Connect with us

कोरबा

उपभोक्ता सशक्त होगा तभी राष्ट्र सक्षम होगाः ग्राम पंचायत भटगांव में उपभोक्ता जागरूकता शिविर संपन्न

Published

on

कोरबा जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा ग्रामीणों को उपभोक्ता अधिकारो की दी गई जानकारी
कोरबा। कोरबा छ.ग. राज्य उपभोक्ता आयोग के निर्देशानुसार जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा द्वारा प्रतिमाह कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में  ग्राम पंचायत भटगांव में कोरबा जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा ग्रामवासियों को उनके अधिकारों व हितों की जानकारी दी गई।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा की अध्यक्षा श्रीमती रंजना दत्ता, सदस्यगण- सुश्री ममता दास एवं पंकज कुमार देवड़ा ने संयुक्त रूप से बताया कि उपभोक्ता कौन है व उपभोक्ता के अधिकार क्या है ? उपभोक्ताओं को किसी वस्तु की कीमत, गुणवत्ता की जांच, मात्रा की जांच, सेवा व संविदा शर्तें, बीमा, मेडिकल क्लेम फाइनेंस कंपनियां, बैंक, यातायात वाहन, आनलाइन खरीददारी सोच समझकर करनी चाहिए। अपने हित के विरुद्ध संविदा से परेशान होने पर वे ई-जागृति पोर्टल के माध्यम से घर में बैठकर ही ई-फाइलिंग के माध्यम से जिला आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है। इसके पश्चात् आयोग के द्वारा ई-हियरिंग के माध्यम से वाद की सुनवाई का अधिकार भी उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला आयोग में शिकायत दायर करने के लिए वाद मूल्य के आधार पर पंजीयन शुल्क 5 लाख तक शून्य, 5 लाख से अधिक और 10 लाख से कम पर 200 रू फीस, 10 लाख से अधिक 20 लाख से कम की फीस 400 रू, 20 लाख से अधिक और 50 लाख से कम की फीस 1000 रू होगी, की जानकारी देते हुए प्रतिभागियों को अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहने की बात कही। आयोग की अध्यक्षा श्रीमती रंजना दत्ता, सदस्यगण- सुश्री ममता दास एवं पंकज कुमार देवड़ा ने विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए यह भी बताया कि उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों एवं हितों के लिए सतर्क रहना होगा एवं स्वयं जागरूक होना होगा, तभी जागो ग्राहक जागो की सार्थकता सिद्ध होगी।

इस दौरान उपस्थित महिलाएं एवं अन्य ग्रामीणों के प्रश्रों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। शिविर के दौरान आयोग के कर्मचारीगण मनीराम श्रीवास, राजेश्वर इंगले, आनंद सिंह ठाकुर ग्राम पंचायत भटगांव के सरपंच श्रीमति पूजा राठिया, सचिव सुरेश खुंटे, उपसरपंच प्रतिनिधि इरफान मेमन, गांव के गणमान्य नागरिक मंगल सिंह राठिया, श्याम लाल राठिया, बजरंग सिंह, चंपा कंवर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रोजगार सहायक घनश्याम कंवर बहुसंख्या में महिलाएं, बच्चे व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

सूरज का जन्मदिन:गिरोह का जश्न

Published

on

कोरबा/कुसमुण्डा। राजनीतिक में उभरता सितारा सूरज महंत का जन्मदिन 01 सितम्बर को कोरबा जिले के कई स्थानों में मनाया गया और सूरज महंत भी अधिकांश कार्यक्रमों में शामिल हो कर लोगों का अभिवादन किया। कुसमुण्डा में एक नजारा ऐसा दिखा, जिसमें गिरोह के लोग सूरज का महामाला से स्वागत कर जन्मदिन का जश्न मनाया।
ये गिरोह के लोग वही हैं, जो करीब दो साल पहले जब सुश्री सरोज पाण्डेय लोकसभा का चुनाव लड़ रही थीं और कुसमुण्डा में टेंट लगाकर ये भाजपा में शामिल होने बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे, लेकिन कटघोरा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद इनका टेंट उखड़ गया और सरोज पाण्डेय उक्त कार्यक्रम में पहुंची ही नहीं और इनकी भाजपा में एंट्री नहीं हो पाई। भाजपा में एंट्री न होने के कारण अब फिर श्रीमती ज्योत्सना महंत से नजदीकी बढ़ाने में लगे हुए हैं।
ब्लाक कांग्रेस का कार्यक्रम था और कोई फोटो खिंचाता है तो खुशी के क्षण में मना भी नहीं कर सकते- मनोज चौहान
गिरोह का महामाला के साथ सूरज महंत का स्वागत राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है और यह फोटो जमकर वायरल हो रही है। एक कांग्रेस नेता ने उक्त फोटो दिव्य आकाश को उपलब्ध कराई, जिसमें सूरज महंत ऐसे लोगों से अनजान, महामाला से स्वागत स्वीकार कर लिया, लेकिन इस उभरते सितारे को फूंक-फूंक कर कदम रखना होगा, ताकि राजनीति में कलंक जैसे शब्द न आए।
प्रतिक्रिया जानने दिव्य आकाश प्रतिनिधि ने जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान से प्रतिक्रिया जानी, जिस पर उन्होंने कहा कि कुसमुण्डा में सूरज महंत का जन्मदिन कार्यक्रम ब्लाक कांग्रेस कमेटी का था, जिसमें प्रमुख रूप से वे स्वयं मनोज चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश परसाई, ब्लाक अध्यक्ष संजय आजाद, डा. देवेश, श्रीमती प्रभा कंवर, परमानंद सिंह, आर बी मिश्रा, नवल किशोर पंडित, अमित भदोरिया, श्यामू सलाम, निक्की कुकरेजा, आशा साहू, पालकी कुजूर, भुवनेश्वरी दास, प्रदीप अग्रवाल, अनिल गुप्ता, विनोद सारथी सहित युवा कांग्रेस, इंटक एवं तीन महिला समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।
सूरज महंत का जन्मदिन कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया।

