Connect with us

छत्तीसगढ़

सरस्वती साईकिल योजना बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संकल्प है – अमर सुल्तानिया

Published

on

शा. उ. मा. वि. सरखों एवं शा. उ. मा. वि. सिवनी नैला में छात्राओं को मिला योजना का लाभ

जांजगीर। नवागढ़ विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरखों तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी नैला में गत दिवस सरस्वती सायकल योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। दोनों विद्यालयों में छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई, जिससे उनकी शिक्षा यात्रा को नई गति व सुगमता मिली। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ साइकिल वितरित की।

दोनों ही आयोजनों के मुख्य अतिथि जनसेवक एवं भाजपा नेता अमर सुल्तानिया रहे। अपने प्रेरक उद्बोधन में उन्होंने कहा कि सरस्वती सायकल योजना केवल साइकिल प्रदान करने की औपचारिकता नहीं, बल्कि बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का सशक्त संकल्प है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को साइकिल मिलने से उनकी पढ़ाई बाधित नहीं होगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। उन्होंने छात्राओं को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं लक्ष्य-संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अमर सुल्तानिया सहित अतिथियों ने हरिलीला ट्रस्ट द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के स्कूल स्तर के प्रतिभागियों को प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

सरखों विद्यालय में हुआ कार्यक्रम

सरखों में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महादेव साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जितेंद्र तिवारी, जनपद सदस्य पूर्णिमा सिंह तंवर, सरपंच प्रीतिबल्लू राठौर, उपसरपंच रिंकी गोलू राठिया, पूर्व सरपंच संजय राठौर एवं शिवप्रसाद साव उपस्थित रहे।

अतिथियों का स्वागत देवेन्द्र सिंह तंवर, रामकृपा सूर्यवंशी, श्रवण सिंह, भूपेन्द्र धीवर, तिरीथ राम राठौर, रामदत्त यादव, संतोष राठौर सहित स्थानीय जनों द्वारा किया गया।

सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत सरखों विद्यालय की 30 छात्राएँ- कु. रेवती धीवर, माधवी धीवर, पल्लवी केंवट, खुशी बरेठ, साधना रावत, रीमा धीवर, अंशिका राठौर, पायल यादव, ममता प्रीति बरेठ, तमन्ना मानिकपुरी, गरिमा साहू, आरूषि मानिकपुरी, ईशा साहू, ममता, गिरजा सूर्यवंशी, सिमरन, जिज्ञासा, भारती, हिमानी, दिशा सूर्यवंशी, ईशा सूर्यवंशी, मोनिका, यशु, आशा, पुनिता, रंजना, प्रतिमा, सरोजनी, पूजा लाभान्वित हुईं।

कार्यक्रम का संचालन एवं समापन प्राचार्या पूर्णिमा शर्मा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकों -कृ. ममता सिंह, प्रभा उपाध्याय, धनेश्वरी शांडिल्य, सरिता साहू, रंजना वाहने, अंजू राशि तिर्की, किरण पाण्डेय, लालिमा दुबे, राजेश कुमार साहू, माया देवांगन, जावेद खान, किरण लता राठौर, नितेश राठौर, एम. देवांगन, नारायण प्रसाद साहू, राकेश राम बिंझवार, भारती रत्नाकर, आशुतोष दुबे का योगदान सराहनीय रहा।

सिवनी नैला विद्यालय भी कार्यक्रम संपन्न

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी नैला में आयोजित कार्यक्रम भी गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। अतिथि के रूप में शैलेन्द्र पाण्डेय अध्यक्ष शाला, रघुवीर बरेठ सरपंच, रमेश्वर पटेल महामंत्री, साकेत तिवारी महामंत्री, परमेश्वर, कृष्ण कुमार राठौर, कार्तिकेश्वर पाण्डेय, पतिराम करियारे, अंगेेश्वर राठौर, संतोष राठौर, रामगोपाल राठौर, चन्द्रमणी राठौर, भूपेन्द्र पाण्डेय, चन्द्रमणी मोंगरे, मित्र विजय राठौर,  छतराम सफेर, सुरेश यादव, रवि राठौर, शुक्ला प्रसाद, डॉ. संतोष धीवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण मिश्रा ने किया।

आयोजन को सफल बनाने में अध्यापकगणक- संजय तंबोली, मंजुला पाण्डेय, किरणलता पाण्डेय, प्रेमलता सूर्यवंशी, संगीता खरे, सविता राठौर, आकांक्षा तिवारी, सोनिया खैरवार, दीपिका शुक्ला, रमेश्वरी राठौर, अंकुर राठौर, सीमा आदित्य, आशीष कहरा, राजेश पाण्डेय, चौतराम प्रधान, सरोज मनहर, शशि सिदार, निलेश राठौर की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

चित्रा टॉकीज प्रांगण में बिखरेंगे रंग, गोपाल मोदी के संग होली का उमंग

Published

on

रंगों के पावन पर्व पर होली की भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

कोरबा। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा 4 मार्च 2026, बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम चित्रा टॉकीज प्रांगण, कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।इस आयोजन का उद्देश्य रंगों के इस पावन पर्व पर समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश देना है। समारोह में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं शहरवासी शामिल होंगे। इस होली मिलन समारोह में उपस्थितजन एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे तथा आपसी समरसता का संदेश प्रसारित करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं

रंगों के पावन पर्व होली के इस खास अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें पुराने मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कह कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

Continue Reading

कोरबा

होली खेलें पर जरा संभलकर, त्वचा और बालों का रखें खास ध्यान- त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जय

Published

on

कोरबा। होली रंगों का त्योहार है। इसे बड़े ही उत्साह और हर्ष के साथ मनाया जाता है। पहले पारंपरिक होली फूलों, सूखे गुलाल, और पानी के साथ मनाई जाती थी, लेकिन अब सिंथेटिक रंगों ने इसकी जगह ले ली है। जिसका दुष्प्रभाव न केवल हमारी त्वचा तथा बाल, आंखों में भी पड़ता हैं यह हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। होली की मस्ती के साथ-साथ उत्सव के दौरान अपनी त्वचा और बालों की देखभाल करना भी महत्वपूर्ण है। इसलिए इस होली में कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह एनकेएच के त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जय बावने देतें हैं।
डॉ. जय बताते हैं कि होली से एक दिन पहले अपनी त्वचा को ढेर सारे मॉइस्चराइजर से हाइड्रेट करें। अच्छी तरह से हाइड्रेटेड त्वचा नाजुक नहीं होती है जो आसानी से क्षतिग्रस्त नहीं होगी। होली के दिन अपने बालों में नारियल का तेल, शरीर पर बेबी ऑयल और होंठों पर लिप बाम लगाएं एवं अपनी त्वचा को सुरक्षित रखें। तेल लगाने के बाद सनस्क्रीन लगाना न भूलें। कपड़े पूरी बाजू के पहनें ताकि त्वचा को नुकसान कम से कम हो। अपने नाखूनों की सुरक्षा के लिए नेल पॉलिश लगाएं। होली के दिन भी खूब पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें।
होली के बाद त्वचा और बालों की देखभाल के टिप्स देते हुए डॉ. जय बतातें हैं कि एक बार जब रंग थोड़ा फीका हो जाए, तो त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने के लिए मेडिकल फेशियल करवाना चाहिए। यह आपको आकर्षक लुक वापस पाने में मदद करेगा। अगर आपको लगता है कि आपकी त्वचा हल्की फट रही है, तो एलोवेरा जेल या लैक्टोकैलेमाइन लोशन लगाएं, लेकिन अगर दाने बने रहते हैं, तो बिना किसी देरी के त्वचा विशेषज्ञ से मिलें। बालों को धोने से पहले सप्ताह में एक बार प्राकृतिक हेयर मास्क का उपयोग करें। डॉ. जय सुझाव देते हैं कि होली खेलने में अधिक पानी, फूलों की पंखुड़ियों और ऑर्गेनिक रंग का उपयोग करना बेहतर है। डॉ. जय बावने त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट विशेषज्ञ एडीसी लैब निहारिका और न्यू कोरबा हॉस्पिटल में नियमित रूप से उपलब्ध रहते है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायपुर : रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ

Published

on

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपने संदेश में कहा है कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमारे जीवन में नई ऊर्जा, उल्लास और सकारात्मकता का संचार करता है तथा भेदभाव मिटाकर सभी को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देता है।उन्होंने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि त्योहार मनाते समय प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें, जल संरक्षण का ध्यान रखें तथा पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में अपना सक्रिय सहयोग दें।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि पारंपरिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मनाई गई होली ही सच्चे अर्थों में आनंद और सौहार्द का उत्सव बनती है तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी विश्वास को और अधिक मजबूत करती है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677