Connect with us

देश

संजय की तीसरी आँख : मुनाफ़े में विनम्र, नुकसान में विवेकशील

Published

on

शेयर बाज़ार भी बड़ा निराला रंगमंच है। यहाँ सुबह आदमी अपनी किस्मत का सिकंदर बनकर उठता है और शाम तक मोबाइल की स्क्रीन देखकर जीवन की नश्वरता पर चिंतन करने लगता है। बाजार चढ़े तो निवेशक का सीना 56 इंच का हो जाता है और बाजार गिरे तो वही सीना कैलेंडर में अगली तनख्वाह की तारीख खोजने लगता है।

विशेषज्ञ कहते हैं, “गिरते शेयर बाज़ार में घबराएँ नहीं, गंभीर रहें।” अब सवाल यह है कि भाई साहब, घबराएँ नहीं तो क्या करें? शेयरों के साथ हमारी मेहनत की कमाई भी गोता लगा रही हो और विशेषज्ञ गंभीर रहने की सलाह दें, तो मन करता है कि उन्हें अपनी पोर्टफोलियो रिपोर्ट दिखाकर पूछें-“महोदय, इसमें गंभीर होने लायक बचा क्या है?”

बाज़ार गिरने पर विशेषज्ञों की भाषा भी अचानक दार्शनिक हो जाती है। कल तक जो कहते थे कि यह शेयर चाँद तक जाएगा, आज समझाते हैं कि निवेश लंबी अवधि के लिए करना चाहिए। निवेशक बेचारा सोचता है कि चाँद तक जाने के लिए टिकट तो हमने भी खरीदा था, लेकिन हमारा रॉकेट रास्ते में ही कबाड़खाने में उतर गया!

सबसे मजेदार बात यह है कि जब बाजार चढ़ता है, तो हर कोई अपनी बुद्धिमत्ता का ढोल पीटता है। चाय की दुकान पर बैठा व्यक्ति भी बताता है कि उसने सही समय पर शेयर खरीद लिए थे। लेकिन बाजार गिरते ही वही महान निवेशक कहता है, “मैं तो लंबे समय के लिए निवेश करता हूँ।” मानो घाटा नहीं हुआ, बल्कि उसने भविष्य की पीढ़ियों के नाम संपत्ति जमा कर दी हो!

टीवी चैनलों पर विशेषज्ञ आते हैं। कोई कहता है, यह खरीदने का सुनहरा अवसर है। दूसरा कहता है, अभी और गिरावट आएगी। तीसरा समझाता है कि निवेशकों को धैर्य रखना चाहिए। दर्शक उलझन में पड़ जाता है कि आखिर करे क्या? खरीद ले, बेच दे या टीवी बंद करके भगवान का नाम जपे?

और फिर आता है “लंबी अवधि का निवेश”। यह ऐसा ब्रह्मास्त्र है, जिससे हर नुकसान को समझाया जा सकता है। शेयर गिरा तो कहेंगे, इंतजार कीजिए। और गिरा तो कहेंगे, और इंतजार कीजिए। कहीं निवेशक ही पहले लंबी अवधि की यात्रा पर निकल गया, तब भी शायद सलाह यही होगी-“बाजार में धैर्य बहुत जरूरी है!”

सच तो यह है कि शेयर बाजार में समझदारी जरूरी है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है अपनी आर्थिक हैसियत समझना। उधार लेकर निवेश करना और फिर बाजार को कोसना वैसा ही है, जैसे बिना छाता लिए बारिश में निकलना और बादलों पर मुकदमा ठोक देना।

इसलिए बाजार गिरे तो घबराइए मत, मगर आँखें बंद करके गंभीर भी मत हो जाइए। निवेश से पहले जानकारी लीजिए, जोखिम समझिए और अपनी जरूरतों के पैसे दाँव पर मत लगाइए।

आखिर शेयर बाजार में सबसे बड़ा मंत्र यही है-“मुनाफा हो तो विनम्र रहिए और नुकसान हो तो विवेकशील।” क्योंकि बाजार में पैसा डूबने के बाद भी उम्मीद बची रह सकती है, लेकिन उम्मीद के भरोसे बार-बार पैसा डुबाना कोई निवेश नहीं, आत्मविश्वास का आर्थिक दंगल है!