Continue Reading

कोरबा

रेल लाइन से गांव का रास्ता हुआ बाधित, ग्रामीणों ने चक्काजाम की चेतावनी दी

Published

on

कोरबा। पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के कर्री मार्ग पर बैरा उदरदा पर्यटन स्थल तक आवाजाही का मार्ग गेवरा-पेंड्रा रोड रेल लाइन बिछाने से बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने अब इस मुद्दे को लेकर सड़क चक्काजाम आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने 10 दिनों का अल्टीमेटम देकर वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग की है।

सोमवार को ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता युसूफ खान के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा है कि पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक का बैरा उदरदा पर्यटन स्थल प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। यह 70 किलोमीटर के आसपास के लोगों का एकमात्र प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है। पर्यटन स्थल पर घने जंगल और विशाल जलराशि पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं। लेकिन यहां तक पहुंचने का मार्ग गेवरा-पेंड्रा रोड रेल कॉरिडोर की लाइन बिछाने से बाधित हो गया है। 5 साल से काम जारी है। कई दशकों से आवाजाही के मार्ग के बंद होने से ग्रामीणों को परेशानी होगी। इस मार्ग पर अंडरपास, ओवरब्रिज या फिर वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कराकर ग्रामीणों को राहत दी जाए। अन्यथा चक्काजाम आंदोलन के लिए विवश होंगे। ज्ञापन में इस मांग के समर्थन में ग्राम पंचायत अड़सरा, बैरा, लैंगी, कुम्हारसानी, पसान, पुटीपखना समेत आसपास की ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने भी हस्ताक्षर किए हैं।

Continue Reading

कोरबा

28 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आजीवन संगठन सेवा सम्मान

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन का आजीवन संगठन सेवा सम्मान समारोह जमनीपाली के परमेश्वरी होटल में हुआ। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी से सेवानिवृत्त संगठन के वरिष्ठ सदस्यों को शॉल, श्रीफल, सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। 28 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आजीवन संगठन सेवा सम्मान दिया गया।

जनता यूनियन के प्रांताध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने कहा कर्मचारी की सेवानिवृत्ति केवल शासकीय सेवा से है, संगठन से नहीं। प्रांताध्यक्ष द्विवेदी ने कहा कि वरिष्ठ साथियों का लगाव, अनुभव व चिंतन बना रहता है। उनके मार्गदर्शन से वर्तमान पीढ़ी को नई दिशा मिलती है। विशिष्ट अतिथि प्रदीप पाठक ने कहा कि संगठन की मजबूती समर्पित कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ साथियों के सम्मान से है।

अतिविशिष्ट अतिथि उमाशंकर वर्मा ने कहा कि कर्मचारी हितों के संघर्ष में सेवानिवृत्त साथियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का संचालन उदय राठौर व दिनेश कुमार चंद्रा ने किया।इस मौके पर संगठन के सचिव घनश्याम गबेल, प्रांतीय सदस्य संजय लसार, प्रमोद राठौर, प्रकाश सिंह राठौर, अरुण सागर, पुष्पेंद्र सिंह बैस, दिलेश्वर प्रजापति, मो. नासिर खान, मुरलीधर सोनिकर, त्रिलोक पटेल, सुधेश पाठक आदि मौजूद रहे।

सेवानिवृत्त अतिविशिष्ट अतिथि एसए सईद ने कहा कि यह सम्मान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए भावुक और यादगार क्षण है। युवा संगठन की अमूल्य धरोहर हैं। वरिष्ठों के अनुभव से सीख लेकर संगठन को आगे बढ़ाएं। सम्मानित सेवानिवृत्त डीएस दीक्षित ने संगठन से अपने लंबे जुड़ाव के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में संगठन की आजीवन सेवा और कर्मचारी हितों में योगदान के लिए उमेश कुमार श्रीवास्तव, लक्ष्मी नारायण यादव, दुर्गा शंकर दीक्षित, टीपी गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, सत्यनारायण राठौर, सुंदरलाल साहू, उमाशंकर सिंह, छविराम साहू, जोहित राम राठौर, विजय मेहरा समेत अन्य का सम्मान किया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677