Connect with us

कोरबा

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल की नई कार्यकारिणी ने ली सेवा की शपथ

Published

on


लायंस क्लब की गतिविधियों से मन में नई ऊर्जा आती है-राजेन्द्र अग्रवाल


कोरबा। लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल ने अपनी सेवा गतिविधियों से नई पहचान बना रहा है। लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के शपथ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि मुझे इस तरह के समारोह में पहली बार आने का सुअवसर मिला, लेकिन यहां की गतिविधियों से परिचित होकर मेरे मन में नई ऊर्जा का संचार हुआ। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में क्लब की गतिविधियों से समाज को नई दिशा मिल रही है। जंगल क्षेत्र में नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल मील का पत्थर साबित होगा।
द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डि 3233 सी के पूर्व प्रांतपाल एवं देश के प्रख्यात वक्ता लायन प्रीतपाल बी एस बाली ने शपथ अधिकारी के रूप में नई कार्यकारिणी को शपथ दिलायी और सभी ने सेवा का संकल्प लिया। सत्र 2024-25 के लिए एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल (आटो सेंटर) अध्यक्ष, लायन सुरेन्द्र डनसेना-सचिव, लायन दीपक जायसवाल-कोषाध्यक्ष, लायन सुभाषचंद अनंत-प्रथम उपाध्यक्ष, लायन पार्वती दास-द्वितीय उपाध्यक्ष सहित उनकी टीम ने सेवा की शपथ ली। इनके अलावा मार्गदर्शक एवं व्यवस्थापक के रूप में पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल सहित संचालक मंडल ने भी शपथ ली। इस अवसर पर प्रदेश के जाने माने दिग्गज लायन पहुंचे थे, जिनमें प्रथम वाईस डि.गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल, द्वितीय वाईस डि.गवर्नर एमजेएफ लायन रिपुदमन पुसरी, जोन चेयरमेन लायन राजेश अग्रवाल, इंटर नेशनल फंडिंग के डायरेक्टर एमजेएफ लायन ईश्वर अग्रवाल, पूर्व केबिनेट सचिव एमजेएफ लायन आशीष अग्रवाल, माइक्रो चेयरमेन इंटरनेशनल कन्वेंशन लायन मोहन सिंह छाबड़ा सपरिवार कार्यक्रम में पधारे थे। सभी ने लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के सेवा कार्यों की सराहना की और लायन पीएमजेएफ डॉ. राजकुमार अग्रवाल को इंटरनेशनल पीन से सम्मानित होने पर बधाई दी। इनके अलावा इस अवसर पर प्रेम प्रकाश शर्मा, दीपक जोशी, रोटरी क्लब से मनीष अग्रवाल, लायंस क्लब बालको से लायन रितेश केडिया, कैलाश गुप्ता, भोजराम राजवाड़े, प्रेमलता अग्रवाल, बिजय अग्रवाल, नूतन राजवाड़े, रवि अग्रवाल, मधुलता राजवाड़े, मधुपाल, रितेश शाह, त्रिलोकचंद अग्रवाल, विनीता गुप्ता, दर्शन अग्रवाल, निवृत्तमान अध्यक्ष मनोज गुप्ता,रंजना महावर, श्रीमती गायत्री अग्रवाल, श्रीमती प्रीति अग्रवाल,श्रीमती चंदा अग्रवाल, वरूण अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, श्रीमती मंगल बुधिया, लायन दिग्गजों की जीवन संगनियों सहित सैकड़ों की संख्या में लायन सदस्य, विद्यालय के अध्यापकगण, विद्यार्थी, अभिभावक एवं क्षेत्र के नागरिक सहित स्पेशल गेस्ट के रूप में बिलासपुर वनमंडल के अनुसंधान एवं विस्तार अधिकारी सुंदर सिंह धुर्वे, एसडीओ प्रहलाद यादव सहित काफी संख्या में वनकर्मी उपस्थित थे।
आक्सीजोन परिसर में 800 पौधों का रोपण
मां के नाम से पेड़ लगाने में हृदय से होती है अनुभूति-सुंदर सिंह


शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व बिलासपुर वनमंडल से आये वन विस्तार एवं अनुसंधान अधिकारी सुंदर सिंह धुर्वे एवं एसडीओ प्रहलाद यादव के मार्गदर्शन में नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा द्वारा निर्धारित आक्सीजोन परिसर में मुख्य अतिथि राजेन्द्र अग्रवाल सहित सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने 800 पौधे लगाए। अध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने इनकी सुरक्षा का जिम्मा उठाया है। इस अवसर पर सुंदर सिंह धुर्वे एवं प्रहलाद यादव ने कहा कि मां के नाम से पेड़ लगाने में ह्दय से अनुभूति होती है। इस विद्यालय में आकर लगा कि यहां के प्रबंधक द्वारा क्षेत्र को जिस तरह से हरितिमा बनाया है, इससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। पेड़ लगाने वाले के साथ मां का नाम भी अंकित करना एक नई अनुभूति थी।


बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, महिला सदस्यों ने मनाया सावन उत्सव


शपथ ग्रहण समारोह के बाद महिला सदस्यों ने सावन उत्सव मनाया और झूले का आनंद उठाया। इस अवसर पर प्रबंधन द्वारा प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया था, जिसमें सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में विद्यालयीन छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी और राजस्थानी संस्कृति पर आधारित संगीतमय नृत्य किया। नृत्य इतना मनमोहक था कि प्रमुख वक्ता के तौर पर पधारे लायन रिपुदमन पुसरी ने डांस टीचर और बच्चों को 1100-1100 रूपए से पुरस्कृत किया।

