Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर : फैंसी स्टोर से सजे वेदकुमारी के सपने

Published

on

आत्मनिर्भरता से घर की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत

आत्मनिर्भरता से घर की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत
आत्मनिर्भरता से घर की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत

रायपुर। आत्मनिर्भर भारत में महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरूषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रहीं हैं और आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। ऐसी ही आत्मनिर्भरता से अपने घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाईं हैं, धमतरी विकासखंड के ग्राम पंचायत सोरम की श्रीमती वेदकुमारी साहू ने। वेदकुमारी कहतीं हैं कि ’’सपनों की दुकान जब हिम्मत से सजे, तो जिंदगी खुद ब खुद खूबसूरत हो जाती है। वे बतातीं हैं कि वे एम.ए. तक पढ़ीं हैं और अपने पति के साथ मनरेगा मजदूरी का काम कर रहीं थीं। मजदूरी करते-करते ही उनके मन में व्यवसाय करने की इच्छा हुई। तब वेदकुमारी को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ’’बिहान’’ की जानकारी मिली और वे जय मां दुर्गा महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ गईं। इसके बाद सार्थक महिला क्लस्टर संगठन रुद्री के माध्यम से फैंसी स्टोर संचालन के लिए व्यक्तिगत ऋण के तौर पर ढाई लाख रुपए और बैंक लिंकेज ऋण आठ लाख रुपए भी लिया। इस राशि से उन्होंने गांव में नवजागरण चौक के पास फैंसी स्टोर शुरू किया। इस फैंसी स्टोर में चूड़ियां, बिंदी, क्रीम, पाउडर, मेंहदी, सिंदूर, हेयर क्लिप, आर्टिफिशियल गहने, पर्स, उपहार सामग्री आदि बेचने लगीं। श्रीमती वेदकुमारी त्यौहारों के समय में फैंसी सामग्रियों में विशेष छूट देती हैं और त्यौहार के अनुरूप सजावट के साथ बेचतीं हैं, जिससे उनकी बिक्री दोगुनी हो जाती है। अब उनकी फैंसी दुकान स्थानीय महिलाओं की पहली पसंद बन चुकी है। इससे वेदकुमारी को हर महीने 10 से 12 हजार रूपए की शुद्ध आमदनी मिलने लगीं। इतना ही नहीं गांव और आसपास के गांवों में वेदकुमारी ठेले के जरिए भी फैंसी सामग्रियां बेचतीं हैं, जिसमें उनके पति सहायता करते हैं। इससे उनके घर की ज़रूरतें तो पूरी हो ही रहीं हैं, इसके साथ ही बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यकताओं के लिए राशि का बचत भी हो जाता है।

वेदकुमारी का फैंसी स्टोर गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गया है। श्रीमती वेदकुमारी गांव की अन्य महिलाओं और युवतियों को भी अपने व्यवसाय की पहचान और मार्केटिंग के बारे में जानकारी देती रहतीं हैं। उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करतीं हैं। अब वह गांव की महिला उद्यमी के रूप में जानी जाती हैं। वेदकुमारी यह भी बताती है कि स्थानीय पंचायत और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मेलों और प्रदर्शनी में स्टॉल लगाने के लिए प्रोत्साहन मिला। समूह के माध्यम से बाजार से जोड़े रखने में भी सहयोग मिलता है। वेदकुमारी ने यह सिद्ध कर दिया कि व्यवसाय का आकार नहीं, सोच और समर्पण मायने रखता है। एक छोटे से फैंसी स्टोर से उन्होंने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया, बल्कि अपने आत्मविश्वास और पहचान को भी सजाया-संवारा। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

राज्योत्सव में जनसम्पर्क विभाग के स्टॉल में लोगों को मिली शासकीय योजनाओं की जानकारी

Published

on

जनमन, सहित अन्य प्रचार सामग्री का किया गया वितरण

कोरबा 02 नवम्बर 2026। कोरबा शहर के घन्टाघर चौक स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर ओपन आडिटोरियम परिसर में तीन दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन किया गया। यहाँ विभिन्न विभागों द्वारा शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी और योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

इसी कड़ी में जनसंपर्क विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।  जिले के विकास प्रगति तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी प्रदर्शित की गई। जिले के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना,  युक्तियुक्त करण एवं अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति से विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार,  जल जीवन मिशन अंतर्गत लगे नल, पहाड़ी कोरवाओं के युवा बेरोजगारों को मिली नौकरी के बाद जीवन में सकारात्मक परिवर्तन, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य योजनाओं के लाभ से जीवन में आए बदलाव को बताया गया।

