Connect with us

छत्तीसगढ़

महतारी वदंन योजना आवेदन पर बवाल… कांग्रेस–बीजेपी नेता आमने–सामने:सरकार पर कांग्रेस ने लगाया धोखा करने का आरोप, बीजेपी नेता का पलटवार बस्तर की महिलाओं से इन्हें दिक्कत

Published

on

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना का आवेदन बस्तर संभाग में ऑफलाइन लेने का निर्देश बीते दिनों जारी किया है। साय सरकार के इस निर्णय पर कांग्रेस नेता सवाल उठा रहे है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है, कि सरकार की योजना में शामिल होने के लिए इंतजार कर रही रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बिलासपुर संभाग की महिलाओं के साथ ये धोखा है। भाजपा सरकार की नियम पर कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया है।

कांग्रेस नेताओं के आरोपों पर बीजेपी के प्रवक्ता दीपक उज्जवल ने पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, कि बस्तर की महिलाओं की खुशी कांग्रेस से देखी नहीं जा रही है। बस्तर की महिलाओं से कांग्रेस को दिक्कत है।

महिला बाल विकास विभाग संचालक ने यह आदेश 11 अगस्त को जारी किया था।

महिला बाल विकास विभाग संचालक ने यह आदेश 11 अगस्त को जारी किया था।

कब जारी हुआ था आदेश

11 अगस्त को महिला एवं बाल विकास विभाग संचालक ने दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा और कांकेर के कलेक्टर और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के लिए निर्देश जारी किया है। इस निर्देश में बस्तर संभाग के नियद नेल्लानार क्षेत्र में महतारी वंदन योजना के छूटे हितग्राहियों का आवेदन फार्म ऑफलाइन लिया जाए। ऑफलाइन आवेदन फार्म लेने की प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरु होगी और 31 अगस्त तक चलेगी।

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर।

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर।

भाजपा महिलाओं के साथ छल कर रही: धनंजय ठाकुर

दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा और कांकेर में ऑफलाइन फॉर्म लिए जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा, कि “15 अगस्त से सिर्फ बस्तर संभाग में प्रक्रिया शुरू क्यों? रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बिलासपुर संभाग की महिलाएं भी आवेदन के इंतजार में हैं। यह बाकी संभाग की महिलाओं के साथ भेदभाव है।” ये बीजेपी सरकार का दोहरा चरित्र है।

बीजेपी प्रवक्ता दीपक उज्जवल।

बीजेपी प्रवक्ता दीपक उज्जवल।

कांग्रेस पार्टी को बस्तर की आदिवासी बहनों से दिक्त: उज्जवल दीपक

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर के आरोपों पर बीजेपी प्रवक्ता उज्जवल दीपक ने पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, कि कांग्रेस पार्टी को हर उस चीज से दिक्कत है, जिससे हमारी बस्तर की बहनों को फायदा होता है। कांग्रेस पार्टी का काम रह गया है, भ्रम-भय और भ्रष्टाचार।

महतारी वंदन योजना का फार्म भरने में जो महिलाएं छूट गई थी, उन्हें सीएम साय की सुशासन सरकार में अवसर दिया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी को अपनी गिरबां में झाक कर देखनी चाहिए, कि जब उनकी सरकार थी, तो आदिवासी बहनों के लिए वो क्या करते थे? जब हमारी बहनों को योजना के तहत पैसा मिलने जा रहा है, तो कांग्रेस पार्टी को तकलीफ क्यों होती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

महाराजा अग्रसेन सम्मान-2026 से सम्मानित होने पर अशोक मोदी ने बाबूलाल अग्रवाल को दी हार्दिक शुभकामनाएँ

Published

on

कोरबा। छ.ग.प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमेन अशोक मोदी ने अपनी तथा छ.ग.प्रांतीय अग्रवाल संगठन के समस्त सदस्यों की ओर से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सामाजिक समरसता के संरक्षण, संवर्धन एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय अलंकरण “महाराजा अग्रसेन सम्मान-2026” हेतु चयनित किये जाने पर बाबूलाल अग्रवाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की है।