राजकुमार जैसा नेतृत्व मिले तो असंभव भी संभव हो जाता है-लायन बिजय अग्रवाल
शपथ समारोह को संबोधित करते हुए गेस्ट ऑफ ऑनर पीएमजेएफ लायन बिजय अग्रवाल ने कहा कि हम सभी सेवा के संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन बड़े भैय्या लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल जैसा नेतृत्व मिले तो असंभव सा भी कार्य संभव हो जाता है। ग्रामीण वनांचल क्षेत्र में नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल इसका अद्भूत उदाहरण है और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में ऐसा योगदान क्षेत्र के लिए और कोई बड़ा उपहार नहीं हो सकता। अल्पकाल में ही लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल ने विशिष्ट पहचान बनायी है। मैं इस समारोह में उपस्थित होकर गौरव का अनुभव कर रहा हूं।
विद्यालय में अध्यापकों एवं विद्यार्थियों का ऐसा अनुशासन विरले ही देखने को मिलता है- लायन पुसरी
शपथ समारोह में प्रमुख वक्ता के रूप में पधारे वीडिजी द्वितीय एमजेएफ लायन रिपुदमन पुसरी ने कहा कि मुझे यहां दोबारा आने का सुअवसर मिला। मैं यहां आकर फिर से गौरव का अनुभव कर रहा हूं और प्रकृति के बीच एक अदद विद्यालय क्षेत्र के लिए माईल स्टोन है। मैं यहां के अध्यापकों और बच्चों का अनुशासन देखकर हतप्रभ हूं। गुरूकूल के नाम को यहां के शिक्षक और विद्यार्थी सार्थक कर रहे हैं, यह नई पीढ़ी के भविष्य के लिए शुभ संकेत है।
प्रधानमंत्री मोदी ने क्या सोचकर एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रारंभ किया, दिल को छूने वाला है- लायन बाली
शपथ अधिकारी के रूप में उपस्थित देश के ख्यातिलब्ध लायनवादी वक्ता लायन प्रीतपाल बी एस बसाली ने पौध रोपण करने के बाद शपथ समारोह में सभी सदस्यों को शपथ दिलाने के बाद मंच को संबोधित किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या सोचकर एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रारंभ किया, यह मैं नहीं जानता लेकिन यह दिल को छूने वाला है। विद्यालय परिसर के आक्सी जोन क्षेत्र में जब मैं पेड़ लगा रहा था तो किसी सदस्य ने नेम प्लेट लगाने के लिए मेरी मां का नाम पूछा और जब पेड़ लगाया तो मेरे साथ मेरी मां का नाम भी जुड़ा और मेरी आंखों में आंसू आ गए। यह कितनी बड़ी सोच है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की। वाकई में यह पौध रोपण आजीवन याद रहेगा। भावनाओं के साथ पौधरोपण वह भी मां के नाम, हम आज अपने आपको धन्य महसूस कर रहे हैं और जब मैं फिर यहां आऊंगा और अपनी मां के नाम लगाए पेड़ को बढ़ते देखूंगा, उसमें से फल तोडक़र खाऊंगा तो इसका अलग ही आनंद आएगा।
मंच को जोन चेयरमेन लायन राजेश अग्रवाल, इंटरनेशनल फंडिंग के डायरेक्टर लायन ईश्वर अग्रवाल, पूर्व केबिनेट सचिव लायन आशीष अग्रवाल, इंटर नेशनल कन्वेंशन के माईक्रो चेयरमेन लायन मोहन सिंह छाबड़ा, लायन प्रेमप्रकाश शर्मा, लायन दीपक जोशी, लायन राजेश अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरूआत द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स के संस्थापक मेल्विन जोंस के तैल्यचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों के स्वागत में गीत गाए, जिसे सुनकर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। सभी अतिथियों के स्वागत में विद्यार्थियों, अध्यापकों, वनकर्मियों ने तिलक लगाकर एवं विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए बुकों से स्वागत किया, इस अद्भूत स्वागत से सभी अतिथि भावविभोर हो गए। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सभी का सम्मान किया गया।
वन विभाग द्वारा प्रतिभाओं का सम्मान
वन मंडल बिलासपुर से आये वनविस्तार एवं अनुसंधानधिकारी सुंदर सिंह धुर्वे, एसडीओ प्रहलाद यादव एवं उनकी टीम ने विद्यालय की प्रतिभाओं का सम्मान किया और अतिथियों को तुलसी का पौधा देकर संदेश दिया कि पर्यावरण की रक्षा हमें अपने घर से ही शुरूआत करके संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि हम चिन्हित विद्यालयों में वृक्षारोपण अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। हम नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल में आकर हमें नया अनुभव मिला। यहां की सेवागतिविधियों के साथ पर्यावरण संरक्षण का अद्भूत नमूना देखने को मिला और यह दूसरे लोगों के लिए एक प्रेरणा है। हम यहां के अनुभव को दूसरी जगह जाकर बांटेंगे। इस वनांचल क्षेत्र में प्रकृति और शिक्षा का ऐसा संगम देखने को कहीं-कहीं मिलता है। इस तरह का समारोह हमारे लिए नया अनुभव है।
पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य पर होगा फोकस-लायन पवन अग्रवाल
शपथ लेने के बाद सत्र 2024-25 के लिए लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल की कमान संभालने वाले कोरबा के जानेमाने उद्योगपति एवं समाज सेवी अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. प्रभुराम अग्रवाल के अग्रज पुत्र एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल ने कहा की हम लायन डॉ. अग्रवाल के मार्गदर्शन में टीम भावना के साथ क्लब को ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए कृत संकल्पित हैं। उन्होंने कहा इस वर्ष हमारा फोकस मधुमेह नियंत्रण के लिए अधिक से अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाना और इसके बचाव हेतु उपाय के लिए जनजागरूकता फैलाना, दांतों की बीमारी की रोकथाम हेतु हानिकारक गुटखों के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना, दंत चिकित्सा शिविर आयोजित करना और क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वृक्षारोपण करना एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लोगों को पौधरोपण के लिए जागरूक करना रहेगा। सावन के प्रथम दिन और शपथ ग्रहण में हमारी प्राथमिकता पर्यावरण संरक्षण के हम सत्र की शुरूआत करने जा रहे हैं, यह सत्र के लिए शुभ संकेत है।
छोटे-छोटे रचनात्मक कार्यों से बनती है अलग पहचान- लायन डॉ. अग्रवाल
समारोह की अध्यक्षता कर रहे पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि हमारे पिता श्री एवं माता श्री ने हमें सुनाया था कि गर्मी खून में होती है,गुरूजनों ने सिखाया था-गर्मी जून में होती है, लेकिन मैंने सीखा है गर्मी जुनून में होती है। मन में जुनून हो तो कार्य अपने आप बनते चले जाते हैं। लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल एवं नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल के जुनून ने यह सब कर दिखाया। एक ओर पर्यावरण संरक्षण और दूसरी ओर क्षेत्र के ग्रामीण बच्चे अनुशासित और संस्कारित होकर अपना कैरियर इस प्राकृतिक वादियों में गढ़ रहे हैं। मैं लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज गुप्ता एवं उनकी टीम को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने अपने एक साल के कार्यकाल को मेरी अपेक्षा से हजार गुना अच्छा कर दिखाया। सेवा कार्य को वनांचल क्षेत्र के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए लायन गुप्ता का जो जज्बा दिखा, उसके लिए उन्हें गोल्डन पिन से स्वागत किया गया। उन्होंने लायन पवन अग्रवाल एवं उनकी टीम से और बेहतर करने की अपेक्षा करते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

