छत्तीसगढ़
रायपुर कमिश्नर ने रात 10 बजे अफसरों की बैठक ली:नशा-चाकूबाजी पर सख्ती दिखाने, चालान के नाम पर परेशान ना करने की नसीहत दी
रायपुर,एजेंसी। रायपुर कमिश्नरेट के कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने पदभार संभालते ही लॉ एंड ऑर्डर पर सख्ती दिखाई है। उन्होंने चालान के नाम पर वाहन स्वामियों को जबरिया परेशान ना करने की नसीहत अधीनस्थ अधिकारियों को दी है।
शनिवार रात 10 बजे सिविल लाइन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने शहर की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की प्राथमिकताओं को साफ तौर पर रखा।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर सहित सभी डिप्टी पुलिस कमिश्नर, एडिशनल डीसीपी, असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

रायपुर कमिश्नर डॉ.संजीव शुक्ला अफसरों की बैठक लेते हुए।
बैठक में रायपुर कमिश्नरेट की वर्किंग प्रणाली बताई
बैठक की शुरुआत में पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों से परिचय लिया और रायपुर कमिश्नरेट की कार्ययोजना साझा की।
उन्होंने शहर में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने पर जोर देते हुए विजिबल पुलिसिंग, पैदल पेट्रोलिंग और रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
डॉ. शुक्ला ने कहा कि आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना तभी मजबूत होगी, जब पुलिस हर इलाके में दिखाई दे।

रायपुर कमिश्नर डॉ.संजीव शुक्ला ने अधिकारियों से परिचय लिया।
जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का निर्देश
कमिश्नर ने चाकूबाजी, नशाखोरी और अड्डेबाजी पर सख्त नियंत्रण के निर्देश दिए। गुंडा और निगरानी बदमाशों पर कड़ी नजर रखने के साथ असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
विशेष रूप से प्रतिबंधित नशे के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस अपनाने और पूरे नेटवर्क को तोड़ने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाकूबाजी की छोटी से छोटी घटना पर भी कड़ी धाराओं में अपराध दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।

रायपुर कमिश्नर डॉ.संजीव शुक्ला अफसरों की बैठक लेते हुए।
बिना अनुमति प्रदर्शन-रैली पर रोक
रायपुर कमिश्नरी क्षेत्र में अब रैली, धरना या किसी भी सामूहिक आयोजन के लिए कमिश्नर की अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति आयोजन पर आयोजकों पर कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह से निर्धारित समय के बाद बार, कैफे और रेस्टोरेंट अनिवार्य रूप से बंद कराने का निर्देश अधीनस्थों को दिया है।
छत्तीसगढ़
गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने जनसमर्थन का आह्वान, श्याम एग्रो बनारी में आचार्य स्वामी सोमेंद्र महाराज का उद्बोधन
आगामी 27 अप्रैल को देशभर के सभी तहसील कार्यालयों में जनसमर्थन के साथ ज्ञापन सौंपने आचार्य स्वामी सोमेंद्र ने किया आह्वान
जांजगीर-चांपा। गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने और गौ हत्या पूर्णतः निषेध की मांग को लेकर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत ब्रह्मलीन आचार्य स्वामी धर्मेंद्र महाराज के सुपुत्र पंचखंड पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी सोमेंद्र महाराज का जांजगीर-चांपा जिले के बनारी (जांजगीर-नैला) आगमन हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता, उद्योगपति व समाजसेवी लीलाधर सुल्तानिया व रमेश सुल्तानिया ने उनका पुष्पमाला अर्पित कर आत्मीय स्वागत किया। श्री श्याम एग्रो मिलिंग परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य श्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के लिए जनजागरण की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने आह्वान किया कि गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग को लेकर आगामी 27 अप्रैल को देशभर के सभी तहसील कार्यालयों में जनसमर्थन के साथ ज्ञापन सौंपा जाए।

