लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल सेवा का अद्वितीय उदाहरण – लायन मलिक कोरबा। लायनवादी परंपरानुसार 12 जुलाई 2026 दिन रविवार को होटल कावेरी डी.डी.एम.स्कूल रोड कोरबा परिसर में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन पवन मलिक के मुख्य आतिथ्य में सदस्यों ने विधिवत शपथ ग्रहण किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट एडवाईजर एवं क्लब मार्गदर्शक पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव हेड क्वार्टर एमजेएफ लायन ईश्वर अग्रवाल, पूर्व रीजन चेयरमेन लायन प्रेम प्रकाश शर्मा, जोन चेयरमेन लायन मनोज गुप्ता उपस्थित थे। रीजन चेयरमेन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल बतौर शपथ अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना ने की।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों को तिलक, बुके, बैच लगाकर स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात् अतिथियों द्वारा लायंस क्लब के संस्थापक लायन मेल्विन जोन्स की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात् क्लब अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना ने शपथ ग्रहण समारोह प्रारंभ करने की घोषणा की। कार्यक्रम घोषणा पश्चात् ध्वज वंदना, विश्व शांति हेतु मौन व राष्ट्रगीत के बाद अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना द्वारा स्वागत उद्बोधन देते हुये सदन को सत्र 2025-26 की सेवागतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी। स्वागत उद्बोधन पश्चात् शपथ अधिकारी एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल रीजन चेयरमेन ने लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल की नई कार्यकारिणी को विधिवत् शपथ दिलाई।
शपथ पश्चात् क्लब के नये अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल को निवृत्तमान अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना ने गान गेबल देकर क्लब की बागडोर सौंपी। इसके बाद नव नियुक्त क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल ने सदन को आभार प्रकट करते हुये आश्वासन दिया कि वे क्लब की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुये लायंस डिस्ट्रिक्ट में क्लब को एक नया कीर्तिमान दिलाने पूरी ऊर्जा के साथ टीमभावना के साथ प्रयास करेंगे और पीडिजी पीएमजेएफ लायन डा. राजकुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में सेवा गतिविधियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। विशिष्ट अतिथि लायन मनोज गुप्ता जोन चेयरमेन ने अपने उद्बोधन में कहा कि लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल सेवा कार्यो में अग्रणी रहा है।
क्लब के सेवा कार्यो में जोन चेयरमेन के नाते मुझसे जो भी सहयोग क्लब को चाहिए, उसके लिए मै सदैव तत्पर रहूंगा। इसी क्रम में माइक्रो कैबिनेट सदस्य लायन प्रेमप्रकाश शर्मा व डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव हेड क्वार्टर एमजेएफ लायन ईश्वर अग्रवाल ने क्लब की नयी कार्यकारिणी को बधाईयाँ देते हुये डिस्ट्रिक्ट की कार्य योजनाओं के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी। इसके बाद क्लब मार्गदर्शक पीएमजऐफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में सदन को बताया कि हमारे क्लब द्वारा क्षेत्र में आवश्यकतानुसार सेवा कार्य किये जाते हैं। इस वर्ष भी क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल अपनी टीम के साथ उत्कृष्ट सेवा कार्य कर क्लब को जोन, रीजन व डिस्ट्रिक्ट में नया स्थान प्रदान करें, ऐसी मेरी शुभकामनाएं। मुख्य अतिथि प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन पवन मलिक ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के कई सेवा कार्यो में मैं स्वयं उपस्थित रहा हँू। इस क्लब में मैं इतने बार आया हूँ कि मुझे यह क्लब मेरा होम क्लब लगने लगा है। कोरबा गुरूकुल क्लब के सेवा कार्यों और स्थायी सेवा गतिविधि से आज पूरा डिस्ट्रिक्ट और मल्टीपल भी परिचित है। डिस्ट्रिक्ट के चुनिंदा क्लबों मे से एक क्लब कोरबा गुरूकुल है, जो कि अपनी स्थायी सेवा गतिविधियों के लिए जाना जाता है।
उद्बोधन पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा नव निर्वाचित क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल, सचिव लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना, क्लब कोषाध्यक्ष लायन शोमा सोनी को लायंस पिन से सम्मानित किया। वहीं लायन मधु पाल को सत्र भर क्लब सेवा कार्यों में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। अंत में अतिथियों को क्लब की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। क्लब कोषाध्यक्ष लायन शोमा सोनी द्वारा आभार व्यक्त कर सदन को रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया गया।
लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के नयी कार्यकारिणी में प्रथम उपाध्यक्ष लायन पार्वती दास, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन सुभाष चंद अनंत, सह सचिव लायन अतुल साहू, कोषाध्यक्ष लायन शोमा सोनी, टेल ट्विस्टर लायन ज्योति साहू, टेमर लायन मधुपाल, पी.आर.ओ. मार्केटिंग कम्यूनिकेशन चेयरपर्सन लायन मनोज गुप्ता, मेम्बरशीप चेयरपर्सन लायन प्रेमलता अग्रवाल, एलसीआईएफ चेयरपर्सन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल, सर्विस चेयरपर्सन लायन आशीष कुमार अग्रवाल, मार्गदर्शक एवं व्यवस्थापक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल, संचालक मंडल सदस्यों में लायन खुशबू अग्रवाल, लायन नूतन राजवाड़े, लायन ओमप्रकाश अग्रवाल व लायन विकास अग्रवाल ने विधिवत् शपथ ग्रहण किया। उक्त कार्यक्रम में लायन प्रेमलता अग्रवाल, लायन सुभाष चंद अनंत, लायन विनीता गुप्ता, लायन नूतन राजवाड़े, लायन पार्वती दास, लायंस क्लब चांपा से लायन संतोष सोनी, लायंस क्लब कटघोरा छुरी से लायन अजय धनोदिया अपने क्लब टीम सदस्यों के साथ उपस्थित थे। कार्यक्रम की गरीमा और भव्यता देखकर उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिक अभिभूत हुए।
40 वर्षों बाद भी रोजगार और मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे सुवाभोड़ी सिरकी खुर्द चैनपुर झाबर और बेलटिकरी के ग्रामीण
ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के बैनर तले संपन्न हुआ महासम्मेलन
कोरबा/दीपका। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड SECL और स्थानीय प्रशासन की तानाशाहीपूर्ण नीतियों के कारण दीपका क्षेत्र के भू-विस्थापित परिवारों का जीवन संकट में आ पड़ा है भूमि अर्जन और विस्थापन के 40 वर्ष बीत जाने के बाद भी विस्थापितों की समस्याओं का अंत नहीं हो सका है और रोजगार व पुनर्वास की मांगें आज भी अधर में लटकी हुई हैं एसईसीएल प्रबंधन की इस वादाखिलाफी और उपेक्षा के विरोध में ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के तत्वाधान में आज 22 अक्टूबर 2026 गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे ग्राम पंचायत अंडीकछार स्थित टिनठिकिया स्थान पर एक विशाल भू-विस्थापित महासम्मेलन का आयोजन किया गया ।
इस महासम्मेलन में दीपका क्षेत्र के अर्जित एवं पुनर्वासित गांवों सुवाभोड़ी सिरकी खुर्द चैनपुर झाबर और बेलटिकरी के प्रभावित ग्रामीण युवा बुजुर्ग और महिलाएं एकजुट होकर एसईसीएल प्रशासन के खिलाफ हुंकार भरें ।
महासम्मेलन के मुख्य मुद्दे
ग्राम सुवाभोड़ी की प्रमुख मांगें पर लंबित मुआवजा एवं परिसंपत्तियों का अविलंब भुगतान 5 लाख की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि बसाहट पात्रता दस्तावेजों में व्याप्त नाम व जाति संबंधी त्रुटियों का तत्काल सुधार स्थानीय युवाओं एवं महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार का अधिकार के विषयों पर विशेष चर्चा पर प्रस्ताव पारित किया गया !
इसके साथ ही पुनर्वासित क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाएं सिरकी खुर्द चैनपुर झाबर बेलटिकरी ग्रामीणों को भूमि पट्टे का आवंटन पक्की सड़कें नाली पुल-पुलिया गार्डन सामुदायिक भवन मुक्तिधाम तालाब और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाएं लंबित मुआवजा व पुनर्वास नीति के तहत सभी पात्रताओं का पारदर्शी निपटारा भू-विस्थापित कोटा टेंडर व स्वरोजगार अधिकार वैकल्पिक स्वरोजगार हेतु निर्धारित 5 लाख की टेंडर सीमा को बढ़ाकर 20 लाख स्थानीय भू-विस्थापित ठेकेदारों के साथ किए जा रहे भेदभाव को तुरंत समाप्त के संबंध में भी निर्णय व प्रस्ताव पारित किये गये !
