Connect with us

कोरबा

नगर पालिक निगम कोरबा में आरक्षण : अजा- 9, अजजा- 8, ओबीसी- 16 और सामान्य वर्ग के लिए 34 सीट तय

Published

on


कोरबा । नगर पालिक निगम सहित जिले के सभी नगरीय निकायों में वार्डों का आरक्षण की प्रक्रिया आज पूरी की गई। नगर पालिक निगम कोरबा में कुल 67 वार्डों में समान्य वर्ग के लिए 34, अनुसूचित जाति के लिए 9, अनुसूचित जन जाति के लिए 8 एवं ओबीसी के लिए 16 सीट रिजर्व किए गए। आरक्षण जनगणना 2011 के आधार पर लॉटरी सिस्टम द्वारा कलेक्ट्रेट के सभागार में तय किए गए।
अनुसूचित जाति के 9 सीट – वार्ड क्रमांक- 33, 41, 45, 29, 40 और 8 होंगे मुक्त जबकि वार्ड क्रमांक – 30, 34 और 46 रहेंगे अनुसूचित जाति महिलाओ के लिए आरक्षित।
अजजा के 8 सीट- वार्ड क्रमांक- 36, 52, 64, 54, और 66 होंगे मुक्त जबकि वार्ड क्रमांक 67, 47 और 53 अजजा महिलाओ के लिए आरक्षित,
ओबीसी के 16 सीट के लिए वार्ड क्रमांक – 51, 62, 17, 26, 57, 22, 39, 1, 24, 7 और 21 होंगे मुक्त जबकि वार्ड क्रमांक – 12, 9, 32, 28 और 3 होंगे ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षित।
सामान्य वर्ग के लिए 34 सीट- वार्ड क्रमांक – 14, 58, 61, 15, 60, 37, 50, 13, 27, 49 और 63 हैं सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित बाकी बचे 23 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए रहेंगे मुक्त।
कोरबा जिले के अन्य नगरीय निकायों के भी वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया भी पूरी की गई।
बाकीमोंगरा नगर पालिका- कुल 30 सीट
अजा – 5 सीट
अजा मुक्त – वार्ड क्र- 8, 10, 11
अजा महिला – वार्ड क्र- 9, 12
अजजा – 5 सीट
अजजा मुक्त – वार्ड क्र-19, 3, 24
अजजा महिला – वार्ड क्र- 1, 18
ओबीसी – 5 सीट
ओबीसी मुक्त – वार्ड क्र- 30, 5, 22
ओबीसी महिला – वार्ड क्र- 17, 6
सामान्य – 15 सीट
सामान्य मुक्त- वार्ड क्र- 4, 7, 13, 15, 16, 20, 23, 25, 26, 27, 28
सामान्य महिला – वार्ड क्र- 21, 29, 2, 14
छुरी नगर पंचायत – कुल 15 सीट
अजा – 1 सीट
अजा मुक्त – वार्ड क्र- 15
महिला – 0
अजजा – 2 सीट
अजजा मुक्त – वार्ड क्र- 14
अजजा महिला – वार्ड क्र- 1
ओबीसी – 4 सीट
ओबीसी मुक्त – वार्ड क्र- 3, 8, 12
ओबीसी महिला – वार्ड क्र- 13
सामान्य – 8 सीट
सामान्य मुक्त – वार्ड क्र- 2, 4, 7, 10, 11
सामान्य महिला – वार्ड क्र- 5, 6, 9
कटघोरा नगर पालिका – कुल 15 सीट
अजा – 1 सीट
अजा मुक्त – वार्ड क्र- 3
अजा मुक्त महिला – 0
अजजा – 2 सीट
अजजा मुक्त – वार्ड क्र- 12
अजजा महिला – वार्ड क्र- 7
ओबीसी – 4 सीट
ओबीसी मुक्त – वार्ड क्र- 2, 4, 14
ओबीसी महिला – वार्ड क्र- 10
सामान्य – 8 सीट
सामान्य मुक्त – वार्ड क्र- 6, 8, 9, 11, 15
सामान्य महिला – वार्ड क्र- 13, 5, 1
दीपका नगर पालिका – कुल 21 सीट
अजा – 2 सीट
अजा मुक्त – वार्ड क्र- 10
अजा महिला – वार्ड क्र- 21
अजजा – 2 सीट
अजजा मुक्त – वार्ड क्र- 15
अजजा महिला – वार्ड क्र- 4
ओबीसी – 5 सीट
ओबीसी मुक्त – वार्ड क्र- 14, 18, 12
ओबीसी महिला – वार्ड क्र- 6, 3
सामान्य – 12 सीट
सामान्य मुक्त – वार्ड क्र- 1, 2, 8, 9, 11, 13, 16, 17, 19
सामान्य महिला – वार्ड क्र- 5, 7, 20
पाली नगर पंचायत – कुल 15 सीट
अजा – 1 सीट
अजा मुक्त – वार्ड क्र- 9
अजा महिला – 0
अजजा – 2 सीट
अजजा मुक्त – वार्ड क्र- 12
अजजा महिला – वार्ड क्र- 1
ओबीसी – 4 सीट
ओबीसी मुक्त – वार्ड क्र- 2, 4, 6
ओबीसी महिला – वार्ड क्र- 14
सामान्य – 8 सीट
सामान्य मुक्त – वार्ड क्र- 3, 5, 7, 11, 15
सामान्य महिला – वार्ड क्र- 8, 10, 13

नगर पालिक निगम, कोरबा के 67 वार्डों के आरक्षण की स्थिति :

वार्ड क्र. 1 (रामसागरपारा) : पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्र. 2 ( पटलेपारा) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 3 (साकेत नगर) : पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड क्र. 4 ( राताखार) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 5 ( देवांगनपारा) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 6 ( पुरानी बस्ती) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 7 (धनुहारपारा) : पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्र. 8 ( मोतीसागर पारा) : अनुसूचित जाति
वार्ड क्र. 9 (इमलीडुग्गु) : पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड क्र. 10 ( भिलाईखुर्द) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 11 (सीतामणी ) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 12 (नई बस्ती) : पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड क्र. 13 ( शारदा विहा) : अनारक्षित महिला
वार्ड क्र. 14 ( अमरैयापारा) : अनारक्षित महिला
वार्ड क्र. 15 (परिवहन नगर) : अनारक्षित महिला
वार्ड क्र. 16 (पंप हाउस) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 17 (सीएसईबी- 1) : पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्र. 18 ( कोहड़िया) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 19 ( पथर्रीपारा) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 20 ( सीएसईबी- 2) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 21 (सीएसईबी- 3) : पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्र. 22 (काशीनगर) : पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्र. 23 (बुधवारी क्र. 1) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 24 (बुधवारी क्र. 2) : पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्र. 25 (शिवाजी नगर) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 26 (पं रविशंकर शुक्ल नगर) : पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्र. 27 (एमपी नगर) : अनारक्षित महिला
वार्ड क्र. 28 (एसईसीएल कॉलोनी क्र. 01) : पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड क्र. 29 (मुड़ापार) : अनुसूचित जाति
वार्ड क्र. 30 (एसईसीएल कॉलोनी क्र. 02) : अनुसूचित जाति महिला
वार्ड क्र. 31 (डा. राजेन्द्र प्रसाद नगर ) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 32 (पोड़ीबाहर) : पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड क्र. 33 (मानिकपुर) : अनुसूचित जाति
वार्ड क्र. 34 (दादरखुर्द) : अनुसूचित जाति महिला
वार्ड क्र. 35 (खरमोरा) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 36 (कोसाबाड़ी) : अजजा
वार्ड क्र. 37 (रामपुर) : अनारक्षित महिला
वार्ड क्र. 38 (लालघाट) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 39 (रिसदा) : पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्र. 40 (पाड़ीमार क्र. 1) : अनुसूचित जाति
वार्ड क्र. 41 (पाड़ीमार क्र. 1) : अनुसूचित जाति
वार्ड क्र. 42 (बालकोनगर) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 43 (कैलाशनगर) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 44 (परसाभाठा क्र. 1) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 45 (परसाभाठा क्र. 1) : अनुसूचित जाति
वार्ड क्र. 46 (बेलगरी बस्ती) : अनुसूचित जाति महिला
वार्ड क्र. 47 (रूमगरा) : अजजा महिला
वार्ड क्र. 48 (हसदेव क्र. 1) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 49 (हसदेव क्र. 2) : अनारक्षित महिला
वार्ड क्र. 50 (हसदेव क्र. 3) : अनारक्षित महिला
वार्ड क्र. 51 (स्याहीमुड़ी) : पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्र. 52 (अयोध्यापुरी क्र. 1) : अजजा
वार्ड क्र. 53 ( अयोध्यापुरी क्र. 2) : अजजा महिला
वार्ड क्र. 54 (जमनीपाली) : अजजा
वार्ड क्र. 55 (सुमेधा) : अनुसूचित जाति
वार्ड क्र. 56 (शक्तिनगर क्र. 1) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 57 (शक्तिनगर क्र. 2) : पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्र. 58 (स. वल्लभ भाई पटेल नगर) : अनारक्षित महिला
वार्ड क्र. 59 (दर्रीखार क्र. 1) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 60 (दर्रीखार क्र. 2) : अनारक्षित महिला
वार्ड क्र. 61 (बरमपुर) : अनारक्षित महिला
वार्ड क्र. 62 (सर्वमंगला नगर) : पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्र. 63 (विकासनगर) : अनारक्षित महिला
वार्ड क्र. 64 (इमलीछापर) : अजजा
वार्ड क्र. 65 (भैंरोताल)ः अनारक्षित
वार्ड क्र. 66 (डगनियाखार) : अजजा
वार्ड क्र. 67 (बलगीखार) : अजजा महिला

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 42वां स्थापना दिवस

Published

on

राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा सर्वोपरि दायित्व : सीएमडी हरीश दुहन

पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशकों एवं पूर्व निदेशकों ने साझा किए अपने अनुभव, भावी प्रगति पर हुआ विचार-विमर्श

सीएमडी अवॉर्ड्स नाइट में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं विशेष योगदान के लिए प्रदान किए गए 13 पुरस्कार

बिलासपुर/कोरबा। साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) का 42वां स्थापना दिवस बुधवार, 25 नवंबर 2026 को बिलासपुर स्थित कंपनी मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित मुख्य समारोह में कंपनी के पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशकों एवं पूर्व निदेशकों ने शिरकत की तथा एसईसीएल की गौरवशाली यात्रा से जुड़े अपने अनुभवों एवं स्मृतियों को साझा किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन उपस्थित रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, निदेशक (तकनीकी–संचालन) रमेश चंद्र महापात्र एवं निदेशक (तकनीकी–योजना/परियोजना) नृपेंद्र नाथ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर अपने संबोधन में सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि एसईसीएल की गौरवशाली यात्रा में हमारे पूर्व नेतृत्व एवं कोयला कर्मवीरों का अमूल्य योगदान रहा है। राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा सर्वोपरि दायित्व है। हमें अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में योगदान देना है। उन्होंने टीम एसईसीएल की क्षमताओं पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए सभी से सामूहिक प्रयासों के माध्यम से कंपनी के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने तथा एसईसीएल को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।

समारोह में अति विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एम.एन. झा, एम.के. थापर, एम.पी. दीक्षित, ए.के. सिंह, ओम प्रकाश, बी.आर. रेड्डी, प्रेम सागर मिश्रा, पूर्व निदेशक (तकनीकी–योजना/परियोजना) एवं एनसीएल के पूर्व सीएमडी पी.के. सिन्हा, पूर्व निदेशक (कार्मिक) के.के. श्रीवास्तव, राधेश्याम सिंह, पूर्व निदेशक (वित्त) ए.के. कोमावार, पूर्व निदेशक (कार्मिक) अनिल कुमार सिंह, पूर्व निदेशक (तकनीकी–संचालन) आर.पी. ठाकुर, पूर्व निदेशक (वित्त) श्याम मुरारी चौधरी, पूर्व निदेशक (तकनीकी–संचालन) मनोज प्रसाद एवं पूर्व निदेशक (वित्त) जी. श्रीनिवासन उपस्थित रहे।

इसके पूर्व मुख्यालय परिसर में सीएमडी हरीश दुहन ने निदेशक मंडल एवं अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ शहीद स्मारक, डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा एवं श्रमिक प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। तत्पश्चात ऑडिटोरियम परिसर में ध्वजारोहण, कॉर्पोरेट गीत एवं आकाश में गुब्बारों के विमोचन के साथ स्थापना दिवस का उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर एसईसीएल संचालन समिति, कल्याण बोर्ड, सुरक्षा समिति तथा सिस्टा, कौंसिल एवं ओबीसी एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह का प्रमुख आकर्षण ‘ज्ञान साझा सत्र’ रहा, जिसमें एसईसीएल के पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशकों एवं पूर्व निदेशकों ने अपने दीर्घकालीन अनुभवों, संस्थान से जुड़ी स्मृतियों एवं नेतृत्व यात्रा को साझा किया। इस दौरान कंपनी की विकास यात्रा, चुनौतियों एवं भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। खुले संवाद सत्र में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्व नेतृत्व के अनुभवों एवं मार्गदर्शन से लाभान्वित होने का अवसर मिला।

