Connect with us

छत्तीसगढ़

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण लॉटरी निरस्त:17 और 19 दिसंबर को होने वाली थी प्रक्रिया, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किया आदेश

Published

on

बिलासपुर,एजेंसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2024-25 की आरक्षण प्रक्रिया को शासन ने निरस्त कर दिया है। बिलासपुर में 17 और 19 दिसंबर को लाटरी के माध्यम से आरक्षण रोस्टर जारी किया जाना था। इसी बीच सोमवार 16 दिसंबर को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पत्र जारी कर इसे निरस्त करने की जानकारी दी है। अब इस दिन केवल शहरी निकाय चुनावों के लिए आरक्षण प्रक्रिया होगी।

दरअसल, त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं में आरक्षण की प्रक्रिया लॉटरी के जरिए 17 और 19 दिसंबर 4 को होने वाली थी। तय कार्यक्रम के अनुसार 17 दिसंबर को वार्ड पंच, सरपंच और जनपद सदस्यों के पदों का और 19 दिसंबर को जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य पदों का आरक्षण किया जाना था।

कलेक्टर अवनीश शरण ने आरक्षण की कार्रवाई के लिए अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी थी।

पंचायतों की आरक्षण लॉटरी स्थगित करने का आदेश

कलेक्टर कार्यालय की ओर से शासन के निर्देश का पालन करते हुए जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र, जनपद पंचायत अध्यक्ष, सरपंच, और वार्ड पंचों के आरक्षण से संबंधित 12 दिसंबर को जारी सभी आदेशों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया के लिए नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

19 दिसंबर को नगरीय निकायों की आरक्षण लॉटरी

बिलासपुर नगर निगम सहित जिले के 3 नगर पालिका परिषद रतनपुर, तखतपुर और बोदरी और 3 नगर पंचायत कोटा, बिल्हा और मल्हार के वार्डों का आरक्षण 19 दिसंबर को कलेक्टोरेट स्थित मंथन सभाकक्ष में होगा। आरक्षण की प्रक्रिया सबसे पहले बिलासपुर नगर निगम के 70 वार्डों के आरक्षण से होगी।

इसके लिए सायं 3 बजे से 4 बजे का समय निर्धारित किया गया है। कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने इसकी सूचना जारी करते हुए जिले के सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों और नागरिकों से आरक्षण प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहने की अपील की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

मंत्री ने थानेदार से कहा-मुझे बंधक बनाया, छुड़ाने पुलिस भेजिए:50 लाख की हेराफेरी, व्यापारी बोले-TI को पैसे दिए, फिर भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए

Published

on

सरगुजा , एजेंसी। अंबिकापुर में 50 लाख की चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने सोमवार को मंत्री राजेश अग्रवाल से शिकायत की। अग्रसेन भवन में व्यापारियों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

इसके बाद राजेश अग्रवाल ने कोतवाली थाना प्रभारी अखिलेश सिंह को फोन किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने मुझे बंधक बना लिया है। बांधकर बैठा दिया है, छुड़ाने के लिए पुलिस भेजिए।

इस पर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने कार्रवाई के लिए 2 दिन का समय मांगा है। वहीं, अब बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोमवार देर शाम राजेश अग्रवाल अग्रसेन भवन पहुंचे थे।

सोमवार देर शाम राजेश अग्रवाल अग्रसेन भवन पहुंचे थे।

व्यापारी बोले- शिकायत के बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए

जानकारी के मुताबिक, अग्रसेन भवन पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल से व्यापारियों ने कहा कि उनके कहने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

व्यापारियों ने टीआई को खर्चा-पानी के लिए पैसे देने का आरोप भी लगाया। उनका कहना था कि इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और उन्हें लगातार परेशान होना पड़ रहा है।

मंत्री ने TI से कहा- आरोपी नहीं पकड़ पा रहे तो मुझे छुड़ाइए

व्यापारियों की शिकायत सुनने के बाद मंत्री राजेश अग्रवाल ने कोतवाली थाना प्रभारी अखिलेश सिंह को फोन लगाया। उन्होंने कहा कि अपराधियों को नहीं पकड़ पा रहे हैं तो मुझे छुड़ाने के लिए पुलिस भेजिए।

राजेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों ने मुझे बंधक बना लिया है और बांधकर बैठा दिया है। इस पर थाना प्रभारी ने कार्रवाई के लिए दो दिन की मोहलत मांगी। मंत्री ने कहा कि दो-तीन दिन में कार्रवाई करके मुझे जानकारी दें।