एक हाथ में लाश,दूसरे में सिगरेट और गुनगुनाता रहा गाना:न्यूज एंकर मर्डर-केस में चश्मदीद ने खोले राज,वारदात के पांच साल बाद मिली थी लाश

Published

on

कोरबा। गोद में शव…हाथ में सिगरेट…और होंठों पर वही गीत, जो कभी सलमा सुल्ताना का पसंदीदा था-“तुझसे नाराज नहीं जिंदगी, हैरान हूं मैं…”। कोरबा के विशेष सत्र न्यायालय में चल रही सुनवाई के दौरान चश्मदीद गवाह डिंपल सिंह (काल्पनिक नाम) ने जो बयान दिया, उसने अदालत कक्ष को सन्न कर दिया।

गवाह के मुताबिक, साल 2018 में सलमा सुल्तान की गला घोंटकर हत्या करने के बाद जिम ट्रेनर मधुर साहू ने शव को बाएं हाथ से गोद में लिया हुआ था। दाएं हाथ से वह सिगरेट के कश ले रहा था और वही गीत गा रहा था। यह वही गाना था, जिसे सलमा बेहद पसंद करती थी।

2018 में हुई सलमा सुल्तान की हत्या की सुनवाई कोरबा के विशेष सत्र न्यायालय में चल रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद गवाह डिंपल को सोमवार को पेश किया। डिंपल ने बताया कि वह प्रोटीन वर्ल्ड जिम में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थी, जहां मधुर साहू ट्रेनर था।

गवाह ने कोर्ट में यह भी स्वीकार किया कि मधुर ने उसे भी अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। हालांकि, जब उसने कंप्यूटर में मधुर की अन्य लड़कियों के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें देखीं, तो उसने उससे रिश्ता खत्म करने की कोशिश की। इस पर मधुर ने उसे आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी और अपनी इच्छा के अनुसार काम करवाता रहा।

बाद में डिंपल को पता चला कि मधुर साहू के सलमा सुल्ताना सहित कई दूसरी लड़कियों से भी संबंध थे। गवाह ने बताया कि सलमा सुल्ताना और मधुर शारदा विहार स्थित घर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। सलमा को भी मधुर की इन गतिविधियों पर शक था, जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

क्या है पूरा मामला

25 साल की सलमा सुल्ताना कुसमुंडा के एसईसीएल कॉलोनी में रहती थी। वो धीरे-धीरे न्यूज के फील्ड में अपने पांव जमाने की कोशिश कर रही थी। उसका करियर तो परवान चढ़ ही रहा था, साथ ही जिम ट्रेनर मधुर साहू के साथ उसकी नजदीकियां भी। इसके बाद अचानक 2018 से वो लापता हो गई। यहां तक कि 20 जनवरी 2019 को जब उसके पिता की मौत हुई, तो उसमें भी वो शामिल नहीं हुई।

प्रेमी जिम ट्रेनर मधुर साहू और उसके दो सहयोगी गिरफ्तार किए गए हैं।

प्रेमी जिम ट्रेनर मधुर साहू और उसके दो सहयोगी गिरफ्तार किए गए हैं।

युवती लापता, परिजनों ने जिम ट्रेनर पर जताया संदेह

युवती की स्कूटी स्टेशन पर मिली थी, वहीं उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। उससे संपर्क करने की हर कोशिश नाकाम हो गई। इसके बाद परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। परिजन ने पुलिस अधिकारियों से खोजबीन की गुहार लगाते हुए जिम संचालक मधुर साहू पर संदेह जताया था, लेकिन पूछताछ में मधुर साहू पुलिस को गुमराह कर देता था।

