Connect with us

छत्तीसगढ़

हत्यारों ने बताया कैसे मारा…फुलप्रूफ मर्डर प्लान :बोले-पता नहीं था पूर्व-विधायक का भाई है, बच जाता तो हमें जिंदा नहीं छोड़ता, इसलिए मार डाला

Published

on

रायगढ़,एजेंसी। ‘हमें नहीं पता था कि ये जयपाल कांग्रेस के पूर्व विधायक चक्रधर सिदार का भाई है, तो उसको नहीं मारते। मारने के लिए पैसे नहीं लिए हैं। शुभम ने आधे रास्ते में मारने का प्लान बताया। मना करने पर कहा कि हम नहीं मारेंगे तो ये हमें नहीं छोड़ेगा। गांजा लेने जाना है, इसकी गाड़ी भी छीनना है, इसलिए मार डाले।’

ये बातें सचिव जयपाल सिंह की हत्या करने वाले सहयोगी कमलेश यादव ने बताई है। रायगढ़ पुलिस के मुताबिक मारने वालों में मुख्य आरोपी शुभम गुप्ता PM आवास मित्र है, जबकि मदन गोपाल और कमलेश साहू कॉलेज स्टूडेंट्स हैं। तीनों ने मिलकर चलती कार में गला घोंटकर हत्या की। लाश जंगल में फेंककर फरार हो गए थे।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, कांग्रेस के पूर्व विधायक चक्रधर सिदार का भाई जयपाल सिंह सिदार (43) पाकरगांव का ग्राम सचिव था। मास्टरमाइंड शुभम गुप्ता (20) प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास मित्र के पद पर काम करता था। 7 जुलाई की सुबह जयपाल सिंह ने अपने बच्चे को स्कूल छोड़ा।

इसी दौरान शुभम ने जयपाल को फोन किया। उसे किसी काम के बहाने कोतबा बुलाया। इस दौरान शुभम अपने 2 अन्य साथी कमलेश यादव और मदन गोपाल को भी साथ ले आया। दोनों साथी कॉलेज के स्टूडेंट हैं। सभी जयपाल की ही कार में रवाना हुए।

शुभम और जयपाल पीछे बैठे थे, जबकि एक साथी गाड़ी चला रहा था। जैसे ही गाड़ी जशपुर रोड की ओर बढ़ी, शुभम और उसके साथियों ने चलती कार में गमछे से गला घोंटकर जयपाल की हत्या कर दी। सिसरिंगा घाटी के जंगल में लाश को फेंककर भाग गए।

किसने दी थी जयपाल को मारने की सुपारी ?

पूर्व विधायक के भाई जयपाल को मारने की सुपारी जेल में बंद शिव साहू ने दी थी। शिव साहू खुद हत्या के मामले में जेल में बंद है। उम्रकैद की सजा काट रहा है। इसने अप्रैल 2022 में सरिया थाना क्षेत्र के देवगांव के रहने वाले 45 साल के युवक की हत्या की थी।

शिव साहू का मृतक जयपाल की पत्नी से अफेयर था। जयपाल इनके अफेयर के बीच में बाधा बन रहा था। उसे रास्ते से हटाने के लिए हत्या की, लेकिन शिव साहू की साजिश नाकाम हो गई। वह हत्या के आरोप में पकड़ा गया।

1 लाख की सुपारी देकर कराई हत्या

पुलिस के मुताबिक करीब 6 महीने पहले जब शिव साहू पैरोल पर जेल से बाहर आया था। उसने शुभम गुप्ता से जयपाल की हत्या के लिए बात की। 1 लाख रुपए में सुपारी तय की। शुभम ने जयपाल की हत्या की सुपारी ले ली।

जून में अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 3 जुलाई को जब शिव साहू दोबारा पैरोल पर बाहर आया, तो उसने शुभम को एडवांस में 10 हजार रुपए कैश दिए। इसके बाद 7 जुलाई को शुभम और उसके 2 साथियों ने मिलकर जयपाल की हत्या कर दी।

ग्राम सचिव को मारने के लिए सुपारी देने वाला शिव साहू की फाइल फोटो।

ग्राम सचिव को मारने के लिए सुपारी देने वाला शिव साहू की फाइल फोटो।

कैसे हुआ मर्डर का खुलासा ?

