Connect with us

कोरबा

कोरबा प्रेस क्लब भवन विस्तार के लिए विधायक मद से 20 लाख रुपये की अनुशंसा

Published

on

विधायक लखन लाल देवांगन ने कलेक्टर को भेजा पत्र, प्रेस क्लब ने जताया आभार

कोरबा। कोरबा विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखन लाल देवांगन ने वर्ष 2026-27 के लिए अपने विधायक मद से एक करोड़ पन्द्रह लाख रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए कलेक्टर (जिला योजना एवं सांख्यिकी), जिला-कोरबा को अनुशंसा पत्र भेजा है। उक्त अनुशंसा में वार्ड क्रमांक-24 स्थित नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा निर्मित कोरबा प्रेस क्लब के भवन विस्तार कार्य हेतु 20.00 लाख (बीस लाख) रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही कार्य के संपादन के लिए नगर पालिक निगम कोरबा को कार्यपालन एजेंसी बनाने कहा गया है।
प्रेस क्लब भवन के विस्तार हेतु 20 लाख रुपये की विकास राशि की अनुशंसा किए जाने पर कोरबा प्रेस क्लब की प्रबंध कार्यकारिणी एवं समस्त पत्रकारों ने विधायक लखन लाल देवांगन जी का सहृदय आभार व्यक्त किया है।
कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष नौशाद खान ने विधायक लखन लाल देवांगन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भवन विस्तार की इस राशि से प्रेस क्लब के बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण होगा और जिले के पत्रकारों को अपने पेशेवर दायित्वों के निर्वहन हेतु बेहतर सुविधाएं एवं साधन उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने इस जनहितैषी कदम के लिए विधायक महोदय का धन्यवाद व्यक्त किया है।

Continue Reading

कोरबा

जिला पंचायत में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Published

on

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने किया ध्वजारोहण

गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ करें कार्य: सीईओ प्रतीक जैन

कोरबा। जिला पंचायत कार्यालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों एवं नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अपने उद्बोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने कहा कि देश, प्रदेश और जिले के विकास के लिए सभी को समन्वित एवं समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। सामूहिक प्रयासों से विकास को गति देते हुए राष्ट्र को प्रगति और समृद्धि के शिखर तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया ने भी सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का कार्यक्षेत्र अत्यंत व्यापक है और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास से जुड़ी अनेक चुनौतियां हैं। इन चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करते हुए गांवों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास में सहभागी बनकर हम विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

इस अवसर पर उपसंचालक पंचायत मिथलेश किसान, सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती अमिता साहू, श्रीमती इंदिरा भगत सहित जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Published

on

ध्वजारोहण के साथ हुआ स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

कोरबा/पाली। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं अतिथियों द्वारा मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात तिरंगे झंडे का ध्वजारोहण किया गया।
कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के व्यवस्थापक कौशल सिंह राज, कोषाध्यक्ष बिहारीलाल नवलानी, संतोष श्रीवास, सुरेश सोनी, राजेश अवस्थी, शिवकुमार चौहान, अरविंद पांडे, जयपाल विनायक सहित पालकगण बसंत सोनी, जगदीश दुबे, पतराराम यादव, प्राचार्य चूड़ामणि साहू एवं आचार्य परिवार उपस्थित रहा।स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यालय के भैया-बहनों ने देशभक्ति गीत, कविता, भाषण सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की उपस्थित अतिथियों ने सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर विद्यालय में स्मार्ट क्लास का भी शुभारंभ किया गया। नई तकनीक के माध्यम से कक्षा अध्यापन को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने में स्मार्ट क्लास की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने आचार्य एवं भैया-बहनों का आह्वान करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोषाध्यक्ष बिहारीलाल नवलानी ने स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं शिवकुमार चौहान ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान से विद्यार्थियों को अवगत कराया तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों, आचार्यों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत शपथ कार्यक्रम आयोजित

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। भारत सरकार की पहल ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय में 18 अगस्त 2026 को नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता एवं जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने प्रशासनिक भवन में निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने “नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
एसईसीएल द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677