पुलिस ने कोहड़िया मार्ग पर फोरलेन के आसपास खुदाई शुरू की थी।

पुलिस ने कोहड़िया मार्ग पर फोरलेन के आसपास खुदाई शुरू की थी।

पार्टनर ने खोला हत्याकांड का राज

कई साल तक सलमा का किसी को पता नहीं चला तो मधुर साहू का एक राजदार भी ओवर कॉन्फिडेंस में आ गया था। उसने नशे में मधुर के पार्टनर के सामने सलमा हत्याकांड का राज खोल दिया था। मधुर और उसके पार्टनर का भी लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद पार्टनर ने मधुर को सबक सिखाने के लिए पुलिस के पास पहुंचकर हत्याकांड का राज खोल दिया। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक तब एक बैंक से सलमा के नाम से लोन होने और अब तक उसकी किस्त जमा होने का पता चला।

खुदाई में सैटेलाइट इमेज, स्क्रीनिंग मशीन, थर्मल इमेजिंग और ग्राउंड पेनेट्रेशन रडार मशीन का भी सहारा लिया।

खुदाई में सैटेलाइट इमेज, स्क्रीनिंग मशीन, थर्मल इमेजिंग और ग्राउंड पेनेट्रेशन रडार मशीन का भी सहारा लिया।

पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो मधुर फरार हो गया। पुलिस ने उसके दोस्तों और परिचितों से बयान लिया। 5 साल पहले का सीडीआर एनालिसिस किया, जिसमें अक्टूबर 2018 में शारदा विहार के एक मकान में मधुर साहू और सहयोगी ट्रेनर कौशल श्रीवास ने सलमा का गला घोंटकर हत्या करने और लाश को अतुल शर्मा की मदद से कोहड़िया पुल के आसपास दफनाने का पता चला।

इसके बाद पुलिस ने कोहड़िया मार्ग पर फोरलेन के आसपास खुदाई शुरू की थी।

मुख्य आरोपी मधुर साहू ने बताया कि पैसों के लेनदेन और चरित्र शंका में एंकर की हत्या की गई।

मुख्य आरोपी मधुर साहू ने बताया कि पैसों के लेनदेन और चरित्र शंका में एंकर की हत्या की गई।

साल 2023 में सैटेलाइट इमेज, स्क्रीनिंग मशीन, थर्मल इमेजिंग और ग्राउंड पेनेट्रेशन रडार मशीन का सहारा लिया। इसके बाद सड़क को खोदकर सलमा का कंकाल बरामद किया गया। डीएनए जांच से पुष्टि हुई कि यह कंकाल सलमा का ही था। इसके बाद पुलिस ने मधुर साहू और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी मधुर ने बताया कि पैसों के लेनदेन और चरित्र शंका में एंकर की हत्या की गई। आरोपी के पास से हार्ड डिस्क और लैपटॉप जब्त किया गया है। इसकी जांच में कुछ ऑडियो क्लिप के बारे में पता चला। जिस वाहन का इस्तेमाल लाश को दफनाने में किया गया था, उसे भी जब्त किया जा चुका है।

स्थानीय केबल चैनल में एंकर थी सलमा सुल्ताना। 2018 में हुई थी लापता।

स्थानीय केबल चैनल में एंकर थी सलमा सुल्ताना। 2018 में हुई थी लापता।

सलमा ने यूनियन बैंक से लिया था लोन

मार्च 2023 में राज्य स्तरीय ऑपरेशन मुस्कान में गुम इंसान महिलाओं और बच्चों का पता लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी कड़ी में थाना कुसमुंडा के गुम इंसान सलमा सुल्ताना की केस डायरी की भी बारीकी से जांच की गई। परिजनों का बयान लेने पर पता चला कि यूनियन बैंक से सुल्ताना ने लोन लिया था। इस संबंध में यूनियन बैंक से पुलिस ने जानकारी ली, तो पता चला कि लोन की EMI समय पर भरी जा रही है।

