Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर में रिटायर्ड ASI के बेटे-बहू ने किया मर्डर:सूटकेस में भरी युवक की लाश, सीमेंट डालकर प्लास्टर, फिर पेटी में डाला, दिल्ली से गिरफ्तार

Published

on

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के रायपुर में सोमवार सुबह यूपी के मेरठ जैसी वारदात को अंजाम दिया गया। धारदार हथियार से एक युवक का गला काटा, फिर शव को सूटकेस के अंदर डाला और सीमेंट का मोटा प्लास्टर चढ़ा दिया। मामले में पुलिस ने रिटायर्ड एएसआई के बेटे अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

मृतक युवक की पहचान किशोर पैंकरा के रूप में हुई है। अंकित वारदात का मास्टरमाइंड है। वो पेशे से वकील भी है। लाश फेंकने ले जाते वक्त पति और पत्नी CCTV कैमरे में कैद हुए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली फरार हो गए थे।

गोलबाजार इलाके में पति-पत्नी ने टीन की पेटी खरीदी फिर उसे ई-रिक्शा से ले गए थे।

गोलबाजार इलाके में पति-पत्नी ने टीन की पेटी खरीदी फिर उसे ई-रिक्शा से ले गए थे।

बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद सूटकेस से शव को निकाला गया।

बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद सूटकेस से शव को निकाला गया।

गोलबाजार इलाके में पति-पत्नी ने इसी दुकान से पेटी खरीदी थी।

गोलबाजार इलाके में पति-पत्नी ने इसी दुकान से पेटी खरीदी थी।

लाश को ठिकाने लगाने के दौरान CCTV में कैद हुए

मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के रायपुरा की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेज-2 का है। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी लाश को टीन की बड़ी पेटी के अंदर डालकर फेंकने ले जा रहे हैं। कार में 2 लोग सवार हैं। वहीं कार के आगे-पीछे स्कूटी सवार एक संदिग्ध युवती भी मंडरा रही थी।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने चालाकी से कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदात को अंजाम दिया। गाड़ी अल्टो है, लेकिन पुलिस को गुमराह करने के लिए नंबर प्लेट सेन्ट्रो का इस्तेमाल किया गया। सामने पूरा नम्बर प्लेट है, लेकिन पीछे से नंबर प्लेट को तोड़ा गया।

इसी पेटी में सूटकेस सहित शव को रखा गया था।

इसी पेटी में सूटकेस सहित शव को रखा गया था।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, रायपुर के रायपुरा की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेज-2 के पास पेटी में रखकर युवक की सड़ी हुई लाश फेंकी गई है। दोपहर बाद से पूरे इलाके में लाश की गंध इतनी फैल रही थी कि शाम होते-होते लोग झाड़ियों में देखने पहुंच गए। वहां ट्रंक देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने जब ट्रंक खुलवाया तो लाश सूटकेस में ठूंसी हुई मिली। सूटकेस में सीमेंट का प्लास्टर था। फोरेंसिक एक्सपर्ट के अनुसार सीमेंट का मोटा प्लास्टर करने से लाश सड़ने पर दुर्गंध नहीं उठती। हत्यारों ने इसी वजह से कत्ल के बाद युवक की लाश को ट्रंक में ठूंसा, फिर उसमें सीमेंट का प्लास्टर किया।

इसके बाद चेन लगाकर सूटकेस बंद किया, फिर भी जब दुर्गंध उठने लगी तो पकड़े जाने के डर से सूटकेस को पेटी में रखकर इंद्रप्रस्थ के सुनसान इलाके में फेंक दिया।

रायपुरा की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेज-2 से गुजरती हुई दिख रही है कार।

रायपुरा की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेज-2 से गुजरती हुई दिख रही है कार।

कार इंद्रप्रस्थ कॉलोनी से सुबह 9.50 बजे निकली

आरोपी ने प्लानिंग के तहत लाश को कार से लेकर गए। कार इंद्रप्रस्थ कॉलोनी से सुबह 9.50 बजे निकली। इसमें दो लोग सवार दिख रहे हैं। करीब ही एक ईवी सवार भी संदिग्ध है। जिस अल्टो कार में लाश ले जाई गई, वह सेंट्रो का नंबर है।