संजय एम तराणेकर

(कवि, लेखक व समीक्षक)

31, संजय नगर,

इन्दौर-452011 (मध्य प्रदेश)

Whatsapp No. 98260-25986

Continue Reading

देश

Ola को लगा 10 लाख रुपए का जुर्माना, कैब बुकिंग से पहले टिप मांगना पड़ा भारी

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने यात्रा शुरू होने से पहले ग्राहकों से अतिरिक्त भुगतान मांगने के मामले में ऑनलाइन कैब सेवा मंच ‘ओला’ का संचालन करने वाली कंपनी एएनआई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। नियामक के अनुसार, ओला मंच पर यात्रा शुरू होने से पहले ‘टिप’ या ‘ऐड-ऑन’ के विकल्प के जरिये उपभोक्ताओं को गुमराह किया गया और ‘डार्क पैटर्न’ का इस्तेमाल कर निष्पक्ष व्यापार व्यवहार का उल्लंघन किया गया।

‘डार्क पैटर्न’ किसी ऐप या वेबसाइट में इस्तेमाल किए जाने वाले ऐसे भ्रामक डिजाइन होते हैं, जो लोगों को ऐसे विकल्प चुनने के लिए प्रेरित करते हैं जिन्हें चुनने का उनका इरादा नहीं होता। इसके उदाहरणों में छिपे हुए शुल्क या ऐसी सदस्यता शामिल हैं जिन्हें रद्द करना मुश्किल होता है। प्राधिकरण की मुख्य आयुक्त निधि खरे और आयुक्त अनुपम मिश्रा की ओर से पारित आदेश में ओला को यह प्रथा तत्काल बंद करने का निर्देश दिया गया है।

प्राधिकरण ने ओला के मंच पर पेश इस विकल्प की जांच की थी, जिसके तहत ऐप पर चालक की तलाश के दौरान उपयोगकर्ताओं को अतिरिक्त भुगतान करने के लिए कहा जाता था। इसमें संकेत दिया जाता था कि ऐसा करने से उन्हें जल्द सवारी मिल सकती है। एक अधिकारी के बयान के अनुसार, ओला ने बाद में ‘टिप’ का नाम बदलकर ‘ऐड-ऑन’ कर दिया लेकिन सीसीपीए ने पाया कि इस प्रथा में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

सीसीपीए ने इसी तरह की प्रथा को लेकर अन्य कैब सेवा प्रदाताओं के खिलाफ भी स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। इससे पहले उसने रैपिडो (रोपेन ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड) के खिलाफ आदेश पारित करते हुए 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। इसी तरह के मामले में उबर और नम्मा यात्री के खिलाफ फिलहाल जांच जारी है।

Continue Reading

देश

PM मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो में सफर किया:काउंटर से टिकट खरीदा, CM डीके शिवकुमार साथ रहे, रू.15,600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू किए

Published

on

बेंगलुरु, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक के दौरे पर हैं। पीएम ने सुबह बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया। उन्होंने काउंटर से टिकट खरीदा और CM डीके शिवकुमार के साथ मेट्रो में सफर किया। शाम को प्रधानमंत्री ने मैसूरु में कॉसमॉस प्लेनेटोरियम का उद्घाटन किया।

PM मोदी ने राज्य में रू.15,600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू किए। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु 100 किमी से ज्यादा मेट्रो नेटवर्क वाला देश का तीसरा शहर बन गया है।

इससे पहले मोदी ने प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में कहा कि कर्नाटक सदियों से योग का केंद्र रहा है। यहां कई योग गुरु और विद्वान हुए हैं।

कर्नाटक सीएम शिवकुमार ने पीएम मोदी को बेंगलुरु के संस्थापक नादप्रभु केम्पेगौड़ा की मूर्ति दी।

कर्नाटक सीएम शिवकुमार ने पीएम मोदी को बेंगलुरु के संस्थापक नादप्रभु केम्पेगौड़ा की मूर्ति दी।

PM मोदी की स्पीच की अहम बातें …

PM मोदी ने कहा कि 60 लाख से ज्यादा परिवारों ने छतों पर सोलर पैनल लगाए हैं। इनमें कर्नाटक के 40 हजार परिवार हैं, जिन्हें रू.80 हजार की मदद दी गई। पीएम-कुसुम योजना से राज्य में 8 लाख से ज्यादा सोलर पंपों से सिंचाई हो रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय रेलवे गुलामी की सोच को पीछे छोड़ रहा है। कर्नाटक के 60 से ज्यादा स्टेशन अमृत भारत स्टेशन बन चुके हैं। अब यहां एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने की कोशिश हो रही है।

उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध के दौरान ऊर्जा क्षेत्र में बीते दशक में उठाए कदम भारत के काम आए। बेंगलुरु का LPG प्रोजेक्ट 80 हजार मीट्रिक टन भंडारण क्षमता बढ़ाएगा। देवनगोंडी टर्मिनल से पेट्रोल-डीजल की सप्लाई बढ़ेगी।

PM मोदी ने बेंगलुरु में वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने बेंगलुरु से गोवा के मडगांव के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन मैंगलुरु होते हुए बेंगलुरु और गोवा को जोड़ेगी। इससे कर्नाटक के तटीय इलाकों और गोवा के बीच रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

यह 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन है। इसमें चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार की सुविधा है। ट्रेन में कुल 1,128 यात्री सफर कर सकेंगे।

प्रधानमंत्री ने राज्यपाल सुधा यादव, CM शिवकुमार के साथ मेट्रो में सफर किया

PM मोदी बोले- कर्नाटक सदियों से योग का केंद्र रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक सदियों से योग का केंद्र रहा है। यहां कई योग गुरु और विद्वान हुए, जिन्होंने योग की परंपरा को आगे बढ़ाया।

मोदी बोले- दुनिया के बड़े नेता भी योग करते हैं

पीएम मोदी ने कहा कि विदेशी मेहमानों और विश्व नेताओं के साथ लंच-डिनर के दौरान योग की चर्चा जरूर होती है। दुनिया के बड़े नेताओं के परिवारों में भी लोग योग सीखते और करते हैं।

कतर की रॉयल फैमिली समेत कई विदेशी लोग योग के लिए समर्पित हैं। ऐसे लोगों को पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है। विदेशों में 150 से ज्यादा आयुर्वेद कोर्स को मान्यता मिली है। आज आयुर्वेद इलाज दुनिया में एक मूवमेंट बन गया है।

आजादी की लड़ाई के बीच युवाओं को योग सिखा रहे थे विवेकानंद: PM

पीएम मोदी ने कहा कि जब देश आजादी की लड़ाई लड़ रहा था, तब स्वामी विवेकानंद भारत के युवाओं को योग सिखा रहे थे। उन्होंने समाज के लिए योग ट्रेनर तैयार किए। प्रशांति कुटीरम से विकसित S-VYASA आज एक बड़ा संस्थान बन चुका है।

पीएम मोदी ने कहा कि प्रशांति कुटीरम की गोल्डन जुबली पर कई नई सुविधाओं की शुरुआत हुई है। इसके लिए उन्होंने S-VYASA परिवार को बधाई दी। साथ ही शेषाद्री जी की जन्म शताब्दी पर उन्हें नमन किया।

मोदी ने कहा कि शेषाद्री जी ने पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण में लगा दिया। उन्होंने संघ में रहकर लोगों को तैयार किया। उनकी सादगी और विनम्रता से आज भी करोड़ों स्वयंसेवक प्रेरणा लेते हैं। वे कहते थे कि जिस तरह मां बिना स्वार्थ के बच्चे की सेवा करती है, उसी तरह हमें समाज की सेवा करनी चाहिए।

एचवी शेषाद्री RSS के वरिष्ठ नेता और 1987 से 2000 तक संगठन के सरकार्यवाह (महासचिव) रहे।

एचवी शेषाद्री RSS के वरिष्ठ नेता और 1987 से 2000 तक संगठन के सरकार्यवाह (महासचिव) रहे।

PM मोदी बोले- कर्नाटक सदियों से योग का केंद्र रहा है

कर्नाटक की धरती सदियों से योग का केंद्र रहा है। योग से जुड़े आचार्यों और विद्वानों ने यहां जन्म लिया है और योग की परंपरा को समृद्ध किया है।

‘प्रशांति कुटीरम’ योग और रिसर्च का एक बड़ा संस्थान

प्रशांति कुटीरम बेंगलुरु में योग और रिसर्च का एक बड़ा संस्थान और आवासीय परिसर है। इसकी शुरुआत 1975 में हुई थी। यह S-VYASA (स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान) का मुख्य परिसर है।

यहां योग, ध्यान और योग से बीमारियों का इलाज और सेहत से जुड़े विषयों पर पढ़ाई और रिसर्च होती है। इसका मकसद प्राचीन भारतीय योग को आज के विज्ञान से जोड़ना है।

Continue Reading

देश

राहुल का आरोप- मोदी मेरा फोन टैप करा रहे:बोले- आमने-सामने बहस करें, तो मोदी PM नहीं रहेंगे, 12 दिन में 7वीं बार दी चुनौती

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। राहुल गांधी ने शुक्रवार को पीएम मोदी पर उनका फोन टैप करने का आरोप लगाया। राहुल ने इंस्टाग्राम पर ‘ऑस्क मी’ सेशन में मोबाइल दिखाते हुए कहा, विदेशी फंडिंग के सबूत यहां है। पीएम जानते हैं कि वह मेरा फोन टैप करा रहे हैं।

उन्होंने फिर बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि मेरे साथ आमने-सामने की बातचीत के बाद मोदी पीएम पद पर नहीं रहेंगे। पिछले 12 दिन में यह सातवीं बार है, जब राहुल ने पीएम मोदी को बहस के लिए बोला है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677