Connect with us

छत्तीसगढ़

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच चले लात-घूंसे :भाटापारा में लोकार्पण कार्यक्रम में बवाल, कांग्रेसी बोले- शिवरतन शर्मा ने मारपीट के लिए उकसाया, गुंडाराज चरम पर

Published

on

बलौदा बाजार ,एजेंसी। बलौदाबाजार जिले के भाटापारा नगर पालिका में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई है। करोड़ों के लोकार्पण कार्यक्रम में कांग्रेस जनप्रतिनिधि को आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ।

वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बीजेपी उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें शर्मा अपने कार्यकर्ताओं को मारपीट के लिए उकसाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बीजेपी उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा पर गुण्डागर्दी का आरोप लगाते हुए वीडियो शेयर किया है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बीजेपी उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा पर गुण्डागर्दी का आरोप लगाते हुए वीडियो शेयर किया है।

कांग्रेस का दावा है कि शिवरतन शर्मा यहां अपने लोगों से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मारपीट के लिए कह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक भाटापारा नगर पालिका में लोकार्पण कार्यक्रम में कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में तनातनी का माहौल हो गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि बात हाथापाई तक आ गई।

जेसीबी और अन्य वाहनों का लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद।

जेसीबी और अन्य वाहनों का लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद।

दरअसल, नगर पालिका भाटापारा में करोड़ों के जेसीबी और अन्य वाहनों का लोकार्पण कार्यक्रम होना था। कांग्रेस के विधायक,अध्यक्ष और पार्षदों को आमंत्रण ना देने को ले कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुस्सा फूट पड़ा। यहां वे लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान नारेबाजी कर रहे थे।

प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष और भाटापारा विधानसभा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा जेसीबी का लोकार्पण कर रहे थे। कांग्रेस के शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा कि नारेबाजी की आवाज सुनकर शिवरतन शर्मा आगे आए और अपने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के लोगों को मारने के लिए कहा। इसके बाद विवाद बढ़ गया और जमकर गाली-गलौज और हाथापाई हुई।

मारपीट के दौरान पुलिस बीच-बचाव करने की कोशिश करती रही।

मारपीट के दौरान पुलिस बीच-बचाव करने की कोशिश करती रही।

उनके बिना भी विकास करेंगे- शिवरतन शर्मा

इस पूरे विवाद पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि आज भाजपा की सरकार ने नगर के विकास के लिए राशि दी है, उसका विरोध करने कुछ मुट्ठी भर लोग आए थे। हम नगर का विकास करना चाहते हैं। सबको साथ लेकर करना चाहते हैं। अगर सब साथ देते हैं तो बहुत अच्छी बात है। अगर घर बैठे रहेंगे तो उनके बिना भी विकास करेंगे। उनके विरोध के बावजूद भाजपा भाटापारा नगर को सुंदर स्वच्छ बनाएगी।

शिवरतन शर्मा के कहने के बाद वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भिड़े बीजेपी कार्यकर्ता भिड़ गए।

शिवरतन शर्मा के कहने के बाद वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भिड़े बीजेपी कार्यकर्ता भिड़ गए।

लिखित सूचना नहीं दी गई थी- CMO

नगर पालिका CMO जफर खान ने कहा कि शीघ्र ही आचार सहिंता लगने वाली थी, कर्मचारियों द्वारा सामाग्री की मांग की जा रही थी, जिसके लिए समान्य सी औपचारिकता होती है। मौखिक रूप से सभी को बुलाया गया था। किसी को लिखित सूचना नहीं दी गई थी।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ASP हेमसागर सिदार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देते हुए मामले को शांत कराने का प्रयास किया।

कांग्रेस ने की भाजपा नेताओं पर FIR की मांग

भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जाने वाले लोकार्पण कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं की अनदेखी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई नोकझोंक धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गई। अब कांग्रेसियों ने थाने के बाहर धरना दे दिया है। वे भाजपा कार्यकर्ताओं पर FIR की मांग कर रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 28 सितम्बर से बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित

Published

on

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए
जिले के सभी मतदान केंद्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का दिनांक 28 सितम्बर 2026 से विधानसभावार ईएलसी प्रशिक्षण आयोजित किया गया हैं।
इस सम्बन्ध में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा स्वीप कार्ययोजना के तहत् युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने एवं उनके मध्य मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से समस्त शासकीय- अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों,उच्च शिक्षण संस्थानों, समस्त मतदान केन्द्रों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, औद्योगिक इकाइयों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC का गठन कर मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा हैं।

सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि इस कड़ी में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के सुचारू क्रियान्वयन हेतु सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का विधानसभावार प्रशिक्षण दिनांक 28 सितम्बर 2026 से 01अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया हैं।
जिसके तहत् 28 सितम्बर को 22-कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित हैं।
दिनांक 30 सितम्बर को 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाली ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से जनपद पंचायत पाली के सभाकक्ष में एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से स्वामी आत्मानंद स्कूल सेजेस पोड़ीउपरोड़ा में आयोजित किया गया हैं।
इसी प्रकार दिनांक 01 अक्टूबर को 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से 1:30 बजे तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया है।
इसी प्रकार 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण दिनांक 01 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया हैं।
सभी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बीएलओ के ईएलसी प्रशिक्षण में समस्त बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ एवं मास्टर ट्रेनर्स को समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया हैं।

Continue Reading

कोरबा

सुयश:शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) में जीता सिल्वर मेडल

Published

on

कोरबा। डीएव्ही स्कूल का होनहार छात्र शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु(काम्बेट) खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने शास्वत सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
शास्वत सिंह कोरबा की जानमानी पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह एवं एसईसीएल से सेवानिवृत्त अधिकारी कन्हैया सिंह के पौत्र हैं।
नेशनल के लिए चयन
शास्वत सिंह का चयन नेशनल लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) के लिए हुआ है और शुभचिंतकों, परिजनों एवं विद्यालय प्रबंधन ने बेहतर प्रदर्शन के लिए शास्वत सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Continue Reading

कोरबा

30 सितम्बर को सभी संभाग मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा एवं छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष पी आर यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के कर्मचारी एवं पेंशनर अपनी 8 सूत्रीय लम्बित मांग को लेकर आगामी 30सितम्बर को प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर मुख्य मंत्री के नाम संभागायुक्त को ज्ञापन सौपेंगे।इस धरना प्रदर्शन की तैयारी पुरे प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है।इसी परिपेक्ष में आज राजधानी रायपुर स्थित कर्मचारी भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के समन्वयक जी आर चंद्रा, प्रदेश महामंत्री हिमांचल साहू, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार,प्रदेश सचिव सी एल दुबे, संजय शर्मा,रामचंद्र तांडी,नरेश वाढेर,विमल कुंडू,बेनीराम गायकवाड़,शाहिल मुदलियार,शुभम भट्ट, बी पी कुरील सहित कर्मचारी एवं पेंशनर भारी संख्या में उपस्थित रहे ।सभी ने धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया ।

अपील

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रभात शर्मा एवं विनय सोनवानी छत्तीसगढ़ प्रदेश ट वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जिला शाखा कोरबा के द्वारा अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में कोरबा जिले के समस्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स अधिक से अधिक संख्या में संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन में पहुंचे एवं अपनी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने हेतु ज्ञापन सौंपें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677