Connect with us

कोरबा

शिक्षक समाज के निर्माण और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं : राज्यपाल रमेन डेका

Published

on

एसईसीएल डीएवी विद्यालय बिलासपुर में आयोजित हुआ द्रोणाचार्य संगम शिक्षक सम्मान समारोह

बिलासपुर/कोरबा। एसईसीएल डीएवी विद्यालय, बिलासपुर में द्रोणाचार्य संगम शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल छत्तीसगढ़ रमेन डेका उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के शुभारंभ में भारत के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर राज्यपाल रमेन डेका एवं अन्य अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान का स्मरण किया गया।

समारोह में एसईसीएल के विभिन्न संचालन क्षेत्रों के अंतर्गत संचालित सभी डीएवी विद्यालयों के शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान एवं समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि राज्यपाल छत्तीसगढ़, रमेन डेका ने कहा कि विद्यार्थी जीवन व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण चरण होता है और इस दौरान शिक्षक विद्यार्थियों के ज्ञान, व्यक्तित्व एवं भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक से प्राप्त सीख का प्रभाव विद्यार्थी के पूरे जीवन पर रहता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता का कोई छोटा रास्ता नहीं होता। सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन आवश्यक है। उन्होंने कार्य को टालने की प्रवृत्ति और आलस्य से दूर रहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जीवन में सीखने की प्रक्रिया कभी समाप्त नहीं होनी चाहिए। व्यक्ति को सदैव कुछ नया सीखने के लिए तत्पर रहना चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि समाज ने हमारे लिए क्या किया, बल्कि यह विचार करना चाहिए कि हमने समाज के लिए क्या किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने तथा अपने ज्ञान और क्षमता का उपयोग सकारात्मक योगदान के लिए करने का आह्वान किया।

समारोह में बिलासपुर संभाग के आयुक्त सुनील जैन, एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, एसईसीएल डीएवी बिलासपुर के प्राचार्य के. पार्थिपन, डीएवी बिलासपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय सहायक अधिकारी श्रीमती मौलिका मुखर्जी तथा एसईसीएल डीएवी कोरबा की प्राचार्य श्रीमती सुचित्रा शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह तथा एसईसीएल एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी समारोह में उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

नारी शक्ति मछुवा सहकारी समिति बुका मड़ई के मतदाता सूची प्रकाषित

Published

on

दावा- आपत्ति 12 सितंबर तक आमंत्रित

कोरबा 07 सितंबर 2026। नारी शक्ति मछुवा सहकारी समिति मर्यादित बुका मड़ई पंजीयन क्रमांक 346 के सदस्यों की मतदाता सूची का प्रकाशन 07 सितंबर 2026 को कर दिया गया है। मतदाता सूची के सम्बंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 12 सितंबर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जी.डी. पाण्डेय ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी कार्यालय बुका मड़ई में प्रबंधक/सदस्य श्रीमती बसंती बाई के पास  12 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 14 सितंबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित

Published

on

छात्रावास में अनुचित व्यवहार की जांच के बाद की गई निलंबन की कार्यवाही
कोरबा, 07 सितंबर 2026। 100 सीटर कन्या छात्रावास पोड़ी उपरोड़ा में पदस्थ छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती शारदा नेताम (मूल पद सहायक शिक्षक एल.बी.शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमलडीहा) को छात्राओं के प्रति अनुचित व्यवहार की शिकायत की जांच के बाद निलंबित कर दिया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 अगस्त 2026 को छात्रावास की छात्राओं ने अधीक्षिका के कार्य-व्यवहार को लेकर मुख्य मार्ग पर आक्रोश प्रदर्शन कर उन्हें हटाने तथा किसी अन्य व्यक्ति को अधीक्षिका के रूप में पदस्थ करने की मांग की थी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पोड़ी उपरोड़ा द्वारा  प्रकरण की जांच के लिए तीन वरिष्ठ प्राचार्यों की समिति गठित की गई थी। जांच प्रतिवेदन में अधीक्षिका का व्यवहार छात्राओं के प्रति उचित नहीं होने तथा मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध नहीं कराने, भोजन की गुणवत्ता खराब होने, छात्रावास परिसर में देर रात तक पूजा पाठ और घंटी बजाने से बच्चों की पढ़ाई एवं नींद प्रभावित होने संबंधी शिकायतों की पुष्टि हुई।
संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा से  प्राप्त प्रस्ताव एवं जांच प्रतिवेदन के आधार पर श्रीमती नेताम का कृत्य गंभीर कदाचरण की श्रेणी में पाए जाने पर  छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के तहत श्रीमती शारदा नेताम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी तथा उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पोड़ी उपरोड़ा निर्धारित किया गया है।

Continue Reading

कोरबा

कलेक्टर जनदर्शन में आमजनों ने रखीं अपनी समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश

Published

on

कोरबा, 07 सितंबर 2026। जिले के दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक के नागरिक आज अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और शिकायतों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए।  जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य  इलाज में सहायता, शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण पर कार्यवाही,  प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने, पीएम आवास  योजना-ग्रामीण की लंबित राशि का भुगतान, फैक्ट्री में हुए दुर्घटना पर राहत राशि दिलाने, बिजली बिल में सुधार,  नए राशन कार्ड,  सड़क मरम्मत, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, दिव्यांग एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन, लंबित वेतन-मानदेय के भुगतान, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार, एवं रिकॉर्ड दुरुस्ती, लंबित मुआवजा प्रकरणों की जांच,  ग्रामीण क्षेत्रो में खेल सुविधाओं का विकास और आजीविका के साधनों से जोड़ने से संबंधित आवेदन प्रमुख रहे।

कलेक्टर श्री दुदावत ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार और निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में आने वाले प्रत्येक प्रकरण पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने तथा पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ देकर  आवश्यक राहत पहुँचाने निर्देशित किया।
जनदर्शन के दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, अपर कलेक्टर ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677