Connect with us

कोरबा

अपनी जिम्मेदारी समझते हुए विकास के कार्यों को प्राथमिकता दें अधिकारी-सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत

Published

on

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने की योजनाओं की समीक्षा

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक

कोरबा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि जिले के अधिकारी जनहित के कार्यो को प्राथमिकता दें और जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर जिले के विकास से जुड़ी हुई कार्यां को समय पर करायें ताकि संबंधित क्षेत्र के लोग उसका लाभ उठा सकें। उन्होंने का कि जो भी महत्वपूर्ण कार्य है, उन कार्यों के संबंध में संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी सूची दें और जनता जरूरत वाले कार्यों एवं मांग को अवगत कराये। सांसद श्रीमती महंत ने लोगो को बेहतर स्वास्थ्य, बच्चों को अच्छी शिक्षा,, पेयजल उपलब्धता के लिए जल जीवन मिशन के कार्यों को प्राथमिकता से करने और दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में आवगमन के लिए बेहतर सड़क, आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता और उपस्थिति, मनरेगा के कार्यों को समय पर पूर्ण करने, प्रधानमंत्री आवास योजना में जरूरतमंद हितग्राहियों को लाभान्वित करने की दिशा में सभी को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।


सांसद श्रीमती महंत ने पूर्व बैठकों में दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की। सांसद श्रीमती महंत ने कोरबा जिले में मनरेगा के कार्यों, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना, जल जीवन मिशन के कार्यों की जानकारी तथा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सक तथा मरीजों के उपचार के लिए एंबुलेंस की तैनाती सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सांसद ने दिए गए लक्ष्य के अनुरूप मनरेगा के कार्यो को समय पर पूर्ण करने, पीएम आवास योजना में वंचित परिवारों के नाम जोड़ने, समय पर मजदूरी भुगतान के संबंध में निर्देश दिए।  उन्होंने  बारिश में क्षतिग्रस्त हुए सड़को के मरम्मत कराने, पात्र हितग्राहियों के नाम पेंशन योजना में जोड़ने, गांव में जल उपलब्ध कराने से पूर्व स्रोत का पता लगाकर टंकी का निर्माण कार्य करने, नगर पांचायत पाली में पेयजल आपूर्ति हेतु सैला डेम एवं खदान क्षेत्र में उपलब्ध पानी का उपयोग करने के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग को मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रो में दवाइयों की उपलब्धता, रेबीज, सर्पदंश के उपचार के लिए एण्टी स्नेक, घायलों और पीड़ितों की आवश्यकताओं को देखते हुए जरूरत के समय एम्बुलेंस, पोस्टमार्टम की व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए गए। सांसद श्रीमती महंत ने कोरबा जिले में गंभीर दुर्घटनाओं के दौरान सिटी स्कैन और एमआरआई की आवश्यकताओं को देखते हुए जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए। बैठक में पीमएश्री विद्यालयों में अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने, सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों के अनुपात में शिक्षक की व्यवस्था, किसानों को खाद तथा पीडीएस दुकानों में चना सहित अन्य खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  


  बैठक में सांसद श्रीमती महंत ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, ई-श्रम, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना, राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, एकीकृत बाल विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, भू-अभिलेख आधुनिकीकरण, दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, स्कूल शिक्षा विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग, सांख्यिकी विभाग, नगर पालिक निगम, डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों, डिजीटल इण्डिया, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, विधायक पाली तुलेश्वर सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिह कवंर,  ने जिले के विकास कार्यों में सभी की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए स्वीकृत कार्यां को पूर्ण कराने में रूचि लेकर क्षेत्र में होने वाले कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराने की बात रखी। इस दौरान प्रभारी कलेक्टर आशुतोष पाण्डेय ने दिए गए निर्देशों का पालन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने जिले में शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन तथा डीएमएफ के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण के लिये किये गये कार्यों की जानकारी दी।
बैठक में अध्यक्ष जनपद पंचायत कटघोरा – श्रीमती झूलबाई कंवर, पोंड़ीउपरोड़ा- श्रीमती माधुरी देवी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दीपका- राजेन्द्र राजपूत, कटघोरा- राज जायसवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत छुरी- श्रीमती पद्मिनी देवांगन, पाली-अजय जायसवाल, प्रतिष्ठित स्वशासी संस्था प्रतिनिधि श्री मुरली दास संत, अनुसूचित जाति प्रतिनिधि मनीष कुमार अनंत, महिला प्रतिनिधि श्रीमती ममता यादव, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारीगण और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 28 सितम्बर से बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित

Published

on

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए
जिले के सभी मतदान केंद्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का दिनांक 28 सितम्बर 2026 से विधानसभावार ईएलसी प्रशिक्षण आयोजित किया गया हैं।
इस सम्बन्ध में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा स्वीप कार्ययोजना के तहत् युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने एवं उनके मध्य मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से समस्त शासकीय- अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों,उच्च शिक्षण संस्थानों, समस्त मतदान केन्द्रों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, औद्योगिक इकाइयों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC का गठन कर मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा हैं।

सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि इस कड़ी में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के सुचारू क्रियान्वयन हेतु सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का विधानसभावार प्रशिक्षण दिनांक 28 सितम्बर 2026 से 01अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया हैं।
जिसके तहत् 28 सितम्बर को 22-कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित हैं।
दिनांक 30 सितम्बर को 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाली ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से जनपद पंचायत पाली के सभाकक्ष में एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से स्वामी आत्मानंद स्कूल सेजेस पोड़ीउपरोड़ा में आयोजित किया गया हैं।
इसी प्रकार दिनांक 01 अक्टूबर को 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से 1:30 बजे तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया है।
इसी प्रकार 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण दिनांक 01 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया हैं।
सभी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बीएलओ के ईएलसी प्रशिक्षण में समस्त बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ एवं मास्टर ट्रेनर्स को समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया हैं।

Continue Reading

कोरबा

सुयश:शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) में जीता सिल्वर मेडल

Published

on

कोरबा। डीएव्ही स्कूल का होनहार छात्र शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु(काम्बेट) खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने शास्वत सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
शास्वत सिंह कोरबा की जानमानी पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह एवं एसईसीएल से सेवानिवृत्त अधिकारी कन्हैया सिंह के पौत्र हैं।
नेशनल के लिए चयन
शास्वत सिंह का चयन नेशनल लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) के लिए हुआ है और शुभचिंतकों, परिजनों एवं विद्यालय प्रबंधन ने बेहतर प्रदर्शन के लिए शास्वत सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Continue Reading

कोरबा

30 सितम्बर को सभी संभाग मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा एवं छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष पी आर यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के कर्मचारी एवं पेंशनर अपनी 8 सूत्रीय लम्बित मांग को लेकर आगामी 30सितम्बर को प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर मुख्य मंत्री के नाम संभागायुक्त को ज्ञापन सौपेंगे।इस धरना प्रदर्शन की तैयारी पुरे प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है।इसी परिपेक्ष में आज राजधानी रायपुर स्थित कर्मचारी भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के समन्वयक जी आर चंद्रा, प्रदेश महामंत्री हिमांचल साहू, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार,प्रदेश सचिव सी एल दुबे, संजय शर्मा,रामचंद्र तांडी,नरेश वाढेर,विमल कुंडू,बेनीराम गायकवाड़,शाहिल मुदलियार,शुभम भट्ट, बी पी कुरील सहित कर्मचारी एवं पेंशनर भारी संख्या में उपस्थित रहे ।सभी ने धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया ।

अपील

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रभात शर्मा एवं विनय सोनवानी छत्तीसगढ़ प्रदेश ट वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जिला शाखा कोरबा के द्वारा अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में कोरबा जिले के समस्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स अधिक से अधिक संख्या में संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन में पहुंचे एवं अपनी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने हेतु ज्ञापन सौंपें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677