व्यापारियों ने टीआई को खर्चा-पानी के लिए पैसे देने का आरोप भी लगाया।

व्यापारियों ने टीआई को खर्चा-पानी के लिए पैसे देने का आरोप भी लगाया।

फर्जी सील और रसीद बनाकर निकाल रहे थे सामान

मामला अंबिकापुर के खरसिया नाका स्थित अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी का है। कंपनी संचालक कान्हा अग्रवाल ने करीब एक महीने पहले कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी में छह साल से काम कर रही बिलिंग ऑपरेटर अंजुम निशा और पूर्व कर्मचारी रविंद्र यादव उर्फ विक्की ने कंपनी की फर्जी सील बनाकर बड़े पैमाने पर सामान की हेराफेरी की है।

शिकायत के मुताबिक, दोनों पिछले चार महीने से फर्जी नकदी रसीद बनाकर कंपनी से सामान निकाल रहे थे। पिकअप और दूसरे मालवाहक वाहनों से सामान गंगापुर स्थित एक गोदाम में पहुंचाया जाता था। यहां से दुकानों में इसकी सप्लाई की जा रही थी।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कॉल पर कोतवाली थाना प्रभारी अखिलेश सिंह से बात की।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कॉल पर कोतवाली थाना प्रभारी अखिलेश सिंह से बात की।

कर्मचारी ने दी थी हेराफेरी की जानकारी

21 अक्टूबर को कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी सचिन टोप्पो ने संचालक कान्हा अग्रवाल को फर्जी नकदी रसीद के जरिए सामान निकालने की जानकारी दी।

इसके बाद संचालक ने रसीदों और हिसाब-किताब की जांच कराई। जांच में ट्रेडिंग कंपनी से 50 लाख से अधिक के सामान की हेराफेरी का पता चला।

शिकायत पर पुलिस ने अंजुम निशा, रविंद्र यादव और रूपेश यादव के खिलाफ धारा 316(4) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। FIR दर्ज होने के एक महीने बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में मकान में घुसा कबाड़ से भरा ट्रक:घर में सो रहे लोग बाल-बाल बचे, 7 लाख का कबाड़ जब्त, चालक गिरफ्तार

Published

on

कोरबा। कोरबा के राताखार में देर रात तेज रफ्तार कबाड़ से भरा ट्रक सड़क किनारे बने मकान में घुस गया। हादसे के समय घर में लोग सो रहे थे, लेकिन सभी सुरक्षित बच गए। टक्कर से मकान के बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचा। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक मनोज सिंह को हिरासत में लिया है।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बजरंग चौक मुख्य मार्ग की है। ट्रक तेज रफ्तार में था। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया और ट्रक सड़क किनारे बने मकान में जा घुसा। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए।

ट्रक छोड़कर भागा चालक, पुलिस ने पकड़ा

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से चला गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने आसपास तलाश कर चालक मनोज सिंह को हिरासत में ले लिया। दूसरे चालक की मदद से ट्रक को मकान से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन जब्त कर थाने पहुंचाया।

ट्रक में 20 हजार 860 किलो कबाड़ मिला

पुलिस के मुताबिक, ट्रक में 20 हजार 860 किलो कबाड़ भरा था। इसकी कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई गई है। कबाड़ कहां से लाया गया था और कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि राताखार में ट्रक के मकान में घुसने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन जब्त किया और चालक को पकड़ लिया। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Continue Reading

कोरबा

8 फीट का अजगर महिंद्रा वर्कशॉप में घुसा:कोरबा में RCRS टीम ने 20 मिनट में रेस्क्यू किया, सुरक्षित जंगल में छोड़ा

Published

on

कोरबा। कोरबा के महिंद्रा वर्कशॉप में सोमवार सुबह करीब 8 फीट लंबा अजगर घुस गया। उसे देखकर कर्मचारी बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर RCRS की टीम मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में वन विभाग ने उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

वर्कशॉप खुलने के बाद सोमवार सुबह कर्मचारी काम पर पहुंचे थे। इसी दौरान एक कर्मचारी ने कोने में अजगर को देखा। इसके बाद कुछ कर्मचारी बाहर निकल गए, जबकि कुछ ने दूर से उस पर नजर रखी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

इसके बाद वन विभाग और RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) को सूचना दी गई। RCRS सदस्य उमेश यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने पहले लोगों को अजगर से दूर किया और फिर रेस्क्यू शुरू किया।

बिना नुकसान पहुंचाए पकड़ा अजगर

उमेश यादव ने बिना किसी उपकरण को नुकसान पहुंचाए और अजगर को चोट पहुंचाए बिना उसे काबू कर लिया। करीब 20 मिनट में रेस्क्यू पूरा हुआ। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया।

सांप दिखने पर खुद पकड़ने की कोशिश न करें

RCRS टीम के मुताबिक, मौसम में बदलाव, गर्मी और नमी के कारण सांप और अजगर भोजन या ठंडी जगह की तलाश में रिहायशी इलाकों, वर्कशॉप और घरों में पहुंच सकते हैं।

टीम ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीव दिखने पर उसे मारने या खुद पकड़ने की कोशिश न करें। उससे दूरी बनाए रखें और वन विभाग या RCRS हेल्पलाइन पर सूचना दें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677