दरअसल, ग्राम सचिव जयपाल 7 जुलाई से लापता था। पहले तो उसे लापता मानकर पुलिस तलाश में जुटी रही, लेकिन 23 दिन बाद सिसरिंगा घाटी के जंगल में ग्राम सचिव का शव सड़ी-गली हालत में बरामद हुआ। साथ ही लाखा के पास लावारिस हालत में कार मिली।

पुलिस ने 7 जुलाई की घटनाओं को सिलसिलेवार खंगालना शुरू किया। कौन-कौन उस दिन जयपाल से मिला, किसने उसे फोन किया, इसका रिकॉर्ड निकाला गया। इसी जांच में शुभम गुप्ता का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने शुभम की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू किया।

धरमजयगढ़ के पास सिसरिंगा घाटी के जंगल में ग्राम सचिव की मिली सड़ी-गली लाश।

धरमजयगढ़ के पास सिसरिंगा घाटी के जंगल में ग्राम सचिव की मिली सड़ी-गली लाश।

शक गहराने पर उसे हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई। पुलिस की पूछताछ में पहले तो शुभम ने टालमटोल किया, लेकिन कड़ाई से पूछने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस केस में कुल 4 लोग आरोपी हैं, जिनमें से 3 गिरफ्तार कर लिए गए हैं, जबकि एक पहले से जेल में बंद है।

पुलिस पूछताछ में क्या-क्या बोले आरोपी ?

आरोपियों ने बताया कि हत्या के बाद उन्होंने जयपाल का मोबाइल बंद कर दिया था। वे शव को लेकर जशपुर रोड पर घूमते रहे। बाद में वे धरमजयगढ़ के पास सिसरिंगा घाटी पहुंचे। उन्होंने शव को जंगल में फेंक दिया। शव को छिपाने के बाद उन्होंने उसका मोबाइल फोन मैनपाट के जंगल में फेंक दिया।

इसके साथ ही, आरोपियों ने कार की नंबर प्लेट भी हटा दी और कुछ दिनों तक उसे चलाते रहे। इसके बाद 21 जुलाई को लाखा के पास सड़क किनारे कार छोड़कर फरार हो गए। सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने हत्या में इस्तेमाल गमछा जला दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 28 सितम्बर से बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित

Published

on

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए
जिले के सभी मतदान केंद्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का दिनांक 28 सितम्बर 2026 से विधानसभावार ईएलसी प्रशिक्षण आयोजित किया गया हैं।
इस सम्बन्ध में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा स्वीप कार्ययोजना के तहत् युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने एवं उनके मध्य मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से समस्त शासकीय- अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों,उच्च शिक्षण संस्थानों, समस्त मतदान केन्द्रों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, औद्योगिक इकाइयों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC का गठन कर मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा हैं।

सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि इस कड़ी में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के सुचारू क्रियान्वयन हेतु सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का विधानसभावार प्रशिक्षण दिनांक 28 सितम्बर 2026 से 01अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया हैं।
जिसके तहत् 28 सितम्बर को 22-कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित हैं।
दिनांक 30 सितम्बर को 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाली ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से जनपद पंचायत पाली के सभाकक्ष में एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से स्वामी आत्मानंद स्कूल सेजेस पोड़ीउपरोड़ा में आयोजित किया गया हैं।
इसी प्रकार दिनांक 01 अक्टूबर को 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से 1:30 बजे तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया है।
इसी प्रकार 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण दिनांक 01 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया हैं।
सभी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बीएलओ के ईएलसी प्रशिक्षण में समस्त बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ एवं मास्टर ट्रेनर्स को समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया हैं।

Continue Reading

कोरबा

सुयश:शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) में जीता सिल्वर मेडल

Published

on

कोरबा। डीएव्ही स्कूल का होनहार छात्र शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु(काम्बेट) खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने शास्वत सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
शास्वत सिंह कोरबा की जानमानी पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह एवं एसईसीएल से सेवानिवृत्त अधिकारी कन्हैया सिंह के पौत्र हैं।
नेशनल के लिए चयन
शास्वत सिंह का चयन नेशनल लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) के लिए हुआ है और शुभचिंतकों, परिजनों एवं विद्यालय प्रबंधन ने बेहतर प्रदर्शन के लिए शास्वत सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Continue Reading

कोरबा

30 सितम्बर को सभी संभाग मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा एवं छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष पी आर यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के कर्मचारी एवं पेंशनर अपनी 8 सूत्रीय लम्बित मांग को लेकर आगामी 30सितम्बर को प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर मुख्य मंत्री के नाम संभागायुक्त को ज्ञापन सौपेंगे।इस धरना प्रदर्शन की तैयारी पुरे प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है।इसी परिपेक्ष में आज राजधानी रायपुर स्थित कर्मचारी भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के समन्वयक जी आर चंद्रा, प्रदेश महामंत्री हिमांचल साहू, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार,प्रदेश सचिव सी एल दुबे, संजय शर्मा,रामचंद्र तांडी,नरेश वाढेर,विमल कुंडू,बेनीराम गायकवाड़,शाहिल मुदलियार,शुभम भट्ट, बी पी कुरील सहित कर्मचारी एवं पेंशनर भारी संख्या में उपस्थित रहे ।सभी ने धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया ।

अपील

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रभात शर्मा एवं विनय सोनवानी छत्तीसगढ़ प्रदेश ट वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जिला शाखा कोरबा के द्वारा अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में कोरबा जिले के समस्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स अधिक से अधिक संख्या में संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन में पहुंचे एवं अपनी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने हेतु ज्ञापन सौंपें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677