आचार्य स्वामी सोमेंद्र महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता को विशेष स्थान प्राप्त है और देश की सनातन परंपरा में गौ सेवा को पुण्य और कर्तव्य माना गया है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर जनसमर्थन देना चाहिए। इस अभियान के माध्यम से देशभर में लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि गौ संरक्षण के प्रति समाज में व्यापक चेतना विकसित हो सके।
कार्यक्रम में क्षेत्र के समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर सुल्तानिया ने मंच संचालन किया। उन्होंने आचार्य श्री के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति और आस्था का अभिन्न अंग है तथा इस दिशा में समाज की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
समारोह के दौरान बड़ी संख्या में गोभक्त, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गौमाता के सम्मान और संरक्षण के लिए सक्रिय सहयोग देने का संकल्प भी व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत आचार्य स्वामी सोमेंद्र महाराज इन दिनों छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। इस क्रम में वे रायपुर में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने के बाद बेमेतरा, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा और जांजगीर-चांपा में जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। आगामी दिनों में वे कोरबा और जशपुर जिलों में भी कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को गौ संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे।
इस अवसर पर लीलाधर सुल्तानिया, रमेश सुल्तानिया, अमर सुल्तानिया, संतोष पालीवाल, मोहन अग्रवाल, सुरेश पालीवाल, सजन अग्रवाल, सुरेन्द्र राठौर, कमल पालीवाल, अरविन्द्र शर्मा, कन्हैया पालीवाल,संजय अग्रवाल, संजय भोपालपुरिया, मनीष तिवारी, हितेश यादव, साकेत तिवारी, जितेन्द्र खाण्डे, भुपेन्द्र साहू ,मुकेश भोपालपुरिया, सुधीर झाझड़िया, सुनील पाण्डेय, मनोज अग्रवाल, विकास जिन्दल,सुनील शर्मा,अग्रवाल, प्रशांत गांधी, राजकुमार, विक्रांत अग्रवाल, दिपक अग्रवाल, जुगल खेमका, सुमित पालीवाल, शैलेश अग्रवाल, गोविन्द अग्रवाल, राजेश अग्रवाल प्रवीण अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, शैलेश भोपालपुरिया, बसंत अग्रवाल, जे.पी. सोनी, विकास सिंह, कृष्णकांत, राकेश तिवारी, प्रदीप राठौर, मुरली गुरनानी, गोलू दुबे, देवनारायण सिदार, सरोज साहू, जितेन्द्र राठौर, गंगाराम धीवर, अमर यादव, नंदकिशोर यादव, कृष्ण कुमार राठौर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।
छत्तीसगढ़
रायपुर में धान में पानी डालने का मामला:ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरंग के धान खरीदी केंद्र मामले में कलेक्टर ने लिया संज्ञान, जांच कमेटी गठित
रायपुर,एजेंसी। रायपुर के आरंग विकासखंड के भलेरा सहकारी समिति के धान खरीदी केंद्र में धान के स्टैक में पानी डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया है, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया और पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। इस टीम को तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की वस्तुस्थिति की जांच करने और तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सहायक आयुक्त के नेतृत्व में जांच
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक आयुक्त विनय शुक्ला के नेतृत्व में सहकारिता विस्तार अधिकारी सुमित डडसेना और सहकारिता निरीक्षक अशोक साहू की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। टीम द्वारा खरीदी केंद्र में रखे धान के स्टैक, भंडारण व्यवस्था और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया है
ग्रामीणों से भी ली जाएगी जानकारी
जांच दल द्वारा स्थानीय ग्रामीणों और किसानों से भी जानकारी ली जा रही है, ताकि पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सके और जांच रिपोर्ट तथ्यों के आधार पर तैयार की जा सके।

टीम को तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की वस्तुस्थिति की जांच करने और तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
अनियमितता मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जांच में किसी कर्मचारी या अधिकारी की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़
रतनपुर को मिला प्रदेश का पहला डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट:₹13.12 करोड़ की केंद्रीय सहायता से होगा निर्माण, तोखन साहू की पहल
बिलासपुर,एजेंसी। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत रतनपुर को प्रदेश का पहला डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट (DHP) स्वीकृत किया गया है। इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 13.12 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की है।
छत्तीसगढ़ का पहला डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू के निरंतर प्रयासों और पहल से रतनपुर को यह महत्वपूर्ण परियोजना मिली है।यह परियोजना नई दिल्ली में आयोजित सेंट्रल सैंक्शनिंग एंड मॉनिटरिंग कमेटी (CSMC) की बैठक में टेक्नोलॉजी एंड इनोवेटिव सब-मिशन (TISM) के अंतर्गत मंजूर की गई।
यह छत्तीसगढ़ का पहला डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट होगा,जो रतनपुर में आधुनिक और उन्नत निर्माण तकनीकों का उपयोग कर आवास निर्माण का एक आदर्श मॉडल प्रस्तुत करेगा।

बिलासपुर सांसद तोखन साहू के प्रयासों से रतनपुर को यह महत्वपूर्ण परियोजना मिली
परियोजना सामाजिक कल्याण गतिविधियों के लिए रेंटल मॉडल पर होगी संचालित
स्वीकृत परियोजना के तहत G+2 मॉडल पर एक आधुनिक आवासीय परिसर विकसित किया जाएगा। प्रत्येक इकाई का कार्पेट एरिया 28.57 वर्गमीटर और प्लिंथ एरिया 42.79 वर्गमीटर निर्धारित किया गया है। यह परियोजना सामाजिक कल्याण गतिविधियों के लिए रेंटल मॉडल पर संचालित होगी।
इस परियोजना में डाइनिंग रूम, किचन, टॉयलेट सहित कार्यालय कक्ष, गतिविधि कक्ष, टॉयलेट सहित मेडिकल रूम, टॉयलेट सहित केयरटेकर कक्ष और लॉन्ड्री रूम जैसी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक सामुदायिक भवन का भी निर्माण किया जाएगा।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