यह नंबर विजय भूषण के नाम पर दर्ज है। रजिस्ट्रेशन 20 साल पुराना है। झाड़ियों में जहां लाश भरी पेटी फेंकी गई है, वहां से करीब 100 मीटर दूर बस्ती है।

इसी पेटी में भरकर युवक की लाश को झाड़ियों में फेंककर आरोपी भाग निकले थे।

इसी पेटी में भरकर युवक की लाश को झाड़ियों में फेंककर आरोपी भाग निकले थे।

कार में लाश लोड कर ले गए थे आरोपी

पुलिस को इंद्रप्रस्थ कॉलोनी का सीसीटीवी फुटेज मिला है। इसमें ट्रंक एक पुरानी अल्टो कार में रखकर लाया जा रहा है। फुटेज के अनुसार हत्यारे सुबह करीब 9.30 बजे ट्रंक फेंकने आए थे। कार की पिछली नंबर प्लेट टूटी हुई है, लेकिन सामने की नंबर प्लेट में सीजी 04 बी- 7700 लिखा है।

जांच में पता चला है कि ये नंबर प्लेट 2005 की किसी सेंट्रो कार का है। यानी हत्यारों ने कार की नंबर प्लेट बदल दी थी।

कार के आगे-पीछे एक युवती भी जा रही है, जिससे शक है कि कहीं मेरठ जैसे वारदात तो तो अंजाम नहीं दिया गया है।

कार के आगे-पीछे एक युवती भी जा रही है, जिससे शक है कि कहीं मेरठ जैसे वारदात तो तो अंजाम नहीं दिया गया है।

सूटकेस फाड़कर बाहर आई गई लाश

बस्तीवालों का कहना है कि सुबह आते-जाते समय उन्हें हल्की दुर्गंध आ रही थी, लेकिन दोपहर बाद गंध काफी बढ़ गई। कुछ लोगों ने झाड़ियों में ट्रंक देखा। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम ने ट्रंक खुलवाया तो उसमें लाश निकली। शव फूलकर सूटकेस के कुछ हिस्से को फाड़कर बाहर आ गया था।

सूटकेस के अंदर युवक का शव मिला है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

सूटकेस के अंदर युवक का शव मिला है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

गला काटा, हाथ-पैर बांधा और मोड़कर सूटकेस में डाला

पुलिस के मुताबिक शव बुरी तरह सड़ चुका है, लेकिन शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक का गला कटा हुआ है। गले को किसी धारदार हथियार से काटने का अनुमान है। सूटकेस में ठूंसने के लिए उसे पूरी तरह से मोड़ा गया था। उसके हाथ-पांव को शरीर में जोड़कर बांधा गया था।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। साथ ही रायपुर और सरहदी जिलों के लापता युवकों की सूची से शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद से ही इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के आस-पास दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग डरे हुए हैं।

अब जानिए कहां से खरीदी गई थी पेटी ?

ट्रंक गोलबाजार के पेटीलाइन इलाके से खरीदा गया था। ट्रंक विक्रेता शब्बीर ने बताया कि ट्रंक एक युवक और युवती ने संदिग्ध हालात में सुबह-सुबह आकर खरीदा था। शब्बीर ने पुलिस को दोनों के हुलिए की जानकारी दी।

यूपी में भी हुई थी ऐसी ही हत्या

उत्तर प्रदेश के मेरठ में इसी साल मार्च महीने में एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी। उन्होंने शव के टुकड़े कर उसे एक ड्रम में डालने के बाद उसमें सीमेंट का घोल भर दिया। लाश अंदर जम गई।

लोगों को पता ना चले इसलिए आरोपी ने उसे अपने घर के अंदर ही छुपा दिया था। लाश को निकालने के लिए पुलिस को भी 2 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी।

प्रदेश में बड़ रहा क्राइम ग्राफ- विकास उपाध्याय

पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। सुनसान जगह में छोटे सूटकेस में एक आदमी को मार कर डाल दिया गया। उस पर सीमेंट डाला गया है। फिर उसे बड़ी पेटी में डालकर आउटर में छोड़ा गया है।

विकास ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया जा रहा है। गृहमंत्री बड़े-बड़े दावे करते है, लेकिन आज एक भी व्यक्ति यहां पर सुरक्षित नहीं है। कोई अकेले कहीं नहीं जा सकता है। अभी तक युवक की शिनाख्त भी नहीं हो पाई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending