वर्षा ऋतु में डायरिया व सर्पदंश की रोकथाम के लिए कलेक्टर ने दिए पुख्ता तैयारी के निर्देश
शाला भवनों सहित अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाने किया निर्देशित
डीएमएफ से “03 माह पूर्व स्वीकृत पर अप्रारम्भ कार्य होंगे निरस्तः – कलेक्टर“
कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा
कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने शासकीय कार्यो एवं विभागीय योजनाओं की कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कोरबा शहर के व्यस्तम मार्ग सुनालिया नहर पुल के पास अंडरपास निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासकीय स्वीकृति के एक वर्ष पूर्ण होने के बाद भी वर्क टेंडर जारी नहीं होने पर सेतु विभाग पर नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताओ नोटिश जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्य मे इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
कलेक्टर ने बरसात के मौसम में जिले में डायरिया जैसी जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग को पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूषित जल के सेवन से होने वाली बीमारियों की रोकथाम हेतु विभाग पूरी तरह सक्रियता से कार्य करें। दूरस्थ क्षेत्रों , वनांचलों एवं पीवीटीजी बसाहटों में समय रहते इसके बचाव की पूरी तैयारी सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही पीएचई विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों के हैण्डपम्प सहित अन्य जल स्त्रोतों का क्लोरीनेशन कार्य भी जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए कहा। कलेक्टर ने बारिश के मौसम में सर्पदंश की घटना को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग के पूरे अमले को सजग रहने एवं सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एंटीवेनम की उपलब्धता बनाए रखने के लिए कहा। जिससे इस प्रकार की घटना होने पर पीड़ित को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार मिल सके। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने अनुविभागो मे हैंडपम्प मैकेनिकों व लाईनमैन की बैठक लेकर सजगता से कार्य करने हेतु निर्देशित करने की बात कही।
बैठक में कलेक्टर ने जिले में हुए युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही के सम्बंध में जानकारी लेते हुए शिक्षकों के अभ्यावेदन का पुनरीक्षण कर प्रकरण का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही काउंसिलिंग के पश्चात स्कूलों में पदभार ग्रहण नही करने वाले शिक्षकों की भी जानकारी देने की बात कही। उन्होंने प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में 01 जुलाई से नास्ता वितरण प्रारंभ कराने हेतु आवश्यक तैयारियां पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल सहित आंगनबाड़ी , आश्रम छात्रावास में स्कूलों में भोजन तैयार करने हेतु गैस सिलेंडर की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी एसडीएम को इसका निगरानी करने के लिए कहा। उन्होंने विद्युत विभाग कोरबा व कटघोरा ग्रामीण को लेमरू, ललमटिया , अमलडीहा , बेलसेंघा, अमलडीहा जैसे दूरस्थ क्षेत्रो के विद्युत विहीन बसाहटों मजरा टोलों में विद्युतीकरण हेतु तेजी से कार्य करने की बात कही। कलेक्टर श्री वसंत ने महिला व बाल विकास अधिकारी को जिले के सुदूरवर्ती एरिया के पारा, मोहल्लों में डीएमएफ के माध्यम से मिनी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही विद्युतविहीन आंगनबाड़ी केंद्रों में किए जा रहे विद्युतीकरण कार्य को तेजी से पूर्ण कराने के लिए कहा। उन्होंने अपर कलेक्टर को अधिकारी कर्मचारी के विभागीय जांच कार्य को भी शीघ्रता से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।
ग्राम पंचायतों के अधूरे व लंबित कार्यो की हुई समीक्षा
डीएमएफ से नए कार्यों की स्वीकृति पर रोक, अधूरे पुराने कार्य पहले करें पूर्णः- कलेक्टर
कलेक्टर ने बैठक में सर्व जनपद सीईओ से पंचायतों में स्वीकृत , पूर्ण – अपूर्ण व अप्रारम्भ कार्यो की समीक्षा करते हुए अधूरे सभी स्कूल, पंचायत सहित अन्य भवन निर्माण कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायतो में निर्माणरत शाला भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं यथाशीघ्र पूर्ण कराने की बात कही। इस हेतु निर्माण कार्यो में श्रमिक बढ़ाने एवं समांतर कार्य संचालित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को पंचायतो में 03 माह पूर्व के स्वीकृत एवं आज दिनांक तक अप्रारम्भ कार्यो को निरस्त कराने हेतु निर्देशित किया। साथ ही 01 जनवरी 2024 से पूर्व के स्वीकृत एवं अपूर्ण कार्यो वाले पंचायतो में निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने तक डीएमएफ से नए कार्य स्वीकृत नही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पंचायतो में पुराने जर्जर एवं उपयोगविहीन भवनों के विनिष्टीकरण हेतु भवन चिन्हांकित कर सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिससे इन भवनों का ग्राम पंचायत से अनुमोदन कराकर डिस्मेंटल किया जा सके। साथ ही भवनों के विनिष्टीकरण के पश्चात मलबों का निस्तारी कार्य भी सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास एवं पीएम जनमन आवास के निर्माण रत आवासों के कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए आवास निर्माण में गम्भीरता से प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया। इस हेतु अधिकारियों को फील्ड में जाकर हितग्राहियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने हेतु प्रेरित करने एवं उनकी निर्माण कार्य मे आने वाली समस्याओं को निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्रता से निराकरण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी कोरबा मयंक अग्रवाल, डीएफओ कटघोरा कुमार निशांत, निगमायुक्त आशुतोष पांडेय, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी, मनोज कुमार बंजारे सहित सभी एसडीएम , जनपद सीईओ एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कोरबा/पाली। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता प्रवीण सिंह ने 13 अगस्त को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से पारिवारिक मुलाकात करने रायपुर पहुंचे और निज निवास में उनसे सौहार्द्र वातावरण में करीब 15 मिनट तक उनसे चर्चा की। प्रवीण सिंह ने बताया कि वे पारिवारिक चर्चा के लिए डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की और सौहार्द्र वातावरण में उनसे लम्बी चर्चा हुई। ज्ञातव्य हो कि डॉ. रमन सिंह, प्रवीण सिंह के पारिवारिक रिश्तेदार हैं और आए दिन उनसे मुलाकात करते रहते हैं। वे सामाज को संगठित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी करते रहते हैं। भाजपा संगठन पर भी चर्चा प्रवीण सिंह के डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात के दौरान डॉ. रमन सिंह ने कोरबा जिला भाजपा संगठन के बारे में भी जानकारी ली और संगठन को लेकर अन्य आवश्यक चर्चा भी हुई।
कोरबा 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अपने कलेक्टर आवास में ध्वजारोहण कर उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण कर संवैधानिक मूल्यों के साथ देश के विकास में योगदान देंः- कलेक्टर कुणाल दुदावत
सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु किया प्रेरित
कोरबा। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। पूरा परिसर स्वाधीनता के गौरव,शहीदों केे त्याग और राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर हो उठा। उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया एवं स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों के प्रति श्रद्धा अर्पित की। इस दौरान कलेक्टर दुदावत ने इस मौके पर जिला कार्यालय परिसर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर पूजा अर्चना भी की। साथ ही कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने देशभक्ति से संबंधित भाषण, गीत और कविता प्रस्तुत किए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों एवं महानायकों के बलिदान का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने व महानायकों ने देश को आजादी दिलाने के साथ ही राष्ट्र निर्माण का मार्ग भी दिखाया है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों को अपने जीवन और कार्यों में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्य हमें अपने दायित्वों व कर्तव्यों की निरंतर याद दिलाते है। इन मूल्यों की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए देश और समाज के विकास में योगदान देना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सिविल सेवक एवं प्रत्येक नागरिक सामाजिक मूल्यों और संवैधानिक मूल्यों के साथ कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। देश के विकास को नई ऊर्जा व नए उत्साह के साथ आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक सोच, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना आवष्यक है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यो में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। देश भक्ति गीत के माध्यम से शहीदों को किया गया नमन सहायक कलेक्टर ईषंात जायसवाल ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के बलिदान को नमन किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति कर्तव्य भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर द्वय देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव, संयुक्त कलेक्टर कौषल तेंदुलकर, श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर, सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।