स्टॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित  मासिक पत्रिका जनमन सहित अन्य ब्रोसर,पाम्पलेट व पत्रिकाओं का वितरण भी आमनागरिको को किया गया। यहाँ से शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर युवाओं द्वारा बताया गया कि जनमन जैसी पत्रिका उनके लिए बहुत उपयोगी है। पत्रिका में शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी होती है। जो कि  प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में  काम आती है। साथ ही आमजनों को स्टॉल में लगी फोटो प्रदर्शनी के माध्यम अनेक विभागीय योजनाओं की भी जानकारी प्राप्त हुई। जिससे वे उन योजनाओं से जुड़कर निश्चित ही लाभांवित होंगे। राज्योस्थल पर महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, आदिम जाति विकास, वन, कृषि, मछली पालन, क्रेडा स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, उद्योग, रेशम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित अन्य विभागों द्वारा अपने स्टॉल के माध्यम से विभागीय योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। नागरिक इन स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा परीक्षित एवं भगवान भोलेनाथ के दिव्य प्रसंगों का हुआ भावपूर्ण वर्णन

Published

on

कथावाचिका किशोरी छाया दुबे ने भजनों और संगीतमय कथा से श्रद्धालुओं को झूमने पर किया मजबूर, कथा पंडाल में उमड़ी भक्तों की भीड़

झपेली (बलौदा)। ग्राम पंचायत झपेली में कश्यप परिवार के तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के द्वितीय दिवस श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। 1 नवंबर से 8 नवंबर तक आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। कथा के दूसरे दिन कथावाचिका किशोरी छाया दुबे (चांपा) ने भगवान की महिमा, राजा परीक्षित के प्रसंग तथा भगवान भोलेनाथ से जुड़े दिव्य प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

कथा के दौरान कथावाचिका किशोरी छाया दुबे ने अपनी मधुर वाणी, संगीतमय प्रस्तुति और भक्ति से ओतप्रोत भजनों के माध्यम से भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, सदाचार और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास का संदेश दिया। कथा में जब भगवान की महिमा का संगीतमय वर्णन हुआ तो उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर झूमने लगे। पूरा कथा पंडाल जयकारों और भजनों से गूंज उठा।

कथावाचिका ने अपने प्रवचन में बताया कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक ग्रंथ का श्रवण मात्र नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन को सही दिशा देने वाली अमूल्य आध्यात्मिक धरोहर है। भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के भीतर भक्ति, प्रेम, दया, करुणा और सद्भाव जैसे गुणों का विकास होता है। भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा और समर्पण ही जीवन को सार्थक बनाते हैं।

राजा परीक्षित के प्रसंग के माध्यम से उन्होंने जीवन की नश्वरता, समय के सदुपयोग और प्रभु भक्ति के महत्व को समझाया। वहीं भगवान भोलेनाथ से जुड़े प्रसंगों का वर्णन करते हुए शिवभक्ति और भगवान के प्रति अटूट आस्था का महत्व बताया। कथा के बीच-बीच में प्रस्तुत किए गए भक्ति गीतों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु देर तक भजनों की धुन पर झूमते और भगवान के जयकारे लगाते नजर आए।

ग्राम पंचायत झपेली में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास भव्य कथा पंडाल तैयार किया गया है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिक, महिलाएं, पुरुष एवं युवा पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का आनंद ले रहे हैं। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

कश्यप परिवार के इस धार्मिक आयोजन से गांव में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण निर्मित हो रहा है। आयोजकों द्वारा क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।
सात दिवसीय इस संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का समापन 8 नवंबर को होगा। कथा के आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रसंगों का संगीतमय वर्णन किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

मधु स्वीट्स, न्यू दिल्ली स्वीट्स, रवि डेयरी, लल्ला कैफे, नेचुरल स्वीट्स और सुगर क्राउन का निरीक्षण

Published

on

दो दुकानों से मिठाइयों के नमूने लिए, चार दुकानों पर 13 हजार रुपये का जुर्माना

कोरबा, 2 नवंबर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व प्रशासन तथा नगर पालिक निगम की संयुक्त टीम ने मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान निहारिका स्थित मधु स्वीट्स से खोवा तथा टीपी नगर स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स से काजू कतली का नमूना जाँच के लिए लिया गया। खाद्य मानकों का पालन नहीं करने पर निहारिका स्थित रवि डेयरी पर 3,000 रुपये और लल्ला कैफे पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। टीपी नगर स्थित नेचुरल स्वीट्स पर 3,000 रुपये तथा सुगर क्राउन पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
संयुक्त टीम ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677