कोरबा
सत्ता मद में चूर मंत्री देवांगन का व्यवहार कोई अजूबा नहीं, क्या छत्तीसगढ़ की माता बहनों को कुड़ा करकट समझ रखे हैं? – सपना चौहान
अनशनकारी फ्लोरा मैक्स से पीडि़त महिलाओं से मंत्री देवांगन ने किया दुव्र्यवहार: कांग्रेस ने घेरा
कोरबा । फ्लोरा मैक्स कंपनी द्वारा ठगी की शिकार महिलाएं इस कडकड़ाती ठंड में न्याय की आस में आईटीआई (तानसेन) चौक पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठी हंै। महिलाओं से मिलने पहुंचे राज्य के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के सुर अचानक बदल गए और महिलाओं को खुले आम धमकी दे दी और कड़े तेवर दिखाते कहा-ज्यादा हेकड़ी दिखाओगे तो उठाकर फेंकवा देंगे। महिलाओं ने भी तत्काल जवाब देते हुए कहा कि उठाकर फेंकवा दो, हमारे वोट से ही नेता बने हो। क्या छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों को आप कुड़ा करकट समझ रखे हैं? जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने मंत्री देवांगन के बयान को आढ़े हाथों लेते हुए कहा कि धरना स्थल पर श्रम मंत्री का व्यवहार जो दिखाई दिया, वह कोई आश्चर्यजनक घटना नहीं है। वास्तव में सत्ता के मद में चूर भाजपा को मंत्रियों व पदाधिकारियों का गुरूर होना कोई अजूबा नहीं। श्रीमती चौहान ने यह भी कहा कि महिलाओं ने जैसा बताया कि फ्लोरा मैक्स कंपनी के शुभारंभ कार्यक्रम का उद्घाटन स्वयं मंत्री देवांगन ने किया था, जिसकी वजह से महिलाओं ने भरोसा कर कंपनी की योजनाओं में शामिल हुईं और आज ठगी का शिकार हो गई हैं। उपेक्षा और आरोपियों के प्रति बरती जा रही नरमी पर नाराजगी जताई और कहा कि कोरबा की जनता को अब समझ आने लगा है। पिछले विधानसभा चुनाव के समय अपने आपको छत्तीसगढिय़ा एवं आम जनता के हितैषी बताने वाले मंत्री लखन देवांगन का सत्ता का नशा सिर चढ़ कर बोल रहा है। जो माता बहनों का अपमान करने से भी नही चुक रहे हंै। इसके लिए मंत्री देवांगन सार्वजनिक रूप से महिलाओं से मांगी मांगे। भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा एक बार फिर उजागर हो गया है। पिछली कांग्रेस की सरकार में महिला स्व सहायता समूह को 12,000 करोड़ रूपये का कर्जा माफ किया गया था, तो क्या यह सरकार जो अपने आप को महिलाओं का हितैषी होने का ढिढ़़ोरा पिटती है, इनका कर्जा नहीं माफ कर सकती?
आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने भी महिलाओं के दुख दर्द को मरहम लगाने के बजाय स्पष्ट रूप से कहा कि हम लोग लोन माफ नहीं कर करते हैं। लोन हमसे पूछ कर लिये थे क्या? लोन के पैसे से आप लोग दारू मुर्गा खा गये।
सपना चौहान ने आगे कहा कि भाजपा शासन में कानून व्यवस्था की स्थिति एकदम लचर हो गई और अपराधियों के पौ-बारह हो गए हैं। सभी तरफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। चोरी, हत्या, बलात्कार जैसी अपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि आम जनता की फरियाद भाजपा शासन में कोई सुनने वाला नहीं हैै।
हाल ही में छात्रावास की एक नाबालिग आदिवासी लडक़ी ने एक बच्चे को जन्म दिया। जो प्रदेश में भाजपा सरकार की बिगड़ती कानून व्यवस्था का ज्लवंत उदाहरण है। झूठ का सहारा लेकर सत्ता हथियाने वाले भाजपाई उसी जनता का आभार ऐसे शब्दों से करते है। यह जनता बखूबी समझ गई है। मंत्री के उक्त बयान की जितनी भी भर्तस्ना की जाय कम है। इसकी सारे कांग्रेसी निंदा करते है।
कोरबा
कोरबा प्रेस क्लब में जयसिंह और अरुण साव आमने-सामने:शपथ ग्रहण समारोह में विकास पर सियासी बहस, उपलब्धियों और चुनावी नतीजों को लेकर तीखी नोकझोंक
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह का मंच गुरुवार को उस समय राजनीतिक रंग में रंग गया, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर सवाल उठाए। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव और उद्योग मंत्री तथा स्थानीय विधायक लखनलाल देवांगन भी मौजूद थे।
अपने संबोधन में जयसिंह अग्रवाल ने कहा, “सरकार अपनी ढाई साल की सिर्फ ढाई उपलब्धियां ही बता दे।” उन्होंने कहा कि यदि विकास के दावे किए जा रहे हैं तो उन पर खुले मंच से सार्वजनिक बहस होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सरकार के किसी भी मंत्री को कोरबा के विकास कार्यों पर चर्चा की चुनौती दी।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने चुनावी नतीजों का हवाला देकर किया पलटवार
कोरबा का दौरा करने की दी सलाह
जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव लंबे समय बाद कोरबा आए हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित रहने के बजाय कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा, दीपका, कटघोरा और बालको का दौरा करें, ताकि जिले की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
महापौर पर नरमी, सरकार पर सवाल
पूर्व मंत्री ने कहा कि कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत का कार्यकाल अभी केवल 16 महीने का है, इसलिए उनके कामकाज पर सवाल उठाना उचित नहीं होगा। वहीं उन्होंने राज्य सरकार के ढाई साल के कार्यकाल को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय भी अधिकारियों की गड़बड़ी का खुले मंच से विरोध किया जाता था।
अरुण साव का पलटवार
जयसिंह अग्रवाल के बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया। समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा, “पहले जयसिंह अग्रवाल अपने कार्यकाल का आत्ममंथन करें। पांच साल कांग्रेस की सरकार रही, महापौर भी उनके घर से थी, लेकिन जनता ने चुनाव में जवाब दे दिया।”
उन्होंने दावा किया कि वर्तमान भाजपा सरकार ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए काम कर रही है।
कोरबा
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित
कोरबा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जो 24 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में श्रीमती ज्योत्सना महंत, सांसद, लोकसभा क्षेत्र कोरबा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली थी, अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा ने बताया कि बैठक की अगली तिथि एवं समय की सूचना संबंधित सदस्यों एवं अधिकारियों को पृथक से प्रदान की जाएगी।
कोरबा
सामान्य सभा की बैठक 25 जुलाई को
कोरबा। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक 25 जुलाई शनिवार को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
बैठक में शिक्षा विभाग, स्वास्थय, पशुपालन, कृषि, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल ग्रामीण कोरबा/कटघोरा की समीक्षा की जायेगी।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized11 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