यह पैसा EMI के तौर पर गंगाश्री जिम का मालिक और इंस्ट्रक्टर मधुर साहू भर रहा था। पुलिस ने जांच तेज की, तो मधुर साहू फरार हो गया। इसके बाद सलमा के दोस्तों और परिचितों का बयान भी लिया गया। साथ ही उसके 5 साल पहले का सीडीआर एनालिसिस भी किया गया।

गंगाश्री जिम का मालिक और इंस्ट्रक्टर है मधुर साहू।

गंगाश्री जिम का मालिक और इंस्ट्रक्टर है मधुर साहू।

पूछताछ में 2 महिलाओं औ 3 पुरुषों के बयान में विरोधाभाष मिलने पर पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया। सबसे कड़ाई से पूछताछ करने पर हत्याकांड का राज खुल गया। 21 अक्टूबर 2018 एलजी 17 शारदा विहार में मधुर साहू और कौशल श्रीवास के द्वारा सलमा सुल्ताना की गला घोंटकर हत्या करने का पता चला।

Continue Reading

कोरबा

आबकारी एक्ट में युवक गया जेल,कुछ घंटे बाद मां की मौत:पैरोल पर अंतिम संस्कार में शामिल हुआ बेटा

Published

on

कोरबा। कोरबा में आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए युवक अरुण उर्फ गोविंदा श्रीवास को जेल भेजे जाने के कुछ ही घंटों बाद उसकी मां सावित्री श्रीवास (45) की मौत हो गई। मां सावित्री श्रीवास सीतामणी वार्ड नंबर 10, शनि मंदिर के पास रहती थी और बताया जा रहा है कि वह पहले से बीमार थी। पुलिस ने मंगलवार शाम को गोविंदा को जेल भेजा था।

बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर बस्ती के लोग और वार्ड पार्षद बड़ी संख्या में गोविंदा के घर पहुंचे। उन्होंने अरुण उर्फ गोविंदा श्रीवास को पैरोल पर रिहा करने और मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने देने की मांग की। इस मांग को लेकर वार्डवासी एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई।

आरोपी पैरोल पर हुआ रिहा, मां की अंतिम यात्रा में हुआ शामिल

पुलिस अधीक्षक से गुहार के बाद कोर्ट से अरुण उर्फ गोविंदा को पैरोल पर रिहा किया गया। वह अपनी मां की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ और मोती सागर स्थित मुक्तिधाम पहुंचा। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।

इस मामले पर वार्ड के पूर्व पार्षद सुफल दास महंत ने घटना को दुखद बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य मार्ग पर खुलेआम शराब बेची जा रही है और गोविंदा के खिलाफ हुई कार्रवाई की जांच होनी चाहिए।

आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में हुई थी कार्रवाई

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि गोविंदा के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34/2 के तहत कार्रवाई की गई थी और उसे जेल भेजा गया था। परिजनों की पैरोल की मांग पर उसे जेल से लाकर मां के अंतिम संस्कार में शामिल कराया गया।

सीएसपी ने यह भी बताया कि सीतामणी में कुछ दिनों पहले हुई चाकूबाजी की घटना के बाद पुलिस नशे की प्रवृत्ति को कम करने के लिए अभियान चला रही है। इसी क्रम में उस दिन तीन लोगों को आबकारी एक्ट के तहत जेल भेजा गया था।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में सजेगा श्री हनुमान जी का दिव्य दरबार— धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सान्निध्य में श्री हनुमंत कथा, आयोजक स्वयं बजरंग बली

Published

on

प्रथम दिन की प्रथम आरती सफाई कर्मीयों द्वारा होगी
कोरबा। अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक, हनुमान जी के अनन्य भक्त संत धीरेंद्र शास्त्री के सान्निध्य में कोरबा की पावन धरा पर आयोजित होने जा रही दिव्य श्री हनुमंत कथा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को जश्न रिसॉर्ट में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में इस विराट आध्यात्मिक आयोजन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। बैठक में समाजसेवी राणा मुखर्जी ने भावुक स्वर में बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन के आयोजक स्वयं श्री बजरंग बली होंगे, जबकि समाज की सेवा में समर्पित कोरबा के सफाई कर्मी इस महायज्ञ में मुख्य यजमान की भूमिका निभाएंगे— जो सामाजिक समरसता और सेवा-भाव का अद्भुत संदेश देगा।