इसके पश्चात सायंकाल वसंत विहार खेल मैदान में ‘सीएमडी अवॉर्ड्स नाइट’* का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों, विभागों एवं अधिकारियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं विशेष योगदान के लिए कुल 13 पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें स्वच्छता पखवाड़ा 2026, विशेष अभियान 6.0, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय महाप्रबंधक, सर्वश्रेष्ठ विभागाध्यक्ष, व्यक्तिगत उत्कृष्टता एवं विशेष योगदान पुरस्कार प्रमुख रहे। साथ ही सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रद्धा महिला मंडल को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Continue Reading

कोरबा

धूमधाम से मनाई गई संत सुदर्शन जी की जयंती

Published

on

डोमार समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकजुट होकर किया नमन, सामाजिक एकता, भाईचारे और समाज के उत्थान का लिया संकल्प

कोरबा। संत सुदर्शन डोमार समाज कल्याण समिति द्वारा 24 नवंबर को संत सुदर्शन जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों एवं सदस्यों ने एकत्रित होकर संत सुदर्शन जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके विचारों एवं आदर्शों को स्मरण किया।

जयंती कार्यक्रम के दौरान समाज में एकता, भाईचारा, आपसी सद्भाव और संगठन की मजबूती को लेकर विशेष संदेश दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि समाज के महापुरुषों और संतों के विचार हमें सही दिशा दिखाते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में शिक्षा, जागरूकता, समानता और सामाजिक विकास को आगे लग जा सकता है।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष छबिलाल बाल्मिकी, उपाध्यक्ष मनोज कुमार बक्सेल, कोषाध्यक्ष रामकिशीर मांझरे, सचिव कुंजीलाल चुंदटेल, मीडिया प्रभारी जितेन्द्र हथठेल, जिला महामंत्री बब्बू मांझरे, उप कोषाध्यक्ष बबलू सह सचिव राजन मालिक चौधरी अशोक मल्लिक, सहित संतोष हथठेल, संतोष केन,सोनू केन, जोगीलाल, दिनेश हथठेल, गोपाल चुंदटेल, चुन्नीलाल अरखेल, राम मनोहर सखटेल, केशव जी, जोगीलाल कलसे, महेश चुंदटेल, विनोद कलसे एवं तुलसी राने सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी सदस्यों ने समाज को संगठित रखने, नई पीढ़ी को सामाजिक संस्कारों से जोड़ने तथा समाज के जरूरतमंद लोगों के सहयोग के लिए मिलकर कार्य करने की भावना व्यक्त की।

संत सुदर्शन जी की जयंती के इस आयोजन ने समाज के लोगों को एक मंच पर एकत्रित होने और आपसी एकजुटता को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज के विकास और सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को और अ मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Continue Reading

कोरबा

पहाड़ी कोरवा युवक-युवतियों के लिए तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण 28 नवंबर से

Published

on

कक्षा आठवीं या उससे अधिक शिक्षित युवक-युवतियाँ कराएं पंजीयन, आवास एवं भोजन की रहेगी व्यवस्था

कोरबा, 25 नवंबर 2026। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार कोरबा जिले के पहाड़ी कोरवा समुदाय के युवक-युवतियों के लिए 28 से 30 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता जागरूकता प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। लाइवलीहुड कॉलेज, कोरबा में होने वाले इस प्रशिक्षण में 100 युवक-युवतियों को वित्तीय संस्थाओं के माध्यम से राशि की गणना, आर्थिक लेन-देन, आय-व्यय का लेखा-जोखा, बचत, निवेश और उचित स्रोत से ऋण लेने के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
पहाड़ी कोरवा समुदाय के अनेक परिवार लघु वनोपज, कृषि उपज एवं अन्य वन उत्पाद स्थानीय व्यापारियों, लैम्प्स, सोसायटी और मंडियों में बेचकर आय अर्जित करते हैं। समुदाय के सदस्य शासकीय संस्थानों में भी कार्यरत हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य उन्हें अपनी कमाई का हिसाब रखने, बचत की योजना बनाने और वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लेने में सक्षम बनाना है।
आदिवासी विकास विभाग द्वारा प्रशिक्षणार्थियों के लिए आवास, चाय-नाश्ता, भोजन, पेयजल तथा आने-जाने के लिए वाहन किराये की व्यवस्था की गई है। कक्षा आठवीं या उससे अधिक शिक्षित पहाड़ी कोरवा युवक-युवतियाँ प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए कार्यालयीन स्टाफ के मोबाइल नंबर 9589656658 या 7999021609 पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677