संगठन का आह्वान
ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष सपुरन कुलदीप ने दीपका क्षेत्र के समस्त प्रभावित ग्रामों के निवासियों माताओं-बहनों बुजुर्गों और विशेष रूप से युवाओं से अपील की है कि वे अपने हक और अधिकार की इस निर्णायक लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
अध्यक्ष सपुरन कुलदीप ने कहा वर्षों से अपनी जमीन देकर देश को रोशन करने वाले किसान आज अपने ही हक के लिए तरस रहे हैं एसईसीएल की इस तानाशाही रवैये को अब बर्दाश्त नहीं की जायेगा और महासम्मेलन में अन्य समस्याओं का भी ऐतिहासिक निर्णय व प्रस्ताव लिया गया तथा इसी मंच से एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ आगामी लड़ाई व संघर्ष की तैयारी की जाएगी !
कोरबा। कांग्रेस संगठन द्वारा जिले में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर 23 अक्टूबर, शुक्रवार को शाम 3 बजे टी.पी. नगर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, कोरबा में जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। बैठक को छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल संबोधित करेंगे। बैठक में जिले में संगठन की गतिविधियों, सेक्टर, मंडल, वार्ड एवं बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी मंडल अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों, वार्ड अध्यक्षों, बूथ पदाधिकारियों सहित कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस संगठन द्वारा विभिन्न वार्डों में सेक्टर स्तर की बैठकों का आयोजन भी किया जा रहा है। इसी क्रम में 23 अक्टूबर को अलग-अलग क्षेत्रों में सेक्टर बैठकों के पश्चात जिला स्तर पर यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर संगठनात्मक चर्चा में भाग लेने की अपील की है। दिनांक 29 अक्टूबर को AICC द्वारा नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक नवज्योत पटनायक और पी.सी.सी. पर्यवेक्षक एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री व् खरसिया विधायक उमेश पटेल द्वरा कोरबा जिला के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कांग्रेस पार्टी के संगठन एवं मोर्चा से सम्बंधित समस्त पधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बैठक में उपस्थित रहना अनिवार्य रहेगा.
शिवहर, सीतामढ़ी एवं मधुबनी पूर्व-पश्चिम जिलों के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ करेंगे संगठनात्मक बैठक कोरबा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा चलाए जा रहे दो माह के राष्ट्रव्यापी “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को बिहार के शिवहर, सीतामढ़ी तथा मधुबनी पूर्व एवं मधुबनी पश्चिम संगठनात्मक जिलों का केंद्रीय पर्यवेक्षक (AICC Observer) नियुक्त किया गया है। AICC के निर्देशानुसार श्री अग्रवाल शीघ्र ही बिहार के इन जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे प्रत्येक जिले में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, वरिष्ठ पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, बूथ लेवल एजेंटों (BLA), फ्रंटल संगठनों एवं अभियान से जुड़े प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठक कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा करेंगे तथा आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तय करेंगे। बैठकों में विशेष रूप से मतदाता सूची के सत्यापन, SIR के माध्यम से हटाए गए या प्रभावित मतदाताओं की पहचान, “Vote Rakshak” पोर्टल के उपयोग, बूथ स्तर पर सत्यापन, ग्राम स्तरीय चौपालों तथा जनजागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने पर चर्चा की जाएगी। श्री अग्रवाल यह भी सुनिश्चित करेंगे कि AICC द्वारा निर्धारित कार्यक्रम प्रत्येक जिले में निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी गंभीरता और सक्रियता के साथ संचालित हों। अभियान के आगामी चरण में 25 अक्टूबर से “वोट बचाओ–देश बचाओ चौपाल” का आयोजन प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत जिला मुख्यालयों पर संयुक्त प्रेस वार्ता, ब्लॉक स्तर की बैठकें, बूथ लेवल एजेंटों एवं “Vote Rakshak” कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण तथा बूथवार मतदाता सूची का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद गांव-गांव चौपाल आयोजित कर प्रभावित एवं हटाए गए मतदाताओं की जानकारी एकत्रित की जाएगी। जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि मतदाता सूची केवल कागज का दस्तावेज नहीं, बल्कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक के अधिकार और उसकी राजनीतिक भागीदारी का आधार है। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से हटता है अथवा चुनावी प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता होती है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता के मताधिकार की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि AICC द्वारा उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी गंभीरता के साथ निभाएंगे तथा बिहार के संबंधित जिलों में कांग्रेस संगठन के सभी स्तरों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान को बूथ और गांव के स्तर तक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आपसी समन्वय, अनुशासन और पूरी सक्रियता के साथ अभियान में जुटें तथा हर पात्र मतदाता के मताधिकार की रक्षा को अपना संगठनात्मक दायित्व समझकर कार्य करें।