बैठक में यह जानकारी दी गई कि 28 मार्च से 1 अप्रैल तक दिव्य श्री हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके पूर्व 27 मार्च को 21 हजार माताओं-बहनों के साथ भव्य कलश यात्रा निकालने का संकल्प लिया गया है, जिससे पूरे नगर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बनेगा।

इस अवसर पर मंच से मार्गदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संभागीय सर संघचालक एवं विद्या भारती (मध्य क्षेत्र) के उपाध्यक्ष जुड़ावन सिंह ठाकुर ने कहा कि भगवान श्रीराम के भक्त हनुमान जी ने भक्ति, सेवा और समर्पण का जो आदर्श प्रस्तुत किया है, वही आज के समाज का मार्गदर्शन है। बजरंग बली के अनन्य भक्त धीरेंद्र शास्त्री अपनी वाणी से भारतवर्ष ही नहीं, बल्कि विश्व को सनातन संस्कृति और राष्ट्रभाव की प्रेरणा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि “राम से बड़ा राम का नाम है और हम से बड़ा हमारा संगठन है। हम सब एक ही विचारधारा के यात्री हैं। श्री हनुमंत कथा का उद्देश्य समाज में समरसता, संगठन और राष्ट्रभाव को सुदृढ़ करना है।” उन्होंने इस पावन कार्य के लिए सभी को चुने जाने पर ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आयोजन को भव्य बनाने का आह्वान किया।
समाजसेवी सुबोध सिंह ने कहा कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसहभागिता का महायज्ञ है। कोई समय देगा, कोई आर्थिक सहयोग करेगा, कोई अपने अनुभव और श्रम से योगदान देगा— तभी यह आयोजन ऐतिहासिक बनेगा। बैठक में नगर निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, ऋतु चौरसिया, सुबोध सिंह शिव कश्यप, विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष गौरव मोदी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे और अपने सुझाव दिए।

आयोजन की संगठनात्मक रूपरेखा भी घोषित की गई। संयोजक के रूप में अमरजीत सिंह, सचिव डॉ. पवन सिंह तथा कोर टीम में ऋषभ केशरवानी, तपिश, रवि गिडवानी, नवल गुप्ता, ऋषभ शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपी गई। श्रद्धालुओं के लिए “भारत मां की रसोई” को सतत एवं निर्बाध रूप से संचालित रखने की जिम्मेदारी समाजसेवी प्रेम मदान ने ग्रहण की।
नगर निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने भावुक अपील करते हुए कहा कि कोरबा में श्री हनुमान जी का दिव्य दरबार सजने जा रहा है और वे प्रतिदिन अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन के लिए अनुमानित बजट लगभग 2 करोड़ 80 लाख रुपये है। यदि एक लाख धर्मपरायण श्रद्धालु मात्र 280 रुपये का सहयोग दें, तो यह महायज्ञ सहज रूप से सफल हो सकता है। उन्होंने स्वयं जन-जन तक पहुंचकर सहयोग जुटाने का संकल्प लिया।

इस महाआयोजन के प्रमुख समन्वयक अपना घर सेवा आश्रम के अध्यक्ष राणा मुखर्जी ने बताया कि पूरी समय-सारणी तय कर ली गई है और आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए सभी विभागों में जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। वरिष्ठ पत्रकार एवं कमला नेहरू महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष किशोर शर्मा ने सुझाव दिया कि सहयोग के सभी मार्ग खुले रखे जाएं— बड़ी राशि देने वालों से लेकर सामान्य श्रद्धालु तक अपनी सामर्थ्य अनुसार सहयोग कर सकें। इसके लिए डिजिटल माध्यम (क्यूआर कोड) जैसी सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकती है।
पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती वैशाली रत्नपारखी ने महिलाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की संपूर्ण जिम्मेदारी संभालने का दायित्व लेते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
बैठक के समापन पर यह संकल्प लिया गया कि दिव्य श्री हनुमंत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, समरसता और सनातन चेतना का विराट अभियान बनेगी— जिसमें कोरबा का हर श्रद्धालु सहभागी बनेगा और यह आयोजन आने वाले वर्षों तक याद रखा जाएगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending