कोरबा
तरईडांड डकैती कांड : आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव डिक्सेना सहित 19 आरोपी गिरफ्तार
थाना बालको क्षेत्र में डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश
कोरबा पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण व विशेष टीम के माध्यम से की कार्यवाही
कोरबा। 11 नवम्बर को बालको थानांतर्गत ग्राम तरईडांड में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता अर्जित की है। डकैती में संलिप्त आम आदमी पार्टी के पूर्व कोरबा जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश में संयुक्त सचिव चंद्रकांत डिक्सेना पिता भूषणलाल डिक्सेना सहित 19 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस सनसनीखेज मामले का उजागर आज एएसपी नीतिश ठाकुर एवं सीएसपी भूषण एक्का ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान किया।
पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक के कुशल निर्देशन में थाना बालको क्षेत्र में हुई संदिग्ध घटना को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष जांच टीम गठित की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश के आधार पर पुलिस के पांच अलग-अलग टीम बनाया गया जिसमें विभिन्न थाना के अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ साइबर सेल कोरबा की टीम मिलकर काम कर रही थी इस टीम 05 टीमों में कल 50 अधिकारी एवं कर्मचारी थे एक टीम घटना स्थल पर केम्प किया व अन्य टीम cctv चेक, सूचना संकालन, विवेचना कार्य आदि बनाकर घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच किया जा रहा था जिसमें सभी पहलुओं की बारीकी से तकनीकी विश्लेषण, मैदानी जांच एवं सूचना तंत्र के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई।
घटना का विवरण
दिनांक 06.11.2025 एवं 11.11.2025 को ग्राम तरईडाँड़ निवासी शत्रुघन दास के घर पर लगभग करोड़ रुपए की राशि होने की जानकारी मिलते ही संगठित रूप से डकैती की योजना बनाई गई।
▪️मुख्य आरोपी चन्दकांत डिक्सेना ने अपने साथियों को संपर्क कर बुलाया।
▪️योजना में साहेब दास, पवनपूजन सिंह, रणु साहू, गोरेलाल पटेल, रितेश श्याम, गुनितराम पटेल सहित अन्य आरोपी शामिल थे।
▪️आरोपीगण अलग-अलग वाहनों से रात में घटनास्थल पहुँचे।
▪️रैकी की गई, परंतु ग्रामीणों की सतर्कता एवं पुलिस गश्त की आशंका के कारण आरोपी घटना को अंजाम दिए बिना लौट गए।
साहेब दास ,नरसिंह दास द्वारा पीड़ित परिवार व संपत्ति की संपूर्ण जानकारी आरोपियों को उपलब्ध कराई गई थी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण—
- साहिब दास/ लक्ष्मण दास मह´त 44 वर्ष तरईडाँड़, थाना बालको नगर, जिला कोरबा
- विदेशी दास/ मुकुलादास 36 वर्ष तरईडाँड़, थाना बालको नगर, जिला कोरबा
- सुनील दास मह´त/ साहेबदास महत 25 वर्ष तरईडाँड़, थाना बालको नगर, जिला कोरबा
- नंदकिशोर राठौर/ धनीराम राठौर 34 वर्ष खाम्हिया, थाना नगरदा, हाल – लायंस स्वीट के पास BDM हॉस्पिटल रोड, चांपा
- पवनपूजन सिंह/ उदियार सिंह गोड़ 45 वर्ष वार्ड नं. 03, थाना पाली, जिला कोरबा
- संतोष कुमार श्रीवास/ नोमन श्रीवास 48 वर्ष बिर्रा, हाल – तालदेवी, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा
- उमेश सिंह ठाकुर/ नरेन्द्र सिंह ठाकुर 31 वर्ष तालदेवी, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा
- समार सिंह /बीरबल गोड़ 60 वर्ष भीजनारा, थाना बाकीमोंगरा, जिला कोरबा
- कलेश्वर सिंह /अतिंक सिंह 27 वर्ष कमरीद, थाना सारंगगांव, जिला जांजगीर-चांपा
- रतिराम सिंह (रतिराम यादव) /भोंदूराम 54 वर्ष हर्रभोंठा, थाना बाकीमोंगरा, जिला कोरबा
- चन्दकांत डिक्सेना/ भूषण लाल डिक्सेना 39 वर्ष बाँकीमोंगरा बस स्टैण्ड कटघोरा, थाना कटघोरा
- नरसिंह दास/ कंवेल दास 40 वर्ष बरेडीगुड़ा, थाना दर्री, जिला कोरबा
- श्याम जायसवाल/ मिठाई लाल जायसवाल 28 वर्ष चिर्रा, थाना कटघोरा
- गोरेलाल पटेल/ अनुजराम पटेल 36 वर्ष बोईदा, थाना हरदीबाजार
- रितेश श्याम/ संतराम श्याम 46 वर्ष बोईदा, ओढ़ालीडीह, थाना हरदीबाजार
- गुनितराम पटेल/ रामादीन पटेल 60 वर्ष रेँगी बाजारपारा, थाना हरदीबाजार
- शंकर पटेल उर्फ छोंदू /जोधराम पटेल 28 वर्ष कुम्हारपारा हरदीबाजार
- प्रदीप यादव उर्फ लल्लू /समारू यादव 23 वर्ष दरभाभा, थाना कटघोरा
- अर्जुन विश्वकर्मा/ अजय विश्वकर्मा 19 वर्ष सुतर्रा, थाना कटघोरा
पुलिस जांच में प्रमुख तथ्य सामने आए–
✔ साइबर सेल द्वारा तकनीकी विश्लेषण
✔ गाँव में की गई रैकी की पुष्टि
✔ संदिग्ध वाहनों की गतिविधि दर्ज
✔ मुख्य आरोपियों की भूमिका स्पष्ट
✔ मुखबिर की गुप्त सूचना से अहम सुराग
पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि —
📌 किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तत्काल थाना बालको या डायल 112 में दें।
📌 आपकी सूचना गोपनीय रखी जाएगी एवं उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
कोरबा
चित्रा टॉकीज प्रांगण में बिखरेंगे रंग, गोपाल मोदी के संग होली का उमंग
रंगों के पावन पर्व पर होली की भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं
कोरबा। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा 4 मार्च 2026, बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम चित्रा टॉकीज प्रांगण, कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।इस आयोजन का उद्देश्य रंगों के इस पावन पर्व पर समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश देना है। समारोह में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं शहरवासी शामिल होंगे। इस होली मिलन समारोह में उपस्थितजन एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे तथा आपसी समरसता का संदेश प्रसारित करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं
रंगों के पावन पर्व होली के इस खास अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें पुराने मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कह कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
कोरबा
होली खेलें पर जरा संभलकर, त्वचा और बालों का रखें खास ध्यान- त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जय
कोरबा। होली रंगों का त्योहार है। इसे बड़े ही उत्साह और हर्ष के साथ मनाया जाता है। पहले पारंपरिक होली फूलों, सूखे गुलाल, और पानी के साथ मनाई जाती थी, लेकिन अब सिंथेटिक रंगों ने इसकी जगह ले ली है। जिसका दुष्प्रभाव न केवल हमारी त्वचा तथा बाल, आंखों में भी पड़ता हैं यह हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। होली की मस्ती के साथ-साथ उत्सव के दौरान अपनी त्वचा और बालों की देखभाल करना भी महत्वपूर्ण है। इसलिए इस होली में कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह एनकेएच के त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जय बावने देतें हैं।
डॉ. जय बताते हैं कि होली से एक दिन पहले अपनी त्वचा को ढेर सारे मॉइस्चराइजर से हाइड्रेट करें। अच्छी तरह से हाइड्रेटेड त्वचा नाजुक नहीं होती है जो आसानी से क्षतिग्रस्त नहीं होगी। होली के दिन अपने बालों में नारियल का तेल, शरीर पर बेबी ऑयल और होंठों पर लिप बाम लगाएं एवं अपनी त्वचा को सुरक्षित रखें। तेल लगाने के बाद सनस्क्रीन लगाना न भूलें। कपड़े पूरी बाजू के पहनें ताकि त्वचा को नुकसान कम से कम हो। अपने नाखूनों की सुरक्षा के लिए नेल पॉलिश लगाएं। होली के दिन भी खूब पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें।
होली के बाद त्वचा और बालों की देखभाल के टिप्स देते हुए डॉ. जय बतातें हैं कि एक बार जब रंग थोड़ा फीका हो जाए, तो त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने के लिए मेडिकल फेशियल करवाना चाहिए। यह आपको आकर्षक लुक वापस पाने में मदद करेगा। अगर आपको लगता है कि आपकी त्वचा हल्की फट रही है, तो एलोवेरा जेल या लैक्टोकैलेमाइन लोशन लगाएं, लेकिन अगर दाने बने रहते हैं, तो बिना किसी देरी के त्वचा विशेषज्ञ से मिलें। बालों को धोने से पहले सप्ताह में एक बार प्राकृतिक हेयर मास्क का उपयोग करें। डॉ. जय सुझाव देते हैं कि होली खेलने में अधिक पानी, फूलों की पंखुड़ियों और ऑर्गेनिक रंग का उपयोग करना बेहतर है। डॉ. जय बावने त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट विशेषज्ञ एडीसी लैब निहारिका और न्यू कोरबा हॉस्पिटल में नियमित रूप से उपलब्ध रहते है।
कोरबा
ई-रिक्शा ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर:महिला के सिर में गंभीर चोट, कोरबा में हादसे के बाद चालक मौके से भागा
कोरबा। कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास सोमवार को शाम करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, निरमला राजपूत अपने पति मोहन सिंह के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास पीछे से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
इस दौरान ई-रिक्शा एक राहगीर मां और बेटी को भी चपेट में लेने से बाल-बाल बचा। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ीं और उनके सिर में गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताया है। उन्होंने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
