी गीत “मीठ मीठ लागे माया के बानी” इसके प्रसाद सोचेंगे दीवाना फिल्म का सुमधुर गीत “सोचेंगे तुम्हें प्यार करें कि नहीं” की प्रस्तुति दी। इसके पश्चात डुएट सॉन्ग “मै से मीना से ना साकी से गीत गाकर श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया ।
इस बेहतरीन प्रस्तुति के लिए सी एस पी प्रतीक चतुर्वेदी ने सॉल, श्रीफल, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र लेकर सम्मानित किया।

श्री संदीप शर्मा विगत कई वर्षों से गायन के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
वे फिल्मी गीतों के साथ-साथ गजल, भजन, देशभक्ति गीत एवं छत्तीसगढ़ी गीतों की भी बेहतरीन प्रस्तुति देते हैं।
उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कोलकाता में आयोजित भजन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।

वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मलेशिया में आयोजित भजन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

वे दिल्ली, बिहार, गोवा, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर एवं जांजगीर-चांपा सहित अनेक स्थानों पर अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।

कोरबा के राज्योत्सव, पाली महोत्सव, ठाकुर छेदीलाल बैरिस्टर कार्यक्रम तथा कोरबा जिले में पुलिस प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भी अपनी शानदार प्रस्तुतियाँ दे चुके हैं।
संदीप शर्मा सरगम म्यूजिकल ग्रुप, कोरबा के डायरेक्टर हैं। अपनी सुरीली आवाज, गायन प्रतिभा और शानदार प्रस्तुतियों के लिए उन्हें अनेक मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

ओपी चौधरी को श्री श्री 1008 महाकाली पूजा एवं भव्य मेला में शामिल होने का निमंत्रण, मंत्री ने दिया आने का आश्वासन

Published

on

खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया तहसील अंतर्गत रॉबर्टसन, चपले एवं बड़े डूमरपाली क्षेत्र में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली आस्था, श्रद्धा एवं परंपरा की प्रतीक श्री श्री 1008 महाकाली पूजा एवं भव्य मेला का आयोजन इस वर्ष भी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। इस सन्दर्भ में मेला समिति के मीडिया प्रभारी रविशंकर पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की आगामी 8 नवंबर से आयोजित होने वाले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
इसी कड़ी में श्री श्री 1008 महाकाली पूजा एवं भव्य मेला आयोजन समिति के पुरुषोत्तम पटेल, श्याम सुंदर पटेल ,दिनेश पटेल, किशन डनसेना, बृंद श्रीवास, हितराम राठिया सदस्यों ने छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी से सौजन्य भेंट-मुलाकात की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने उन्हें महाकाली पूजा एवं भव्य मेला में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया तथा आयोजन की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महाकाली पूजा एवं भव्य मेला में शामिल होने का आश्वासन दिया। उनके सकारात्मक आश्वासन से आयोजन समिति के सदस्यों में खुशी एवं उत्साह का माहौल है।
उल्लेखनीय है कि रॉबर्टसन, चपले एवं बड़े डूमरपाली क्षेत्र में श्री श्री 1008 महाकाली पूजा का आयोजन वर्षों से धार्मिक परंपरा और जनआस्था के साथ किया जाता रहा है। इस आयोजन में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। पूजा-अर्चना के साथ भव्य मेले का आयोजन भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहता है, जहां धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिलती है।
आयोजन समिति द्वारा इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सुविधा, पूजा-अर्चना एवं मेले को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर माता महाकाली का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
श्री श्री 1008 महाकाली पूजा एवं भव्य मेला का यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677