अशोक मोदी ने बताया कि बाबूलाल अग्रवाल बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, कर्मठ, सेवाभावी एवं अत्यंत समर्पित समाजसेवी हैं। उन्होंने सदैव समाजहित को सर्वाेपरि रखते हुए निःस्वार्थ सेवा, समर्पण एवं सकारात्मक सोच के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया है। उनका कार्यक्षेत्र केवल अग्रवाल समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि वे सर्वसमाज के उत्थान, सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव एवं समरसता को सुदृढ़ बनाने के लिए भी निरंतर सक्रिय रहते हैं। उनके प्रयासों से समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिला है तथा सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और प्रेरणा प्राप्त हुई है।

उन्होने कहा कि किसी भी व्यक्ति के वर्षों के निःस्वार्थ सेवाभाव, समर्पण और समाज के प्रति प्रतिबद्धता का जब शासन स्तर पर सम्मान होता है, तो वह केवल उस व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि उससे जुड़े समस्त समाज और संगठन के लिए भी गौरव का क्षण बन जाता है। बाबूलाल अग्रवाल को प्राप्त यह सम्मान उनके सतत सामाजिक योगदान, सेवा भावना एवं समर्पित कार्यशैली का सम्मान है।

मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि बाबूलाल अग्रवाल भविष्य में भी इसी उत्साह, निष्ठा एवं सेवाभाव के साथ सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे तथा समाज की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उन्होंने पुनः इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान संपूर्ण अग्रवाल समाज के लिए गर्व, गौरव एवं हर्ष का विषय है।

Continue Reading

कोरबा

बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल

Published

on

कोरबा 31 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशन में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो अधिनियम) के संबंध में अखिल भारतीय विद्यालय जागरूकता अभियान “सुरक्षित बचपन अभियान” के प्रथम चरण का आयोजन दिनांक 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। उक्त के परिपालन में आयोजित शिविर में सुश्री सीमा प्रताप चन्द्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) कोरबा के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, हायर सेकेण्डरी स्कूल(सी.एस.ई.बी.) कोरबा में सम्मिलित होकर उनके द्वारा बच्चों को जागरूक करते हुए कहा गया कि बच्चों को न केवल अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहना चाहिए, बल्कि किसी परिचित व्यक्ति, पड़ोसी अथवा रिश्तेदार पर भी आँख बंद करके विश्वास नहीं करना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति उन्हें किसी प्रकार का लालच देकर, बहला-फुसलाकर अथवा किसी अन्य प्रलोभन के माध्यम से अपने साथ चलने के लिए कहता है, तो वे उसके साथ न जाएँ। बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए तथा किसी भी असहज या संदिग्ध परिस्थिति में तत्काल अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा किसी विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी देनी चाहिए, बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है तथा उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। इसी कड़ी में उन्होंने यह भी कहा कि माता-पिता द्वारा बच्चों को डाँटना उनके प्रति चिंता, स्नेह एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आर्शिवाद स्वरूप है। बच्चों को माता-पिता की बातों को सकारात्मक रूप से समझना चाहिए तथा किसी भी परिस्थिति में निराश होकर गलत कदम के बारे में नहीं सोचना चाहिए। जीवन अनमोल है और जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना धैर्य एवं साहस के साथ करना चाहिए। उन्होने बताया कि 16-17 वर्ष की आयु जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। इस उम्र में प्रेम-प्रसंग जैसे रिश्तों के चलते घर से अन्यत्र किसी के साथ चले जाना कई बार अनजाने में कानूनी समस्याओं एवं आपराधिक प्रकरणों का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि यह उम्र प्रेम-प्रसंग में पड़कर अपने भविष्य को प्रभावित करने की नहीं, बल्कि शिक्षा प्राप्त करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने एवं अपने सुनहरे भविष्य के निर्माण की है। बच्चों को भावनाओं में बहकर कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो।
जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने बच्चों को शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि कोरबा जिले में बच्चों से संबंधित या पॉक्सो अधिनियम संबंधित एक भी मामला सामने न आए तथा किसी भी परिवार को किसी प्रकार के हृदय विदारक घटना का सामना न करना पड़े।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रॉबर्टसन में 8 से 11 नवंबर तक होगा श्री श्री 1008 महाकाली पूजा एवं भव्य मेला का आयोजन

Published

on

धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ, जसगीत, नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र, विभिन्न मंडलियों के लिए रखे गए आकर्षक पुरस्कार

रायगढ़।श्री श्री 1008 महाकाली पूजा एवं मेला समिति के मीडिया प्रभारी रविशंकर पटेल ने बताया कि जिले के खरसिया तहसील अंतर्गत रॉबर्टसन, चपले एवं बड़े डूमरपाली क्षेत्र में प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी श्री श्री 1008 महाकाली पूजा एवं भव्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं को सपरिवार शामिल होकर पूजा-अर्चना करने तथा मेले का आनंद लेने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

श्री श्री 1008 महाकाली पूजा एवं मेला समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन 8 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान माता महाकाली की पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण, जसगीत, नाटक, सिनेमा, डांस, सर्कस, झूला, मौत का कुआं सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां मेले का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करना और लोगों को सामूहिक रूप से उत्सव मनाने का अवसर प्रदान करना है।

चार दिनों तक होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

समिति द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 नवंबर, रविवार को मध्यरात्रि पूजा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके पश्चात 9 नवंबर, सोमवार और 10 नवंबर, मंगलवार को पूजा-पाठ, प्रसाद वितरण, जसगीत, नाटक, सिनेमा, डांस, सर्कस, झूला एवं मौत का कुआं सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 11 नवंबर, बुधवार को सुबह शांतिजल, मूर्ति विसर्जन एवं प्रसाद वितरण के साथ धार्मिक आयोजन का समापन होगा।

चार दिवसीय आयोजन में श्रद्धालुओं को माता महाकाली के दर्शन एवं पूजा-अर्चना का अवसर मिलेगा। वहीं मेले में मनोरंजन के विविध साधनों के माध्यम से बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए आकर्षक गतिविधियां उपलब्ध रहेंगी।

जसगीत एवं नाटक मंडलियों के लिए आकर्षक पुरस्कार

इस वर्ष आयोजन समिति ने जसगीत एवं नाटक मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पुरस्कारों की व्यवस्था की है। जसगीत मंडलियों के लिए प्रथम पुरस्कार 15,001 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 11,001 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 9,001 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त जसगीत झांकी के साथ आने वाली पार्टियों को 1,100 रुपये की सांत्वना राशि दिए जाने की घोषणा की गई है।

इसी प्रकार नाटक मंडलियों के लिए प्रथम पुरस्कार 35,001 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 25,001 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 15,001 रुपये रखा गया है। इन पुरस्कारों का उद्देश्य कलाकारों का उत्साहवर्धन करना और लोककला, धार्मिक प्रस्तुतियों तथा सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। समिति के अनुसार पुरस्कारों का वितरण निर्धारित नियमों एवं समिति के निर्णय के अनुसार किया जाएगा।

महाकाली पूजा के लिए सहयोग राशि की अपील

श्री श्री 1008 महाकाली पूजा एवं मेला समिति ने आयोजन को सफल बनाने तथा अखंड ज्योत प्रज्वलित करने के लिए श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है। समिति द्वारा अखंड ज्योत जलाने हेतु सहयोग राशि 501 रुपये निर्धारित की गई है। श्रद्धालु अपनी श्रद्धा एवं सामर्थ्य के अनुसार धार्मिक आयोजन में सहयोग कर सकते हैं।

समिति का कहना है कि जनसहयोग से धार्मिक आयोजन को व्यवस्थित एवं भव्य स्वरूप प्रदान किया जा सकेगा। इस प्रकार के आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर विशेष अपील

मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन समिति ने सुरक्षा एवं अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। मेले में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखे जाने की सूचना भी दी गई है। समिति ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें और आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग दें।

साथ ही मेले में चूड़ा-कड़ा पहनकर आने की परंपरा संबंधी सूचना का उल्लेख करते हुए श्रद्धालुओं को आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है। समिति ने स्पष्ट किया है कि मेला परिसर में शराब, मांस एवं अंडे का सेवन तथा बिक्री प्रतिबंधित रहेगी।

क्षेत्रवासियों से शामिल होने की अपील

श्री श्री 1008 महाकाली पूजा एवं मेला समिति, रॉबर्टसन, चपले एवं बड़े डूमरपाली तथा समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से श्रद्धालुओं को इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। समिति ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी के सहयोग, सहभागिता और आशीर्वाद से आयोजन भव्य एवं सफल होगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677